Home उत्तराखंड नशीली दवाओं के साथ साइकिल सवार गिरफ्तार

नशीली दवाओं के साथ साइकिल सवार गिरफ्तार

रुड़की। पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ साइकिल सवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बुधवार को गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध को रोका। तलाशी के दौरान नशीली दवाइयां बरामद की। आरोपी साइकिल से गली मोहल्लों में घूमकर नशीली दवाओं को बेच रहा था। जावेद निवासी मोहल्ला बंदर टोल मंगलौर को गिरफ्तार किया है। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि आरोपी के साथ से पचास से अधिक नशीला दवाओं के पैकेट मिल है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।