Home उत्तराखंड एसडी इंटर कॉलेज कनखल के छात्र- छात्राओं को वितरित किए स्कूल बैग

एसडी इंटर कॉलेज कनखल के छात्र- छात्राओं को वितरित किए स्कूल बैग

Uttarakhand news, uttarakhand news in hindi, daily uttarakhand news hindi, uttarakhand news hindi, uttarakhand hindi news, latest uttarakhand news, today uttarakhand news, toda’s uttarakhand news, dehradun news in hindi, dehradun news, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड न्यूज़, उत्तराखंड की लेटेस्ट न्यूज, उत्तराखंड खबर, देहरादून न्यूज, देहरादून समाचार, आज के देहरादून समाचार, आज की देहरादून न्यूज, देहरादून लेटेस्ट न्यूज

हरिद्वार। श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज कनखल में छात्र-छात्राओं को लक्सर के पूर्व विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गुप्ता और समाजसेवी गिरीश कौल की ओर से निःशुल्क स्कूली बैग का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव प्रबंधक पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष कमल जोरा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गुप्ता ने कहा कि श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज कनखल एक ऐतिहासिक और सबसे पुराना कॉलेज है। कालेज का भवन ऐतिहासिक धरोहर है और जो राजा दरभंगा नरेश का महल हुआ करता था और राजा दरभंगा नरेश ने विद्यालय के संचालन के लिए अपना महल ही दान कर दिया था। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने हमेशा सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का संचालन करने वाली श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए कार्य किया जाएगा। समाजसेवी गिरीश कौल ने कहा कि सनातन धर्म इंटर कॉलेज के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और बच्चों के लिए स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि सनातन धर्म इंटर कॉलेज ने हमेशा बच्चों को नैतिक शिक्षा दिए जाने का कार्य किया है और यह विद्यालय जरूरतमंद गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करता है। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कमल जोरा ने कहा कि आज की महती आवश्यकता है कि सनातन संस्कृति की रक्षा की जाए और इस कार्य में सनातन धर्म इंटर कॉलेज कनखल अहम भूमिका निभा रहा है। कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि कॉलेज की स्थापना श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के संस्थापक और महामना मदन मोहन मालवीय के एकमात्र मंत्र दीक्षित शिष्य त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश  दत्त महाराज ने 1947 में आजादी के बाद की थी। उन्होंने बताया कि यहां पाकिस्तान से आए शरणार्थियों ने शरण ली थी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार संजय आर्य, समाजसेवी भगवत शरण अग्रवाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक राजीव पंत ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक अनिल शर्मा, रूपाली सिंह, समाजसेवी मयंक चौहान, लव शर्मा, संदीप गोयल, हिमांशु राजपूत, चिराग, विवेक कौशिक आदि उपस्थित रहे।