Home Blog Page 623

दल-बदलूओं को सबक सिखाने का सही समय :   आप

18.01.2022

उत्तराखंड सरकार और बीजेपी संगठन से बाहर निकालने जाने के बाद हरक सिंह रावत के कांग्रेस में जाने की चर्चाएं हैं। वहीं इस मामले में नेताओं की बयानबाजी का दौरा भी शुरू हो गया है। हरक सिंह रावत पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि जनता अब ऐसे नेताओं की असलियत पहचान चुकी है और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में दल-बदलूओं को सबक सिखाने जा रही है। आप के प्रवक्ता नवीन पिरशाली का कहना है कि उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ चुका है, जिसे उत्तराखंड की जनता समझ चुकी है। अब प्रदेश की जनता यहां की घटिया राजनीति को भलीभांति समझ चुकी है।
उन्होंने कहा कि यहां के नेता दलबदल को व्यवसाय समझने लग गए हैं और यह दलबदलू नेता कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा में जाते हैं। उन्होंने हरक सिंह रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि हरक का जो नाटकीय प्रकरण चल रहा है, वो जनता के सामने आ चुका है। बीजेपी और कांग्रेस की सिर्फ जनता को धोखा देने की राजनीति रही है। हरक सिंह इस बात का जीता जागता प्रमाण हैं। आप प्रवक्ता ने कहा कि हरक सिंह रावत जैसे नेताओं ने उत्तराखंड की राजनीति को बर्बाद किया है। उन्होंने शहीदों को सपनों को चकनाचूर भी किया है। आप ने भाजपा-कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कल तक जो नेता हरक सिंह रावत को गालियां देते थे। आज वह उन्हें आदरणीय कहकर संबोधित कर रहे हैं और जो कल तक उन्हें आदरणीय कहते थे वहीं नेता आज उन्हें गालियां दे रहे हैं। लेकिन अब स्वार्थ की राजनीति करने वाले नेताओं की राजनीति पर लगाम लगाने का वक्त आ गया है।

उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनी तो डीडीहाट को बनाएंगे जिला : हरदा

18.01.2022

एक बार फिर पूर्व सीएम हरीश रावत ने डीडीहाट विधान सभा क्षेत्र को लेकर लोगों को वर्चुअली संबोधित कर राजनीति गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कहा डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से वह भली-भांति वाकिफ हैं। यहां के हर गांव, हर गली को उन्होंने नजदीक से देखा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र व जिले के विकास के लिए डीडीहाट से कांग्रेस के हाथ मजबूत करें। निश्चित तौर पर डीडीहाट जिला बनेगा।
सोमवार को पूर्व सीएम हरीश रावत के डीडीहाट विस के लोगों को वर्चुअली संबोधित करने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। उन्होंने डीडीहाट, कनालीछीना व मूनाकोट के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पुराने कार्यकर्ताओं के साथ ही डीडीहाट विस सीट के विभिन्न गांवों को याद करते हुए अपना संबोधन शुरू किया।
कहा डीडीहाट से उनका पुराना नाता है। यहां के गांवों, गलियों से वे भली-भांति वाकिफ हैं। कहा कांग्रेस ने सीमांत जनपद के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। पॉलीटेक्निक कॉलेज, आईटीआई, तहसीलों व डिग्री कॉलेजों खोलना कांग्रेस की देन है। वे खुद यहां के लोगों के दु:ख-सुख में हमेशा खड़े रहे हैं। अब बारी है।
कांग्रेस के हाथ मजबूत करने की। विकास की सोच रखने वाली कांग्रेस को यहां से विजयी बनाना होगा। जिला गठन को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि जिला बनाना अन्य सरकारों की बात नहीं है। कहा आप कांग्रेस के हाथ मजबूत करिए। कांग्रेस की सरकार बनते ही निश्चित रूप से डीडीहाट जिला अस्तित्व में आएगा।
मडुआ, झिंगोरा खाएंगे, सपनों का उत्तराखंड बनाएंगे
पूर्व सीएम रावत ने अपनी बातों से डीडीहाट विस के साथ ही सीमांत व अन्य जनपदों के लोगों को लुभाया। उन्होंने कहा जब आपने मुझे सांसद व सीएम बनने का मौका दिया तो आपकी मेहनत से उगाए मडुए व झिंगोरी को राष्ट्रपति भवन तक पहुंचाने का काम किया। झिंगोरी की खीर को राष्ट्रपति भवन के मैन्यू में शामिल किया। गरीब का भोजन माने जाने वाले इस भोजन को आज सम्मान का भोजन माना जाता है। कहा ये आपकी मेहनत है। लेकिन हमने आपकी मेहनत का उचित फल देने के लिए प्रयास किया।
कांग्रेस सरकार देगी 600 में सिलेंडर
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा हम प्रदेश में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। हजारों पद रिक्त चल रहे हैं। कांग्रेस सरकार इन पदों को भर्ती करेगी। वर्तमान में एक हजार के पार पहुंचा सिलेंडर कांग्रेस सरकार 600 में देगी। कहा प्रदेश को कांग्रेस सरकार मॉडल बनाएगी। पूर्व सैनिकों को मिलने वाली सुविधाएं देने के मामले में उत्तराखंड को पहले स्थान पर लाने का काम कांग्रेस करेगी। भाजपा सरकार जब-जब आई है प्रदेश का पतन हुआ है।

