देहरादून। पेट्रोप पंप से स्वाइप कार्ड मशीन चोरी में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इंस्पेक्टर कैंट एसएस बिष्ट ने बताया कि विश्वास गर्ग ने चकराता रोड स्थित पेट्रोल पंप से मशीन चोरी को लेकर तहरीर दी। जिस पर केस दर्ज कर पुलिस ने चोरी के आरोपी के विवेक राजपूत निवासी कैनाल रोड बल्लूपुर और सागर निवासी आजाद कॉलोनी गोविंदगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी की गई स्वाइप मशीन बरामद की गई।

















