Home अंतरराष्ट्रीय अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हुए बदलाव

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हुए बदलाव

इंडियन आर्मी द्वारा अग्नीवी भर्ती प्रक्रिया में बडा बदलाव किया गया है जिसके तहत पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी। उसके बाद फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होगा। अभी तक की प्रक्रिया में फिजिकल और मेडिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों की ही लिखित परीक्षा ली जाती थी। कुछ दिनों में नई प्रक्रिया के तहत श्अग्निवीरश् बनने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। सेना में पहली बार अग्निवीरों की भर्ती पिछले साल हुई थी। इसकी प्रक्रिया वही थी जो पहले सैनिक बनने के लिए होती थी। अब इसमें बदलाव किया गया है। सूत्रों के मुताबिकए सेना की भर्ती रैली में बहुत सारे युवा आते हैं और मेडिकल और फिजिकल टेस्ट के दौरान भारी भीड़ होती है। इसमें सेना को काफी संसाधन लगाने पड़ते हैं। प्रक्रिया में बदलाव के बाद लिखित परीक्षा यानी कॉमन एंट्रेस एग्जाम पास करने वालों का ही फिर फिजिकल और मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा और तब मेरिट के हिसाब से उनका अग्निवीर बनने के लिए चयन होगा।

 

#TAG

Changes in Agniveer recruitment process | Agniveer Recruitment | Indian Army | Bahritya Army | Army Force | इंडियन आर्मी भर्ती में बदलाव

उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर

Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News