Home Blog Page 619

विवेक विहार कालोनी वासियों ने की नाले नालीयों पर किए अतिक्रमण को हटाने की मांग

24.01.2022

मध्य हरिद्वार स्थित पॉश कालोनी विवेक विहार में नाले व नालियों के ऊपर अवैध अतिक्रमण के चलते जल निकासी नहीं होने से नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे कालोनीवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कालोनीवासियों न नगर निगम प्रशासन से नाले नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। कालोनीवासी अशोक भाटिया, नरेश कुमार वर्मा, इशु कुमार, एसके तोमर आदि ने बताया कि कालोनी के नाले व नालियों पर अवैध रूप से निर्माण किए जाने के कारण नाले व नालियां अवरूद्ध हो गए हैं। बरसात में जल निकासी नहीं होने के कारण गंदा पानी घरों में भर जाता है। सामान्य दिनों में भी नालियों का पानी सड़कों पर बहता रहता है। जिससे सभी को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कालोनी में नाले नालियों पर अतिक्रमण कर कई जगह फुलवारी लगा ली गयी है तो किसी ने नाले पर अतिक्रमण दुकानें व शौचालय बना लिए हैं। नाली के ऊपर ही सीवर लाईन का पाईप डाले जाने के कारण नाली की सफाई नहीं हो पा रही है। कचरे से अटी पड़ी नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। दो दिन से हो रही बरसात के कारण कालोनी के रास्ते तालाब बने हुए हैं। जिससे भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कालोनीवासी महेश कुमार वर्मा, इन्द्रमोहन, एससी कटियार, एनएस नेगी, अविनाश कुमार, अमित चंदवानी, जयदेव राठी, आर गोयल, ओमप्रकाश, शंकर, संदीप, एम गोयल, कांछी गिरी, दीपक, वासुदेव आदि ने कहा कि नगर निगम प्रशासन से नाले नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की गयी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो मजबूरन धरना प्रदर्शन व आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

उत्तराखंड में मसूरी, धनोल्टी सहित ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी

24.01.2022

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से पहाड़ की ऊंची चोटियों ने सफेद बर्फ की चादर ओढ़ ली है। चारधाम समेत मसूरी, नैनीताल और आसपास की चोटियों पर जमकर हिमपात हुआ और ये सिलसिला जारी है।  शनिवार दोपहर बाद मौसम मसूरी पर मेहरबान हुआ। मसूरी-धनोल्टी समेत आसपास के इलाकों में जोरदार हिमपात हुआ। हालांकि, मसूरी बाजार में बेहद हल्की बर्फबारी हुई, लेकिन चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। इस बीच पर्यटकों ने हिमपात का जमकर लुत्फ उठाया।
धनोल्टी मार्ग पर अचानक यातायात का दबाव बढ़ने के कारण देर शाम तक काफी जाम लगा रहा। धनोल्टी के आलू फार्म और व्यू प्वाइंट में कल से अभी तक एक फीट हिमपात हो चुका है। बर्फबारी अभी जारी है। लाल टिब्बा, सुरकंडा, कद्दूखाल, काणाताल में भी भारी हिमपात हुआ है। वहीं, लालटिब्बा-चारदुकान, हाथीपांव-जार्ज एवरेस्ट, कंपनी बाग, बिनोग हिल में अच्छी बर्फबारी हुई। इसके अलावा मसूरी से कुछ दूरी पर स्थित बुरांशखंडा, धनोल्टी, बटवालधार, कद्दूखाल, सुरकंडा, काणाताल, नागटिब्बा में करीब आधा फीट हिमपात हुआ। धनोल्टी मुख्य बाजार में भी काफी देर तक हल्की बर्फबारी होती रही। इस दौरान तापमान शून्य के करीब पहुंचने से कड़ाके की ठंड महसूस की जाने लगी। मसूरी से लेकर धनोल्टी तक जगह-जगह पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। इसके अलावा मसूरी से चकराता के बीच स्थित ऊंची पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई। वहीं निचले क्षेत्रों में दिनभर रिमझिम बारिश से प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को भी पहाड़ी जिलों में हिमपात का दौर जारी रह सकता है। साथ ही मैदानों में कहीं-कहीं बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
उत्तराखंड में शुक्रवार की देर रात से ही देहरादून, हरिद्वार समेत मैदानी इलाकों में दिनभर रिमझिम बारिश का सिलसिला चल रहा है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, हर्षिल, चौखंभा, धनोल्टी, नागटिब्बा, मसूरी, नैनीताल, मुनस्यारी समेत तमाम ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छा खासा हिमपात हो चुका है। मैदानों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी सूचना है। इस बीच ज्यादातर क्षेत्रों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 24 जनवरी को भी पर्वतीय क्षेत्र के साथ मैदानी इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। 25 जनवरी को भी पर्वतीय क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहेगा। 26 जनवरी को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 27 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
यलो अलर्ट जारी :  24 जनवरी तक उत्तराखंड में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकेगी। साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। रविवार को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल जिले में इसी तरह का मौसम रहेगा।

उत्तराखंड में 3727 नए कोरोना केस, 5 मौत

24.01.2022

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केसों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 3727 नए कोरोना मरीज मिले हैं।  ऐसे में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 31,310 हो गई है। जबकि, 5 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 1270 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 15.50 % है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अभी तक कोरोना के कुल 4,00,401 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 3,53,346 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, रिकवरी रेट घटकर 88.25% हो गया है। बीते 24 घंटे में एम्स ऋषिकेश में 2, दून मेडिकल कॉलेज में 1, मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में 1 और डीएच पिथौरागढ़ 1 मरीज की मौत हुई है. ऐसे में प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 7,480 पहुंच गया है। उत्तराखंड में कोरोना डेथ रेट 1.87% है।
पिछले 24 घंटे में जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा देहरादून में 1264 कोरोना मरीज मिले हैं।  वहीं, अल्मोड़ा में 25, बागेश्वर में 101, चमोली में 159, चंपावत में 87, हरिद्वार में 826, नैनीताल में 200, पौड़ी 220, पिथौरागढ़ में 157, रुद्रप्रयाग में 259, टिहरी में 99, उधम सिंह नगर में 252 और उत्तरकाशी में 78 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
उत्तराखंड में कोविड वैक्सीनेशन- प्रदेश में रविवार को 15,956 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 68,41,653 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं।  वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक कुल 3,75,775 बच्चों को वैक्सीनेट किया गया है।

सीएम धामी करेंगे 27 जनवरी को खटीमा से नामांकन, प्रह्लाद जोशी ने सौंपा पार्टी चुनाव चिन्ह

24.01.2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को चुनाव प्रभारी ने पार्टी कार्यालय से चुनाव चिन्ह सौंपा है।  27 जनवरी को सीएम धामी खटीमा विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी सियासी दलों ने अपनी राजनीतिक रणनीति तैयार कर ली है। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 27 जनवरी को खटीमा से नामांकन करेंगे।  जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से नामांकन करेंगे।
उत्तराखंड भाजपा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को पार्टी का चुनाव चिन्ह देकर औपचारिकता पूरी की. साथ ही चुनाव में जाने के लिए शुभकामनाएं भी दी।  इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव में जा रही है।  उन्होंने दावा किया कि पार्टी एक बार फिर से उत्तराखंड में अपना परचम लहराएगी।

सीएम धामी ने किया एलईडी प्रचार वाहन को रवाना

24.01.2022

उत्तराखंड में भाजपा ने डिजिटल प्रचार शुरू कर दिया है।  इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने 70 विधानसभाओं के लिए एलईडी वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन सभी 70 विधानसभा में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगी। उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले सभी राजनीतिक दल दमखम से तैयारियों में जुटी हुई हैं। भाजपा संगठन ने जहां एक ओर 59 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी की पहली लिस्ट जारी कर दी है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर एलईडी प्रचार वाहनों को रवाना किया है। जो विधानसभा क्षेत्रों में जाकर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बखान करेगी।
प्रह्लाद जोशी ने कहा भाजपा पूरी तरह से बूस्टअप है और चुनाव में जाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा यह एलईडी वाहन प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर पूरे क्षेत्र में प्रचार प्रसार करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तकनीकी के क्षेत्र में बेहद अनुकूल और प्रभावी है। इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी इन विधानसभा चुनाव में वर्चुअल लड़ाई को लेकर अपने आप को पूरी तरह से सशक्त करने जा रही है।

उत्तराखंड : कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर ही मचा है घमासान।

गदरपुर,किच्छा और सितारगंज में विद्रोह की लपटें हुई तेज।

सालों से मेहनत कर रहे कांग्रेस के पुराने नेताओं को टिकट ना मिलने पर लगा झटका।

गदरपुर किच्छा और सितारगंज में निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण।

जानकारों की मानें तो कांग्रेस के बड़े नेताओं के आपसी खींचतान में हुए हैं गलत निर्णय।

दो गुटों में बटी कांग्रेस,तराई में होगा कांग्रेस को नुक्सान।

गदरपुर से राजेंद्र पाल सिंह किच्छा से हरीश पनेरु और सितारगंज से नारायण पाल लड़ सकते हैं निर्दलीय चुनाव।

सभी विधानसभाओं में बैठकों का

दौर जारी।

किच्छा से हरीश पनेरु चुनाव लड़ने का कर चुके हैं ऐलान बिगाड़ सकते हैं कांग्रेस का समीकरण।

सितारगंज में नारायण पाल सोमबार सुबह 11 बजे समर्थकों के साथ लेंगे निर्णय।

गदरपुर में राजेंद्र पाल सिंह आज रात ले सकते हैं बड़ा निर्णय।

तीनों विधानसभाओं में कांग्रेस को होगा भारी नुकसान।

रामनगर में हरीश रावत और रणजीत रावत की लड़ाई ने खोली कांग्रेस में आपसी गुटबाजी की पोल।

सीएम कुर्सी के खेल के चलते प्रत्याशियों की लिस्ट पर बार-बार होता रहा है मंथन।

प्रदेश की जनता जानती है किस नेता को है विधायकों को लेकर दिल्ली बार बार भागने की बीमारी।

कांग्रेस की खिचड़ी से भाजपा में है खुशी का माहौल।

गंगोत्री – विजयपाल सजवाण

यमुनोत्री – दीपक बिजल्वाण

पुरोला – मालचंद

बद्रीनाथ – राजेंद्र भंडारी

कर्णप्रयाग – मुकेश नेगी

थराली – डॉक्टर जीतराम

रुद्रप्रयाग- प्रदीप थपलियाल

केदारनाथ – मनोज रावत

टिहरी – रोका गया

घनसाली – धनिलाल शाह

देवप्रयाग – मंत्री प्रसाद नैथानी

नरेन्द्र नगर – रोका गया

धनोल्टी – जोत सिंह बिष्ट

प्रताप नगर- विक्रम सिंह नेगी

पौड़ी – नवल किशोर

चौबट्टाखाल- रोका गया

यमकेश्वर – शैलेंद्र सिंह रावत

कोटद्वार- सुरेंद्र सिंह नेगी

श्रीनगर – गणेश गोदियाल

लैंसडाउन – अनुकृति गुसाईं

चकराता- प्रीतम सिंह

विकास नगर- नवप्रभात

सहसपुर- आर्येन्द्र शर्मा

देहरादून कैंट- रोका गया

धरमपुर – दिनेश अग्रवाल

राजपुर रोड- राजकुमार

मसूरी- गोदावरी थापली

डोईवाला- रोका गया

रायपुर- हीरा सिंह बिष्ट

ऋषिकेश- शूरवीर सिंह सजवाण

हरिद्वार – सतपाल ब्रह्मचारी

हरिद्वार ग्रामीण- रोका गया

ज्वालापुर- रोका गया

रानीपुर- राजवीर चौहान

रुड़की- रोकागया

झबरेड़ा- रोका गया

लक्सर- रोका गया

पिरान कलियर- फुरकान अहमद

खानपुर- रोका गया

मंगलौर- काजी निजामुद्दीन

भगवानपुर- ममता राकेश.

