Home उत्तराखंड नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत करने वाले सौतेले पिता पर केस

नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत करने वाले सौतेले पिता पर केस

देहरादून। 17 वर्षीय सौतेली बेटी से अश्लील हरकत करने के आरोपी के खिलाफ रायपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि बच्ची की मौसी की तरफ से आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। महिला की बहन ने दूसरी शादी की हुई है। दूसरा पति महिला के पहले पति से जन्मी बेटी से अश्लील हरकत करता है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।