Home उत्तराखंड मास्क न पहनने और थूकने पर दस चालान किए

मास्क न पहनने और थूकने पर दस चालान किए

29.01.2022

कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से मास्क न पहनने और थूकने वालों पर चालान की कार्रवाई की गई। दस चालान कर एक हजार रुपये का राजस्व वसूला गया।
शुक्रवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने मुनिकीरेती पुलिस की सहायता से क्षेत्र में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क न पहनने और थूकने वालों के विरुद्ध मुनिकीरेती क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दस चालान मास्क न पहनने और एक थूकने पर किया गया। इनसे एक हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। पालिका की टीम ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों को मास्क भी वितरित किए। इस दौरान सफाई निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पंवार ने लोगों को कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने सभी से घर के बाहर मास्क का प्रयोग करने, बार-बार हाथों को धुलने और जगह-जगह न थूकने की अपील की। छापेमारी अभियान में कर निरीक्षक अनुराधा गोयल, कैलास चौकी प्रभारी योगेश पांडे, कांस्टेबल अनिल सालार आदि मौजूद थे।