Home उत्तराखंड स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Uttarakhand news, uttarakhand news in hindi, daily uttarakhand news hindi, uttarakhand news hindi, uttarakhand hindi news, latest uttarakhand news, today uttarakhand news, toda’s uttarakhand news, dehradun news in hindi, dehradun news, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड न्यूज़, उत्तराखंड की लेटेस्ट न्यूज, उत्तराखंड खबर, देहरादून न्यूज, देहरादून समाचार, आज के देहरादून समाचार, आज की देहरादून न्यूज, देहरादून लेटेस्ट न्यूज

रुड़की।  लक्सर कोतवाली की सुल्तानपुर चौकी में तैनात दारोगा नरेंद्र तोमर रविवार रात चौकी के सिपाही पंकज रावत और अजीत तोमर के साथ सुल्तानपुर लक्सर रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने उन्हें बताया कि लक्सर हरिद्वार हाईवे से अकबरपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक युवक मौजूद है। युवक के पास स्मैक हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रास्ते से गुजर रहे युवक को रोककर पूछताछ की। युवक ने अपने पास स्मैक होने की बात स्वीकार की। तलाशी में उसकी जेब से करीब साढ़े पांच ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर पुलिस उसे कोतवाली ले आई। एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि आरोपी उस्मान पुत्र जुल्फिकार निवासी खड़ंजा कुतुबपुर के खिलाफ मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।