Home उत्तराखंड छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

12.02.2022

पछुवादून के शिक्षण संस्थानों ने शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकालकर सेवित क्षेत्र की जनता को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने स्लोगन, पोस्टर, जनगीत के माध्यम से लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की। पछुवादून विकास मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करना देश के नागरिक का पहला दायित्व है। आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बाबूगढ़, लेहमन पुल समेत हरबर्टपुर रोड पर रैली निकाली। बताया कि मतदान के बाद बनने वाली सरकार जनता की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करेगी। लेकिन यह तभी संभव होगा जब हर वयस्क नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा। मतदान के दौरान मतदाता को लालच में नहीं आना चाहिए। अपने मत का प्रयोग खुद के विवेक के आधार पर करना होगा। रैली में अनीता अनिल नेगी, पीतांबर सिंह, मोहन बिष्ट, विनोद वर्मा, तन्वी, शशी नेगी, इशिता भट्ट, अयान, रियान, आरती आदि शामिल रहे।
दूसरी ओर पछुवादून विकास मंच ने जूनियर हाईस्कूल लक्खनवाला के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर सेवित बस्ती में मतदान को जागरूक करने वाले पोस्टर, बैनर वितरित किए। मंच संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि वोट का अधिकार देश के नागरिकों की सबसे बड़ी ताकत है। मतदान को लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के तौर पर मनाया जाना चाहिए। लोकतंत्र को मजबूत करना देश के प्रत्येक नागरिक का पहला दायित्व है। कहा कि भारत का संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी मर्जी से वोट देने का अधिकार देता है, लिहाजा प्रत्येक नागरिक को अपने इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान आलोक खंखरियाल, मुकेश राज शर्मा, उषा रानी, रजनी, अमन बिजल्वाण, आमोद कुमार, रजत, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विकासनगर: वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीबीए विभाग की ओर आयोजित कार्यशाला में सभी वयस्क छात्र-छात्राओं का नैतिक दायित्व है। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान को जागरूक किया। इस दौरान विभागाध्यक्ष भावना गर्ग, मीडिया प्रभारी डा. दीप्ति बगवाड़ी, रीना ठाकुर, दीपा राणा आदि मौजूद रहे।