19.2 C
Dehradun, IN
November 14, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

हरिद्वार के शिवालायों पर महाशिवरात्रि पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Crowd of devotees gathered at Shiva temples of Haridwar on Mahashivratri

हरिद्वार।  धर्मनगरी में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु लंबी लाइनों में लगकर बारी का इंतजार करते दिखे। अन्य शिवालयों के बाहर भी सूर्योदय से पहले ही लंबी लाइनें लग गई। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का विवाह हुआ था। बुधवार को महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों पर पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शिवालयों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

Related posts

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं को दो दिन रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, धामी सरकार ने दिया तोहफा

Primetimes Newz

प्रदेशभर में आयोजित किये जायेंगे सहकारिता मेले:  डॉ धन सिंह रावत

Primetimes Newz

रेडक्रास के डॉ. अनिल वर्मा सहित अनेक सम्मानित व पुरस्कृत

Primetimes Newz

Leave a Comment