Home Blog Page 622

शराब सहित तीन गिरफ्तार

19.01.2022

मादक पदार्थो एवं शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली अंतर्गत रेल चौकी पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रेल चौकी प्रभारी एसआई प्रवीन रावत ने बताया कि देर शाम पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए बृजेश निवासी झिंझाना जिला शामली उत्तर प्रदेश को अंग्रेजी शराब के 54 पव्वे के साथ बकरा मार्केट के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मौहल्ला कैथवाड़ा में नाले के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे रोबिन निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर को देशी शराब के 65 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।  पुलिस टीम में कांस्टेबल अमित गोड़, कुलानंद जोशी, महिंद्र, निर्मल व महिला कांस्टेबल शोभा शामिल रहे।
दूसरी और बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान धनौरी रोड़ ग्राम खेड़ली मन्दिर के पास स्कूटी सवार एक व्यक्ति को अंग्रेजी शराब के 48 पव्वे सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विनय वालिया निवासी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज करने के साथ स्कूटी को सीज कर दिया गया। पुलिस टीम में कांस्टेबल बारूदत्त जोशी एवं बलवीर सिंह चौहान शामिल रहे।

विकास कार्यों पर बहस को लेकर विधायक चौहान की पूर्व काबिना मंत्री नवप्रभात को खुली चुनौती

19.01.2022

पछुवादून में अब चुनाव प्रचार चरम पर पहुंचने लग गया है। प्रत्याशी अपनी उपलब्धियां बताने के साथ ही एक-दूसरे को खुली चुनौती देने लगे हैं। शुक्रवार को जनता से संवाद करते हुए विधायक मुन्ना चौहान ने विकास कार्यों को लेकर पूर्व काबिना मंत्री नवप्रभात को जनता के बीच में आकर आमने सामने की बहस करने की खुली चुनौती दी है। शुक्रवार को विधायक मुन्ना चौहान ने हरबर्टपुर, जीवनगढ़ और बाड़वाला में जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपनी और सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि कांग्रेसी मित्र और पूर्व काबीना मंत्री को विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य नहीं दिखाई दे रहे हैं। अपने मंत्री रहते हुए दो कार्यकाल के विकास को लेकर पूर्व काबीना मंत्री जनता के बीच आकर उनके साथ आमने सामने की बहस करें। कांग्रेस के कार्यकाल में जितने विकास कार्य हुए हैं, उससे दस गुना विकास कार्य भाजपा सरकार के इन पांच वर्षों में हुए हैं। कहा कि कांग्रेसी मित्र को विकास देखने के लिए ऐसे चश्मे ही जरूरत है जो पारदर्शी हो। कहा कि ये पब्लिक है, सब जानती है। राज्य गठन के बाद वास्तविक विकास कब हुआ यह जनता के सामने है। कोविड काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों की मदद की है। जरूरतमंदों को दवाई, ऑक्सीजन मुहैया कराई गई। अपनी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा कि पांच साल में गरीब, मजदूर, किसान, युवा, बेरोजगार, महिला हर किसी की तरक्की के लिए काम किया गया है। किसान सम्मान निधि से किसानों को सहायता मुहैया कराई गई। छात्रों को टेबलेट वितरित किए गए, महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पांच लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण मुहैया कराया गया। बताया कि विकासनगर अस्पताल को उच्चीकृत किया गया, ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया। इसके साथ ही शीतला, यमुना पर पुल निर्माण हो रहा है। कहा कि इन विकास कार्यों के साथ पूर्व काबीना मंत्री को खुली चुनौती दी जा रही है कि अपनी सुविधा के अनुसार समय और जगह निर्धारित कर जनता के बीच खुली बहस के लिए आएं और जनता को अपने विकास कार्यों की जानकारी मुहैया कराएं। दावा किया कि इस बार भी विकासनगर की जनता भाजपा को ही चुनेगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख रेणू खान आलिम, रोशन नेगी, नीरज ठाकुर, फतेह आलिम आदि मौजूद रहे।

स्मैक के साथ आरोपी तस्कर गिरफ्तार

18.01.2022

कालसी थाना पुलिस ने विधानसभा चुनावों के दौरान मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान स्मैक तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 5.85 ग्राम स्मैक बरामद की है। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कालसी पुलिस आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सख्ती बरत रही है। रविवार रात्रि को पुलिस की टीम ने कालसी बाजार में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान मनीष चौहान उर्फ गुड्डू पुत्र मोहन सिंह चौहान निवासी कालसी गेट थाना कालसी को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उससे स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कालसी अशोक राठौर ने बताया कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

भाजपा सरकार के 5साल युवाओं के विभीषिका के समान: नवप्रभात

18.01.2022

कांग्रेस के जन संवाद अभियान के तहत पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के पांच साल युवाओं के विभीषिका के समान हैं। इस दौरान युवाओं को रोजगार खोना पड़ा और भाजपा सरकारें तमाशबीन बनकर मजबूर युवाओं को दर बदर भटकते, तनावग्रस्त होते और आत्महत्या करते हुए देखते रही। कहा कि विकासनगर विधायक ने भी स्थानीय युवाओं को बेरोजगार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
सोमवार को पूर्व काबीना मंत्री अपने आवास पर विकासनगर के युवाओं से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल युवाओं के लिए भयावह सपने की तरह रहा है। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के कई युवा इस सरकार की विफलता से प्रभावित हुए हैं। युवाओं ने रोजगार गंवाया, लेकिन सरकार उन्हें रोजगार का सपना दिखाती रही। सरकार अपने कार्यकाल में किसी भी युवा को रोजगार मुहैया नहीं करा पाई है। कोविड संक्रमण को रोकने में सरकार की विफलता का सबसे अधिक प्रभाव भी युवाओं पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही युवाओं के सरकारी नौकरियों दरवाजे खोलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर भी रोजगार के साधन मुहैया कराए जाएंगे। क्षेत्रीय विधायक पर आरोप लगाते हुए पूर्व काबीना मंत्री ने कहा कि विधायक हर मंच से युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का दावा करते हैं, लेकिन वे यह बताएं आज तक विकासनगर विधान सभा के कितने युवाओं को उन्होंने रोजगार दिया है। कहा कि विधायक ने स्थानीय स्तर पर होने वाले काम भी बाहरी लोगों को देकर विकासनगर के युवाओं का रोजगार छीना है। उन्होंने कहा कि विकासनगर को ऐसा विधायक चाहिए, जो स्थानीय युवाओं को साथ लेकर अपने क्षेत्र का विकास करे। इस दौरान सचिन, हुकम, धीरज, फरमान, शानू, शराफत, मनु, राहुल, विशाल, निषाद, रोहित, मोहन, अजय, जमशेद, सोहन, शुभम, कमल, जुबेर, किशन, विजय, सादिक, मोहित, आशीष भंडारी आदि मौजूद रहे।

एसडीएम ने परखीं पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर तैयारियां

18.01.2022

उपजिलाधिकारी विनोद कुमार ने आगामी विस चुनाव के मद्देनजर पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कमियों को सुधारने और जल्द अधूरे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। चुनाव तिथि नजदीक आते ही पछुवादून में प्रशासनिक अमला व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने में जुट गया है। निर्वाचन कर्मी इन दिनों पोलिंग बूथ की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। जिन बूथ पर कुछ कमियां मिल रही हैं, उन्हें दुरस्त किया जा रहा है। कई बूथ पर दरवाजे, खिड़कियां टूटी हुई हैं, उनकी मरम्मत की जा रही है। वहीं नामांकन प्रक्रिया को लेकर तहसील मुख्यालय में भी व्यवस्थाओं को दुरस्त किया जा रहा है। सोमवार को एसडीएम विनोद कुमार ने नामांकन प्रक्रिया को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नामांकन स्थल पर बैरीकेडिंग लगाने, विकासनगर और सहसुपर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग नामांकन की कक्षों की व्यवस्थाएं करने का निर्देश तहसील कर्मियों को दिए। बताया कि इस बार निर्वाचन आयोग की ओर से ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी दी गई है। सभी व्यवस्थाओं को भौतिक तौर पर दुरस्त किया जा रहा है। बताया कि तहसील मुख्यालय में पछुवादून की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के आरओ का कार्यालय तैयार कर दिया गया है। 21 जनवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान तहसील परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए सुरक्षा बलों के तैनाती स्थल भी चिह्नीत किए जा रहे हैं। बताया कि इसके साथ ही निर्वाचन कर्मी इन दिनों पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर रहे हैं।

तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

18.01.2022

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ अभियान चला रही सहसपुर थाना पुलिस ने बारह बोर के तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ सहसपुर थाने में कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
आगामी विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की नकेल कसने में लगी है। इसी क्रम में सहसपुर पुलिस ने रविवार देर रात को खुशालपुर गांव जाने वाले सैयद तिराहे पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बारह बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी शाहरुख उर्फ राजा पुत्र फारुख निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विनोद सिंह राणा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ सहसपुर थाने में आर्म्स ऐक्ट, चोरी, घर में घुसकर हत्या के प्रयास और उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अभिनियम में चार मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें आरोपी कोर्ट से जमानत पर चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम में एसआई विनेश कुमार, कांस्टेबल अमित और नरेश पंत शामिल रहे।

30 पेटी शराब के साथ अल्मोड़ा के दो युवक गिरफ्तार

18.01.2022

लोहाघाट पुलिस ने बाराकोट में बर्दाखान के पास अल्मोड़ा की ओर से लाई जा रही 30 पेटी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रह है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए शराब को जिले में डंप करने की प्लानिंग चल रही थी। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि रविवार रात एसओजी और पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान ढोलड़ुंगा बैंड बर्दाखान के पास से बोलेरो यूके 01-ए-6168 की तलाशी ली गई। वाहन से 30 पेटियों में 156 बोतल ह्विस्की, 84 बोतल रम, 480 पव्वे रम बरामद किए गए हैं। पुलिस ने वाहन सीज करते हुए अल्मोड़ा जिले के भनोली कस्बे के डुंगरा गांव निवासी शंकर सिंह बिष्ट और हरीश राम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी शराब को विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में ला रहे थे।

पछुवादून में आप जिलाध्यक्ष सहित 103 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

18.01.2022

विकासनगर विधानसभा सभा क्षेत्र से स्थानीय संगठन को विश्वास में लिए बगैर प्रत्याशी घोषित करने का मामला तूल पकड़ गया है। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन के फैसले के खिलाफ बगावत कर आप के जिलाध्यक्ष सहित एक सौ तीन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। आक्रोशित पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबूगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय पर लगे पार्टी के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग को आग के हवाले कर दिया। आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सहित राज्य के नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की।
सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा आखिरकार सड़कों पर फूट पड़ा। बताया जा रहा है कि विकासनगर विधानसभा सीट पर पार्टी संगठन को विश्वास में लिए बगैर प्रत्याशी घोषित करने को लेकर पिछले कई दिनों से पार्टी में असंतोष चल रहा था। पार्टी के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों और पार्टी के प्रत्याशी की ओर से तवज्जो न मिलने पर कार्यकर्ताओं में खासा रोष है। सोमवार को विकासनगर के बाबूगढ़ स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गुरुमेल सिंह राठौर के नेतृत्व में पार्टी मीटिंग के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के नेताओं और पार्टी के बैनर, पोस्टर, झंडों तथा होर्डिंग को आग के हवाले कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिनेश मोहनिया सहित राज्य के पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरुमेल सिंह राठौर की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे गये सामूहिक इस्तीफे में कहा कि मुझे जिला देहरादून मे पछुवादून का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। किन्तु संगठन में जो भी नियुक्तियां हुई, उसमें मुझसे कोई भी विचार विमर्श नहीं किया गया। उनके द्वारा प्रभारी, सह प्रभारी उत्तराखंड को समय- समय पर संगठन की समस्याओं और पार्टी हित में सुझाव दिये गये। लेकिन उनके किसी भी सुझाव को नहीं सुना गया। उन्होंने मनमानी का आरोप भी लगाया। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा सभी कैपेनों में 16 विकासनगर विधान सभा को उत्तराखण्ड की सभी विधानसभाओं मे प्रथम स्थान दिलवाया। संगठन के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ता अपने आप को ठगा और छला महसूस कर रहे हैं। क्योंकि सभी जगह प्रयास करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने लिखा कि वह और अन्य सभी पार्टी के अपने पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। इस्तीफा देने वालों में जिलाध्यक्ष गुरुमेल सिंह समेत 103 पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं।

1 किलो चरस संग एक गिरफ्तार

18.01.2022

झिरौली थाना पुलिस ने एक किलो 24 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी काफलीगैर थाने से पहले जीप से उतर गया था, लेकिन पीछे आ रही पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, इसी उहापोह में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष कैलाश नेगी ने बताया कि रविवार की शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच थाने से पहले एक व्यक्ति जीप से उतरा और बगैर किराया दिए आगे बढ़ने लगा। पुलिस को देखकर उसने अपनी गति और तेज कर दी। पुलिस ने जब उसे मास्क आदि के बारे में पूछा तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास चरस बरादम हुई। इसके बाद उसे थाने में ले गए। यहां चरस को तोला गया तो उसका वजन एक किलो, 24 ग्राम निकला। आरोपी ने अपना नाम प्रताप सिंह पुत्र स्व. कुंदन सिंह निवासी बाछम कपकोट बताया। पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। नेगी ने बताया कि इस चरस को लेकर वह हल्द्वानी जा रहा था। गश्त कर रही पुलिस को देखकर जीप से उतर गया। आगे मोड़ से दोबारा उसी जीप में बैठने का उसकी योजना थी। जो धरी रह गई।

पुलिस ने अवैध शराब नष्ट की

18.01.2022

कोतवाली, कपकोट, कांडा और झिरौली थाना पुलिस ने जो अवैध शराब पकड़ी थी, उसे नष्ट किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने मालता पुलिस लाइन के समीप 3535 बोतल अंग्रेजी और 303 लीटर देसी शराब को भी नष्ट किया। पुलिस ने बीते दिनों आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल सकी। जिसके तहत 3535 बोतल अंग्रेजी और 303 लीटर देशी शराब जब्त की। आबकारी में दर्ज 124 मामलों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कमेटी गठित की। एसडीएम हरगिरी की अध्यक्षता में सीओ शिवराज सिंह राणा, अभियोजन अधिकारी सीमा भेटवाल, सहायक दाऊद सिद्दकी ने थाने और सदर मालखाना के आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मामलों का निस्तारण किया। अवैध जब्त शराब को नष्ट किया गया।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler