22.4 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डीएम बंसल ने किया कलेक्ट्रेट  में डे-आफिसर कक्ष कालोकार्पण

DM Bansal inaugurated the Deputy Officer's room in the Collectorate

– जनमानस की समस्या के निस्तारण एवं समन्वय हेतु उप जिलाधिकारियों को नामित किया गया है डे-आफिसर
– कलेक्ट्रेट  के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारी/कार्मिकों को डीएम ने किया सम्मानित।
देहरादून(आरएनएस)।   कलेक्ट्रेट  परिसर में बनाए गए प्रतीक्षा एवं डे आफसिर कक्ष का आज जिलाधिकारी सविन बसंल ने विधिवत् लोकार्पण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र उपहार देकर सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट  के प्रशासनिक अधिकारी/कार्मिकों को डीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभारी अधिकारियों द्वारा लम्बे समय से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कार्मिकों को सम्मानित किये जाने की मांग की जा रही थी, कार्मिकों को 26 को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने की योजना थी किन्तु इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों तथा समयभाव के कारण वहां नही हो पाया था। उन्होंने प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले कार्मिकों बधाई दी तथा जिन कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र नही मिल पाया है वे अपने आप को किसी मामलें में कम  नही समझे अपने दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते रहें अवार्ड केवल प्रेरक प्रतिकात्मक प्रक्रिया है, जो अच्छे कार्यों के करने के लिए उत्साहवर्धन करती है और ये निंरतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने सभी अधिकारिया कार्मिकों से अनुरोध किया  अपने कार्यों को पूर्ण समर्पण एवं गंभीरता से करते रहें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी सहित कलेक्ट्रेट  परिसार के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करनी है तो भारत को भू-तापीय ऊर्जा और प्राकृतिक हाइड्रोजन पर तेजी से काम करना होगा: एमआईटी-डब्‍लूपीयू के मैग्‍मा 2026 में विशेषज्ञों की राय

Primetimes Newz

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड विद्युत मंत्रालय की राजभाषा ज्योति शील्ड से पुरस्कृत

Primetimes Newz

155 बार रक्तदान हेतु डॉ० अनिल वर्मा सम्मानित

Primetimes Newz

Leave a Comment