Home Blog Page 625

पत्थर बदलने से विकास नहीं होता है: नवप्रभात

14.01.2022

विकासनगर के प्रतिनिधि ने 5साल तक दूसरे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया
विकासनगर। जन संवाद अभियान के तहत कांग्रेस ने आधा दर्जन से अधिक गांवों में जन संपर्क किया। इस दौरान भाजपा पर क्षेत्र में विकास ठप करने का आरोप लगाया गया। कहा कि पांच साल तक विकासनगर के प्रतिनिधि ने वास्तविक तौर पर दूसरी विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से ग्रामीणों को कोविड को लेकर जागरूक करते हुए मास्क वितरित किए गए। पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही कोविड को लेकर सावधानी बरतनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कोविड से निपटने में पूरी तरह असफल रही है। सरकार की लापरवाही के चलते ही प्रदेश में संक्रमण की दर बढ़ रही है। भाजपा पर विकासनगर विधान सभा का विकास ठप करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इन पांच वर्षों में भाजपा ने कांग्रेस शासन काल में लगे पत्थरों को निकालकर अपने पत्थर लगाए हैं। कहा कि पत्थर बदलने से विकास नहीं होता है। इन दिनों ग्रामीणों से संवाद के दौरान हर ग्राम पंचायत में जनता पांच साल तक विकास कार्य ठप होने की बात कह रही है। कहा कि विकासनगर को झूठी राजनीति और जुमलेबाजी की नहीं बल्कि विकास की जरूरत है। कहा कि जनता को ऐसे प्रतिनिधि की जरूरत है जो विकासनगर विधान सभा का वास्तविक प्रतिनिधित्व करे, न कि किसी और विधान सभा का। कहा कि पांच साल तक विकासनगर के प्रतिनिधि ने वास्तविक तौर पर दूसरी विधान सभा का प्रतिनिधित्व किया है।

फरार वारंटी गिरफ्तार

14.01.2022

पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया। प्रभारी कोतवाल मोहन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाकर वारंटी भदेलवाड़ा निवासी धर्मेश जोशी को जिला अस्पताल के समीप से पकड़ा है।

दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया

14.01.2022

वनभूलपुरा क्षेत्र की एक किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि 4-5 माह पहले आरोपी से इंस्टाग्राम के माध्यम से किशोरी की दोस्ती हुई थी। इसी बीच 24 अक्तूबर 2021 को आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। साथ ही मामले को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा आरोपी के एक दोस्त ध्रुव, जिसने खुद को डॉक्टर बता किशोरी के साथ छेड़खानी की थी, उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी राविश उर्फ रावेश निवासी वार्ड नम्बर 31 छोटी रोड इंदिरा नगर वनभूलपुरा को इंदिरानगर ठोकर के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।

उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार ने कराए रिकार्ड कार्यः निशंक

14.01.2022

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा विकास कार्य कराए हैं। पीएम मोदी ने स्वयं देहरादून व हल्द्वानी में आयोजित रैली में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। केन्द्र से अब तक उत्तराखंड को एक लाख करोड़ की विकास योजनाएं मिल चुकी हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने देहरादून कार्यालय से हल्द्वानी के पत्रकारों से साथ हुई वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण कराया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस राज्य को संवारने का जिम्मा लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से प्रयासों के हुए विकास कार्यों के चलते जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। दावा कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के ‘अबकी बार 60 पार की अपील पर मुहर लगाने वाली है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल के अनुभवों को याद करते हुए कहा कि 100-200 करोड़ की योजनाओं के लिए भी उन्हें केंद्र की कांग्रेस सरकार के सामने गिडगिड़ाना पड़ता था। वहीं आज मोदी सरकार ने 1 लाख करोड़ के कार्य राज्य में करवाए हैं। हाल में ही हल्द्वानी में लगभग 17.50 हज़ार करोड़ और देहरादून में 18.50 हज़ार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण इसकी एक बानगी है | वहीं हल्द्वानी के लिए ही 2000 करोड़ के विकास योजनाओं को मंजूरी दी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, कुलदीप कुमार, पुनीत मित्तल, कौस्तुभानन्द जोशी, अजीत नेगी मौजूद रहे।
नहीं हो सका निशंक का हेलीकाप्टर लैंड :  पूर्व मुख्यमंत्री निशंक को देहरादून से हेलीकाप्टर से हल्द्वानी पहुंचकर प्रेस कांफ्रेंस करनी थी। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद गौलापार स्थित हेलीपेड में उनका हेलीकाप्टर लैंड नहीं हो सका। ऐसे में वह हेलीकाप्टर से वापस देहरादून लौट गए। जिसके बाद देहरादून स्थित भाजपा दफ्तर से उन्होंने हल्द्वानी के पत्रकारों के साथ प्रेस कांफ्रेंस की।

