चम्पावत(आरएनएस)। राष्ट्रीय खेल के तहत टनकपुर में हुए राफ्टिंग डेमो में रियल एडवेंचर की महिला राफ्टरों ने अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। उन्होंने तीन रजत पदक के साथ महिला वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। रियल एडवेंचर के निदेशक आशीष जोशी ने बताया कि उत्तराखंड की महिला टीम में रियल एडवेंचर से जुड़ी बबीता कठायत, नेहा पुजारी और पूजा बिष्ट शामिल थी। इसके अलावा टीम में अल्मोड़ा की बबीता गोस्वामी व कल्पना बोरा, टिहरी की अनीशा भंडारी भी शामिल रहीं। बताया कि महिला टीम ने पूर्व में भी विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं।

















