Home उत्तराखंड क्टर अनियंत्रित होकर पलटा, महिला की मौत

क्टर अनियंत्रित होकर पलटा, महिला की मौत

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव बुकनपुर स्थित ऐथल लक्सर रोड पर एक गन्ने से भरा ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते ट्रैक्टर पर सवार चार में से एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हैं। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार मुंडाखेड़ी निवासी महिला बेबी पत्नी बख्तियार अन्य तीन महिलाओं के साथ ऐथल स्थित गन्ने की कटाई के लिये खेत में मजदूरी करने गई थी। गन्ने की कटाई का कार्य खत्म होने के बाद वह गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर घर लौट रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर गांव बुक्कनपुर के नजदीक लक्सर ऐथल रोड पर आया तो वह अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से उसके ऊपर बैठी चारों महिलाएं नीचे दब गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में कार्य कर रहे किसानों व राहगीरों ने उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों महिलाओं को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला बेबी को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन महिलाओं का उपचार किया जा रहा है। कार्यवाहक एसओ बीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया घायलों की जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India