नई टिहरी। नई टिहरी नगर पालिका से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने अपना दूसरे चुनाव कार्यालय का हनुमान चौक के निकट बैंक आफ बड़ोदा के समक्ष पूजा-अर्चना के साथ शुरू किया। कार्यालय उद्घाटन करते हुए जनता से जीत का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि वह जनता के प्रत्याशी हैं। जिस तरह से महिलाएं, युवा और समाज का हर वर्ग उनसे जुड़ रहा है, उनकी जीत निश्चत है। मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य हितेश चौहान, प्रदीप रावत, दौलत रावत, प्रकाश रावत, प्रदीप प्रसाद, रमेश सिंह, आरती, निशा, अनीता आदि मौजूद रहे।

















