Home Blog Page 620

कोरोना संक्रमण के चलते देहरादून में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द 

22.01.2022

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 26 जनवरी पर आयोजित किए जाने वाले सभी सांस्कृति कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। देहरादून जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। वहीं जो कार्यक्रम आयोजित भी होंगे तो कोरोना गाइडलाइन के तहत सूक्ष्म रूप में होंगे.बता दें, कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसके चलते इस बार परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किये जायेंगे। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस के दिन सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण सुबह 9.30 बजे और मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण सुबह 10.30 बजे राज्यपाल द्वारा किया जायेगा.पढ़ें- क्या से क्या हो गया: न मीडिया का जमावड़ा, न शोर-शराबा, चुपके से ‘हाथ’ ने हरक को थामाइस बार कोविड संक्रमण के मद्देनजर सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी, कवि गोष्ठी और विद्यालयों में आयोजित कराई जाने वाली प्रतियोगिताएं नहीं होंगी। लोक निर्माण विभाग को अलग-अलग सीटिंग अरेंजमेंट इत्यादि के अनुसार स्थल निर्धारित करने को कहा गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व को संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय करते हुए परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए निर्देश दिए हैं। जिसमें कोरोना गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक होगा.जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने बताया कि कोविड संक्रमण के मद्देनजर इस बार परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा, सिर्फ राज्यपाल द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा.

हरक सिंह रावत ओर उनकी पुत्रवधू  काँग्रेस में शामिल

22.01.2022

हरक सिंह रावत की आखिरकार कांग्रेस में घर वापसी हुई । हरक सिंह रावत ने पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह,अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थामा। हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुंसाई रावत ने भी कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।
हरक सिंह को कांग्रेस में एंट्री के लिए पांच दिन इंतजार करना पड़ा है। भाजपा ने कांग्रेस में जाने की अटकलों की बीच हरक सिंह रावत को सरकार से बर्खास्त करने के साथ ही पार्टी से भी छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।
ताजा जानकारी के अनुसार हरक की कांग्रेस में एंट्री को लेकर जो फ़ॉर्मूला बना है उसके तहत उनको एक टिकट दिया जाएगा। हालाँकि हरक सिंह रावत अपनी पुत्रवधू अनुकृति गुंसाई के लिए लैंसडौन से टिकट मांग रहे हैं। पार्टी ने हरक सिंह से एक टिकट का कमिटमेंट किया है जिसका खुलासा जल्द होगा।
बताया जा रहा कि आज सुबह संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और पूर्व सीएम हरीश रावत की बैठक हुई थी। उसके बाद हरीश रावत और हरक सिंह रावत के बीच बैठक कराई गई और इसी के साथ कांग्रेस में वापसी का रास्ता साफ हो गया।

नैनीताल में 66 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

22.01.2022

नैनीताल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को नैनीताल में 66 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। बीडी पांडे अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन सिंह धामी ने बताया कि गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों के करीब 200 लोगों की कोविड जांच की गई। इसमें से 52 लोगों की आरटीपीसीआर औ्र 14 लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नैनीताल के एरीज परिसर, धर्मशाला क्षेत्र तल्लीताल, नर्सिंग छात्रावास परिसर रैम जे, स्टोनले कंपाउंड, मेविला कंपाउंड, बीएसएनएल, सात नंबर, स्प्रिंग फील्ड, कमिश्नरी क्वार्टर क्षेत्र में मिले कोविड पॉजिटिव मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इन क्षेत्रों में आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित लगा दिया गया है।

सेना के वाहन से टकराई गर्भवती को ले जा रहा 108 वाहन

22.01.2022

गर्भवती को ले जा रही 108 एंबुलेंस और सेना के वाहन में आमने-सामने भिंड़त हो गई। जिसमें 108 वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, गनीमत रही हादसे में किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आयीं। हादसे के बाद गभर्वती को दूसरी एबुंलेंस से हॉयर सेंटर भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार शुक्रवार को हल्द्वानी को जा रही 108 एबुलेंस की मालरोड में एसएसजे कॉलेज गेट के पास सामने से आ रही सेना के वाहन के साथ जोरदार टक्कर हो गई। जिससे कुछ देर तक मालरोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रत्क्षयदर्शियों ने कहा चालक काफी तेज रफ्तार में था। जिस कारण टक्कर हो गई। इधर, 108 के चालक के नशे में होने की भी चर्चा है। हालांकि हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।

6 पेटी शराब संग एक गिरफ्तार

22.01.2022

आचार संहिता के दौरान मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों की पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। सल्ट पुलिस ने छह पेटी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम और महामारी ऐक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।
शुक्रवार को पुलिस ने क्षेत्र के चिमटाखाल तिराहा चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शक होने पर वाहन संख्या यूके 04आर 0900 को रोका। वाहन में सवार चालक पंकज कुमार (21) पुत्र रमेश राम, निवासी ग्राम कोठल गांव पोस्ट तोल्यो तहसील सल्ट के कब्जे से तीन बोरों में 6 पेटियों कुल 280 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद की गई। पुलिस की अनुसार शराब की कीमत करीब 21 हजार रुपये आंकी गई। पुलिस ने मौके पर अवैध शराब को सील कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं, अवैध धंधे में प्रयुक्त वाहन को सीज भी किया।

अमर जवान ज्योति को शिफ्ट करना शहीदों का अपमान: आकांशा ओला

22.01.2022

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड मीडिया कोऑर्डिनेटर आकांक्षा ओला ने कहा केंद्र सरकार अमर जवान ज्योति को शिफ्ट कर रही, जो शहीदों का अपमान है। उन्होंने कहा भारत की देशभक्त जनता भाजपा को इसके लिए कभी माफ नहीं करेगी। आकांक्षा ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर यह आरोप लगाए।
उन्होंने कहा इंडिया गेट के पास पिछले 50 साल से स्थापित अमर जवान ज्योति के वार मैमोरियल के पास शिफ्ट किया जा रहा है। यह सरासर गलत है। कहा 1971 में इंदिरा गांधी के पीएम रहते पाकिस्तान को ‌विभाजित कर बंग्लादेश बनाने में शहीद हुए सैनिकों की याद में इसकी स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा मोदी सरकार नया इतिहास बनाने में नाकाम है, लेकिन पुराने इतिहास को खत्म करने में लगी हुई है। कहा देश में राजा के महल के निर्माण के लिए शहीदों के बलिदान और शौर्य के प्रतीकात्मक स्थान को बदला जा रहा है। अमर जवान ज्योति को विस्थापित करने का उद्देश्य सिर्फ सेंट्रल विस्टा का निर्माण करना है। बताया मोदी सरकार किसी भी मामले में संबंधितों से राय मशविरा नहीं करती है। किसान बिल के मामले में यही हुआ और वर्तमान में अमर जवान ज्योति को शिफ्ट करने के मामले में भी यही रुख अपनाया है। इसके लिए शहीदों के परिजनों से विचार करना जरूरी नहीं समझा। देश की जनता इसको लेकर भाजपा के समय आने पर जवाब देगी। इधर, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्या के भाजपा का दामन थामने के सवाल पर उन्होंने कहा उनको नया दल मुबारक। फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करेंगी। यहां कांग्रेस नगराध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, प्रदेश सचिव पारितोष जोशी, मीडिया कार्डिनेटर रमेश मेलकानी, जिला सचिव दीपांशु पांडे रहे।

बागेश्वर में 50 फीसदी बूथों की होगी वैबकास्टिंग: डीएम

22.01.2022

जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने कहा प्रत्येक विधानसभा में 50 प्रतिशत बूथों की वैबकास्टिंग होनी है। इन बूथों पर निर्वाचन आयोग की नजर होगी। सभी मतदान कर्मी प्रशिक्षण को ध्यान से सुने और र्इवीएम का हड्सऑन अच्छी तरह कर लें, तांकि गलती की गुंजाइश न रहे। उन्होंने कहा सभी मतदान अधिकारी कर्मठता, निष्पक्षता के साथ कार्य कर मतदान करवाना सुनिश्चित करें। कहा मतदान कर्मी तठस्थ होकर कार्य करेंगे, किसी का भी आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे और बूथ पर ही रात्रि विश्राम करना सुनिश्चित करेंगे।
शुक्रवार को डीएम डीएम ने डिग्री कॉलेज में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण के दौरान महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा हम सभी आचार संहिता प्रभावी होते ही निर्वाचन आयोग के अधीन हो जाते हैं, हमारा प्रथम दायित्व निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराना है। साथ ही मतदान की गोपनीयता भी बनाये रखना है। कहा निर्वाचन कार्यों में त्रुटि की माफी नहीं होती, इसलिये सभी मतदान कार्मिक भली-भांति प्रशिक्षण लें और आयोग के निर्देशों का अनुपालन करें। निर्वाचन अधिकारी ने कहा मतदान दिवस पर बूथ के भीतर मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत ने कहा सभी मतदान अधिकारी निष्पक्ष होकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करें व निर्वाध, शान्तिपूर्ण मतदान सफल कराना सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण संजय साह, मास्टर ट्रेनर दीप जोशी व मास्टर ट्रेनर ईवीएम ने प्रशिक्षण दिया। यहां पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया, ट्रेनर डॉ. राजीव जोशी, डॉ. केवलानंद कांडपाल रहे।

रामनगर से पांचवीं बार भाजपा प्रत्याशी बने दीवान

21.01.2022

राज्य गठन के बाद से ही भाजपा रामनगर विधानसभा सीट से एक ही दावेदार पर भरोसा जताती आई है। इस बार भी भाजपा ने विधायक दीवान सिंह बिष्ट को प्रत्याशी बनाया है। बिष्ट लगातार पांचवीं बार भाजपा के उम्मीदार बने हैं। अब तक उन्हें दो बार जीत के साथ ही दो बार हार का भी सामना करना पड़ा है।
वर्षों से आरएसएस से जुड़े रहे दीवान सिंह बिष्ट की पकड़ भाजपा में मजबूत मानी जाती है। यही वजह है कि उन्हें 2002 से लगातार टिकट मिलता आया है। 2002 में हार का सामना करने के बाद भी पार्टी ने उन्हें 2007 में फिर से टिकट दिया। इस उन्होंने जीत दर्ज की। 2012 के चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी अमृता रावत ने दीवान सिंह बिष्ट को शिकस्त दी। इसके बाद 2017 में मौजूदा समय के मंडी अध्यक्ष राकेश नैनवाल की मजबूत पकड़ मानी जा रही थी। 2012 की हार की वजह से भी राकेश नैनवाल दमदार तरीके से टिकट मांग रहे थे। लेकिन अंतिम समय में दीवान पर ही भाजपा ने भरोसा जताया। 2017 में मिली जीत का नतीजा ही रहा कि इस बार भी पार्टी ने बिष्ट पर ही भरोसा जताया है।

स्मैक और तीन हजार की नगदी के साथ कार सवार गिरफ्तार

21.01.2022

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कालसी पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने कार सवार एक व्यक्ति को 6.59 ग्राम स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलफ पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
कालसी पुलिस बुधवार की रात को गश्त पर थी। तभी पुलिस को मुखबिर ने स्मैक तस्करी की सूचना दी।मौके पर पहुंची कालसी पुलिस की टीम ने संदिग्ध कार सवार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में आरोपी नौशाद पुत्र याकूब निवासी कुरैशी मोहल्ला जीवनगढ़ से स्मैक और तीन हजार एक सौ पचास रुपये की नगदी बरामद की गई। एसओ अशोक राठौर ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया। बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस की टीम में एसआई नीमा, कांस्टेबल दिनेश चंद्र व संजीव कुमार शामिल रहे।

कैंट बोर्ड के नामित सदस्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली

21.01.2022

कैंट के मनोनीत सदस्य अनिल चांदना ने गुरुवार को छावनी परिषद कार्यालय में पद और गोपनीयता की शपथ ली। गुरुवार सुबह छावनी परिषद कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर आशीष आहूजा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बोर्ड के सचिव और मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला ने बताया कि रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन के आधार पर अनिल चांदना को छह माह के लिए बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया। उन्हें शपथ दिलाई गई है। कहा कि आचार संहिता के चलते बोर्ड की बैठक नहीं हो पाई। शपथ के बाद ही बैठक समाप्त कर दी गयी है। शपथ के दौरान बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर आशीष आहूजा, मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला, कार्यालय अधीक्षक चतर सिह, संदीप जोशी, गुमान सिह, सुधांशू आदि उपस्थित रहे।वहीं, शपथग्रहण के बाद चांदना के समर्थकों ने कैंट कार्यालय पहुंचकर उन्हें फूलमालाओं से स्वागत किया और मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष तीर्थ कुकरेजा, सहकारी समिति के सदस्य अमित अरोड़ा, मोनित दुसेजा, अमृतपाल सिंह, अनूप चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler