Home Blog Page 618

तमंचे सहित गिरफ्तार

25.01.2022

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। चुनाव के दृष्टिगत संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने शेरू उर्फ गुलफाम निवासी अहबाब नगर को 315 बोर के तमंच के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई इंद्रजीत राणा, कांस्टेबल राजपाल, महावीर, सतवीर, नानक शामिल रहे।

लोकतंत्र में नाराजगी स्वाभाविक, जल्द होगी दूर: प्रीतम सिंह

25.01.2022

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है। बीजेपी के बाद कांग्रेस भी अपने 53 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है, बाकी 17 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा अब तक नहीं हो पाई है। जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने साफ किया है कि जल्द ही 17 प्रत्याशियों की सूची जारी होने जा रही है।
वहीं, कांग्रेस पार्टी में टिकट ना मिलने से कई दावेदार निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। जिस पर प्रीतम सिंह का कहना है कि यह स्वाभाविक बात है और यह लोकतंत्र में होता रहता है। अगर एक सीट पर कई दावेदार होते हैं तो सबको टिकट दे पाना असंभव होता है। ऐसे में बहुत सारे लोग पार्टी के आलाकमान के निर्णय को स्वीकार करते हैं, लेकिन कुछ लोग टिकट ना मिलने पर अपनी क्षणिक नाराजगी भी व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की नाराजगी है, उस नाराजगी को पार्टी की ओर से दूर किया जाएगा।

रायपुर सीट से उमेश शर्मा काऊ ने किया नामांकन

25.01.2022

हीरा सिंह बिष्ट को बतया बड़ा भाई तो हरक को दी शुभकामनाएं
देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नामांकन की प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू हो चुकी है। लेकिन सोमवार से नॉमिनेशन प्रक्रिया में तेजी देखी जा रही है। देहरादून कचहरी परिसर में राजपुर रोड धर्मपुर और रायपुर विधानसभा के अलावा अन्य सभी सीटों के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया जारी है। लगातार अलग-अलग पार्टियों के प्रत्याशी भी नॉमिनेशन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, रायपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ ने नामांकन दाखिल किया।
कांग्रेस प्रत्याशी मेरे भाईः रायपुर विधानसभा सीट से भाजपा के सिटिंग विधायक उमेश शर्मा काऊ ने नामांकन पत्र भरने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि उनकी विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट उनके बड़े भाई जैसे हैं। वैसे तो हमेशा ही हीरा सिंह बिष्ट जी का कार्य क्षेत्र डोईवाला विधानसभा रहा है। लेकिन इस बार वह रायपुर विधानसभा से चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में इस बार छोटे भाई और बड़े भाई का मुकाबला होगा, मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
वहीं, भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत को उमेश शर्मा काऊ ने शुभकामनाएं दी और कहा कि हरक सिंह रावत जहां भी रहेंगे वह उनके भाई रहेंगे। हमेशा वह उनके शुभचिंतक रहेंगे। उन्होंने हरक सिंह रावत को इन विधानसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी।
नॉमिनेशन का बदला स्वरूपः हर बार विधानसभा चुनाव का रंग नॉमिनेशन से शुरू हो जाता था। नॉमिनेशन में प्रत्याशी बड़े तामझाम के साथ लोगों का जनसैलाब लेकर नॉमिनेशन के लिए पहुंचते थे। लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी देखने में नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत केवल 5 लोगों के साथ नामांकन की प्रक्रिया के लिए आने की अनुमति है और इसके अलावा भीड़भाड़ और शोर शराबे की भी अनुमति नहीं है।

कांग्रेस ने लॉन्च किया कैंपेन सॉन्ग

25.01.2022

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने आज 24 जनवरी को चुनावी कैंपन अभियान और गीत ‘उत्तराखंड स्वाभिमान चार धाम, चार काम’ का विमोचन किया है। चुनावी कैंपन अभियान और गीत का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर निशाना भी साधा
कांग्रेस के चार काम: मिलेगा 4 लाख युवाओं को रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचेगी हर गांव-हर द्वार, 5 लाख परिवारों को सालाना 40 हज़ार देने और गैस सिलेंडर के दाम 500 रुपये के पार नहीं करने की बात कही है।
भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना: भूपेश बघेल ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन भारत सरकार इसका डेटा तक नहीं जारी कर पा रही हैं। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मोदी सरकार में हुई है। मोदी सरकार ने अपने उद्योगपति मित्रों के लिए लोगों की रसोई को निशाना बनाया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पीएम मोदी ने रसोई गैस के सिलेंडर तो बांट दिए हैं, लेकिन उसके बाद 450 रुपए में मिलने वाला गैस सिलेंडर दोगुना हो गया। बीजेपी ने अपने दोस्तों के लिए आम आदमी को ग्राहक बनाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की चुनाव जीतने के बाद उत्तराखंड में गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा।
उत्तराखंड में कांग्रेस ने लॉन्च किया कैंपेन सॉन्गभूपेश बघेल ने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम मोदी सरकार में 400 से बढ़कर 900 तक पहुंचा दिए हैं। इसीलिए उत्तराखंड कांग्रेस ने गैस सिलेंडर को 500 से ज्यादा नहीं करने का वादा किया। राज्य और केंद्र की सरकार केवल बड़ी बाते करती है, लेकिन काम नहीं। उत्तराखंड में हुए कई बड़े भ्रष्टाचार हुए है। कोरोना से बचाव में भी सरकार फेल हुई है। देश में महंगाई को खत्म करने के लिए भाजपा का हारना जरूरी है।  उत्तराखंड में भाजपा ने मुख्यमंत्री पद की गरिमा गिराई है। बीजेपी ने उत्तराखंड में ऐसे ज्ञानी को सीएम बनाया तो कोरोना को जीव कहते है।

उत्तराखंड में कोरोना के 3064 नए केस, 11 मौत

25.01.2022

उत्तराखंड में आज कोरोना के 3064 नए मामले सामने आए है, जोकि बीते दिनो से थोड़ा कम है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 2985 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। इसके साथ ही 11 संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 7491 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 31280 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 870 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 243, बागेश्वर जिले में 67, चंपावत जिले में 28, उत्तरकाशी जिले में 99, हरिद्वार जिले में 485, अल्मोड़ा जिले में 148, रुद्रप्रयाग जिले में 25, पिथौरागढ़ जिले में 37, टिहरी जिले में 58, चमोली जिले में 169, पौड़ी जिले में 306 और उधमसिंह नगर जिले में 529 केस आये है।

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाने के लिए हर मुमकिन प्रयास करूंगा : हरक सिंह

25.01.2022

भाजपा से निष्कासित होने के बाद कांग्रेस में जुड़े पूर्व काबीना मंत्री डॉ०  हरक सिंह रावत भी पार्टी के प्रचार अभियान में कमर कस कर उतर गए। सोमवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में चुनाव कैंपेन की लांचिंग में शामिल हुए हरक ने दोहराया कि वो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाने के लिए हर मुमकिन प्रयास करेंगे। हरक ने दावा किया कि दो चार नहीं बल्कि प्रदेश की 35 सीटों पर वो एक हजार से लेकर 25 हजार तक वोटरों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।
इन 35 सीटों पर किसी ने किसी रूप में उनके समर्थक मौजूद हैं। कांग्रेस के कार्यक्रम में हरक सबसे ज्यादा आकर्षण के केंद्र में रहे। पार्टी शीर्ष नेताओं के बजाए मीडिया भी हरक से मन की बात जानने और बाइट लेने को ज्यादा बेकरार रहा। हरक ने कहा कि कुछ झूठी खबरों की वजह से उनके खिलाफ माहौल बनाया गया। जिसके कारण भाजपा के उनके खिलाफ कार्रवाई की।
अब वो कांग्रेस के समर्पित सिपाही हैं। कांग्रेस की सरकार लाने के लिए जिस भी हद तक जाना होगा, वो जाएंगे। मालूम हो कि कांग्रेस के साथ मेल मिलाप की खबरों के चलते भाजपा ने 16 जनवरी को काबीना मंत्री पद से बर्खास्त करते हुए पार्टी की सदस्यता से भी छह साल के निष्कासित कर दिया था। 18 मार्च 2016 में कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में गए हरक ने 21 जनवरी को दोबारा से कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।
भाजपा से जो उम्मीदे थी, वो पूरी नहीं हुई। हम यह सोचकर गए थे कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने से उत्तराख्ंड का लाभ होगा। मैं कई बार कहा कि चुनाव के वादों पर सकारात्मक रूप से कार्यवाही की जाए। पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार विकास को नए आयाम देगी। -डॉ०  हरक सिंह रावत, पूर्व काबीना मंत्री

टिकट मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सतपाल ब्रह्मचारी का स्वागत

24.01.2022

हरिद्वार नगर विधानसभा सीट से सतपाल ब्रह्मचारी को प्रत्याशी बनाए जाने पर शहर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष तरुण सैनी, महामंत्री दीप बिष्ट, सचिव पवन शर्मा, कुश पांडे आदि कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाफ सतपाल ब्रह्मचारी का स्वागत किया और जीत की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने कहा हाईकमान का सतपाल ब्रह्मचारी  को टिकट देने का निर्णय बिल्कुल  सही है। इस निर्णय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व जश्न का माहौल है। उन्होंने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी लोकप्रिय नेता हैं। नगर पालिका अध्यक्ष पद रहते हुए उनके द्वारा शहर हित में किए गए कार्यो को जनता आज भी याद करती है। जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी वे लगातार संघर्ष कर रहे हैं। लॉकडाउन में गरीब जरूरतमंदों की मदद करने में उन्होंने निर्णायक भूमिका निभायी। नितिन यादव ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में सतपाल ब्रह्मचारी की जीत निश्चित करेंगे। सतपाल ब्रह्मचारी ने हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए जनता भाजपा की नीतियों से निराश हो चुकी है। जनता महंगाई से परेशान है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा। विधायक चुने जाने पर संतों की मान मर्यादाओं के अनुसार शहर का विकास किया जाएगा। हरिद्वार को नशा मुक्त व रोजगार युक्त बनाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया।

65 ग्राम स्मैक सहित दो गिरफ्तार

24.01.2022

थाना श्यामपुर पुलिस ने बरेली से स्मैक लेकर आ रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है। थाना अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि मादक पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चण्डीघाट पुल के समीप एक कार को चेकिंग के लिए रोका गया। कार में दो लोग सवार थे। तलाशी लिए जाने पर कार में सवार दोनों लोगों के कब्जे से 35 ग्राम व 30 ग्राम स्मैक व एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम साजिद व बबलू बेग निवासी बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी चकसानगर नेहरू कालोनी देहराूदन बताए। उन्होंने बताया बरामद स्मैक बरेली से देहरादून में फुटकर में बेचने के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनिल चौहान, एसआई नवीन पुरोहित, एसआई वीरेंद्र नेगी, कांस्टेबल तेजेन्द्र, मनोज, विकास व महिला कांस्टेबल दीपा शामिल रहे।

गांजे सहित एक दबोचा

24.01.2022

विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता अनुपालन कराने के लिए मादक पदार्थो के कारोबार पर रोक के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस टीम ने एक आरोपी को गांजे सहित गिरफ्तार किया है। एसआई प्रवीन रावत, कांस्टेबल आलोक, गणेश व निर्मल सिंह ने चेकिंग के दौरान नसरूद्दीन उर्फ नसरू निवासी पानी की टंकी अहबाबनगर को गांजे सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।

समाजसेवा ही गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट का उद्देश्य: कमल खड़का

24.01.2022

गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी कमल खड़का ने कहा कि ट्रस्ट गठन का एक वर्ष पूरा होने पर पांच फरवरी को धर्मनगरी हरिद्वार के समस्त घाटों, झुग्गी बस्तियों में भोजन वितरण किया जाएगा। कोरोना नियमों का अनुपालन करते हुए गऊघाट पर आयोजित ट्रस्ट पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कमल खड़का ने कहा कि समाजसेवा के उद्देश्य को लेकर ट्रस्ट का गठन किया गया था। गठन के एक वर्ष में ही समाजसेवा के क्षेत्र में ट्रस्ट ने एक नई पहचान कायम की है। इस दौरान ट्रस्ट की और से कई गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग किया गया। कई गरीब बच्चों को उनकी शिक्षा के लिए मदद उपलब्ध करायी गयी। लॉकडाउन अवधि में गरीब जरूरतमंदों को राशन आदि उपलब्ध कराकर मदद की गयी। इसके अलावा घाटों व झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीबों को भोजन आदि वितरण कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। हाल ही में गरीबों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए अलाव जलवाने के साथ गर्म वस्त्र, कंबल आदि का वितरण किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ गंगा घाटों की सफाई आदि कार्यक्रम भी निरंतर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से ही ट्रस्ट समाजसेवा के प्रकल्पों का संचालन कर रहा है। ट्रस्ट गठन की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 5 फरवरी को विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर हरकी पैड़ी व आसपास के गंगा घाटों तथा झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को भोजन वितरण किया जाएगा। उपाध्यक्ष मानवीर चौहान एवं सचिव अनुज जोशी ने कहा कि समाजसेव ही ट्रस्ट का उद्देश्य है। समाज के गरीब वंचित तबके की मदद के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। बैठक में हर्षित शर्मा, अभिषेक शर्मा, बंटी, चंद्रशेखर जोशी, राम प्रसाद शर्मा, राकेश दवाण, फूलसिंह आदि मौजूद रहे।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler