Home Blog Page 637

महापूजा में शामिल हुए पूर्व काबीना मंत्री

03.01.2022

पूर्व काबीना मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने श्री रघुनाथ मंदिर में चल रही महापूजा में प्रतिभाग किया। उन्होंने तीर्थपुरोहितों से उत्तराखण्ड की धरोहर महापूजा को देश-विदेश तक प्रचारित-प्रसारित करने को कहा। रविवार तड़के पूर्व काबीना मंत्री श्री रघुनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में आयोजित महापूजा में शामिल होने के बाद खिचड़ी का प्रसाद भी ग्रहण किया। श्रीबदरीश पंडा पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश प्रयागवाल, मुख्य पुजारी पं. सोमनाथ भट्ट के साथ तीर्थपुरोहितों ने पूर्व काबीना मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भक्तिमय संगीत परम्परा में देवप्रयाग की प्राचीन महापूजा का विशेष महत्व रहा है। कहा कि उन्होंने अपने कार्य काल में महापूजा के प्रचारित करने का अभियान शुरू किया था, लेकिन इसे आगे नहीं बढ़ाया गया। 2022 में कांग्रेस की बनी तो महापूजा को देश विदेश तक प्रचारित प्रसारित किया जायेगा। साथ ही पौष माह में हर दिन एक विशिष्ट व्यक्ति को महापूजा में आमन्त्रित किया जायेगा।
मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र रावत, महासचिव समीर पंचपुरी, जिला प्रवक्ता उत्तम असवाल, रामनारायण नौटियाल, विनोद टोडरिया, मुकेश ध्यानी, नटवर कोटियाल, राकेश पंचभैया, दीपक पालीवाल, देवेश जोशी आदि मौजूद थे।

प्रतिभावान छात्रों को बाल प्रतिभा सम्मान से पुरस्कृत किया

03.01.2022

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान में बाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पढ़ाई में अव्वल छात्रों, शिक्षा के क्षेत्र के विशेष कार्य करने वाले शिक्षक, समाज सेवा, पर्यावरण, साहित्य तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। नये साल पर प्रतिभावान छात्रों का सम्मान करने पर कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने बाल प्रतिभा सम्मान समारोह के संयोजक एवं राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित अखिलेश चन्द्र चमोला का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष चन्द्रवीर गायत्री, विशिष्ट अतिथि राज्य आंदोलनकारी उम्मेद सिंह मेहरा, गायत्री परिवार की प्रेमलता कालड़ा, श्वेता बिष्ट ने संयुक्त रूप से बाल प्रतिभाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया। जिसमें प्रसस्ति पत्र, गोल्ड मेडल एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि चन्द्रवीर गायत्री ने कहा कि बाल प्रतिभाओं की खोज करके उनकी प्रतिभा को मंच देकर उन्हें सम्मानित करना उत्कृष्ट मुहिम को दर्शाता है। निसन्देह हिन्दी अध्यापक चमोला के प्रयास प्रशंसनीय है। राज्य आंदोलनकारी उम्मेद सिंह मेहरा ने कहा कि बाल प्रतिभाओं के सन्दर्भ में कार्यशाला का आयोजन करना उच्च चिन्तन को दर्शाता है। वर्तमान समय में इस तरह की कार्यशालाओं की नितान्त आवश्यकता है। कार्यक्रम आयोजक अखिलेश चन्द्र चमोला ने कहा वर्तमान समय प्रतियोगिता का है।
इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यशाला में राकेश मोहन कंडारी, बीना मेहरा, महेन्द्र सिंह नेगी, प्रेमलता कालडा आदि शिक्षाविदों ने भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया। बाल प्रतिभाओं में अर्न्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त छात्र राजेश चन्द्र की चित्रकला प्रदर्शनी की दर्शकों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। आयोजित सम्मान समारोह में विशिष्ट पहचान बनाने वाले बाल प्रतिभाशाली राजेश चन्द्र, छात्रा काजल, सपना भंडारी, हेमा आदि को बाल प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा, समाज सेवा, पर्यावरण, साहित्य तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले श्वेता बिष्ट, बीना मेहरा, रुपाली वशिष्ठ, आशा डिमरी, महेन्द्र नेगी, राकेश मोहन कन्डारी, प्रदीप रावत, उत्तम सिंह, अमित कंडारी, पत्रकार शिरोमणि सम्मान मनमोहन सिंधवाल को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वृक्षमित्र प्रदीप रावत व गबर सिंह भंडारी द्वारा अतिथियों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण तथा कार्यक्रम संयोजक ने कार्यक्रम के अंत में सभी को नशा न करने की प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।

8 जनवरी को श्रीनगर में होगा एबीवीपी का प्रांतीय अधिवेशन शुरु

03.01.2022

श्खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 22वां अधिवेशन श्रीनगर में आठ जनवरी को श्रीनगर में शुरू होगा। जिसके लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूर्ण कर दी हैं। अधिवेशन के उद्घाटन के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी को एबीवीपी ने निमंत्रण दिया। जबकि सम्मेलन में एबीवीपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. भूपेन्द्र सिंह रहेंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस अधिवेशन में एबीवीपी शिक्षा एवं वर्तमान परिदृश्य पर प्रस्ताव पास करेगी। श्रीनगर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एबीवीपी के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋतांशु कंडारी एवं एबीवीपी प्रदेश सह मंत्री संदीप राणा ने बताया कि आठ से 10 जनवरी तक चलने वाले अधिवेशन को लेकर पूरी तैयारियां कर दी है। प्रदेश भर से अधिवेशन में एबीवीपी के 400 से अधिक कार्यकर्ता श्रीनगर पहुंचेगे। कहा कि अधिवेशन की तैयारियों को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शहर भर में अधिवेशन के शुभारंभ पर झांकी निकाली जायेगी और गोला बाजार में खुले मंच में आयोजन होगा। जिसके बाद जीजीआईसी श्रीनगर में तीन दिनों तक अधिवेशन आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि अधिवेशन के अवसर पर शहर भर में निकाली जा रही रैली में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठन, व्यापार सभा, महिला मंगल दलों द्वारा फूलों की वर्षा की जायेगी। इस मौके पर संगठन मंत्री सास्वत खंडूड़ी, विभाग के संगठन मंत्री पृथ्वी राणा, नगर मंत्री अमन पंत, केन्द्रीय विवि प्रमुख ऋषभ रावत, निखिल बिष्ट, ध्रुव नेगी, दीपक चौधरी, राहुल पंवार, दिपांशु मलवाल आदि मौजूद थे।

बायला के ग्रामीणों ने की डीएम से बस सेवा शुरू करने की मांग

01.01.2022

देहरादून से बायला तक परिवहन निगम की बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने डीएम दफ्तर में दस्तक दी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि ओवरलोडिंग से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पर्वतीय मार्गों पर बस सेवा का संचालन किया जाना जरूरी है। शुक्रवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल ने डीएम डा. राजेश कुमार से मुलाकात की। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि 31 अक्तूबर को ओवरलोडिंग के चलते बायला-पिंगवा मोटर मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना में बायला गांव के 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग गंभीर घायल हुए थे। बताया कि चकराता क्षेत्र के पर्वतीय मार्गों पर ओवर लोडिंग आम समस्या हो गई है। यहां यात्री बसों का संचालन नहीं होने से ग्रामीणों के सामने छोटे वाहनों में मानक से अधिक सवारियों के साथ सफर करना मजबूरी बन गया है। इससे जहां हर रोज ग्रामीणों को जोखिम भरा सफर करना पड़ता है, वहीं छोटे वाहन चालक मनमाना किराया भी वसूल रहे हैं। बताया कि चकराता ब्लॉक के कोटी से बायला तक जाने वाले मार्ग पर करीब पचीस गांव पड़ते हैं। ऐसे में यात्री बस का संचालन नहीं होने से ग्रामीणों को छोटे वाहनों में ही सफर करना पड़ रहा है। इन वाहनों में ग्रामीणों के साथ ही नगदी फसलें भी मंडी तक पहुंचाई जाती है, जिससे वाहन कई गुना अधिक ओवरलोड हो जाते हैं। देहरादून से बायला तक कोटी से होते हुए परिवहन निगम की बस सेवा का संचालन होने से करीब चालीस गांवों के ग्रामीणों को यातायात की सुगम और सुरक्षित सुविधा मुहैया होगी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल्द बस सेवा शुरू करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में कमलेश भट्ट, संतराम जोशी, केवल राम, कुंदन सिंह, राकेश चौहान कंडमाणी, मनोज चौहान, मुकेश, बृजपाल सिंह, कपिल, दीवान सिंह, यशपाल शर्मा, सचिन परमार आदि शामिल रहे।

थर्टी फर्स्ट में बेचने जा रहे शराब तस्कर को पुलिस ने दबोचा

01.01.2022

थाना पुलिस लोहाघाट ने विकास खंड बाराकोट में एक व्यक्ति को 288 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी थर्टी फर्स्ट को देखते हुए शराब को सस्ते दामों में खरीदकर ऊंचे दाम में बेचने को जा रहा था। एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बाराकोट में चैकिंग अभियान के दौरान पम्दा के पास दिनेश वर्मा निवासी मल्लाखोला बाराकोट के पास से 288 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद कर गिरफ्तार किए गए। एसओ ने बताया कि आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में अशोक वर्मा, रामलाल और राकेश सिंह रहे।

कैबिनेट मंत्री पांडे ने किया पर्यावरण मित्रों को सम्मानित

01.01.2022

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी क्षेत्र के केंद्र सरकार द्वारा करवाए गए स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में जिला ऊधम सिंह नगर की नगर पंचायत गूलरभोज ने ऊधम सिंह नगर जिले में पहला स्थान व उत्तराखंड में दूसरे स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर शुक्रवार को नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट अरविंद पांडे ने नगर के सभी पर्यावरण मित्रों को मोबाइल देकर सम्मानित किया। मंत्री पांडे ने इस उपलब्धि के लिए नगर के वासियों, कर्मियों व बोर्ड को बधाई दी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता दुबे, फूल सिंह, तरुण दुबे, योगेश पानू, सतीश चुघ, रमेश सागर, पूनम आर्य, उषा रानी, नरेश घरामी, गुरमेल सिंह, भूपेंद्र आर्य, गोविंद राजभर, एसएन शुक्ला, कमल बिनवाल, नरेंद्र धपोला, राजू, राजेश, सचिन, सुनिल शर्मा, नंदन कोश्यारी, रामकमेश यादव, दान सिंह, महेश सागर, अजीत आदि मौजूद रहे।

एई भर्ती में धांधली पर एनएसयूआई ने किया यूपीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन

01.01.2022

एनएसयूआई ने यूपीसीएल में सहायक अभियंता भर्ती में धांधली के अरोप में सरकार और निदेशक के खिलाफ ओरिएंट चौक पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं नें आरोप लगाया कि उत्तराखंड पावर कारपोरेशन में सहायक अभियंता भर्ती में भारी धांधली हुयी है। जिसकी एमडी से भी शिकायत की गयी थी परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि प्रदेश की जनता ने ढेर सारी अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के साथ भाजपा को प्रचंड बहुमत और डबल इंजन की सरकार दी थी। लेकिन प्रदेश की जनता के हाथ निराशा ही लगी है, भाजपा सरकार की अदूरदर्शिता का ही परिणाम है की आज प्रदेश में बेरोजगारों की एक लंबी फौज खड़ी हो गई है। उन्होनें कहा आज उत्तराखंड में बेरोजगारी चरम पर है सरकार ने पांच वर्षों में बेरोजगारों को छलने व ठगने का काम किया है। रोजगार देना तो दूर जो लोग रोजगार से जुडे हुय थे उनको भी सरकार ने रोजगार छीनने का काम किया है। प्रदेश में आज भी हजारों बेरोजगार रोजगार के लिए तड़प रहे हैं।

धूमधाम से की गई भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना

01.01.2022

इंद्रेश नगर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना धूमधाम से की गई। इस दौरान एक सूक्ष्म परिक्रमा इंद्रेश नगर से प्रारंभ की गई जो कि विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस इंद्रेश नगर में संपन्न हुई इस दौरान क्षेत्रवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा। शुक्रवार को इंद्रेश नगर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान क्षेत्रवासियों की ओर से नगर परिक्रमा की गई जिस का जगह-जगह स्वागत हुआ मूर्ति स्थापना के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता संजय कनौजिया उर्फ कद्दू भाई ने रिबन काटकर मूर्ति स्थापना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि का स्थान सबसे ऊंचा है क्योंकि उन्होंने हिंदू धर्म के सर्वोच्च ग्रंथ रामायण की रचना कर भगवान राम को पूरी दुनिया से परिचित करवाने में अभूतपूर्व संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि महेश भगवान वाल्मीकि का अनुयाई समाज आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है किंतु आज भी इस वर्ग को सामाजिक उत्थान की आवश्यकता है जिसके लिए सरकारों को गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है उन्होंने यह भी कहा कि इस समाज के लिए वह तन मन धन से कार्य करने के लिए तत्पर रहेंगे। इस दौरान उन्होंने मूर्ति स्थापना में अपना योगदान देने के लिए और सराहनीय प्रयास के लिए युवा वर्ग की भी सराहना की साथ ही कहा कि युवा वर्ग ही समाज की दशा और दिशा को बदल सकता है जरूरत है तो उन्हें एक उचित सहयोग की। मूर्ति स्थापना से पूर्व एक सूची परिक्रमा प्रारंभ की गई जो कि इंद्रेश नगर से शुरू होकर सहारनपुर चौक कावली रोड होते हुए शिवाजी मार्ग पहुंची जहां पर इस परिक्रमा का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया इसके पश्चात यह परिक्रमा माता वाला बाग स्थित वाल्मीकि मंदिर और वाल्मीकि बस्ती में पहुंची यहां भी क्षेत्रवासियों ने परिक्रमा का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आशीष कुमार छाछर, अरुण बाल्मीकि, प्रदीप ठेकेदार, महेश कुमार, संदीप वाल्मीकि, संयम कुमार, कार्तिक, आर्यन कक्कड़, मानव कक्कड़ निखिल पार्षा कुंवर चांवरिया, प्रत्यांश छाछर, सुमन देवी, बेबी भैनवाल, गीता देवी, सरोज चंद्रा, ममता चौधरी, सुगनी देवी आदि मौजूद थे।

साइबर धोखाधड़ी में दिल्ली का बैंक मैनेजर गिरफ्तार

01.01.2022

उत्तराखंड एसटीएफ ने 68 लाख की साइबर क्राइम धोखाधड़ी मामले में दिल्ली के बैंक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। बीमा पॉलिसी के नवीनीकरण और प्रीमियर को शेयर मार्केट में लगाकर भारी मुनाफा दिलाने के नाम पर फ्रॉड करने मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर एसटीएफ  द्वारा दिल्ली स्थित आईडीएफसी बैंक मैनेजर आदित्य त्यागी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी आदित्य त्यागी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं इस धोखाधड़ी मामले में मुख्य अभियुक्त देवेश नंदी की पूर्व में गिरफ्तारी की जा चुका है। एसटीएफ  एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक देहरादून के रायपुर निवासी शिकायतकर्ता द्वारा साइबर पुलिस स्टेशन उत्तराखंड में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार आईडीएफसी बैंक अधिकारी आदित्य त्यागी द्वारा बीमा पॉलिसी को नवीनीकरण और प्रीमियर की धनराशि को शेयर मार्केट में लगाकर भारी मुनाफा करने का झांसा देकर ऑनलाइन 68 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई।
हालांकि इस मामले में मुख्य अभियुक्त देवेश नंदी को एसटीएफ पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फिलहाल दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आईडीएफसी बैंक के अधिकारी आदित्य त्यागी से पूछताछ कर देहरादून कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

सीएम धामी ने दी सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष 2022 की बधाई व शुभकामनाएं

01.01.2022

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष 2022 की बधाई दी है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की है। आने वाला वर्ष हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में बहुत से ऐसे काम हुए हैं, जो कि पहले मुमकिन नहीं लग रहे थे। पिछले पांच वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा एक लाख करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत हुई हैं। इनमें बहुत सी योजनाओं पर काम हो गया है या काम तेजी से चल रहा है। हमने कनेक्टिविटी को विकास का मूल मानकर कार्य किया है। पहाड़ पर रेल का जो स्वप्न उत्तराखण्ड की कई पीढ़ियां वर्षों से देख रहीं थीं वो भी अब साकार होता प्रतीत हो रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन और टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन परियोजना भी इसी का उदाहरण है। केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की सड़क कनेक्टीवीटी में सुधार के लिए 889 किलोमीटर की चारधाम सड़क परियोजना पर काफी कुछ काम किया जा चुका है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। ऊधमसिंहनगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट विकसित किया जा रहा है।
एक तरफ राज्य के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का काम किया जा रहा है वहीं पर्यटन, रोजगार और पलायन जैसे विषयों पर भी ठोस रणनीति बना कर प्रो एक्टिव मोड़ में कार्य किये जा रहे हैं। हमारी होम स्टे योजना पर्यटन और पर्यटन केंद्रित रोजगार के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रही है। उत्तराखण्ड देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि भी है। देहरादून में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कर इसे पहले से भी अधिक भव्यता प्रदान की गई। यहां परम पूज्य आदि गुरू शंकराचार्य जी की समाधि का पुनर्निर्माण किया गया। हाल ही में प्रधानमंत्री जी ने पांच हजार सात सौ सैंतालीस करोड़ रूपये की लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना से 300 मेगावाट जल विद्युत का उत्पादन होगा जिससे हमारा प्रदेश न केवल ऊर्जा के क्षेत्र में एक ’’पावर हाउस’’ बनेगा बल्कि हमारे यहां बड़े स्तर पर रोजगारों का सृजन भी होगा। साथ ही साथ इस परियोजना से 6 राज्यों को पीने का पानी भी उपलब्ध होगा। कुमाऊं संभाग में लगभग 500 करोड़ से अधिक की लागत से एम्स का सेटेलाईट सेंटर के प्रारम्भ होने के पश्चात उत्तराखण्ड भारत का वह पहला राज्य बन जाएगा जहां एम्स के अतिरिक्त एम्स का सेटेलाइट सेंटर भी स्थापित होगा। पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों तक उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से 455 करोड़ रुपये की लागत से पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है।
हमारी सरकार युवाओं के लिए समर्पित सरकार है। हमने 24 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। राज्य की भर्ती परीक्षाओं में आवेदन शुल्क से राहत दी गई है। समूह-ख व ग के पदों पर चयन में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी गई है। संघ लोक सेवा आयोग, एन.डी.ए, सी.डी.एस एवं उसके समकक्ष लिखित परीक्षा पास करने पर परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर अभ्यर्थी को साक्षात्कार की तैयारी के लिये 50 हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी जा रही है। ऑनलाईन पढ़ाई को और सुगम बनाने के लिए राज्य के राजकीय स्कूलों के कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं और गवर्नमेण्ट डिग्री कॉलेजों के छात्रों को टैबलेट के लिए डीबीटी द्वारा राशि उपलब्ध कराई जायेगी।
कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर में हमारे कोविड-वारियर्स द्वारा सराहनीय काम किया गया। प्रोत्साहन व सम्मान राशि द्वारा हमारी सरकार ने इनके मनोबल को बढ़ाने का काम किया है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमने कोविड से प्रभावित लोगों को जितना सम्भव हो सकता है, राहत पहुंचाने की पूरी कोशिश की है। प्रदेश में कोविड-19 से प्रभावित पर्यटन, परिवहन व संस्कृति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लगभग 200 करोड़, चिकित्सा क्षेत्र के लिए 205 करोड़ जबकि महिला स्वयं सहायता समूहों और राज्य सरकार की स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को 118 करोड़ रूपए का कोविड राहत पैकेज दिया जा रहा है। लाभार्थियों के खातों में डीबीटी द्वारा राहत राशि पहुंचनी भी शुरू हो गई है। प्रदेश में कोविड से प्रभावित परिवारों के निराश्रित बच्चों को वात्सल्य योजना का सहारा दिया गया है। ऐसे बच्चों को 21 वर्ष की आयु तक 3000 रुपये प्रति माह दिये जायेंगे। राज्य सरकार इन बच्चों का एक अभिभावक की तरह पूरा संरक्षण करेगी।
प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से दुनिया का सबसे बड़ा कोविड वैक्सीनेशन अभियान ‘सबको वैक्सीन-मुफ्त वैक्सीन’ देश में संचालित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड पूर्ण रूप से पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज लगाये जाने वाला राज्य बन गया है। शतप्रतिशत दूसरी डोज का लक्ष्य भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। प्रत्येक जिले में आक्सीजन प्लांट प्रारम्भ किए गए हैं। हमने राज्य में निशुल्क जांच योजना प्रारम्भ की है। इसके तहत मरीजों को 207 प्रकार की पैथेलॉजिकल जांचों की निशुल्क सुविधा मिल रही है। आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना में 44 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री जी के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए हमने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना की शुरूआत की है। इसके तहत प्रथम दो बालिकाओं के जन्म पर माता और नवजात कन्या शिशु को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट उपलब्ध कराई जा रही है। हमारी सरकार ने आंगनबाड़ी बहनों के मानदेय में बढ़ोतरी की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हर विभाग से अगले दस साल का रोड मैप मंगवाया है, ताकि हम भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप राज्य के विकास का खाका खींच सकें। उत्तराखण्ड को लेकर हमारी नीति और नीयत दोनों ही स्पष्ट हैं, ईमानदार हैं। जिस विकास पथ पर अपना उत्तराखण्ड बढ़ चला है, हमें इस यात्रा को रुकने नहीं देना है। हमने अपने प्रदेश को, राज्य की रजत जयंती वर्ष 2025 तक भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 2 वर्षों में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कोविड से सफलापूर्वक लड़ाई लड़ी है। अभी भी हमें सावधानी बरतनी है। पूरे विश्व ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कोविड से निपटने के लिये किये गये कार्यों की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से नये वर्ष का उत्सव मनाते समय कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler