सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल आदर्शनगर में कार्यक्रम आयोजित कर वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी ध्रुविका गुप्ता, इशिका सक्सेना, गीता पारक्षा, आध्या पोखरियाल और नीलेश कुशवाहा को सम्मानित किया गया। सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल आदर्शनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसबीएम इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डीबीएस रावत ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर तथा विद्या मंदिर ही एक ऐसी शिक्षण संस्था है, जो कि शिक्षा के साथ संस्कार भी दे रही है। वार्षिक परीक्षाफल छात्र के जीवन का महत्वपूर्ण आकलन होता है, इससे छात्र को जहां एक ओर अपनी मेहनत की समीक्षा करनी होती है। वहीं अध्यापकगण यह समझ पाते हैं कि संबंधित छात्र को किस विषय में कितनी मेहनत करवाई जाए। विद्यालय व्यवस्थापक दीपक तायल ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता के बढ़ते प्रभाव से आज जहां युवा प्रभावित हो रहा है और पश्चिमी सभ्यता को अपनाने में लगा है। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिरों के माध्यम से संस्कार एवं चरित्र पर आधारित शिक्षा बच्चों को मिल रही है। इस दौरान वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया और मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। कक्षा प्रथम की ध्रुविका गुप्ता, कक्षा चार की इशिका सक्सेना और गीता पारक्षा, पांचवीं की आध्या पोखरियाल, कक्षा आठ के नीलेश कुशवाहा को सूर्य किरण सोसाइटी द्वारा 4500 रुपये भेंट किए गए। मौके पर प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह, हरगोपाल अग्रवाल, अलख नारायण, नवल कपूर, सीबी हटवाल, कपिल गुप्ता, गिरीश चंद, शैलेंद्र अग्रवाल, भाग सिंह आदि उपस्थित रहे।

