मंत्री धन सिंह रावत समेत 11 पर दर्ज मुकदमें की विवेचना शुरू


आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और धारा 144 के उल्लंघन पर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत , चमोली भाजपा अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट समेत 11 लोगों पर गोपेश्वर थाने में दर्ज मुकदमें की विवेचना शुरू हो गयी है। गोपेश्वर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रौतेला ने जानकारी देते हुये बताया कि सब इंस्पेक्टर संदीप चौहान को मामले की विवेचना सौंपी गयी। मंत्री पर चुनाव आचार संहिता और धारा 144 के उल्लंघन के मामले में दर्ज मुकदमें ने यहां राजनीति के गलियारों में हड़कम्प मचा दिया है। बता दें 13 जनवरी को भाजपा के जिला कार्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत भाजपा घोषणा पत्र के लिये सुझाव पेटी लेने आये थे। बदरीनाथ विधानसभा के रिटर्निंग अफसर ने भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट को नोटिस जारी करते हुये कहा कि बिना अनुमति के भाजपा कार्यालय में 5 से अधिक व्यक्तियों द्वारा नारेबाजी और बैठक की गई। इस मामले में शुक्रवार देर शाम मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये शनिवार से इस मामले की विवेचना शुरू हो गयी ।

उत्तराखंड : साप्ताहिक हाट बाजार में नहीं हो रहा कोविड नियमों का पालन

साप्ताहिक हाट बाजारों में कोविड के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। यहां पर न तो सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है और न ही लोग मास्क पहने दिखाई दे रहे हैं। विगत दिवस दिनेशपुर के तहबाजारी क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में कोविड नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। यहां पर बाजार में खरीददारी करने वालों की भीड़ लगी हुई थी। लोगों के साथ ही दुकानदारों ने भी मास्क नहीं पहना था। कोविड नियमों का पालन कराने वाले अधिकारी व कर्मचारी भी दूर-दूर तक नजर नहीं आये। यह हाल तब है, जब दिनेशपुर में कई लोग कोरोना संक्रमित आ चुके हैं। वहीं अधिशासी अधिकारी सरोज गौतम का कहना है कि कोविड के नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। आचार संहिता के कारण कर्मचारी दिवारों पर की गई वॉल पेंटिंग को हटाने में लगे हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह खुद के साथ ही अपने परिवार को संक्रमण से बचाए।

विकास कार्यों पर बहस को लेकर विधायक चौहान की पूर्व काबिना मंत्री नवप्रभात को खुली चुनौती

14.01.2022

पछुवादून में अब चुनाव प्रचार चरम पर पहुंचने लग गया है। प्रत्याशी अपनी उपलब्धियां बताने के साथ ही एक-दूसरे को खुली चुनौती देने लगे हैं। शुक्रवार को जनता से संवाद करते हुए विधायक मुन्ना चौहान ने विकास कार्यों को लेकर पूर्व काबिना मंत्री नवप्रभात को जनता के बीच में आकर आमने सामने की बहस करने की खुली चुनौती दी है। शुक्रवार को विधायक मुन्ना चौहान ने हरबर्टपुर, जीवनगढ़ और बाड़वाला में जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपनी और सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि कांग्रेसी मित्र और पूर्व काबीना मंत्री को विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य नहीं दिखाई दे रहे हैं। अपने मंत्री रहते हुए दो कार्यकाल के विकास को लेकर पूर्व काबीना मंत्री जनता के बीच आकर उनके साथ आमने सामने की बहस करें। कांग्रेस के कार्यकाल में जितने विकास कार्य हुए हैं, उससे दस गुना विकास कार्य भाजपा सरकार के इन पांच वर्षों में हुए हैं। कहा कि कांग्रेसी मित्र को विकास देखने के लिए ऐसे चश्मे ही जरूरत है जो पारदर्शी हो। कहा कि ये पब्लिक है, सब जानती है। राज्य गठन के बाद वास्तविक विकास कब हुआ यह जनता के सामने है। कोविड काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों की मदद की है। जरूरतमंदों को दवाई, ऑक्सीजन मुहैया कराई गई। अपनी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा कि पांच साल में गरीब, मजदूर, किसान, युवा, बेरोजगार, महिला हर किसी की तरक्की के लिए काम किया गया है। किसान सम्मान निधि से किसानों को सहायता मुहैया कराई गई। छात्रों को टेबलेट वितरित किए गए, महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पांच लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण मुहैया कराया गया। बताया कि विकासनगर अस्पताल को उच्चीकृत किया गया, ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया। इसके साथ ही शीतला, यमुना पर पुल निर्माण हो रहा है। कहा कि इन विकास कार्यों के साथ पूर्व काबीना मंत्री को खुली चुनौती दी जा रही है कि अपनी सुविधा के अनुसार समय और जगह निर्धारित कर जनता के बीच खुली बहस के लिए आएं और जनता को अपने विकास कार्यों की जानकारी मुहैया कराएं। दावा किया कि इस बार भी विकासनगर की जनता भाजपा को ही चुनेगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख रेणू खान आलिम, रोशन नेगी, नीरज ठाकुर, फतेह आलिम आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड मे कोरोना के 3200 नए केस, 3 मौतें

14.01.2022

राजधानी देहरादून में सबसे ज्‍यादा 1030 केस
देहरादून। उत्तराखंड मे कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना के 3200 नए मामले मिले हैं, जबकि तीन मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं, राज्‍य में एक्‍टिव केस 12349 पहुंच गए हैं। राजधानी देहरादून में सबसे ज्‍यादा 1030 नए मामले मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना संक्रमण दर 11.48 प्रतिशत पहुंच गई है। आज शुक्रवार को देहरादून में सबसे अधिक 1030 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 543, नैनीताल में 494, ऊधमसिंह नगर में 429, पौड़ी में 131, चंपावत में 46, अल्मोड़ा में 165, पिथौरागढ़ में 58, टिहरी में 112, बागेश्वर में 38 व चमोली में 40 लोग संक्रमित मिले हैं।
सक्रिय मामले 12 हजार के पार:  उत्‍तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामलों की 12 हजार से अधिक यानी 12349 पर पहुंच गई है। देहरादून में सबसे अधिक 5199 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 1936, हरिद्वार में 2010 और ऊधमसिंह नगर में 1091 सक्रिय केस हैं।

सीएम धामी के पैरों पर गिर अपनी मांगों को पूरा करने की फरियाद करने लगी महिला उपनल कर्मी

14.01.2022

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुशीला तिवारी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे।  इस दौरान एक उपनल महिला कर्मचारी सीएम धामी के पैरों पर गिर गई और अपनी मांगों को पूरा करने की फरियाद करने लगी।  साथ महिला ने कहा, आपने जो उपनल कर्मियों से वादा किया था वह पूरे नहीं हुए हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जैसे ही सुशीला तिवारी अस्पताल गेट से बाहर निकले, इस दौरान अस्पताल में कार्यरत उपनल महिला कर्मचारी सीएम से गुहार लगाने लगी।  वहीं, एक महिला कर्मचारी सीएम के पैरों पर गिर गई और मुख्यमंत्री से कहने लगी कि हम लोग फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स हैं।  अपनी मांगों को लेकर सुशीला तिवारी उपनल कई बार हड़ताल कर चुके हैं।  आप के कहने पर हमने हड़ताल खत्म कर दिया, लेकिन आपने जो मांगों को पूरा करने का वादा किया था, वह पूरे नहीं हुए हैं।
महिला सीएम से गुहार लगाते हुई बोली कि अब उनका भविष्य अंधकार में जा चुका है।  उनकी नौकरी की उम्र भी खत्म हो रही है।  यहां तक कि हड़ताल के दौरान की उनकी तनख्वाह भी नहीं मिली, ऐसे में आप कुछ कीजिए।  महिला के मुख्यमंत्री के पैरों पर गिरते ही सुरक्षाकर्मियों ने महिला को उठा लिया।  जिसके बाद मुख्यमंत्री वहां से बिना उपनल कर्मचारियों की बातों को सुनें चलते बने। इस दौरान उपनल महिला कर्मचारियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी का विरोध करेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बैठक में सीएम धामी ने साझा की राज्य सरकार की तैयारियां 

14.01.2022

जनता से अपील, सतर्क रहें, पैनिक न हों, अफवाहों पर ध्यान न दें, कोरोना गाइडलाइंस का करें पालन : सीएम
देहरादून।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सभी मुख्यमंत्रीयों से बढ़ते कोविड के मामलों के दृष्टिगत राज्यों की तैयारियों व व्यवस्थाओं की जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि ऑमिक्रान तेजी से संक्रमित करता है। हमें सावधान, सतर्क रहना है और पैनिक की स्थिति न बने इसका भी ध्यान रखना होगा। त्यौहारों के इस मौसम में लोगों और प्रशासन की अलर्टनेस कहीं से भी कम नहीं होनी चाहिए। जिस प्रकार केन्द्र और राज्य सरकारों ने प्रो एक्टिव व कलेक्टिव अप्रोच अपनाई है वहीं इस समय की जीत का मंत्र है। इस संक्रमण को हम जितना सीमित रखेंगे परेशानी उतनी ही कम होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव मिले हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए सुझावों पर हम तेजी अमल करेंगे। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन राज्य मैं स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। आला अधिकारियों के साथ प्रतिदिन की स्थिति पर समीक्षा बैठक की जा रही है।
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की रोकथाम के लिए अधिकारियों को सैंपल जांच बढ़ाने और घर-घर जाकर कोविड टीके लगाने के निर्देश दिए गए हैं
सीमाओं के साथ ही सभी जगह टेस्टिंग की जा रही है। कोविड सेंटरों के अलावा अन्य सरकारी व निजी अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं। मेडिकल कॉलेजों में कोविड सेंटर बनाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों की रिकवरी दर बहुत अच्छी है। अस्पतालों में दवाईयां व ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में है। वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। बच्चों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हो चुका है जिसको युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। फ्रंटलाइन कोरोना वर्करों और बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है।
दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों के लिए केंद्र की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसके साथ ही सभी लोगों से संक्रमण के लक्षण पर अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर जांच करवाने व रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आइशूलेशन पीरियड में रहने के लिए कहा जा रहा है।सार्वजनिक स्थानों पर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जा रहा है। राज्य में अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा राज्य में कोविड वैक्सीन की पहली डोज शत प्रतिशत लगाई जा चुकी है।
दूसरी डोज लगाने के लिए और तेजी से काम किया जाए। ‘हर घर दस्तक’ अभियान को पूरी क्षमता के साथ चलाया जा रहा है। पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों व कोरोना योद्धाओं का आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। राज्य की सीमाओं पर रेंडम टेस्ट किये जा रहे हैं।आरटीपीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कांटेक्ट ट्रेसिंग के माध्यम संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। कोविड की पहली और दूसरी लहर के दौरान विकसित किए गए आईसीयू, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर व अन्य व्यवस्थाओं की जांच सुचारु की गई है।
राज्य में कोरोना जांच के लिए 11 सरकारी और 26 प्राइवेट लैब हैं। वर्तमान में आइसोलेशन बैड 31 हजार से अधिक हैं। जबकि आईसीयू की संख्या 1655 हो गई है। आईसीयू में 53 प्रतिशत वृद्धि की गई है। मार्च 2020 में 116 वैंटिलेटर थे जो कि अब बढ़कर 1016 हो गई है। आक्सीजन सिलिंडर 22420 हैं। आक्सीजन कन्सेंट्रेटर बढ़ा कर 9838 किए गए हैं। ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट में 91 प्रतिशत वृद्धि हुई है। 2097 ऑक्सीजन बेड, 475 एनआईसीयू, 465 पीआईसीयू बच्चों के लिए चालू किए गए हैं।
सामूहिक भागीदारी से ही कोरोना महामारी पर विजय संभव है। इसलिए बुजुर्गों और बच्चों को अति आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर लेकर व पूर्ण सुरक्षा के साथ निकले। मास्क पहने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

14.01.2022

संगमनगरी देवप्रयाग में मकर संक्रांति का पुण्य लाभ लेने के लिए प्रदेश भर से श्रद्धालु गंगा स्नान व पूजन के लिए उमड़े। कोरोना पर यहां आस्था भारी पड़ती दिखी। इस अवसर पर कई स्थानों से पहुंची देव डोलियों ने भागीरथी-अलकनंदा संगम पर निशाणों सहित स्नान किया। कई देव डोलियों ने तड़के 3 बजे सूर्योदय से पूर्व गुप्त स्नान भी किया।
शुक्रवार दोपहर मकर राशि में सूर्य के प्रवेश के बारह घण्टे पहले ही संक्रांति पर्व का पुण्यकाल शुरू हो गया था। जिसके चलते शुक्रवार तड़के खंडा पौड़ी, चमियाला टिहरी, नागनाथ पोखरी चमोली, हिडोलाखाल आदि से पहुंची भगवान महादेव, मां भगवती, घंटाकर्ण आदि की डोलियाँ ने ध्वज व निशाण के साथ गंगा संगम पर स्नान किया। जबकि पौडी के सलाण, एकेश्वेर, डांडा नागराजा सहित चाका, बड़ियारगढ़ आदि से कड़ाके की ठण्ड के बावजूद श्रद्धालुओं ने पूरे दिन गंगा में गोते लगाये व गुड, तिल, कम्बल, खिचड़ी आदि का दान किया। गंगा स्नान के बाद ढोल नंगाड़ों के साथ देवडोलियां व श्रद्धालुओं ने भगवान रघुनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना भी की। मकर संक्रांति पर्व पर भगवान श्री रघुनाथ का पुजारी पं. सोमनाथ भट्ट ने विशेष शृंगार किया। मकर संक्रांति पर्व पर प्रदेश के कई स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की तपस्थली रामकुण्ड व व्यास घाट में भी पर्व स्नान किया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की ओर से व्यवस्था चाक चौबंद की गयी थी। जिससे यहां सुरक्षित तरीके से पर्व स्नान सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओ की भीड़ उंमडने पर यहां कोरोना महामारी का जोखिम बढ़ने की भी आशंका बनती दिखी, मगर श्रद्धालुओं की आस्था-भक्ति के सामने सब नत मस्तक होते दिखा।

उजपा ने किया अपना 27 सूत्रीय चुनावी संकल्प पत्र जारी

14.01.2022

उत्तराखंड जन एकता पार्टी ने अपना 27 सूत्रीय चुनावी संकल्प पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र में मुख्यता मूल निवास को प्राथमिकता, चयन समिति का गठन, रोजगार सृजन, प्रभावी भू कानून, टिहरी बांध के ऊपर 24 घंटे वाहन आवागमन, जंगली जानवरों से लोगों और खेती की सुरक्षा आदि मुद्दे शामिल हैं। कहा पार्टी ने जनता के मांग के अनुरूप संकल्प तैयार किया है। मौके पर टिहरी, ऋषिकेश, कर्णप्रयाग, पौड़ी और धनोल्टी सीट से प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा की। शुक्रवार मकर संक्राति के पावन पर्व पर उत्तराखंड जन एकता पार्टी से जुड़े लोगों ने पार्टी दफ्तर में चुनावी संकल्प पत्र जारी किया। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व काबीना मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि अगर उनकी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत मिली तथा सरकार में भागीदारी मिली, तो वह पार्टी के संकल्प पत्र के अनुरूप कार्य करने का प्रयास करेंगे। कह पिछली सरकार में पर्यटन मंत्री रहते उन्होंने जो विकास कार्य किये हैं, उन्हीं के आधार पर वह जनता से वोट मागेंगे। उनकी पार्टी फिलहाल सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जल्द ही अन्य प्रत्याशियों की घोषणा भी की जाऐगी। बताया कि सात सीटों के अलावा कोई उनकी पार्टी को सहयोग देना अथवा उनकी पार्टी से सहयोग लेना चाहेगा, तो उस पर कार्यकर्ताओं की रायसुमारी के बाद विचार किया जाऐगा। लेकिन उत्तराखड़ियत के विरुद्ध कार्य करने वाले किसी भी नेता को पार्टी में जगह नहीं दी जाऐगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उत्तराखंड और पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया। मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, महिला जिलाध्यक्ष रागनी भट्ट, गोविन्द्र बिष्ट, विक्रम कठैत, दिवाकर भट्ट, जितेंद्र सजवाण, संजय रतूड़ी, सुभाष रमोला, संजय चौहान, बलवीर नेगी, जयेन्द्र रावत आदि उपस्थित थे।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler