23.2 C
Dehradun, IN
November 15, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा के पक्ष में की मतदान की अपील

अल्मोड़ा। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा व पार्षद प्रत्याशी हनुमान मंदिर वार्ड केतन कुमार घरती, सैलाखोला पार्षद प्रत्याशी अजय वर्मा, मुरली मनोहर वार्ड प्रत्याशी नेहा टम्टा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड हनुमान मंदिर के पलटन बाजार, शिवाय होटल, वन विभाग आवासीय क्षेत्र, मल्ला जोशीखोला, थाना बाजार पश्चिम, पश्चिमी जोशीखोला व सेलाखोला वार्ड के जौहरी बाजार, सैलाखोला आदि क्षेत्रों में संयुक्त रूप से प्रचार प्रसार किया व स्थानीय लोगों से भाजपा के मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा के पक्ष में कमल के फूल में मतदान करने की अपील की। प्रचार के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, पूर्व जिला अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, भाजपा जिला मंत्री देवाशीष नेगी, जिला संयोजक निकाय प्रकोष्ठ दर्शन रावत, जिला संयोजक गोरखा प्रकोष्ठ सुधीर कुमार, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हवालबाग प्रकाश बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, जिला सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, मदन मोहन वर्मा, विनोद गिरी गोस्वामी, मनोज बिष्ट भय्यू, भाजपा नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्य सचिव ने हिमाचल सरकार को लिखा पत्र, सिंहपुरा- नावघाट पुल कनेक्टिविटी को लेकर जन संघर्ष मोर्चा मुखर, मोर्चा कनेक्टिविटी कराकर ही दम लेगा 

Primetimes Newz

जनदर्शन; जनमानस के प्रति जिला प्रशासन का विश्वासी कमिटमेंट; समाधान से लेकर सुधार तक

Primetimes Newz

महाराज ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Primetimes Newz

Leave a Comment