रुड़की। देर रात गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी जबकि, दो गो तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने 11 जिंदा मवेशी, दो तमंचे, तीन खोके, एक जिंदा कारतूस, दो बाइक और कटान उपकरण बरामद किए हैं। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि गलत काम करने वाले को पुलिस किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेगी। थाना बुग्गावाला पुलिस को सूचना मिली की सावनशेर के गांव के पास जंगल में गोकशी की जा रही है और उनके पास हथियार भी हैं। सूचना पर पुलिस भारी बंदोबस्त लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस को अपनी ओर आता देख गो तस्करों ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें, एक तस्कर को गोली लगी। पुलिस ने घायल को पकड़ लिया जबकि, फरार आरोपियों की तलाश के लिए कांबिंग शुरू कर दी। पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी अजय सिंह ने भी मोर्चा संभाल लिया।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India