Home Blog Page 613

बदमाशों ने मारी बस चालक को गोली

01.02.2022

घायल चालक को किया हायर सेंटर रैफर
हरिद्वार। रोडवेज बस चालक को बाईक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पीठ में गोली लगने से घायल हुए बस चालक को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। सोमवार सवेरे रोडवेज बस चालक सोनू कुमार परिचालक प्रद्युम्न के साथ स्कूटी पर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रोड़वेज वर्कशॉप जा रहे थे। जब वे वर्कशाप के पास पहुंचे तभी पीछे बैठे चालक को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल ड्राइवर को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक उसकी पीठ में गोली लगी है। परिचालक द्वारा अधिकारियों को सूचना देने पर रोड़वेज के कई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दी गयी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।
परिचालक ने पुलिस को बताया कि रोडवेज वर्कशाप के बाहर उन दोनों को बाइक सवार दो युवकों ने रुकने का इशारा किया। लेकिन उन्होंने स्कूटी नहीं रोकी। जिसके बाद पीछे से आए बाइक सवारों ने इन पर फायर झोंक दिया जो चालक सोनू के कंधे पर जाकर लगा। कोतवाली हरिद्वार इंचार्ज राजेंद्र कठैत मामले की जांच की जा रही जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

दिनेश वालिया ने किया कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान के समर्थन में जनसंपर्क

01.02.2022

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश वालिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान के पक्ष में जगजीतपुर के कई वार्डो में  जनसंपर्क कर कांग्रेस को वोट देने की अपील की। दिनेश वालिया ने कहा कि कांग्रेस सर्व समाज की पार्टी है। कांग्रेस ही प्रत्येक वर्ग का विकास कर सकती है। दिनेश वालिया ने कहा कि राजबीर सिंह चौहान ने हमेशा श्रमिकों के हितों की लड़ाई लड़ी है। भेल श्रमिकों के अधिकारों को दिलाने में निर्णायक भूमिक रही है। उन्होंने कहा कि जगजीतपुर के लोग अवश्य ही कांग्रेस की रीति नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गो का समान रूप से विकास करती है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों पर भाजपा की केंद सरकार कोई नियंत्रण नहीं कर पा रही है। शिक्षित युवा रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। स्थानीय युवाओं के रोजगार दिलाने के लिए कांग्रेस ने हरिद्वार में सिडकुल की स्थापना की। लेकिन भाजपा सरकार सिडकुल में भी युवाओं को रोजगार नहीं दिला पा रही है। जनसंपर्क में पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, अजय दास, पूर्व प्रधान यशपाल सिंह, नीरज वालिया, नरेश सिंह, प्रदीप कुमार, शिवांश पांडे, शुभम पांडे, दीपक रस्तोगी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता डा.सिद्धार्थ चक्रपाणी

01.02.2022

कांग्रेस नेता डा.सिद्धार्थ चक्रपाणी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व रानीपुर से भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान ने फूलमाला पहनाकर डा.सिद्धार्थ चक्रपाणी का स्वागत किया।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। वार्ड 48 से पार्षद का चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धार्थ चक्रपाणी को उनके आवास पर पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व रानीपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया। इस अवसर पर मदन कौशिक व आदेश चौहान ने कहा कि डा.सिद्धार्थ चक्रपाणी कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से आहत थे। उनके भाजपा में आने से निश्चित रूप से पार्टी को मजबूती मिलेगी। डा.सिद्धार्थ चक्रपाणी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के चलते वे स्वयं को असहज महसूस कर रहे थे। भाजपा सभी वर्गो को सम्मान देने वाली पार्टी। भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ समाज के सभी वर्गो को समान रूप से मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि, पार्षद प्रतिनिधि शशिकांत बशिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता उज्जवल पंडित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैदर नकवी

01.02.2022

वरिष्ठ भाजपा नेता हैदर नकवी साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। हरिद्वार नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कांग्रेस में शामिल होने पर फूलमाला पहनाकर हैदर नकवी व उनके साथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि युवा वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं। महंगाई बेरोजगारी जैसी समस्याओं का कोई समाधान सरकार नहीं कर पायी है। परेशानियां झेल रहे लोग बदलाव के लिए कांग्रेस की और देख रहे हैं। हैदर नकवी के कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। हैदर नकवी ने कहा कि लंबे अर्से से भाजपा में विभिन्न पदों पर काम किया। लेकिन कर्मठ ईमानदार कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की कोई तरजीह भाजपा में नही मिल रही थी। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। मजदूर किसान महंगाई से त्रस्त है। महंगाई के चलते महिलाओं के लिए रसोई चलाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम कांग्रेस की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपना सहयोग प्रदान करेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अकबर खान ने कांग्रेस में सम्मिलित होने पर हैदर नकवी व उनकी टीम का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में फिरोज हैदर, अली हसन, मोहम्मद अजहर, सालिम हुसैन, एहतेशाम, नूर मोहम्मद, मुंतजिर, जीशान हैदर, सोहराब आदि प्रमुख रहे। गौरतलब है कि हैदर नकवी भारतीय जनता पार्टी में मंडल प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, मंडल मंत्री आदि पदों पर कार्य कर चुके हैं।

कांग्रेस छोडकर भाजपा की ली सदस्यता

01.02.2022

शास्त्री नगर ज्वालापुर में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा.विशाल गर्ग व वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल राठौऱ के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक युवा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सभी युवाओं का डा.विशाल गर्ग व विशाल राठौर ने पटका पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया। डा.विशाल गर्ग एवं बसंत अरोड़ा ने कहा कि युवाओं के आने से भाजपा को बड़ी ताकत मिली है और उनकी कार्य क्षमता व बौद्धिक कौशल का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल राठौर ने कहा कि भाजपा में युवा वर्ग को पूरा सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी का एक संकल्प है हरिद्वार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक को भारी मतों से विजयी बनाकर पांचवी बार विधायक बनाने और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में अपना सहयोग करना है। भाजपा में शामिल होने वालों भारत सिंह, सुदेश, अतुल, सिद्धार्थ, गुरुदयाल सिंह, पवन राठौड़, जसविंदर सिंह, मोनू, अंकुर राठौर, भारती राठौर, प्रतीक, किरण, मंजू राठौर, ईश्वर राठौर, लक्की वर्मा आदि प्रमुख रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद नेपाल सिंह, ठाकुर विक्रम सिंह नाचीज, प्रशांत पाराशर, हरि राठौर आदि वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पुलिस ने वापस दिलाए गंगा नहाने आयी श्रद्धालु महिला के सोने के कंगन व रुपए

01.02.2022

खोया सामान बरामद करने में सिपाही मुकेश डिमरी का रहा विशेष सहयोग
हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने हरिद्वार आयी बुुजुर्ग महिला का खोया सामान तत्परता से कार्रवाई करते हुए बरामद कर वापस दिलाया। हिमाचल प्रदेश निवासी बुजुर्ग महिला कमलेश परिजनों के साथ गंगा स्नान करने हरिद्वार आयी थी। ऑटो से हरकी पैड़ी पहुंची महिला जल्दी में अपना बैग ऑटो में छोड़कर गंगा स्नान करने घाट पर चली गयी। नहाने के लिए कपड़े निकालने के दौरान इसका पता चलने पर महिला ने नगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को अवगत करया। पुलिस ने तत्काल पुलिस टीम का गठन कर बैग तलाशने के लिए लगाया। कांस्टेबल मुकेश डिमरी ने बताया कि महिला को ऑटो का नंबर भी पता नहीं था। इस पर पुलिस टीम ने ऑटो यूनियन से संपर्क किया। सीसीटीवी फुटेज किए और ऑटो को तलाश कर महिला का बैग बरामद कर लिया। बैग में मौजूद महिला का सामान जिसमें चार सोने के कंगन, बीस हजार रूपए, मोबाइल फोन व कपड़े आदि थे। महिला को सौंप दिया गया। सामान सकुशल वापस मिलने पर महिला और उनके परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया। पुलिस टीम में कांस्टेबल मुकेश डिमरी, विनोद रावत, अनिल राणा, सुरेंद्र, महिला कांस्टेबल ममता कुकरेती एवं अनीता थापा शामिल रहे।

भाकियू ने केंद्र सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

01.02.2022

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में बताया गया कि किसान आंदोलन को समाप्त कराने के लिए सरकार की ओर से जो लिखित आश्वासन दिए गए, उन पर अब तक सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की है। राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में भाकियू के जिलाध्यक्ष पविंद्र चौधरी ने बताया कि लखीमपुर हत्याकांड के दोषी केंद्रीय मंत्री को अभी तक बर्खास्त नहीं किया गया है। इसके साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कमेटी गठन करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इस पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। आंदोलन के दौरान जितने भी किसानों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे, उन्हें वापस लेने के प्रति भी केंद्र सरकार दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। इसके साथ ही आंदोलन के समय शहीद हुए किसानों के परिवारों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया गया था। बताया सरकार ने अभी तक किसी भी वादे पर कार्यवाही शुरू नहीं की गई है, जिससे किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

आगामी विस चुनाव जौनसार बावर के लोगों के लिए बदलाव का एक मौका है: नौटियाल

01.02.2022

चकराता विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने कहा कि नवीन चकराता की राज्य सरकार से स्वीकृति दिलाकर उन्होंने जौनसार बावर के चहुंमुखी विकास की नींव रख दी है। कहा कि नवीन चकराता के निर्माण से जहां पूरे जौनसार बावर की आर्थिकी के द्वार खुलेंगे, वहीं जौनसार बावर के युवाओं को रोजगार मिलेगा। खत विशायल कोटी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के लिए निकले भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव जौनसार बावर के लोगों के लिए बदलाव का एक मौका है। जौनसार बावर की जनता को परिवर्तन चाहिए। पिछले बीस वर्षों से एक ही परिवार का एक नेता क्षेत्र की विधायकी पर कुंडली मारे बैठे हैं। लेकिन जौनसार बावर के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। जौनसार बावर में आज भी यातायात सबसे बड़ी समस्या है। बदहाल सड़कों पर आये दिन लोगों की मौतों का मंजर लगा रहता है। स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर बने अस्पताल बिना चिकित्सकों और सुविधाओं के रेफर सेंटर बने हैं। शिक्षा की हालत बदहाल है। स्थानीय स्कूलों में तैनात शिक्षक कर्मचारी देहरादून से अपडाउन करते हैं। जिससे शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का बनना तय है और तमाम पूर्वानुमानों को ध्वस्त कर इस बार चकराता विधानसभा डबल इंजन से जुड़कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनायेगी। कहा कि चकराता क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जायेगा। कहा कि सत्ता में आने पर जौनसार बावर का चहुंमुखी विकास होगा। स्थानीय खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय दोगुना करने के लिए कृषि खेती को आधुनिकता के साथ बढ़ावा दिया जायेगा। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी नौटियाल के साथ अनुसूचित जनजाति आयेाग के अध्यक्ष मूरतराम शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का दामन

01.02.2022

भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने सोमवार को पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने अपने साथ जीवनगढ़ के दो सौ परिवारों के भी कांग्रेस की सदस्यता लेने का दावा किया। सोमवार को जीवनगढ़ में आयोजित कांग्रेस के जनसंवाद कार्यक्रम के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सोहेल पाशा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि भाजपा में जमीनी कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जाती रही है। पाशा ने कहा कि अल्पसंख्यकों की हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा ने अल्पसंख्यकों की उपेक्षा की है। अप्लसंख्यक बाहुल्य पंचायत जीवनगढ़ को भाजपा विधायक ने उपेक्षित रखा है। उन्होंने कहा कि इस बार विकासनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी की बड़े अंतर से जीत होगी। कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व काबीना नवप्रभात ने कहा कि जनता भाजपा की कथनी और करनी को समझ चुकी है। इसीलिए वर्षों से भाजपा के साथ जुड़े कार्यकर्ता अब कांग्रेस का दामन थामने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सुहैल पाशा और उनके समर्थकों के कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूती मिली है। अब कांग्रेस की जीत का अंतर और बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक सिर्फ बयानबाजी ही कर रहे हैं। पांच साल में विकास के नाम पर पूरी विधानसभा में सिर्फ पत्थर लगाए गए हैं, लेकिन अगर विधायक खुद विकास कार्य देखने निकलें तो उन्हें असलियत पता चलेगी। उन्होंने कहा कि दस मार्च के बाद विकासनगर की जनता को उनका वास्तविक विधायक मिलेगा।

उत्तराखंड में 1200 नए कोरोना मरीज, 10 मौत

01.02.2022

उत्तराखंड में  बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 1200 नए कोरोना मरीज मिले हैं। ऐसे में एक्टिव केसों की संख्या 29,428 हो गई है। चिंता की बात ये है कि 10 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं, 2499 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 4.40% है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 76,301 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 44,391 मरीज स्वस्थ हो चुके है।  कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 58.10% है। प्रदेश में इस साल एक जनवरी से अभीतक 128 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
उत्तराखंड में कोरोना की स्थिति.24 घंटे में 10 मरीजों की मौत: उत्तराखंड में 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हुई है. एम्स ऋषिकेश में 3, महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में 3, बीसी जोशी अस्पताल नैनीताल में 3 और बेस अस्पताल कोटद्वार में इलाज के दौरान 1 मरीज की मौत हुई है।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा देहरादून में 368 कोरोना मरीज मिले हैं।  वहीं, अल्मोड़ा में 25, बागेश्वर में 17, चमोली में 11, चंपावत में 67, हरिद्वार में 160, नैनीताल में 210, पौड़ी 34, पिथौरागढ़ में 7, रुद्रप्रयाग में 35, टिहरी में 10, उधम सिंह नगर में 211 और उत्तरकाशी में 45 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

Dr. Anil Verma Honored with the NSS Maha Raktdani Award for Donating Blood 155 Times.

डॉo अनिल वर्मा 155 बार रक्तदान हेतु “एनएसएस महा रक्तदानी अवार्ड...

0
एनएसएस निःस्वार्थ समाजसेवा का मंच है : प्रोफेसर (डॉo) सुनयना रावत डॉo बिद्युत बोस " रेडक्रास बैज ऑफ़ ऑनर" से सम्मानित राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र-...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler