चम्पावत। ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो तस्करों को 6.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। शारदा बैराज चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गड़ीगोठ क्षेत्र में बाइक संख्या यूके 06 एके 5633 पर सवार दो लोगों को रोका तो वे भागने लगे। शक होने पर दोनों युवकों को पुलिस ने पकड़ा और तलाशी ली तो उनके पास से स्मैक बरामद हुई। दोनों की पहचान अमरीक सिंह और कोमल सिंह निवासी नानकमत्ता के रुप में हुई है। टीम में हेड कांस्टेबल जगवीर सिंह, रघुनाथ गोस्वामी, दिलीप कुमार रहे।