 

धारचूला – हरीश सिंह धामी

पिथौरागढ़ – मयूख महर

डीडीहाट- प्रदीप पाल

गंगोलीहाट- खजान गुड्डू

बागेश्वर – रंजीत दास

कपकोट- ललित फर्सवाण

अल्मोड़ा – मनोज तिवारी

जागेश्वर- गोविंद सिंह कुंजवाल

सोमेश्वर – राजेन्द्र बारकोटी

रानीखेत- करन माहरा

सल्ट- रोका गया

द्वाराहाट- मदन बिष्ट

नैनीताल- संजीव आर्य

हल्द्वानी- सुमित हृदेश

रामनगर- रोका गया

लालकुआं- रोका गया

भीमताल- दान सिंह भंडारी

कालाढूंगी- रोका गया

चम्पावत- हेमेश खर्कवाल

लोहाघाट- खुशाल सिंह अधिकारी

रुद्रपुर- मीना शर्मा

बाजपुर- यशपाल आर्य

काशीपुर- नरेंद्र चन्द्र सिंह

गदरपुर- प्रेमानंद महाजन

जसपुर- आदेश सिंह चौहान

किच्छा- तिलक राज बेहड़

सितारगंज- नवतेज पाल सिंह

नानकमत्ता- गोपाल सिंह राणा

 

सीएम धामी करेंगे 27 जनवरी को खटीमा से नामांकन, प्रह्लाद जोशी ने सौंपा पार्टी चुनाव चिन्ह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को चुनाव प्रभारी ने पार्टी कार्यालय से चुनाव चिन्ह सौंपा है। 27 जनवरी को सीएम धामी खटीमा विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी सियासी दलों ने अपनी राजनीतिक रणनीति तैयार कर ली है। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 27 जनवरी को खटीमा से नामांकन करेंगे। जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से नामांकन करेंगे।

 

  • उत्तराखंड भाजपा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को पार्टी का चुनाव चिन्ह देकर औपचारिकता पूरी की. साथ ही चुनाव में जाने के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव में जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी एक बार फिर से उत्तराखंड में अपना परचम लहराएगी।

चोरी की चार बैटरियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

22.01.2022

कालसी थाना पुलिस ने टावर कंपनी की चार बैटरियों को चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सूचना मिलने के तीन घंटे के अंदर चोरी की चारों बैटरियों को बरामद किया है। पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना कालसी पुलिस को शुक्रवार को कंपनी के टेक्नीशियन आकाश मुल्तानी निवासी ग्राम एटनबाग पोस्ट हरबर्टपुर ने तहरीर दी। बताया कि गुरुवार रात्रि ब्यास भूड़ धोइरा में इंडस टावर कंपनी का एक टावर है। इससे से 4 बैटरियां, अन्य लोहे का सामान आदि चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों ने टीमें गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना की। तभी कालसी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी की गईं बैटरियों को विकासनगर ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस की एक टीम ने कालसी काली माता मंदिर के पास पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। तभी एक सफेद रंग की कार साहिया की ओर से आ रही थी। पुलिस कर्मियों ने मौके पर वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। जिसमें से पुलिस ने चार बैटरियां, लोहे की पत्तियां, नट, बोर्ड, चाबी, पेचकस, पानी और दो खुखरियां बरामद की। आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की बात कबूल की। गिरफ्तार आरोपियों ने नाम महेंद्र नाथ पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम उदपालदा साहिया तहसील कालसी और मोहन कुमार उर्फ मनमोहन पुत्र आधाराम निवासी समालदा तहसील कालसी बताए। एसओ कालसी अशोक कुमार राठौड़ ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

सीओ ने कराई हिस्ट्रीशीटरों की शिनाख्त परेड

22.01.2022

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस तैयार दिख रही है। मतदान प्रक्रिया और चुनाव के दौरान किसी प्रकार का खलल न पड़े, ऐसे लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर बनी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंडियाल ने रायवाला, ऋषिकेश थाना क्षेत्र के 48 हिस्ट्रीशीटरों की सीओ आफिस में शिनाख्त परेड कराई। इस दौरान उन्होंने सभी के बारे में जानकारी जुटाई। उनके साथियों के बारे में पूछताछ की। सीओ ढौंडियाल ने कहा कि विस चुनाव के दौरान किसी प्रकार शांति व्यवस्था में खलल पड़े, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगी। हिस्ट्रीशीटरों को उन्होंने आचरण सुधारने को कहा। इस अवसर पर कोतवाल रवि सैनी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीपी काला समेत अन्य मौजूद थे।

सीएम से मिली महिला आयोग की अध्यक्ष

22.01.2022

शुक्रवार को उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल को आयोग के अध्यक्ष पद पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिलाओं से जुड़े कई मामलों को लेकर पर चर्चा भी की।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler