ऋषिकेश। श्री कृष्ण कुंज आश्रम में चल रहे ब्रह्मोत्सव में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को भगवान वेणु गोपाल सम्मान से नवाजा गया। मंगलवार को मायाकुंड स्थित श्रीकृष्ण कुंज आश्रम में आयोजित पांच दिवसीय ब्रह्मोत्सव के अंतिम दिन ब्रह्ममूहुर्त में भगवान शालीग्राम के अभिषेक के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। इस दौरान मेयर अनिता ममगाईं, उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज एवं आश्रम के उत्तराधिकारी गोपालाचार्य महाराज ने संयुक्त रूप से राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सक डा. उत्तम सिंह खरोला, डा. अमित रौतेला, डा. रामकुमार, डा. निधि उपाध्याय, डा. विनय कुड़िया, डा. विकास धस्माना, विद्यावती खंडूड़ी, मीनाक्षी भट्ट, बीना जुयाल, हेमलता रयाल, संगीता बेलवाल, ज्योत्सना थपलियाल, रुचि डोभाल, एसएस यादव, भगवती प्रसाद भट्ट, प्रवेश रतूड़ी, केसी भट्ट, मोहनलाल चमोली आदि को भगवान वेणु गोपाल सम्मान से नवाजा गया। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि जिंदगी और मौत से जूझ रहे रोगी के लिए चिकित्सक भगवान से कम भी नहीं होते। कोरोनाकाल में पूरे देश में चिकित्सकों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर जो सेवाएं दी हैं, उसकी वजह से हजारों लोगों की जिंदगी बची है। सही मायनों में चिकित्सक कोराना वारियर हैं। मौके पर महंत रवि प्रपन्नाचार्य, अभिषेक शर्मा, लाल कौशिक, राकेश मोहन शर्मा, अशोक कुमार अरोड़ा, कैलाश नारायण बंसल आदि उपस्थित रहे।
उत्कृष्ट सेवा देने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को भगवान वेणु गोपाल सम्मान से नवाजा
Uttarakhand news, uttarakhand news in hindi, daily uttarakhand news hindi, uttarakhand news hindi, uttarakhand hindi news, latest uttarakhand news, today uttarakhand news, toda’s uttarakhand news, dehradun news in hindi, dehradun news, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड न्यूज़, उत्तराखंड की लेटेस्ट न्यूज, उत्तराखंड खबर, देहरादून न्यूज, देहरादून समाचार, आज के देहरादून समाचार, आज की देहरादून न्यूज, देहरादून लेटेस्ट न्यूज

















