Home उत्तराखंड भाजपा ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

भाजपा ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

07.01.2022

पजिटिलानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की शह पर प्रधानमंत्री की जान जोखिम में डाली गई। प्रधानमंत्री पर हमले की साजिश पंजाब सरकार की ओर से की गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी पंजाब सरकार पर देशद्रोह का मुकदमा दायर करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र शर्मा, गीता राम, कुंदन सिंह, अतर सिंह, विक्की तोमर, सियाराम, भवान सिंह, ध्यान सिंह आदि शामिल रहे।