Home उत्तराखंड मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

05.01.2022

सेलाकुई थाना पुलिस ने जमनपुर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में हुई चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है।पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उससे चोरी का सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
थाना सेलाकुई में सोमवार को डा. हिमांशु गुप्ता पुत्र डॉ. नरेंद्र गुप्ता निवासी जमनपुर ने तहरीर दी। बताया कि जमनपुर स्थित राधाकृष्ण मंदिर से नगदी और दानपात्र चोरों ने चोरी कर लिया है। वहीं, गौरव पुत्र प्रेमलाल निवासी माधोडांटा पीलीभीत यूपी हाल निवासी दुर्गा कांपलेक्स सेलाकुई ने पुलिस को बताया कि उसके किराये के कमरे से उसका एंड्रॉइड फोन चोरी हो गया। पुलिस ने दोनों तहरीरों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में जगह-जगह पचास से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने चोरी के आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसमें पुलिस को दो संदिग्ध नजर आये। इस पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र को भी सतर्क किया। पुलिस ने इस मामले में मुखबिर की सूचना पर सारना नदी के समीप एक ढाबे से एक आरोपी तौहिद पुत्र मो. सादिक निवासी ग्राम भीरा थाना भीरा तहसील पलिया जिला लखीमपुर खीरी यूपी हाल निवासी ग्राम शंकरपुर हुकूमतपुर निकट गोशाला थाना सहसपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस ने मंदिर में चोरी का दानपात्र, नौ साठ रुपये की नगदी व चोरी का फोन बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा तरमीम कर दिया है। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। बताया कि आरोपी पहले भी सेलाकुई थाने से आर्म्स ऐक्ट में जेल जा चुका है। पुलिस की टीम में एसआई मुकेश नेगी, कांस्टेबल अनीश निर्भय नारायण सिंह शामिल रहे।