हल्द्वानी। खटीमा में बरामद बाघ की खाल व हड्डी के मामले में वन विभाग ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पूरे मामले में अब तक वन विभाग व एसटीएफ की टीम सात तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि वन विभाग की रडार पर दो-तीन तस्कर और हैं। गुरुवार को तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीती 22 जुलाई को एसटीएफ, वन विभाग, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने खटीमा से चार वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनसे बाघ की 11 फीट लंबी खाल और 10.4 किलो हड्डियां बरामद हुईं थीं। चारों की निशानदेही पर अर्जुन सिंह निवासी प्रगति विहार देहरादून को काशीपुर के मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि अर्जुन सिंह मुख्य तस्कर है। जबकि शिकार करने वाला कोई और है। अर्जुन से सख्ती से पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर खटीमा क्षेत्र से वन गुर्जर मांगे उर्फ इमाम निवासी चिड़ियापुर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। इमाम की निशानदेही पर वन गुर्जर शमशाद निवासी बिजनौर को शक्तिफार्म क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने अपने दो-तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर बाघ को मारा था। उन्होंने कहा कि बाघ को कहां और कैसे मारा गया इसका पता लगाया जा रहा है। पकड़े गए सभी आरोपियों का वन आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मामले में जल्द दो तीन और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India