27 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

विक्की कौशल की छावा’ का नया पोस्टर रिलीज, संभाजी महाराज से जुड़े खास दिन पर ट्रेलर की तारीख का ऐलान

New poster of Vicky Kaushal's 'Chhava' released, trailer date announced on special day related to Sambhaji Maharaj

‘छावा’ के मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। विक्की कौशल अभिनीत इस फिल्म के ट्रेलर की तारीख भी मेकर्स ने साझा की है।
फिल्म का नया पोस्टर एक खास वजह से रिलीज किया गया है। साथ ही क्या है ट्रेलर की तारीख?
फिल्म ‘छावा’ का पोस्टर इसलिए रिलीज किया गया है क्योंकि 344 साल पहले इस दिन उनका राज्याभिषेक हुआ और एक महान विरासत का आरंभ हुआ। छत्रपति संभाजी महाराज की इसी गौरव गाथा को फिल्म ‘छावा’ में दिखाया जाएगा। उनके अदम्य साहस की कहानी को सिनेमा के पर्दे पर लाया जाएगा।
मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म ‘छावा’ को प्रोड्यूस किया है। इसके डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर हैं। फिल्म का ट्रेलर 22 जनवरी को रिलीज होगा। हाल ही में फिल्म का जो पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया, उसके कैप्शन में इस बात का जिक्र है।
फिल्म ‘छावा’ के पोस्टर में विक्की कौशल सिंहासन पर बैठे हुए नजर आए रहे हैं। वह मराठा साम्राज्य के इतिहास और गौरव को सिनेमा के पर्दे पर लाने के लिए तैयार नजर आते हैं। इस फिल्म को लेकर विक्की कौशल काफी उत्साहित हैं, उन्होंने संभाजी महाराज की भूमिका को निभाने के लिए काफी मेहनत की है।
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल के अलावा कई और कलाकार भी हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदान भी नजर आएंगी। इन दोनों कलाकारों के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे।
००

Related posts

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बिडोली विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Primetimes Newz

डॉ०अनिल वर्मा को “डीएवी परम रक्तवीर नायक अवार्ड”

Primetimes Newz

Leave a Comment