Home Blog Page 621

ईवीएम व वीपीपैट का रेण्डामाइजेशन किया गया

21.01.2022

जिला निर्वाचन अधिकारी इवा श्रीवास्तव के निर्देश पर एनआईसी सभागार में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के प्रथम चरण का रेण्डमाइजेशन किया गया। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम रामजी शरण शर्मा ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन भारत सरकार के कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया है।
सॉफ्टवेयर के माध्यम से जनपद की 6 विधान सभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन कर सूची तैयार कर दी गई है। जिसमें यह निर्धारित किया गया कि किस-किस नम्बर की ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन किस-किस विधान सभा क्षेत्र में जायेगी। ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद विधान सभा वार ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सूची का प्रिंट ऑउट निकाला गया। सभागार में उपस्थिति अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की सूची का अवलोकन कर हस्ताक्षर किया गया। शर्मा ने संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधान सभावार सूची को संबंधितों को उपलब्ध कराने के साथ ही ई-मेल आईडी एवं वाट्सएप ग्रुप में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फर्स्ट लेवल वर्कर जिनको द्वितीय डोज लगाये हुए तीन माह का समय पूरा हो गया है, वह बूस्टर डोज लगाना सुनिश्चित कर लें। प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद विधान सभावार तैयार सूची के अनुसार राजनीतिक दलों की उपस्थिति में वेयर हॉउस के स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को अलग-अलग किया गया, ताकि मशीनों को संबंधित विधान सभा क्षेत्र के आरओ को उपलब्ध कराते हुए उनके स्टॉग रूम में रखवाया जा सके। इस मौके पर नोडल अधिकारी ईवीएम एवं वीवीपैट मीनल गुलाटी, नोडल ऑफिसर राजनीतिक दल बीके गुप्ता, नोडल ऑफिसर मीडिया-सोशल मीडिया भजनी, सहायक नोडल अधिकारी ईवीएम एव वीवीपैट एसपी मैठाणी सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बाधित

21.01.2022

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के निकट सौडपाणी में गुरुवार दोपहर भारी मलबा आने से हाईवे बाधित हो गया। जिसके कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने श्रीनगर, पौड़ी से आने वाले वाहनों को मलेथा, देवप्रयाग से चाका-गजा-खाड़ी तथा मुनिकीरेती से नरेन्द्रनगर की ओर की डाइवर्ट किया है।
बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से 23 किमी. आगे सौडपाणी में गुरुवार करीब 12 बजे दोपहर अचानक पहाड़ी से भारी मलबा दरक कर हाईवे पर पर आ गिरा, जिसके चलते हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। ऋषिकेश और श्रीनगर की ओर से आने वाले वाहन हाईवे पर फंस गए। हाईवे पर फंसे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। मौके पर एनएच की ओर से मलबा हटाने के लिये दो जेसीबी मशीनें लगाई हैं। देवप्रयाग थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि सौडपाणी में भारी मात्रा में मलबा आने के बाद देवप्रयाग से यातायात को डाइवर्ट किया गया है। यात्रियों और वाहनों की सुरक्षा हेतु सौडपाणी में पुलिस टीम को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पैदल यात्रियों का आवागमन भी रोक दिया गया है। अपने आवश्यक कार्य से ऋषिकेश जा रहे लोगों को भी हाईवे पर मलबा आने से मुश्किल झेलनी पड़ी हैं। पुलिस ने देर शाम तक हाईवे खुलने की संभावना जताई है।

धारी देवी में छूटे काम 30 जनवरी तक पूरा होंगे

20.01.2022

सिद्धपीठ धारी देवी के नये मंदिर में छूटे कार्यो को पूरा करने के लिए जीवीके कंपनी ने काम शुरु कर दिया है। सिद्धपीठ धारी देवी का मंदिर बनने के बाद यहां शिफ्ट न होने से श्रद्धालुओं में रोष था। धारी देवी भक्त दीपक उनियाल ने धारी देवी की मूर्ति नये मंदिर शिफ्ट ना होने तथा काम पूरा ना होने पर आमरण-अनशन की चेतावनी दी थी। जिसके बाद धारी देवी मंदिर में छूटा काम शुरु हो गया है। वहीं, धारी देवी के पुजारियों ने 11 फरवरी को धारी देवी की मूर्ति नये मंदिर में शिफ्ट करने का मुर्हत निकाला दिया था। जिसके बाद भी जीवीके कंपनी ने काम में तेजी ला दी है।
सिद्धपीठ धारी देवी की पूजा-अर्चना 2013 में आयी आपदा के बाद से अस्थाई मंदिर में चल रही है। जीवीके कंपनी द्वारा नदी से उठाकर नया मंदिर निर्मित किया गया है। किंतु मंदिर का ढांचा तैयार तो हो गया, किंतु उसके अंदर कई काम छूटे हुए थे, जिस कारण मंदिर शिफ्ट नहीं हो पा रहा था। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक उनियाल ने धारी देवी मंदिर में छूटे काम शुरु होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मंदिर में कुछ ही काम बचे हुए थे, जो समय पर नहीं हो पा रहे थे, इसको लेकर प्रशासन से मांग उठाई गई। जिसके बाद काम शुरु हो पाया है। कहा कि धारी देवी की मूर्ति नये मंदिर में शिफ्ट होने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। मंदिर के अंदर हवन मंडप सहित अन्य काम होने शुरु हो गये है। कंपनी के ओर से कहा गया है कि 30 जनवरी तक धारी देवी काम पूरा कर दिया जायेगा। मंदिर के पुजारियों द्वारा 11 फरवरी का मुर्हुत निकाला है, इसको देखते हुए मंदिर के समस्त छूटे काम पूरे कर दिये जायेंगे। सिद्धपीठ के पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडेय ने बताया कि 11 फरवरी को धारी देवी की मूर्ति को नये मंदिर में शिफ्ट कर दिया जायेगा। इसके लिए मंदिर समिति के धार्माधिकारी भुवन चन्द्र उनियाल ने भी सहमति दे दी है।

चुनाव फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने किए कार सवार युवकों से ₹30 लाख कैश बरामद

20.01.2022

बुधवार को देहरादून के नेहरू कॉलोनी फवारा चौक पर फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने कार सवार युवकों से ₹30 लाख कैश बरामद किया है.प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इतनी बड़ी मात्रा में रुपयों के विषय में सही सत्यापन न दिखाने की सूरत में फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने बरामद ₹30 लाख फिलहाल जब्त कर लिए हैं। हालांकि, अभी इस पूरे मामले में आरोपियों से जांच पड़ताल कर पूछताछ चल रही है। जिला प्रशासन के मुताबिक, ₹30 लाख की नकदी पकड़ने के मामले में इनकम टैक्स टीम को भी सूचना दी गई है, जो अपनी तरफ से अब आगे की छानबीन करेगी।
देहरादून जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने बताया कि नेहरू कॉलोनी फवारा चौक पर कार सवार युवकों से फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने ₹30 लाख पकड़े हैं। रुपयों के बारे में किसी तरह का कोई लेन-देन या बैंक स्टेटमेंट जैसा कोई सबूत पेश न करने के चलते फिलहाल धनराशि को फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने अपने कब्जे में लिया है। आरोपित लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है कि वो इतना कैश बिना सबूत के कहां ले जा रहे थे।
जिलाधिकारी ने बताया कि, चुनाव आचार संहिता के दौरान कहीं भी कैश ट्रांसपोर्टेशन के लिए बैंक से लेन-देन या अन्य तरह के कोई वैलिड सबूत दिखाकर ही नकदी को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।  अगर रुपयों का कोई सत्यापन नहीं मिलता तो ऐसे में उन्हें जब्त कर लिया जाता है।  जिलाधिकारी ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड टीम का मकसद किसी को परेशान करना नहीं है, लेकिन अगर नकदी एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसपोर्ट की जाती है तो उसके लिए सबूत साथ में होने आवश्यक हैं, उन्हीं के आधार पर कार्रवाई तय होती है।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने जेपी नड्डा को पत्र लिख जताई चुनाव ना लड़ने की इच्छा

20.01.2022

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय राष्ट्रीय जेपी नड्डा को लिखा पत्र किया अनुरोध कहा चुनाव नही लड़ना चाहता हूँ , मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में फिर से सरकार बने उसके लिए पूरा समय लगाना चाहता हूं।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर डोईवाला से चुनाव ना लड़ने की इच्छा जताई है अपने पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में फिर से सरकार बने उसके लिए पूरा समय लगाना चाहता हूं। अतः आपसे पुनः अनुरोध है कि मेरे चुनाव न लड़ने के अनुरोध को स्वीकार करें ताकि मैं अपने संपूर्ण प्रयास सरकार बनाने के लिए लगा सकूँ ।

उत्तराखंड में 4402 नए कोरोना कहर, 6 मौत

20.01.2022

उत्तराखंड में बुधवार को भी 4402 नए कोरोना मरीज मिले हैं। ऐसे में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 22,962 हो गई है। जबकि, 6 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 1965 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 11.85% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अभी तक कोरोना के कुल 3,82,133 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 3,43,753 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, रिकवरी रेट घटकर 89.96% हो गया है। बीते 24 घंटे में एम्स ऋषिकेश में 2, कैलाश हॉस्पिटल देहरादून में 2, प्रेमसुख हॉस्पिटल देहरादून में 1 और मेट्रो हॉस्पिटल हरिद्वार में 1 मरीज की मौत हुई है। ऐसे में प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 7,456 पहुंच गया है। उत्तराखंड में कोरोना डेथ रेट 1.95% है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 37 हजार 150 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें  32 हजार 748 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 1678 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 694, नैनीताल में 592, ऊधमसिंहनगर में 376, पौड़ी में 238, अल्मोड़ा में 225, बागेश्वर में 148, टिहरी में 126, पिथौरागढ़ में 123, चंपावत में 75, चमोली में 73, उत्तरकाशी में 38 और रुद्रप्रयाग में 16 लोग की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इधर, विभिन्न जिलों से 33 हजार 894 सैंपल कोरोना जांच को लैब भेजे गए हैं।
उत्तराखंड में ओमीक्रोन की स्थितिः उत्तराखंड में ओमीक्रोन के अब तक कुल 93 मामले आ चुके हैं। बीते 16 जनवरी को 85 मरीजों में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई थी। नए साल के शुरूआत से पहले ही चार ओमीक्रोन के मरीज ठीक हो चुके थे, जबकि बाकी 4 मरीज भी 14 दिन के आइसोलेशन के बाद ठीक हो चुके हैं।
प्रदेश में बुधवार को 37,758 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 67,75,430 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक कुल 3,65,902 बच्चों को वैक्सीनेट किया गया है.

दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के  भाई कर्नल विजय रावत बीजेपी में शामिल

20.01.2022

देश के प्रथम सीडीएस जनरल दिवंगत बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत ने नई दिल्ली में बीजेपी ज्वॉइन कर ली है। जिस पर सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और सीएम पुष्कर सिंह धामी के समक्ष बीजेपी की सदस्यता ली। बता दें कि, बुधवार को दिल्ली में कर्नल (रि.) विजय रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। चुनावी माहौल के दौरान हुई मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि विजय रावत जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इस कयास पर अब मुहर लग गई है।
कर्नल विजय रावत बीजेपी में शामिल।
इस दौरान कर्नल विजय रावत ने कहा कि, वो इस बात के आभारी हैं कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का मौका मिला है। उनके पिता रिटायर होने के बाद बीजेपी में थे और अब उनको ये मौका मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को बुद्धिमान और भविष्यवादी बताया। कर्नल विजय रावत का मानना है कि उनकी विचारधारा पूरी तरह से बीजेपी से मिलती है। उन्हें राज्य के लिए सीएम धामी का विजन पसंद है। ये वैसा ही विजन है जो उनके भाई दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत के दिमाग में था। बीजेपी की भी यही सोच है। विजय रावत इससे पहले भी कह चुके हैं कि यदि वो पार्टी में शामिल होते हैं और पार्टी उन्हें चुनाव लड़ाना चाहती है तो वो चुनाव भी लड़ेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्टीट कर लिखा है, ‘आज कर्नल विजय रावत भाजपा में शामिल हुए हैं। राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर और प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर आप ने भाजपा की सदस्यता हासिल की है। आपके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। ‘

उत्तराखंड में कोरोना के 4448 नए केस, 6मौत

19.01.2022

देहरादून में सबसे अधिक 1687 संक्रमित
देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 4448 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, छह मरीजों की कोरोना से मौत भी हुई है। जबकि 1865 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए। उत्‍तराखंड में अब कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की 20 हजार से अधिक यानी 20620 पर पहुंच गई है। देहरादून में सबसे अधिक 8664 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 2884, हरिद्वार में 2799 और ऊधमसिंह नगर में 2077 सक्रिय केस हैं।
देहरादून में सबसे अधिक 1687 संक्रमित: स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को देहरादून में सबसे अधिक 1687 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 582, नैनीताल में 644, ऊधमसिंह नगर में 398, पौड़ी में 270, टिहरी में 157, उत्तरकाशी में 45, पिथौरागढ़ में 30, रुद्रप्रयाग में 75, चंपावत में 104 , चमोली में 202 व बागेश्वर में 81 लोग संक्रमित मिले हैं।
6 मरीजों की मौत:   उत्‍तराखंड में आज मंगलवार को कोरोना से छह मरीजों की मौत हुई। इसमें तीन राजकीय दून मेडिकल कालेज में, एक एम्‍स ऋषिकेश में, एक महंत इंदिरेश अस्‍पताल में और एक रुड़की के निजी अस्‍पताल में हुई। बता दें कि राज्‍य में अब तक कोरोना से 7450 लोगों की मौत हो चुकी है।

12 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार

19.01.2022

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना पथरी पुलिस ने योगासिटी पदार्था के पास एक आरोपी को 12 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी दीन मोहम्मद निवासी ग्राम धनपुरा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के मुकद्मा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल सन्नी सिंह व जयपाल शामिल रहे।

चाकू सहित एक दबोचा

19.01.2022

रात्रि चेकिंग के दौरान ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी जावेद निवासी बाबर कालोनी ज्वालापुर के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल हेमंत पुरोहित व कृष्णा शामिल रहे।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler