बागेश्वर(आरएनएस)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस में शामिल होने के लिए बागेश्वर स्पीप की टीम रवाना हो गई है। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में टीम शामिल होगी। मतदान प्रतिशत बढ़ाने, लोकतंत्र के महत्व व जागरूकता कार्यक्रम को लेकर टीम जा रही है। इस मौके पर आलोक पांडे, उमेश जोशी, डीएल वर्मा, कन्हैया वर्मा, कैलाश चंदोला, राजेश्वरी कार्की आदि मौजूद रहे।

