पछुवादून में 156 लोग कारोना पॉजिटिव मिले

14.01.2022

पछुवादून में गुरुवार को कोरोना मरीजों की संख्या ने पहली और दूसरी लहर का भी रिकॉर्ड तोड़ा। गुरुवार को यहां 156 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें सेलाकुई स्थित एक शिक्षण संस्थान के नौ छात्र भी शामिल हैं। हालांकि सहसपुर ब्लॉक प्रेमनगर, मसूरी से लेकर देहरादून शहर तक फैला हुआ है। ऐसे में सहसपुर ब्लॉक में मिले संक्रमितों में इन क्षेत्रों के मरीजों के शामिल होने की भी संभावना है। सीएचसी सहसपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रदीप उनियाल ने बताया कि गुरुवार को अस्पताल में किए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट के दौरान पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 11 और 12 जनवरी को किए गए आरटी-पीसीआर जांच में 118 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिनमें से जेबीआईटी सेलाकुई के नौ छात्र भी शामिल हैं। शेष मरीज सहसपुर, सेलाकुई, प्रेमनगर से लेकर पूरे सहसपुर ब्लॉक से हैं। उन्होंने बताया कि सहसपुर ब्लॉक का क्षेत्र मसूरी से लेकर प्रेमनगर और देहरादून मुख्य शहर में भी फैला हुआ है। ऐसे में संक्रमित मरीज पछुवादून से बाहर के भी हो सकते हैं, जिन्हें चिह्नित किया जा रहा है। लिहाजा मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए घबराने के बजाय सावधानी बरतने की जरूरत है। दूसरी ओर उप जिला चिकित्सालय के नोडल अधिकारी शमशेर सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को कुल 33 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकांश संक्रमित मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि उनके संपर्क में आने वाले लोगों की घर-घर जाकर कोविड जांच की जा रही है।

सहसपुर विधानसभा का विकास 15 सालों में रहा पूरी तरह ठप: आर्येंद्र

14.01.2022

सहसपुर विधानसभा पिछले पंद्रह वर्षों में विकास के मामले में पूरी तरह से पिछड़ गया है। भाजपा के विधायकों की पंद्रह सालों की यदि कोई उपलब्धि है तो शीशमबाड़ा में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के नाम पर कूड़ाघर स्थापित कर सहसपुर की जनता के जीवन में जहर घोलना है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व चुनाव संचालन समिति के कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने कही। पर्वतीय जनकल्याण समिति के सेलाकुई स्थति कार्यालय में जनसंपर्क अभियान के तहत पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायकों की एक और उपलब्धि क्षेत्र में दर्ज होने की तैयारी में है। जिसमें सेलाकुई में सारना नदी पर पशु शवदाह गृह बनवाकर सहसपुर क्षेत्र के लोगों के जीवन को बर्बाद करना है। कहा कि उनकी प्राथमिकता शीशमबाड़ा प्लांट को हटाना, शवदाहगृह को निरस्त कराना रहेगी। इसके अलावा सेलाकुई में सरकारी स्तर पर उच्च शिक्षा का आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल खोलना, मेडिकल कालेज की स्थापना करवाना, सहसपुर क्षेत्र में पेयजल के संकट को दूर करवाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। कहा कि औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में स्थानीय युवाओं को सत्तर प्रतिशत रोजगार दिलाना, ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर औद्योगिक इकाइयों में युवाओं की सीधी भर्ती करवाना है। जिससे औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का ठेकेदार शोषण न कर सकें। सहसपुर को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करना है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अशोक जोशी, उपाध्यक्ष सैनसिंह रावत, सचिव रणवीर सिंह रावत, सहसचिव पुरुषोत्तम बिष्ट, मंत्री विनोद रावत, सलाहकार उमेश जोशी, सदस्य गुलदीप नेगी, गोपाल रावत, परमजीत नेगी आदि मौजूद रहे।

किशोरी से छेड़छाड़-अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने में एक गिरफ्तार, एक फरार

14.01.2022

सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोरी के साथ दो लोगों ने जबरन छेड़खानी कर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उससे पैसे की मांग की। पैसा न देने पर उसका वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने और किशोरी को जान से मारने की भी धमकी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 जनवरी को उसकी नाबालिग बेटी के साथ अरशद व फैजान निवासी सहसपुर ने छेड़छाड़ की। आरोपियों ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अश्लील वीडियो बनाई। जिसके बाद से दोनों आरोपियों ने उसकी बेटी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने बेटी से पैसे मांगे और ऐसा न करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने और किसी को बात बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ विनोद सिंह राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी, पॉक्सो ऐक्ट व ब्लैकमेल करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अरशद पुत्र शहीद, निवासी हसनपुर थाना सहसपुर को मुखबिर की सूचना पर कल्याणपुर रपटे के पास से गिरफ्तार किया है। जिसे गुरुवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। जबकि दूसरा आरोपी फैजान फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाऐगा। पुलिस टीम में एसआई अक्षुरानी, कांस्टेबली दीपक कुमार व नीरज शुक्ला शामिल रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने किया डिस्कवर उत्तराखंड पत्रिका का विमोचन

14.01.2022

मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिस्कवर उत्तराखंड पत्रिका का विमोचन किया। पत्रिका के मुख्य पेज पर मुख्यमंत्री की फोटो प्रकाशित की है मुख्यमंत्री ने कहा डिस्कवर उत्तराखंड पत्रिका कला, संस्कृति, शिक्षा, विरासत, पर्यटन तथा समग्र विकास पर्यटन को दर्शाने वाली पत्रिका है जन जागरण में समाज में प्रचार प्रसार करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं मुख्यमंत्री ने डिस्कवर उत्तराखंड पत्रिका के परिवार की सराहना की एवं शुभकामनाएं दी है । इस अवसर पर पत्रिका की एडिटर इन चीफ वेदिका मिश्रा, एमडी आकाश गुप्ता, आशुतोष मिश्रा,डायरेक्टर असलम अली, अमन गुप्ता,अविनाश,वर्णिका, हसीन अमित गर्ग, अनिल गोयल डॉक्टर आरके जैन एवं डिस्कवर पत्रिका की टीम मौजूद रही।

उत्तराखंड में कोरोना के 3005 नए केस, 2 मौतें  

14.01.2022

देहरादून में सबसे ज्यादा 1224 कोरोना संक्रमित
उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केसों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।  बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 3005 नए कोरोना मरीज मिले हैं।  ऐसे में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 9,936 हो गई है।  जबकि, 2 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 977 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। पॉजिटिविटी रेट की बात करें 10.91% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अभी तक कोरोना के कुल 3,60,224 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 3,35,677 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं, रिकवरी रेट घटकर 93.19% हो गई है।  बीते 24 घंटे में सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में 1 और दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 1 मरीज की मौत हुई है. ऐसे में प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 7,435 पहुंच गया है।  उत्तराखंड में कोरोना डेथ रेट 2.06% है।
पिछले 24 घंटे में जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा देहरादून में 1224 कोरोना मरीज मिले हैं।  वहीं, अल्मोड़ा में 103, बागेश्वर में 59, चमोली में 71, चंपावत में 35, हरिद्वार में 426, नैनीताल में 431, पौड़ी गढ़वाल 106, पिथौरागढ़ में 44, रुद्रप्रयाग में 47, उधम सिंह नगर में 399 और उत्तरकाशी में 40 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन करने के निर्देश

13.01.2022

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनुज गोयल ने विधानसभा चुनाव को लेकर कोविड गाइडलाइन के मध्यनजर पूरी सतर्कता और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारी और व्यवस्थाओं पर प्रेस को जानकारी दी। कहा कि सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंध कर दी गई है। किसी भी प्रकार की घटनाएं चुनाव के दौरान न हों इसकी तैयारी कर ली गई है।कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान डीएम ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि इस बार मतदान का समय सायं छह बजे तक किया गया है। साथ ही दिव्यांग व 80 साल से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए पोस्टल वैलेट की सुविधा प्रदान होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि बीते 1 नवम्बर 2021 तक जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 188083 थी, किंतु इसके बाद स्वीप के तहत जिले भर में चलाए गए मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों के बाद मौजूदा समय में कुल मतदाता संख्या 1,92,724 हो चुकी है। कहा कि इस बार युवा मतदाताओं की संख्या में भी बड़ा इजाफा हुआ है, जो लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद आवश्यक है। जनपद के अंतर्गत हिमाच्छादित वाले मतदेय स्थलों का विवरण देते हुए बताया कि विधान सभा केदारनाथ में कुल 16 हिमाच्छादित मतदान केंद्र हैं, जबकि रुद्रप्रयाग विधान सभा में ऐसे मतदान केंद्रों की संख्या 27 है। जिलाधिकारी द्वारा विधान सभा निर्वाचन हेतु आदर्श मतदेय स्थलों सहित दोनों विधान सभाओं हेतु चयनित किए गए सखी मतदान केंद्रों, दिव्यांग जन मतदेय स्थल, जनपद में उपलब्ध कुल ईवीएम व वीवी पेट्स मशीनों व निर्वाचन संपादनार्थ हेतु गठित स्थैतिक निगरानी, उड़नदस्ता, वीडियो निगरानी, वीडियो अवलोकन, निर्वाचन व्यय लेखा व सहायक व्यय प्रेक्षक टीमों को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर सभी प्रेस प्रतिनिधि मौजूद थे।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler