Home उत्तराखंड हर्षोल्लास के साथ मनाया गया  ईद-उल-फितर

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया  ईद-उल-फितर

Uttarakhand news, uttarakhand news in hindi, daily uttarakhand news hindi, uttarakhand news hindi, uttarakhand hindi news, latest uttarakhand news, today uttarakhand news, toda’s uttarakhand news, dehradun news in hindi, dehradun news, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड न्यूज़, उत्तराखंड की लेटेस्ट न्यूज, उत्तराखंड खबर, देहरादून न्यूज, देहरादून समाचार, आज के देहरादून समाचार, आज की देहरादून न्यूज, देहरादून लेटेस्ट न्यूज

ऋषिकेश।  डोईवाला और आसपास के क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की। वहीं कई लोगों ने घर में ही ईद की नमाज अदा की। दिनभर सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से एक-दूजे को ईद की बधाइयां देने की प्रक्रिया चलती रही।  डोईवाला में ईद- उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बार बाजारों में रौनक रही। डोईवाला के मदरसा ईशा अतुल उलूम, ईदगाह कुड़कवाला, ईदगाह तेलीवाला, नूरानी मस्जिद भानियावाला, लिस्टराबाद, भोगपुर में समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई दी।  सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मुस्तैद दिखाई दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल रज्ज़ाक ने कहा कि ईद का त्योहार भाईचारे का त्योहार है। ईद उल फितर से पहले रमजान के महीने में 30 दिन के रोजे रखे जाते हैं। इसके बाद खुशी के तौर पर ईद मनाई जाती है। उधर, ऋषिकेश क्षेत्र में लोगों ने घर में ही नमाज अदा की।