विकासनगर। कोतवाली विकासनगर की बाजार चौकी क्षेत्र में एक के बाद चोर एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस चोरी के मुकदमों का खुलासा करना तो दूर मुकदमे दर्ज करने से भी परहेज कर रही है। कार के टायर चोरी का मुकदमा पुलिस ने दो दिन बाद भी दर्ज नहीं किया। ऐसे में बाबूगढ़ स्थित अनंतेश्वर महादेव मंदिर का ताला तोड़कर चोर दान पात्र से नगदी उड़ा ले गए, लेकिन पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज करने को तैयार नहीं है। अनंतेश्वर महादेव मंदिर बाबूगढ की समिति के अध्यक्ष बाचस्पति उनियाल व सचिव धीरेंद्र तडियाल ने विकासनगर पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि मंदिर में सोमवार रात को चोरों ने मंदिर परिसर में घुसकर मंदिर के दानपात्र के ताले तोड़कर उसमें रखी चढावे की नकदी उड़ा ले गये। मंदिर समिति के दोनों पदाधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं रविवार रात को चोरों ने नगर पालिका के बस अड्डे से एक कार के चारों टायर चोरी कर ले गये। लेकिन पुलिस ने पीड़ित की तहरीर देने के बावजूद दो दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। नहीं अब तक चोरों को पकड़ा। इस मामले में चौकी प्रभारी विवेक भंडारी का कहना है कि कार के टायर चोरी मामले में कार मालिक ने मुकदमा दर्ज न करवाने ने इनकार कर दिया है। जबकि दानपात्र में चोरी के मामले में एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India