Home Blog Page 616

पिथौरागढ़ में भूकंप के तेज झटके महसूस

27.01.2022

जनपद में बीती रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिला मुख्यालय सहित धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, थल और बेरीनाग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की दहशत से आधी रात में घरों में सो रहे लोग बाहर निकल आए। फिलहाल कहीं से भी नुकसान की सूचना नहीं है। सीमांत में सोमवार मध्य रात्रि करीब एक बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। आपदा विभाग के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिऐक्टर स्केल में 4.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र बिंदु अस्कोट जमतड़ी और गहराई दस किमी रही। फिलहाल सीमांत में भूकंप से कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ है। हांलाकि भूकंप ने लोगों की नींद जरूर हराम की। आधी रात में एकाएक चारपाई हिलने से लोग नींद से जाग उठे और डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। चंडाक निवासी इंद्रनील सिंह ने कहा एकाएक भूकंप का तेज झटके लगने से उनकी नींद खुल गई। वे परिवार के अन्य लोगों को लेकर बाहर निकल आए।

पिथौरागढ़ में 25 दिन में कोरोना 40 गुना बढ़ा

27.01.2022

कोरोना की दोनों लहरों की अपेक्षा वर्तमान में संक्रमण की रफ्तार बेहद तेज है। 25 दिनों में ही कोरोना 40 गुना अधिक बढ़ गया है। आम नागरिकों से लेकर छात्र-छात्राएं, स्वास्थ्य, बैंक, पुलिस कर्मी तक कोरोना की चपेट में आए हैं। सबसे अधिक कोरोना का संक्रमण अर्द्धसैनिक बलों में देखने को मिला है। सैंपल लेना वाला कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। लगातार बढ़ते संक्रमण के बावजूद लोग अभी भी कोरोना को हल्के में लेते हुए लापरवाही बरत रहे हैं।
जनपद में कोरोना एक बार फिर तेजी दिखाने लगा है। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। कुछ ही समय में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में कोरोना यूं ही बढ़ता रहा तो दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। जिले में एक जनवरी तक कोरोना के 16 मामले एक्टिव थे, जो वर्तमान में बढ़कर 769 हो गए हैं। आए दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। वर्तमान में कोरोना तेजी से लोगों में अपना संक्रमण फैला रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व में आई दोनों लहरों में शुरूआती समय में ऐसा देखने को नहीं मिला। स्वास्थ्य कर्मी पंकज अवस्थी के मुताबिक बीते रोज भी 30 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में बैंक कर्मचारी सहित स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। सरकारी कार्यालयों के संक्रमित मिलने के बाद अन्य लोगों में भी संक्रमण का भय बना हुआ है।

रक्तदान कर प्रसूति महिला की जान बचाई

27.01.2022

समाज में युवाओं में समाजसेवा का जज्बा देखने को मिलता है। जिला रक्तकोष में रक्त की कमी लंबे समय से बनी हुई है जिस कारण सोमवार को एक महिला को ए पाजिटिव रक्त की आवश्यकता हुई जिसकी जानकारी रेडक्रास के प्रदेश प्रतिनिधि व पूर्व जिला चेयरमैन को हुई तो उन्होंने युवाओं से संपर्क किया तो सचिन गुरूरानी व नरेद्र सिंह रौतेला ने रक्तकोष जाकर दो यूनिट रक्तदान किया। जनपद के एकमात्र रक्तकोष में आठ माह से किसी प्रकार के रक्तदान शिविर काआयोजन नहीं हो पाया है जिससे रक्त की कमी बनी हुई है। रक्त के लिए मरीजों के परिजनों को भटकना पड़ रहा है। इसी प्रकार सोमवार को जिला चिकित्सालय में भर्ती एक प्रसूति महिला को ए पाजिटिव रक्त की कमी हो गई। जिस पर उसे रक्तदाता की आवश्यकता हुई तथा उन्होंने जनपद में पहला रक्तदान शिविरआयोजित कराने वाले रेडक्रास के जनपद में संस्थापक सदस्य अशोक लोहनी से संपर्क किया। जिस पर उन्होंने कई लोगों से संपर्क करके एक यूनिट रक्त की आवश्यकता जताई। जिस पर कुछ अन्य समाजसेवी भी इसके लिए सक्रिय हुए तथा गौरव दास के प्रयास से युवा सचिन गुरूरानी व नरेंद्र सिंह रौतेला ने तत्काल रक्तकोष पहुंचकर रक्तदान किया तथा महिला की जान बचाने में भूमिका निभाई।

1876 कर्मचारी संपन्न कराएंगे पिथौरागढ़ में मतदान

27.01.2022

जनपद की चार विधानसभा सीटों में आगामी 14 फरवरी को होने जा रहे मतदान को 1876 कर्मचारी संपन्न कराएंगे। एलएसएम महाविद्यालय में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण हुआ। मास्टर ट्रेनर डॉ. दीपेन्द्र महर, मोहन चंद जोशी व नीरज जोशी ने पिथौरागढ़ विधानसभा के499 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्हें माकपोल से लेकर मतदान प्रारंभ और समाप्ति तक किए जाने वाले निर्वाचन कार्यो और मतदान की गोपनीयता के बारे में बताया। साथ ही मतदान कार्मिकों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में भी जानकारी दी।

पुलिसकर्मियों ने ली निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ

27.01.2022

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पछुवादून के विभिन्न थाना चौकियों में पुलिस कर्मियों ने शान्तिपूर्ण निर्वाचन करने, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गयी। पुलिसकर्मियों ने मतदान के लिए अधिक से अधिक जागरूक करने और स्वयं भी मतदान करने की शपथ ली। विकासनगर कोतवाली में थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल्हाल, विकासनगर, हरबर्टपुर, डाकपत्थर पुलिस चौकी के अधिकारी कर्मचारी, कोतवाली में तैनात अधिकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कोतवाल रविंद्र शाह ने शपथ दिलाई। उधर, सहसपुर थाने में सभावाला, धर्मावाला पुलिस चौकी और थाने के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को थानाध्यक्ष विनोद राणा ने शपथ दिलाई। मतदाता दिवस सेलाकुई थाने में थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह, कालसी थाना में थानाध्यक्ष अशोक राठौर ने शपथ दिलाई। उधर, चकराता थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह भाटी ने पुलिस अधिकारी त्यूणी तहसील और थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को मतदाता दिवस पर मतदान की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने अधिक से अधिक संख्या में मतदान कराने, लोगों को जागरकक करने की शपथ ली।

तीसरे तीन विकासनगर, सहसपुर और चकराता में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल

27.01.2022

पछुवादून विधानसभा क्षेत्र की तीन सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे तीन प्रत्याशियों ने नामाकंन पत्र दाखिल किये। चकराता विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल, सहसपुर विधानसभा सीट से सीपीआईएम प्रत्याशी कमरुद्दीन और विकासनगर विधानसभा सीट से भारत संवैधानिक संरक्षण मंच के स्वराज सिंह चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल किये। चकराता विधानसभा से नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित दो ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। वहीं, विकासनगर से दो और सहसपुर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी सहित चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। मंगलवार को भाजपा के चकराता विधानसभा सीट के प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने कालसी में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी नौटियाल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, जिला महामंत्री अरुण मित्तल, मंडल अध्यक्ष दाताराम, सुरेंद्र सिंह, भवानी सिंह तोमर, गीतराम, नैन सिंह राणा, प्रदीप तोमर, संजय तोमर आदि मौजूद रहे। इसी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी चेतन चौहान ने नामांकन पत्र खरीदे। विकासनगर में भारत संवैधानिक मंच के स्वराज सिंह चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी सीट पर स्वराज सिंह चौहान और सुनीता बंसल ने एक एक नामांकन पत्र खरीदे। जबकि सहसपुर विधानसभा सीट के लिए सीपीआईएम के नेता कमरुद्दीन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सीपीएम प्रत्याशी के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली, नत्था सिंह पंवार, सुंदर थापा आदि शामिल रहे। सहसपुर सीट पर चार प्रत्याशियों बीएसपी के योगराज सिंह, निर्दलीय नीरज कश्यप, दशराज, सुरेश कुमार ने नामांकन पत्र खरीदे।

पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर चुकी है कांग्रेस : प्रीतम सिंह

27.01.2022

चुनाव से पहले अपना घर मजबूर करने के लिए इन दिनों राजनैतिक दल प्रचार अभियान के साथ ही सदस्यता अभियान भी चला रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने मंगलवार को चकराता विधानसभा के किस्तूड़, डूंगरी के ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर चुकी है। अधिकांश प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पूरे प्रदेश में एक साथ चुनाव अभियान को धार दी जाएगी। कहा कि इस बार पूरे प्रदेश में चुनाव अभियान में उन्हें ज्यादा समय देना पड़ेगा। ऐसे में चकराता विधानसभा का चुनाव अभियान जनता ही शुरू करेगी। चकराता में इस बार जीत के अंतर को बीस हजार के पार पहुंचाना जनता की जिम्मेदारी है। जनता को यह निश्चित करना है कि चुनाव के दौरान गांवों का रुख करने वालों को क्या सबक सिखाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की फितरत रही है, चुनाव के दौरान जनता को चेहरा दिखाना और हारने के बाद नदारद हो जाना। पिछले बीस साल के विकास पर इस बार जनता उन्हें ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाकर विधानसभा पहुंचाएगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के गठन के बाद क्षेत्र के विकास के लिए नई ऊर्जा और उमंग के साथ काम किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख निधि राणा, अजब सिंह चौहान, इंद्र सिंह, संतराम चौहान, जवाहर सिंह राणा, फतेह सिंह, नरेंद्र सिंह, मातवर सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

भाजपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों को ढूंढने को खुद भाजपा विधायक को टॉर्च लेकर निकलना पड़ेगा: नवप्रभात

27.01.2022

कांग्रेस के जनसंवाद अभियान के तहत मंगलवार को बैरागीवाला, जस्सोवाला, मेदनीपुर, बद्रीपुर में संवाद किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात ने कहा कि भाजपा विधायक के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है, ऐसे में वे गलत तरीकों को अपनाकर चुनाव में वोट हासिल करना चाहते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी नवप्रभात ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अब अवैध तौर पर दूसरी विधान सभा के मतदाताओं को सूची में जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि चुनाव के दौरान जोड़तोड़ की जरूरत उन्हें पड़ती है, जिनके पास अपनी उपलब्धि नहीं होती है। विकासनगर से विधायक चुने जाने के बावजूद पूरे पांच साल तक दूसरी विधानसभा के विधायक के तौर पर काम करने के बाद अब उसी विधानसभा के मतदाताओं की बदौलत चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही है। कहा कि विकासनगर की जनता ने जिन्हें बड़े अंतर से जिताकर अपना विधायक बनाया, उन्होंने जनता को पांच साल तक ठगा है। कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हुए विकास कार्य आज भी जनता के सामने हैं, जबकि भाजपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों को ढूंढने के लिए खुद विधायक को टॉर्च लेकर घर से बाहर निकलना पड़ेगा। कहा कि इस बार का विधानसभा चुनाव विकासनगर विधानसभा की जनता के हितों और तरक्की का है। तरक्की तभी होगी, जब आपका विधायक अपनी विधानसभा का हो, जो आपके हितों के लिए योजनाएं बनाए और अपनी विधानसभा की जनता की समस्याओं का समाधान करे। इस दौरान सुनील पुंडीर, अजमेर राठौर, दारा सिंह, आशफाक आदि मौजूद रहे।

हरबर्टपुर में आईएसबीटी निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी : चौहान

27.01.2022

भारतीय जनता पार्टी के जन संपर्क अभियान के तहत मंगलवार को हरबर्टपुर निकाय क्षेत्र में जनता के साथ मैराथन बैठकें की गईं। विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि हरबर्टपुर में आईएसबीटी का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। मंगलवार को अलग-अलग बस्तियों में जनता से संपर्क करते हुए विधायक ने कहा कि हरबर्टपुर में आईएसबीटी निर्माण उनकी प्राथमिकता में शुमार था। बस अड्डा बनने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा। स्थानीय जनता को दिल्ली, चंडीगढ़ समेत अन्य प्रांतों के लिए यातायात की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि विकासनगर और हरबर्टपुर कस्बा पूरी विधानसभा की आर्थिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र हैं। दोनों ही बाजारों में व्यापारियों के अनुकूल माहौल विकसित किया गया है। कहा कि विकासनगर विधानसभा में हुए विकास कार्यों को देखकर कांग्रेसी मित्र बौखला गए हैं। ऐसे में अब वे अनर्गल प्रचार कर रहे हैं। हरबर्टपुर कस्बे के विकास के लिए कई योजनाएं हैं। विधायक बनने के बाद हरबर्टपुर कस्बा उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा। सबसे पहले चरबद्ध तौर पर आईएसबीटी का निर्माण पूरा कराया जाएगा। इसके बाद सीवरेज और जल निकासी व्यवस्था के साथ ही अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बताया कि हरबर्टपुर के विकास से ही आसपास के गांवों में भी सुविधाएं विकसित होंगी। उन्होंने कहा कि घर के अंदर बैठकर विकास की योजनाएं नहीं बनती हैं। इसके लिए पूरे पांच साल जनता के बीच रहकर उनसे सुझाव और सलाह लेनी पड़ती है। इस दौरान नीरू देवी, दिनेश कौशिक, राहुल शर्मा, संतोष रावत, अखिल गोयल, मुकेश, राजेंद्र पटेल, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

शिक्षकों ने उप शिक्षाधिकारी को बताई समस्याएं

27.01.2022

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की नव गठित सहसपुर ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने उप शिक्षाधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर समस्याओं पर चर्चा की। संघ के पदाधिकारियों ने उप शिक्षाधिकारी आकांक्षा राठौर को बताया कि ब्लॉक के अधिकांश शिक्षकों को चयन, प्रोन्नत वेतनमान के एरियर का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। एरियर भुगतान के लिए शिक्षक लंबे समय से कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इसके साथ ही चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों के भुगतान में भी देरी हो रही है, जिससे शिक्षकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। शिक्षकों की भविष्य निधि और सेवा पुस्तिका में की जाने वाली अंकना की जानकारी समय समय पर शिक्षकों को दी जानी चाहिए। बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत तैनात शिक्षकों को भी एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। इसके साथ ही शिक्षकों ने ऑनलाइन शिक्षण, विद्यालयों में हो रहे निर्माण कार्य, विद्यालयों में छात्र अनुपात में पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती पर भी उप शिक्षाधिकारी से चर्चा की। इस दौरान जूहा शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय राणा, मंत्री सुनील पंवार, उपाध्यक्ष सुमन चमोली, कोषाध्यक्ष सुरक्षा चौहान, संयुक्त मंत्री महेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष केएल कोटनाला, संजय सेमवाल आदि मौजूद रहे।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler