Home Blog Page 72

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्यवाही, बहुमंजिले भवन को किया सील

MDDA takes strict action against illegal construction, seals multi-storey building

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आज मालसी-सिनोला-मसूरी रोड पर अवैध रूप से किए जा रहे बहुमंजिले भवन निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की गई। जै पात्रा द्वारा किए जा रहे इस अवैध निर्माण को मौके पर सील कर दिया गया है। एमडीडीए की यह कार्रवाई अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने और शहर के व्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम है।

कार्यवाही के दौरान सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता सचिन तोमर एवं उमेश वर्मा तथा सुपरवाइजर मौके पर मौजूद रहे।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा शहर के सौंदर्य और संतुलित विकास के लिए अवैध निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण लगातार निगरानी कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जनता से भी अपील है कि वे किसी भी प्रकार के निर्माण से पहले अनुमोदन अवश्य प्राप्त करें।एमडीडीए द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाइयाँ निरंतर जारी रहेंगी।

महाराज ने आपदा प्रभावित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

Maharaj conducted on-site inspection of disaster-affected works
Maharaj conducted on-site inspection of disaster-affected works

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी पर फोल्डिंग ब्रिज की संभावना पर अधिकारियों को निर्देश

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने आज दूसरे दिन भी जनपद देहरादून
के भारी वर्षा, भूस्खलन एवं बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों में हुए सड़कों, पुलों को हुए नुकसान और उसके बाद किये जा रहे मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने आज दूसरे दिन गुरुवार को जनपद देहरादून के भारी वर्षा, भूस्खलन एवं बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों में हुए सड़कों, पुलों को हुए नुकसान और उसके बाद किये जा रहे मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 07, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, झाझरा सेतु के समीप और किमाड़ी-मसूरी रोड़ गजियावाला में क्षतिग्रस्त सिंचाई विभाग की नहर का स्थलीय निरीक्षण किया।

श्री महाराज ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में भारी वर्षा, भूस्खलन एवं बादल फटने से हुई क्षति का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ-साथ अधिकारियों को नवरात्रि से पूर्व तमसा नदी के दोनों ओर स्थित मंदिरों में आवागमन के फोल्डिंग ब्रिज लगाने की संभावना के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त 8 सेतुओं में से 05 सेतुओं पर स्थाई रूप से कार्य करवा कर यातायात हेतु चालू करवा दिया गया है। देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग में शिव मंदिर की पास क्षतिग्रस्त सेतु पर बैली ब्रिज बनाकर उसे यातायात हेतु खोल दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश कुमार शर्मा सहित लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

पेसल वीड कॉलेज ऑफ इन्फॉरमेशन टैक्नोलोजी, देहरादून को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र बनाने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया

MoU signed to make Pesal Weed College of Information Technology, Dehradun a study centre of Uttarakhand Open University
MoU signed to make Pesal Weed College of Information Technology, Dehradun a study centre of Uttarakhand Open University

देहरादून- 18.09.2025- पेसल वीड कॉलेज ऑफ इन्फॉरमेशन टैक्नोलोजी, देहरादून में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र बनाये जाने हेतु, उत्तराखण्ड के शिक्षा मंत्री माननीय डॉ. धन सिंह रावत जी की उपस्थिति में, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नवीन चन्द्र लोहानी एवं रजिस्ट्रार डॉ. खेमराज भट्ट तथा पेसल वीड कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कश्यप जी ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस कार्यक्रम के शुभारम्भ में माननीय शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कुलपति (यू.ओ.यू.) डॉ. नवीन चन्द्र लोहानी, कुलसचिव (यू.ओ.यू.) डॉ. खेमराज भट्ट, पेसल वीड कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कश्यप, सचिव श्री आकाश कश्यप, प्रबन्धन समिति के सदस्य श्री विनोद शर्मा तथा मेजर जनरल श्री शम्मी सबरवाल, श्रीमती किरन कश्यप, राशि कश्यप तथा पेसल वीड कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अनिता वर्मा जी के द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। तत्पश्चात छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी। सभी अतिथिगणों को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनिता वर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शॉल प्रदान कर स्वागत किया गया।

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नवीन चन्द्र लोहानी जी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि पेसल वीड कॉलेज एक महत्त्वपूर्ण अध्ययन केंद्र के रूप में कार्य करेगा क्योंकि पेसल वीड कॉलेज का वर्तमान शिक्षा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान एवं स्थान रहा है। अतः यह उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय से जुड़कर एक विशिष्ट स्थान प्राप्त करेगा।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि जिस राज्य में आदर्श शिक्षक होते हैं उस राज्य का विकास बहुत तेजी से होता है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत के 100 विश्वविद्यालयों की रैकिंग में से 8 विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड के हैं और हमें उम्मीद है कि उत्तराखण्ड राज्य शीघ्र ही शत प्रतिशत शिक्षित राज्य की श्रेणी में आ जायेगा।

कार्यक्रम के अन्त में सभी अतिथियों को डॉ. प्रेम कश्यप जी द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान किए गये और कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।

महाराज ने वर्षा, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

Maharaj conducted on-site inspection of rain and landslide affected areas
Maharaj conducted on-site inspection of rain and landslide affected areas

लोक निर्माण विभाग के 62 मार्गों व 08 सेतु हुए हैं क्षतिग्रस्त

देहरादून-मसूरी रोड़ पर बैली ब्रिज बनाने का युद्ध स्तर पर चल रहा है काम

देहरादून। भारी वर्षा, भूस्खलन एवं बादल फटने के कारण जनपद में लोक निर्माण विभाग के 62 मार्ग एवं 08 सेतु क्षतिग्रस्त हुए हैं।

प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बूद्धवार को देहरादून जनपद के भारी वर्षा, भूस्खलन एवं बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों केशरवाला-मालदेवता, कुमाल्डा-कद्दूखाल, खैरी मानसिंह मार्गों सहित देहरादून-मसूरी मार्ग पर
शिव मंदिर के समीप क्षतिग्रस्त सेतु का स्थलीय निरीक्षण कर लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त 8 सेतुओं में से 05 सेतुओं पर स्थाई रूप से कार्य करवा कर यातायात हेतु चालू करवा दिया गया है, जबकि शेष 03 सेतु में से क्षतिग्रस्त देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग में शिव मंदिर की पास क्षतिग्रस्त सेतु पर बैली ब्रिज निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है जिसे शीघ्र ही यातायात हेतु खोल दिया जायेगा।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 72, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, झाझरा सेतु के समीप हयूम पाईप वायर क्रेट डायवर्जन तथा कार्लीगाड मझाडा़ मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त सेतु पर गैबियन लगाकर फिलिंग करके अस्थाई कार्य प्रारम्भ करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि 35 मार्गो पर यातायात बहाल कर दिया गया है जबकि से 27 मार्गो पर यातायात बहाल करने के लिए लगातार कार्य चल रहा है।

लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा मालदेवता-केशरवाला में 300 मीटर क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग को खोलने का काम लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि नदियों का चैनेलाइजेशन होना अति आवश्यक है। इसके लिए सिंचाई, आपदा एवं खनन विभाग आपस में मिलकर काम करें ताकि नदियों का पानी रिहायसी क्षेत्र में ना घुसने पाए। लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह नदी-नालों के निकट निर्माण कार्य न करें।

भारी वर्षा, भूस्खलन एवं बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा क्षति रायपुर, कुमाल्डा कद्दूखाल मोटर मार्ग, केसर वाला मार्ग, खैरी मानसिंह मार्ग एवं सहस्त्रधारा तथा मसूरी क्षेत्र के आसपास के मार्गों को हुई है। यातायात हेतु अवरुद्ध मोटर मार्गो को शीघ्र सुचारू करते हुए आवश्यक सुविधाओं को शीघ्र बहाल करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गए हैं।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश कुमार शर्मा सहित लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” और “आठवें राष्ट्रीय पोषण माह” अभियान का शुभारंभ

PM Modi launches Healthy Women, Empowered Families and 8th National Nutrition Month campaigns
PM Modi launches Healthy Women, Empowered Families and 8th National Nutrition Month campaigns

–  शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल  गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री धामी सहित अन्य गणमान्य लोग देहरादून में वर्चुअल रूप से मौजूद रहे
देहरादून।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के धार से “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” और “आठवें राष्ट्रीय पोषण माह” अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अन्य पहलों का शिलान्यास और शुभारंभ भी किया साथ ही उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश भर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में आयोजित किया जाएगा। एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे यह देश में महिलाओं और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान बन जाएगा। देश भर के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” और “आठवें राष्ट्रीय पोषण माह” अभियान का शुभारंभ के अवसर पर देहरादून में वर्चुअल रूप से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर निरीक्षण किया।
कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि “स्वस्थ और जागरूक नारी ही समाज को नई दिशा दे सकती है। यह अभियान परिवार और समाज दोनों की मजबूती की आधारशिला है।” उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करें और इसे जन-आंदोलन का रूप दें, ताकि हर महिला तक समग्र स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचे और वह सम्मानपूर्वक, सुरक्षित तथा स्वस्थ जीवन जी सके।
उन्होंने कहा कि हमारे परिवार के मुखिया की सोच ही हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। उनकी हर एक बात, हर एक विचार से यह स्पष्ट झलकता है कि उनके हृदय की धड़कनें नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसानों और गरीबों के लिए समर्पित हैं। उनकी सोच हमें यह विश्वास दिलाती है कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र, आत्मनिर्भर भारत और विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
राज्यपाल ने कहा कि आज विशेष रूप से अच्छा लगा कि हमारे राष्ट्र के मध्यप्रदेश के धार से जो विचारों की धार निकली है, वह पूरे देश को एक नए परिवर्तन और नवजागरण की ओर ले जाएगी। आज का सबसे बड़ा संदेश यही है कि हम सबको स्वदेशी अपनाना है, हमारी हर एक चीज स्वदेशी होनी चाहिए। मुझे दृढ़ विश्वास है कि यह संकल्प एक महान क्रांति का सूत्रपात बनेगा। राज्यपाल ने कहा कि हमारे उत्तराखण्ड के परिवार, हमारी महिला स्व-सहायता समूह, हमारी उत्पादन लाइन ने गुणवत्ता, ब्रांडिंग और पैकेजिंग के क्षेत्र में जो प्रगति की है, जब उसे स्वदेशी का मंत्र मिलेगा, तो यह परिवर्तन अवश्य ही क्रांति का रूप लेगा।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए प्रधानमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। वहीं इस दौरान उत्तराखण्ड में चारधाम परियोजना, हवाई सेवा विस्तार के साथ ही सभी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री जी का सहयोग मिला है।
उन्होंने कहा कि आपदा के समय भी हर बार प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखण्ड का सहयोग किया है, चाहे रैणी आपदा रही हो या जोशीमठ, सिलक्यारा या इस साल की प्राकृतिक आपदा, प्रधानमंत्री जी ने हर बार राज्य को सहयोग देने के साथ ही हमारे प्रयासों को प्रोत्साहन भी दिया है। उन्होंने कहा कि आज विश्वकर्मा जयंती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिन है। इस अवसर पर ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान शुभारंभ किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी तैयारी की है, यह अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा, इसलिए राज्य की माताएं, बहनें इसका लाभ उठाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में मातृशक्ति ने बड़ा योगदान दिया है, महिलाएं अब होम स्टे सहित अन्य स्वरोजगार में अपना कौशल दिखा रही है, इसलिए महिलाओं का स्वस्थ होना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री धाम की यात्रा सुचारू हो गई है, जल्द ही यमुनोत्री धाम का मार्ग भी खोलते हुए यात्रा का संचालन किया जाएगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, सविता कपूर, सुरेश गड़िया, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वच्छ उत्सव – 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ

Chief Minister Dhami launched the Swachh Utsav - 2025 program
Chief Minister Dhami launched the Swachh Utsav - 2025 program

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को स्वच्छ उत्सव – 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ भी प्रदान कीं।
मुख्यमंत्री ने  स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और सभी प्रदेशवासियों से स्वच्छता  की मुहिम से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर में सेवा स्वच्छता से संबंधित नियमित कार्यक्रम किए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित भी किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वच्छता की शपथ दिलाई और पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वच्छता रथ का फ्लैग ऑफ किया और पर्यावरण मित्रों को सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में स्वच्छता आंदोलन ने देश को नए आयाम प्रदान किए हैं। स्वच्छ उत्सव-2025 भी इसी दिशा में एक संकल्प, एक आंदोलन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ व स्वच्छ भविष्य का वचन है। उन्होंने कहा कि ‘‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के सपने को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा हाल ही में राष्ट्रीय वायु कार्यक्रम के तहत घोषित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में नगर निगम देहरादून को देश में 19वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। स्वच्छता रैंकिंग में भी नगर निगम देहरादून ने इस वर्ष 62वाँ स्थान प्राप्त किया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर है। अब तक राज्य में छह लाख से अधिक शौचालय रहित परिवारों के लिए शौचालयों का निर्माण किया गया है।
नगर निगम देहरादून ने सफाई से सम्बन्धित समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए स्वच्छता कंट्रोल रूम की स्थापना की है।कूड़ा उठान, सीसीटीवी निगरानी और नियमित सफाई व्यवस्था से शहर को बेहतर दिशा दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हमारे संस्कार और जीवनशैली का हिस्सा है। उन्होंने सभी नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने घर, मोहल्ले, गाँव और शहर को साफ-सुथरा रखने को अपनी जिम्मेदारी समझें। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए ‘‘एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उल्लेख किया और कहा कि पौधारोपण जीवन की गुणवत्ता सुधारने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का साधन है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, विधायक सविता कपूर, सुरेश गड़िया,सचिव नीतेश झा, नगर आयुक्त नमामि बंसल और अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित थे।

टीएचडीसीआईएल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत स्वच्छता शपथ ली

THDCIL takes Swachhata Pledge under Swachhata Hi Seva Abhiyan 2025
THDCIL takes Swachhata Pledge under Swachhata Hi Seva Abhiyan 2025
ऋषिकेश, 17 सितम्बर, 2025:  टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, विद्युत क्षेत्र का अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम, 17 ​​सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘’स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान-2025 (एसएचएस 2025) में सक्रिय रूप से प्रतिभाग कर रहा है। इस वर्ष के अभियान, जिसकी विषय-वस्तु “स्वच्छोत्सव” है, का उद्देश्य स्वच्छ और हरित उत्सवों और शून्य-अपशिष्ट सामुदायिक समारोहों को बढ़ावा देना है।
टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर. के. विश्नोई ने अभियान के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा कि ‘’स्वच्छता ही सेवा’’  पखवाड़ा 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है। श्री विश्नोई ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह अभियान हम सबको स्वच्छ भारत के लिए स्वैच्छिकता और सामूहिक कार्रवाई को सुदृढ़ बनाने का अवसर प्रदान करता है, साथ ही पर्यावरण अनुकूल और शून्य अपशिष्ट सामुदायिक समारोहों के लिए नए मानक भी स्थापित करता है। श्री विश्नोई ने इस बात पर भी जोर दिया कि टीएचडीसीआईएल अपनी परियोजनाओं और कार्यालयों के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित भारत के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप स्वच्छता अभियान, जागरूकता अभियान और नागरिक भागीदारी के लिए कर्मचारियों और हितधारकों को सक्रिय रूप से संगठित करना जारी रखेगा।
श्री सिपन कुमार गर्ग, निदेशक (वित्त) ने ऋषिकेश स्थित कारपोरेट कार्यालय में कार्मिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। श्री गर्ग ने स्वच्छता बनाए रखने में व्यक्तिगत जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया और सभी से अपने आसपास के लोगों को एक स्वच्छ और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए सक्रिय रूप से प्रोत्साहित और प्रेरित करने का आग्रह किया। श्री गर्ग ने कर्मचारियों से 25 सितंबर 2025 को मनाए जाने वाले राष्ट्रव्यापी ‘एक दिन, एक घंटा,  एक साथ’ श्रमदान के हिस्से के रूप में एक घंटे की स्वैच्छिक स्वच्छता सेवा समर्पित करने का भी अनुरोध किया। ​​टीएचडीसीआईएल की सभी परियोजनाओं एवं कार्यालयों में भी एक साथ स्वच्छता शपथ समारोह आयोजित किए गए।
कारपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. अमर नाथ त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन-प्रशासन, कारपोरेट संचार), श्री ए. के. गोएल, मुख्य महाप्रबंधक (एमपीएस एवं कारपोरेट प्लानिंग),  श्री ए. के. गर्ग, महाप्रबंधक (वित्त), श्री एम. के. राय. महाप्रबंधक (प्रापण), श्री हर्ष कुमार जिंदल, महाप्रबंधक (सामाजिक एवं पर्यावरण), श्री आर. के. वर्मा, महाप्रबंधक (वाणिज्यिक) तथा टीएचडीसीआईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

मानवता की सेवा के पथ पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

On the path of serving humanity, successful organization of free health camp on the birthday of Prime Minister Narendra Modi.
On the path of serving humanity, successful organization of free health camp on the birthday of Prime Minister Narendra Modi.

देहरादून: 17 सितंबर 2025- पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में “मानवता की सेवा के पथ पर” विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अस्पताल परिसर में दिनांक 17 से 20 सितम्बर तक आयोजित किया जा है ।

शिविर में पहले दिन कुल 246 रोगियों ने परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों को परामर्श और उपचार प्रदान किया।

इसमें फिजिशियन एवं सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलजा खांसिली, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मरियम, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अविरल डोभाल ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में निःशुल्क ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर टेस्ट किए गए साथ ही पैथोलॉजी जांच एवं दवाइयों पर 15% की विशेष छूट भी उपलब्ध कराई गई।

स्थानीय नागरिकों और मरीजों ने इस स्वास्थ्य शिविर का स्वागत करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया। मरीजों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं तक आसानी से पहुंचाते हैं बल्कि उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं।

इस अवसर पर पैनेसिया हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रणवीर सिंह चौहान ने कहा “मानवता की सेवा ही हमारा वास्तविक धर्म है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर यह शिविर आयोजित करना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा प्रयास हमेशा से यही रहा है कि हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचे और कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रह पाए।”

पैनेसिया हॉस्पिटल की इस पहल को आमजन से भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिला। अस्पताल प्रबंधन ने आश्वस्त किया है कि भविष्य में भी ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।

महाराज ने वर्षा, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग के 62 मार्गों व 08 सेतु हुए हैं क्षतिग्रस्त

देहरादून-मसूरी रोड़ पर बैली ब्रिज बनाने का युद्ध स्तर पर चल रहा है काम

देहरादून। भारी वर्षा, भूस्खलन एवं बादल फटने के कारण जनपद में लोक निर्माण विभाग के 62 मार्ग एवं 08 सेतु क्षतिग्रस्त हुए हैं।

प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बूद्धवार को देहरादून जनपद के भारी वर्षा, भूस्खलन एवं बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों केशरवाला-मालदेवता, कुमाल्डा-कद्दूखाल, खैरी मानसिंह मार्गों सहित देहरादून-मसूरी मार्ग पर
शिव मंदिर के समीप क्षतिग्रस्त सेतु का स्थलीय निरीक्षण कर लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त 8 सेतुओं में से 05 सेतुओं पर स्थाई रूप से कार्य करवा कर यातायात हेतु चालू करवा दिया गया है, जबकि शेष 03 सेतु में से क्षतिग्रस्त देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग में शिव मंदिर की पास क्षतिग्रस्त सेतु पर बैली ब्रिज निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है जिसे शीघ्र ही यातायात हेतु खोल दिया जायेगा।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 72, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, झाझरा सेतु के समीप हयूम पाईप वायर क्रेट डायवर्जन तथा कार्लीगाड मझाडा़ मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त सेतु पर गैबियन लगाकर फिलिंग करके अस्थाई कार्य प्रारम्भ करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि 35 मार्गो पर यातायात बहाल कर दिया गया है जबकि से 27 मार्गो पर यातायात बहाल करने के लिए लगातार कार्य चल रहा है।

लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा मालदेवता-केशरवाला में 300 मीटर क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग को खोलने का काम लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि नदियों का चैनेलाइजेशन होना अति आवश्यक है। इसके लिए सिंचाई, आपदा एवं खनन विभाग आपस में मिलकर काम करें ताकि नदियों का पानी रिहायसी क्षेत्र में ना घुसने पाए। लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह नदी-नालों के निकट निर्माण कार्य न करें।

भारी वर्षा, भूस्खलन एवं बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा क्षति रायपुर, कुमाल्डा कद्दूखाल मोटर मार्ग, केसर वाला मार्ग, खैरी मानसिंह मार्ग एवं सहस्त्रधारा तथा मसूरी क्षेत्र के आसपास के मार्गों को हुई है। यातायात हेतु अवरुद्ध मोटर मार्गो को शीघ्र सुचारू करते हुए आवश्यक सुविधाओं को शीघ्र बहाल करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गए हैं।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश कुमार शर्मा सहित लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्लेसमेंट लेना हुआ आसान।

It has become easier for the students of Uttarakhand to get placement at international level.
It has become easier for the students of Uttarakhand to get placement at international level.

जीआरडी कॉलेज एवं पियर्सन ने उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए वैश्विक प्लेसमेंट के लिए किया गठजोड़

सस्ती एवं विश्व स्तरीय शिक्षा के लिए जीआरडी कॉलेज ने बढ़ाया अपना कदम

देहरादून – 16 सितंबर 2025- उत्तराखंड के प्रतिष्ठित जीआरडी कॉलेज राजपुर रोड ने सस्ती एवं विश्व स्तरीय शिक्षा के लिए पियर्सन के साथ गठजोड़ किया जिससे उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं को विश्व स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी एवं उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्लेसमेंट भी मिल पाएगा। जीआरडी कॉलेज ने आज राजपुर रोड स्थित अपने कैंपस में पियर्सन के साथ गठजोड़ किया एवं उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। इस कार्यक्रम में जीआरडी कॉलेज के तरफ से वाइस चांसलर इंद्रजीत सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉली ओबेरॉय, परभजीत, डायरेक्टर जनरल डॉक्टर पंकज चौधरी, जसमीत कालरा एवं डॉक्टर करुणाकर झा उपस्थित रहे वहीं पियर्सन की ओर से मुस्तफा रहमान रीजनल, मैनेजर इंडिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ एवं डॉक्टर पंकज चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं वर्तमान में भारतीय शिक्षा पद्धति को ग्लोबल स्तर पर ले जाने के लिए एवं उसमें जो – जो सुधार होने हैं उस संदर्भ में अपनी बात रखी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीआरडी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉली ओबरा ने कहा कि पियर्सन और जीआरडी कॉलेज का यह गठजोड़ उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही लाभकारी होगा साथ ही वैसे बच्चे जो आर्थिक रूप से कमजोर है उनके माता-पिता को भी अपने बच्चों को सस्ती और उच्च स्तर के वैश्विक शिक्षा प्राप्त करने में अब आसान होगी। जीआरडी कॉलेज का यह उद्देश्य रहा है कि वह उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय वैश्विक शिक्षा को सस्ती करें ताकि उत्तराखंड के बच्चे कम पैसे में आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर अपना रोजगार कर सके एवं प्लेसमेंट भी ले सकें।

वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पियर्सन के रीजनल मैनेजर मुस्तफा रहमान ने कहा कि पियर्सन का उत्तराखंड में यह पहला केंद्र है जहां से उत्तराखंड के बच्चों को मदद मिल सकेगी। उन्होंने पियर्सन की मदद से स्किल डेवलपमेंट, टेक्निकल एक्सपर्टीज के साथ-साथ ग्लोबल अस्तर पर इंडस्ट्री के मांग के हिसाब से शिक्षा पद्धति को अपनाने के ऊपर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा आज के समय में सामान्य परिवार के बच्चे विदेशों में शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ है, प्रोफेशनल कोर्सेज इतने महंगे हो चुके हैं कि एक समान परिवार के बच्चे के लिए यह असंभव हो चुका है। इसी गैप को भरने के लिए हम जीआरडी कॉलेज के साथ अनुबंध किए हैं ताकि उत्तराखंड के बच्चों को हम विश्व स्तरीय शिक्षा दे सके और यहां के बच्चे विदेश में भी अच्छी नौकरियां प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में जीआरडी कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ-साथ अध्यापक गण मौजूद रहे वही कार्यक्रम का संचालन जसमीत कालरा ने किया एवं डॉक्टर करुणाकर झा ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Dr. Anil Verma Honored with the NSS Maha Raktdani Award for Donating Blood 155 Times.

डॉo अनिल वर्मा 155 बार रक्तदान हेतु “एनएसएस महा रक्तदानी अवार्ड...

0
एनएसएस निःस्वार्थ समाजसेवा का मंच है : प्रोफेसर (डॉo) सुनयना रावत डॉo बिद्युत बोस " रेडक्रास बैज ऑफ़ ऑनर" से सम्मानित राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र-...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler