Home Blog Page 634

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने चेतन का किया स्वागत

05.01.2022

मानपुर रोड स्थित प्रकाश रेजिडेंसी में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों जिला महामंत्री उत्तरांचल पंजाबी महासभा के चेतन अरोरा को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव चेतन अरोरा को बनाए जाने पर फूल मालाओं से स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष प्रवीन सेठी ने कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्तरांचल पंजाबी समाज का सम्मान करते हुए चेतन अरोरा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त हुए कहा यह उत्तरांचल पंजाबी महासभा का सम्मान है। कार्यक्रम के दौरान महासभा के पदाधिकारियों में एकजुटता के साथ कांग्रेस हाईकमान से मांग की कि इस बार काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश सचिव चेतन अरोरा जो वर्तमान में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिला महामंत्री हैं उन्हें कांग्रेस पार्टी टिकट देकर महासभा का सम्मान करते हुए युवा चेहरे को मैदान में उतारे। इस मौके पर महासभा महानगर अध्यक्ष प्रवीन सेठी, जसपाल सिंह चड्ढा, दिलप्रीत सिंह सेठी, प्रभात साहनी, जतिन अरोरा, मनीष सपरा, अमन वाली, गुरबिंदर सिंह चंडोक, जगमोहन सिंह बंटी, सतीश गुलाटी, प्रकाश डाबर, अनीस अंसारी, महेंद्र कुमार धवन, मुन्ना भाई, रोहित चावला आदि मौजूद रहें।

आप नेता बाली की काशीपुर नव परिवर्तन पद यात्रा छह से

05.01.2022

आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली छह जनवरी से  विधानसभा क्षेत्र में काशीपुर नव परिवर्तन पद  यात्रा निकालेंगे। जिसका ग्राम पैगा स्थित सरकारी स्कूल से शुभारंभ होगा।  जो गांव पैगा के बेहद में मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में  आप नेता बाली ने कहा कि  यह पदयात्रा 19 जनवरी तक यानि  14  दिन चलेगी।  पद यात्रा के दौरान  वह पूरे विधानसभा क्षेत्र में गली मोहल्लो में घूम  कर और चौपालों पर बैठकर जन समस्याओं से रूबरू होंगे । पद यात्रा के दौरान वह रात भी क्षेत्र में गुजारेंगे। कहा कि   अब तक काशीपुर से भाजपा इसलिए  चुनाव जीतती चली आ रही है  क्योंकि उसके सामने कांग्रेस के रूप में कमजोर विपक्ष होता था लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी का सीधा मुकाबला भाजपा से रहेगा और जनता के निर्णय के  आगे उसे इस बार मुंह की खानी पड़ेगी  । इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष  ऊषा खोखर, सोहेल अब्बास,  अभिताभ सक्सैना, अमित सक्सेना , मनोरथ लखचोरा,डॉ विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

भारत को करना चाहिए ओलंपिक का बहिष्कार: तिब्बतन कांग्रेस

05.01.2022

विंटर ओलपिंक को रद्द करने समेत अन्य मांगों को लेकर रिजनल तिब्बतन यूथ कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही यात्रा मंगलवार को देहरादून पहुंची। 10 दिसंबर को बेंगलुरु से शुरू हुई यात्रा का समापन दिल्ली में होगा। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए रिजनल तिब्बतन यूथ कांग्रेस दिल्ली के महासचिव तेनजीन लेकर्श ने कहा कि भारत को फरवरी में होने वाले विंटर ओलंपिक गेम का बहिष्कार करना चाहिए। कहा कि नियमों के विरुद्ध यह गेम हो रहे है। चीन इस गेमों का आयोजन कराने के लिए योग्य ही नहीं है। पंचेन लामा को रिहा के साथ ही कैदियों की रिहाई होनी चाहिए। तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा को तिब्बत में दर्शन की अनुमति मिलनी चाहिए। आरोप लगाया कि तिब्बत पर कब्जा करने के बाद भी चीनी कम्युनिष्ट पार्टी ने तिब्बत की संस्कृति और परम्पराओं को नष्ट करने कि पूरी कोशिश की है। उन्होंने अंत में कहा कि तिब्बत एक स्वतंत्र राष्ट्र था और स्वतंत्र राष्ट रहेगा। इस मौके पर रिजनल तिब्बतन यूथ कांग्रेस देहरादून के महासचिव सेरिंग समेत अन्य पदाधिकारियों ने रैली का स्वागत किया।

उत्तराखण्ड में कोरोना के 310 नए केस, देहरादून में 192 संक्रमित

05.01.2022

राज्य में आज कोरोना के कुल 310 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 345963 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 111मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 331509 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 310 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
जिनमें देहरादून जिले से 192 ,हरिद्वार से 26 , नैनीताल जिले से 26, उधमसिंह नगर से 13 , पौडी से 34, टिहरी से 03, चंपावत से 02 , पिथौरागढ़ से 05 , अल्मोड़ा 05, बागेश्वर से 02, चमोली से 0 , रुद्रप्रयाग से 01, उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 345963 मरीजों में से 331509 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6245 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7420 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 654 है। इधर रिकवरी रेट 95.88 प्रतिशत पहुंच गया है।

वैक्सीन लगाने से गई छात्रा की मौत

05.01.2022

उत्तराखंड के उत्तरकाशी से दुखद खबर सामने आई है यहां राजकीय इंटर कॉलेज की एक छात्रा की हृदय गति रुकने से मौत हो गई बताया जा रहा है कि छात्रा कोरोना का टीका लगाने के लिए सोमवार को स्कूल गई लेकिन वैक्सीन लगाने से पहले ही छात्रा को मिर्गी का जैसा दौरा पड़ा, वहां मौजूद लोग छात्रा को लेकर जिला अस्पताल गए लेकिन छात्रा की मौत हो गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज नेताला की कक्षा ग्यारहवीं की 17 वर्षीय छात्रा राखी को स्कूल में मिर्गी का दौरा पड़ा छात्रा के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई साथ ही उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के चचेरे भाई कुलदीप ने बताया कि राखी जैसे ही वैक्सीन लगाने के लिए गई वैसे ही उसे चक्कर आ गए जिस कारण वैक्सीन भी नहीं लग पाई। वही इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।

प्रदेश स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडे कोरोना संकर्मित

05.01.2022

उत्तराखंड सचिवालय में कोरोना ने दस्तक दी है  इस बार प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने थोड़ा महसूस होने की शिकायत के बाद अपना कोरोना टेस्ट करवाया जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हालांकि टेस्ट कराने के बाद से ही पंकज कुमार पांडे ने खुद को आइसोलेट कर लिया था और इलाज भी शुरू करवा लिया है। हालांकि इस दौरान उनको कहां से कोरोना संक्रमण हुआ यह तो अभी तक पुष्ट नहीं हो पाया है लेकिन इस दौरान अगर वह कुछ और बैठकों में रहे होंगे तो शायद कुछ और लोगों के भी संक्रमण आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

05.01.2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के विकासखण्ड कोट के अन्तर्गत ग्राम सभा फल्दाकोट से मंजकोट मल्ला, मंजकोट तल्ला भैरोगली से दोंदल तक मोटरमार्ग के नवनिर्माण हेतु 44.76 लाख रूपये, पौड़ी के विकासखण्ड कल्जीखाल के अन्तर्गत मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 7 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के विकासखण्ड कोट में फ्लोटा से फूलाणगांव तक मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य हेतु 40.46 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र लैन्सडौन में 4 कार्यों हेतु 4 करोड़ 41 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के विकासखण्ड द्वारीखाल अंतर्गत काण्डाखाल-चेलूसैंण मार्ग से सैंण तक मोटर मार्ग हेतु 22.82 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के अंतर्गत विभिन्न 3 निर्माण कार्यों हेतु 7 करोड़ 93 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अंतर्गत विभिन्न विभिन्न 06 निर्माण कार्यों हेतु 45.33 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र सल्ट में मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 53 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र लालकुआं में मोटर मार्ग का सुधार / डामरीकरण हेतु 7 करोड़ 17 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर के अन्तर्गत सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु 40.42 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी विकासखण्ड जौनपुर के अंतर्गत मोटर मार्ग निर्माण कार्य हेतु 47.76 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी के अंतर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 1 करोड़ 24 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र मसूरी में राजपुर कुठाल गेट राज्य मार्ग 23 का पक्कीकरण एवं सुधारीकरण हेतु 1 करोड़ 9 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र रायपुर में देहरादून नगर निगम के वार्ड सं0 60 डांडा लखौण्ड में 01 किमी० मार्ग का सुदृढीकरण कार्य हेतु 53.08 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र कैण्ट के अंतर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यो हेतु 4 करोड़ 67 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के अंतर्गत क्लेमेन्टाउन कैंट में रिंग रोड का निर्माण कार्य हेतु 5 करोड़ 79 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के अन्तर्गत गर्डर सेतु हेतु पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 43 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र विकासनगर में कुल 03 निर्माण कार्यों हेतु 5 करोड़ 73 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र धारचूला के टीएसपी अंतर्गत लीलम बुई पातो संपर्क मार्ग के कार्य हेतु 25.71 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार शाखान्तर्गत मोटाढांग पेयजल योजनान्तर्गत खूनीबड निकट आनंदम अस्पताल में नलकूप निर्माण हेतु 94 लाख रूपये, जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड नैनीडांडा / रिखणीखाल की चैबाडा पम्पिंग पेयजल योजना हेतु 9 करोड़ 10 लाख रूपये, जनपद हरिद्वार के विकासखण्ड बहादराबाद की जमालपुरकलां पम्पिंग पेयजल योजना हेतु 10 करोड़ 17 लाख रूपये, जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड गंगोलीहाट की बेलपट्टी पम्पिंग पेयजल योजना हेतु 54 करोड़ 58 लाख रूपये, जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड यमकेश्वर की जुलेडी पम्पिंग पेयजल योजना हेतु 13 करोड़ 82 लाख रूपये, जनपद देहरादून के विकासखण्ड विकासनगर में जलोत्सारण योजना के अंतर्गत नई लाईन बिछाने मेनहोल चैम्बर के निर्माण कार्य हेतु 30.54 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत नौगवांनाथ में स्थित गुरु गोरखनाथ के स्थान पर गुरु गोरखनाथ भव्य द्वार बनाये जाने हेतु 42.67 लाख रूपये, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेजों के छात्रों को टेबलेट उपलब्ध कराये जाने हेतु 126.00 करोड़ रूपये, वित्तीय वर्ष 2021-22 के आय-व्ययक में वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत प्राविधानित धनराशि हेतु 164.04 करोड़ रूपये, जनपद अल्मोड़ा के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के भवनों के पुनर्निर्माण कार्यों हेतु 58.96 लाख रूपये के साथ ही शौर्य स्थल ’सैन्यधाम’ के निर्माण कार्य की हेतु 15 करोड़ 76 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने दिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश

04.01.2022

जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हरिद्वार, रानीपुर, ज्वालापुर, हरिद्वार ग्रामीण, लक्सर एवं झबरेड़ा विधानसभा की चुनाव प्रबंधन समितियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि चुनाव के निमित्त कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी दी गई है। वह अत्यंत महत्वपूर्ण ह। सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन संगठन के प्रति निष्ठा एवं ईमानदारी से करें। पार्टी द्वारा दिए जा रहे कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पूरा करें। सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथ को अच्छे मार्जन से जिताने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा कराए गए सर्वे में भारतीय जनता पार्टी इस बार पिछले सभी मिथक तोड़कर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। लेकिन ऐसा सोच कर निश्चिंत नहीं होना है। बल्कि बूथ स्तर तक जाकर प्रदेश एवं केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को देनी है और भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में भी अवगत कराना है। बूथ पर रहने वाले लाभार्थियों से भी संपर्क करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है और हमारा कार्यकर्ता बूथ पर मजबूती के साथ खड़ा है। अब चुनाव का बिगुल बज चुका है। संगठन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक बूथ स्तर तक करना है तथा बूथ पर छोटी-छोटी बैठक कर प्रदेश तथा केंद्र सरकार की योजनाओं से बूथ के लोगों को अवगत कराना है एवं उनको भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवाद, अंतोदय के लक्ष्य से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लहर दिखाई दे रही है। समय-समय पर हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड आकर हमें नई ऊर्जा का संचार करने का काम कर रहा है हमें राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशानिर्देशों एवं विचारों को पदाधिकारियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है ताकि हम इस बार 60 पार के नारे को चरितार्थ कर सकें। प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि हमें हर बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाना है तथा इसके साथ साथ बूथ पर 10 से 15 लोगों की रूम बैठक करनी है। बैठकों में सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा करनी है तथा माह के अंत में होने वाली प्रधानमंत्री के मन की बात को भी बूथ के लोगों के साथ बैठकर सुनना है। तथा कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं आदेश सैनी ने किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया तथा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने आए अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, प्रदेश विस्तारक योजना के प्रमुख मनोज पाठक, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, देशपाल रोड, संदीप गोयल, अमन त्यागी ,अंकित आर्य, जिला मंत्री आशु चौधरी, मनोज पवार, योगेश चौधरी, लव शर्मा, राजीव भट्ट, मोहित वर्मा, आशुतोष शर्मा, नरेश धीमान, विमल कुमार, प्रेमचंद शास्त्री, अभिनंदन गुप्ता, तेलू राम प्रधान, आशीष झा, डा.अशोक आर्य, संजय वर्मा, दीपक मिश्रा, अन्नू कक्कड़, रीता चमोली, डा.मधु सिंह, कमला जोशी, वीरेंद्र बोरी, निपेंद्र चौधरी, सुशील रावत, मनोज नायक, प्रमोद शर्मा, धर्मेंद्र चौहान, चतरसेन, गौरव कपिल, संजीव त्यागी, तरुण नैयर, नागेंद्र राणा, राज सिंह चौधरी, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला

04.01.2022

महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला दहन किया। प्रदेश के दौरान प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि महंगाई चरम पर है। सरकार की गलत नीतियों के कारण कारखाने बंद हो रहे हैं। जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है। भ्रष्टाचार में डूब चुकी भाजपा सरकार जनता को राहत देने के लिए तैयार नही है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में हालात बद से बदतर हो गए हैं। बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। महिलाओं के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है। जीरो टालरेंस की बात करने वाली सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बिमला पांडे तथा ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी ने विकराल रूप ले लिया है। उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है। बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं हो रहा है। युवा नेता विशाल राठौर तथा अनिल भास्कर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार तथा प्रदेश की भाजपा सरकार दोनों मिलकर जनता को ठगने का कार्य कर रही हैं। आने वाले चुनाव में जनता अपने एक-एक वोट से इसका जवाब देगी तथा इस भाजपा सरकार को उखाड़ने का कार्य करेगी। जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश मे ंकांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनने पर जनसमस्याओं का समाधान करने के साथ महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा। प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालों में पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, शुभम अग्रवाल, गुलबीर सिंह, कैलाश प्रधान, आशीष गोस्वामी, कैश खुराना, दिनेश पुंडीर, जितेंद्र सिंह, रचित अग्रवाल, नवेज अंसारी, विभाष मिश्रा, बीएस तेजियान, अंजु द्विवेदी, सुषमा सहगल, सईदा कुरेशी, संजीव चौधरी, हाजी रफी खान, हाजी साहबुद्दीन, इंजीनियर अकाश बिरला, राजेंद्र बालियान, हरद्वारी लाल, मनोज जाटव, सुभान कुरैशी, सुनील कुमार सिंह, सतेंद्र वशिष्ठ, ब्रजमोहन, अमित राजपूत, आकाश भाटी, ओंम मलिक, मेनपाल गौतम, विपिन पेवल, मनोज सैनी, जटाशंकर श्रीवास्तव, वीरेंद्र भारद्वाज, संजय मुखिया, उदित विद्याकुल, शिवकुमार जोशी, सतपाल शास्त्री, राजेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश सैनी, रवि पाल सैनी, हरिशंकर प्रसाद, हरद्वारी लाल, राजेश चौहान, नरेश कुमार, अंकित सैनी, रवि पाल सैनी, रवि भूषण जोशी, अमित मंगोलिया, अंकित सैनी, सोनी प्रजापति आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। अनेक कांग्रेसजन अपस्थित रहे।

आप संयोजक केजरिवल ने किया उत्तराखंड की जनता को संबोधित

04.01.2022

-शहीदों के परिजनों को आप सरकार देगी 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद
-पूर्व सैनिकों को उत्तराखंड में सरकारी नौकरी देने का वादा
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर देहरादून के परेड ग्राउंड में आम आदमी पार्टी आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नवपरिवर्तन सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उत्तराखंड में शहीदों के परिजनों को आप सरकार 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देगी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में सबकी नजर सैनिक और उनके परिवारों पर है। सोमवार को देहरादून में आम आदमी पार्टी की रैली में भी केजरीवाल ने सबसे पहले पूर्व सैनिकों का सम्मान किया है और सैनिकों परिवारों को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने अपनी घोषणा में कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनने के बाद शहीदों के परिवारों एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। देहरादून में केजरीवाल का बड़ा ऐलान। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब वे राजनीति में आए थे तो देखते थे कि शहीदों को पूछने वाला कोई नहीं था। दिल्ली में केवल एक सिलाई मशीन शहादत करने वाले की पत्नी को दी जाती थी, लेकिन जब उनकी सरकार दिल्ली में आई तो उन्होंने शहीदों के परिजनों को आर्थिक मदद के तौर पर एक करोड़ रुपए देने का फैसला किया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व सैनिकों को उत्तराखंड में सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया है। उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपील की है कि वो आप को वोट दें और उत्तराखंड का निर्माण करें। यदि पूर्व सैनिकों ने तय कर लिया तो आम आदमी पार्टी सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। पूर्व सैनिकों से हाथ जोड़कर देश के नाम अपील करता हूं, सब मिलकर देश के बारे में सोच कर कर्नल कोठियाल को मौका दें। प्रदेश का 20 सालों में से 10 साल भाजपा और 10 साल कांग्रेस ने मिलकर बेड़ा गर्क किया। देहरादून में आयोजित रैली में केजरीवाल ने किये बड़े ऐलान।
इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को 24 घंटे मुफ्त बिजली मिलती है, लगभग 35 लाख परिवारों के बिल जीरो आते हैं। उत्तराखंड की जनता को अगर 24 घंटे मुफ्त बिजली चाहिए तो इस बार आम आदमी पार्टी को वोट दें। यहां के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक महीने में 5000 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती है, हर मंत्री को महीने की 4000 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती है। मैं जनता को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दे दूं तो इनको मिर्ची लग जाती है। दूसरी पार्टी भी अब मुफ्त बिजली की बात कर रही है। यह किसी और के बस की बात नहीं है। यह केवल मैं ही कर सकता हूं। इस दौरान केजरीवाल ने संबोधन के दौरान उत्तराखंड में दी गई अपनी पिछली गारंटियों के बारे में भी बात की। उन्होंने जनता से कहा कि आपने बीते वर्षो में भाजपा और कांग्रेस को मौके दिए हैं। पिछले 20 सालों में आप लोगों ने 10 साल बीजेपी और 10 साल कांग्रेस को दिए। मैं सारे फौजियों से कहना चाहता हूं कि एक मौका कर्नल अजय कोठियाल को देकर देखिए, हम उत्तराखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler