Home Blog Page 611

60 से अधिक सीटों से जीतेगी भाजपा: बलराज पासी

02.02.2022

भाजपा के चुनाव अभियान के तहत मंगलवार को नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के ढालवाला में पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद बलराज पासी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह व जोश भरा। कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में आयेगी।
मंगलवार को ढालवाला में पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में आज से भाजपा ने चुनाव महाअभियान की शुरुआत की है। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। कहा कि नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल ने कैबिनेट मंत्री पद पर रहते हुए विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पूर्व सांसद ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मदन सिंह रावत, विधानसभा प्रभारी रोशनलाल सेमवाल, ऋषिकेश मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती, मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट, पुष्पा ध्यानी, धूमन थलवाल, गोपाल चौहान, अर्चित पांडे, विरेंद्र चौहान, नारायण सिंह, बीना जोशी आदि उपस्थित रहे।

यमकेश्वर में भाजपा का पोस्टर और थीम सॉन्ग लांच

02.02.2022

यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का प्रचार गति पकड़ने लगा है। मंगलवार को यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम में प्रचार के लिए भाजपा का पोस्टर और थीम सॉन्ग (गाना) लांच किया किया। मंगलवार को स्वर्गाश्रम स्थित होटल राधे-राधे में भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित किया। पौड़ी के विधायक मुकेश कोली और जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत ने दीप जलाकर भाजपा का पोस्टर और थीम सॉन्ग लांच किया। रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को अवगत करवाना होगा। मुकेश कोली ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताना होगा और दोबारा डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए अपना सहयोग भाजपा के पक्ष में देना होगा। मौके पर मंडल अध्यक्ष गुरुपाल बत्रा, महामंत्री प्रीतम राणा, पूर्णकालिक मनवीर बेघाना, वरिष्ठ नेता रमेश गौड, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्च भरतलाल, अशोक अग्रवाल, मनोज डोबरियाल, गोपाल अग्रवाल, अभिनंदन दुबे, मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, सोशल मीडिया प्रमुख अशोक अग्रवाल, नवनीत राजपूत, मनीष राजपूत, त्रिवेंद्र नेगी, राजू प्रजापति, महिला मोर्च अध्यक्ष विनीता नौटियाल, बबली देशवाल, मीना श्रीवास्तव, शकुंतला राजपूत, शकुंतला तडियाल, शीला कश्यप, पूजा आर्य, बाला देवी, सुमित्रा सैनी, बिज्जी रावत, धर्मेंद्र बिष्ट, राजीव भंडारी आदि उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार ने नहीं दिया मलिन बस्तियों को मालिकाना हक: वीरेंद्र श्रमिक

02.02.2022

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र श्रमिक ने कहा कि सदियों से उपेक्षित सफाई कर्मचारी वर्ग के अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए वीरेंद्र श्रमिक ने कहा कि कांग्रेस के प्रयासों से धीरे धीरे समाज में विषमता खत्म हुई और समानता आयी। जिससे उपेक्षित वर्ग के लोगों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिला। लेकिन भाजपा सरकार निजीकरण नीति से वाल्मिीकि समाज व सफाई कर्मचारी वर्ग के हितों पर कुठाराघात करने का काम कर रही है। ठेका प्रथा के चलते सफाई कर्मचारी बेहद मामूली वेतन पर काम करने को मजबूर हो गए हैं। बेहद मामूली वेतन व लगातार बढ़ रही महंगाई के चलते सफाई कर्मचारियों के लिए घर का खर्च चलाना व बच्चों को पढ़ाना बेहद मुश्किल हो गया है। बार बार मांग करने के बावजूद उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार ने सफाई कर्मचारियों के हित में कोई कदम नहीं उठाया। जबकि हरीश रावत सरकार में प्रदेश में हजारों सफाई कर्मचारियों का स्थायी नौकरी मिली। हरीश रावत सरकार में ही मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देने के लिए विधानसभा में कानून पास होने के बावजूद भाजपा सरकार ने उसे लागू नहीं किया। जिससे सरकारी जमीनों पर रहकर जीवनयापन कर रहे सफाई मजदूर मालिकाना हक पाने से वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वाल्मिीकि समाज के एक भी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया। जबकि कांग्रेस ने रवि बहादुर को ज्वालापुर सुरक्षित विधानसभा सीट से टिकट देकर वाल्मिीकि समाज को सम्मान देने का काम किया। वीरेंद्र श्रमिक ने कहा कि पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर वाल्मिीकि समाज को भाजपा की समाज विरोधी नीतियों से अवगत कराया जाएगा। वाल्मीकि समाज भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड से उखाड़ने के लिए काम करेगा। प्रैसवार्ता में वरिष्ठ नेता सुरेंद्र तेश्वर, उत्तराखंड कॉन्ग्रेस सदस्य अभियान चयन समिति के सह संयोजक मोहन काला, पूर्व सभासद नरेश चनियाना, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक तेश्वर, राजेंद्र चुटेला रोहित चौधरी, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितिन तेशवर आदि शामिल रहे।

उत्तराखण्ड के हर घर तक विकास पहुंचाया: त्रिवेंद्र सिंह रावत

02.02.2022

रानीपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी विधायक आदेश चौहान के समर्थन में प्रचार करने आए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुभाष नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर घर तक विकास पहुंचाया है। उत्तराखण्ड में बनने जा रहे तीन मेडिकल कालेज में से एक रानीपुर विधानसभा में खुलने जा रहा है। अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को दूर करते हुए ढाई हजार से ज्यादा चिकित्सकों की नियुक्ति की। सरकारी अस्पतालों में 207 रोगों की निःशुल्क जांच की व्यवस्था की। हमने देहरादून में एक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल व हल्द्वानी में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल अस्पताल देने का काम किया है। स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लागू कर गरीब छात्रों को बड़ी राहत देने का काम किया है। एक रूपए में पानी का कनेक्शन देने की योजना लागू की गयी।  हर हाथ को रोजगार देने का काम किया और बैंकों में ऋण उपलब्धता की सुलभता प्रदान की है। हमारी सरकार ने मजदूर को बड़ी राहत देते हुए ऐसी योजना बनाई कि उनका पसीना सूखने से भी पहले मजदूर को उसका पैसा मिल जाए। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बड़ा काम करते हुए पत्नी को उसके पति की पैतृक संपत्ति में सह खातेदार बनाया। जिसका लाभ लेते हुए कोई भी महिला बैंक से अपने पति की कोई भी संपत्ति को मोरगेज के रूप में रखकर स्वरोजगार के लिए ऋण ले सकती है।
विधानसभा प्रत्याशी एवं विधायक आदेश चौहान ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहने के दौरान 300 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का लाभ रानीपुर को मिला। ईएसआई हॉस्पिटल व जगजीतपुर का मेडिकल कॉलेज त्रिवेंद्र रावत की ही देन है।  सुभाष नगर, टिहरी विस्थापित, नवोदय नगर व नेहरू नगर में सीवरेज की योजना के लिए जर्मन बैंक से पैसा मुहैया कराना तथा मुझे मदन कौशिक के नेतृत्व में जर्मनी भेज कर योजना को समझने का मौका दिया। आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किए गए बजट में मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज के माध्यम से 60 लाख युवाओं को रोजगार देने का महत्वपूर्ण कदम सरकार ने उठाया है। आया है। पूरे बजट को महिलाओं व युवाओं को फोकस करके बनाया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र के बजट में पर्वतमाला योजना के माध्यम से इस राज्य की सीमांत सड़कों को बड़ा लाभ मिलेगा जो एक पर्वत से दूसरे पर्वत को रोपवे के माध्यम से जोड़कर बनेगी। जिससे उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बजट में 20 लाख आंगनबाड़ी महिलाओं को लाभ मिलेगा। आदेश चौहान ने कहा कि 5 साल में ढाई हजार से ज्यादा परिवारों को सरकार के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा एवं विभिन्न मदों में आर्थिक सहायता दिलवाई गयी। इस दौरान विधानसभा संयोजक बृजेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता काशीनाथ, प्रभारी आशुतोष शर्मा, आशुतोष चक्रपाणि, नागेंद्र राणा, आलोक चौहान, मंजू नोटियाल, डा. सिद्धार्थ चक्रपाणि, सभासद राधेश्याम कुशवाहा, राधेश्याम पाल, पवनदीप, रमेश पाठक, राजेंद्र कुशवाहा, उमेश पाठक, राजीव शर्मा, आत्मा सिंह, कुलवंत चड्ढा, दीपक नेगी, रामपाल बाबा, आरती ममगई, अरविंद पाल, सुभाष धीमान, ऋषभ शर्मा, राजकुमार, रेखा शर्मा, रोशन प्रिंस, उज्जवल त्रिपाठी, पवन चौधरी आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस के कई कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल

02.02.2022

भीमगोड़ा के कई कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। भीमगोड़ा स्थित बिश्नोई बाड़ा में भाजपा मंडल महामंत्री तरूण नैय्यर के संयोजन तथा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने फूलमाला पहनाकर व पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि देश कांग्रेस मुक्त हो रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और भाजपा परिवार में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। मंडल महामंत्री तरूण नैय्यर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा 60 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। भाजपा में सम्मिलित होने वालों में तरुण सिंधी, मनोज चौहान, नीरज कात्यान, विनोद कुमार, राजेश दुबे, विनोद कुमार उर्फ कल्लू, कीर्ति श्यामलाल, नंदकिशोर आदि शामिल रहे। इस अवसर पर कमल गुप्ता, केतन सहगल, अजय भारद्वाज, करुण मदान, विमल त्यागी, आलोक शर्मा, डा.श्याम पुरी, नीरज पाराशर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनता की सेवा ही लक्ष्य है: सरिता अग्रवाल

02.02.2022

हरिद्वार से सपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने कई क्षेत्रों में डोर टू डोर संपर्क कर वोट देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान सरिता अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी नीतियों पर चलकर ही उत्तराखण्ड का विकास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजनीति में रहकर जनता की सेवा करना ही उनका लक्ष्य है। उत्तराखण्ड बनने के बाद बीस वर्षो में निर्वाचित जनप्रतिनिधि हरिद्वार का अपेक्षित विकास करने में नाकाम रहे हैं। हरिद्वार में स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का अभाव लगातार बना हुआ है। जिसके चलते कोरोना काल में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोरोना काल में व्यापार ठप्प होने से व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। बार-बार मांग करने के बावजूद सरकार ने व्यापारियों की कोई मदद नहीं की। अवैध नशे के कारोबार के चलते युवा वर्ग नशे की लत का शिकार हो रहा है। लेकिन जनप्रतिनिधि इसके प्रति उदासीन बने हुए हैं। रोजगार के मोर्चे पर भी जनप्रतिनिधि व सरकार पूरी तरह विफल रहे हें। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने आशीर्वाद दिया तो नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ युवाओं को रोजगार दिलाना ही उनका लक्ष्य होगा। सपा महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि बारी बारी से सत्ता में रही भाजपा व कांग्रेस ने राज्य को लूटने का काम किया है। सपा ही समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाला दल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता तीसरे विकल्प की तलाश कर रही है। ऐसे में तीसरे विकल्प के रूप में सपा जनता की पहली पसंद बनी हुई है। सपा ने सरिता अग्रवाल के रूप में महिला प्रत्याशी उतारकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। डा.राजेंद्र पाराशर, श्रवण शंखधर, लवदत्ता, मशकूर कुरैशी आदि पार्टी पदाधिकारी लगातार सपा की नीतियों का प्रचार करते हुए सरिता अग्रवाल के समर्थन में डोर टू डोर जनता से वोट देने की अपील कर रहे हैं।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कार्यकर्ताओं का विधायक आदेश चौहान ने किया स्वागत

02.02.2022

युवाओं में बढ़ रहा भाजपा के प्रति विश्वास: आदेश चौहान
हरिद्वार। विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनोज धनगर व प्रवीण धनगर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में दोनों कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में आने पर विधायक आदेश चौहान ने मनोज धनगर व प्रवीण धनगर अपने मुख्य चुनाव कार्यालय पर स्वागत किया।
इस अवसर पर आदेश चौहान ने कहा कि युवाओं में भाजपा व रानीपुर क्षेत्र के विकास को लेकर विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दस वर्ष में उन्होंने सभी को विश्वास में लेकर क्षेत्र का विकास करने का काम किया है। चुनाव में कुछ राजनीतिक दल झूठे वादे व तथ्यहीन प्रचार कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जनता सच्चाई जानती है और किसी बहकावे में आने वाली नहीं है।
मनोज धनगर ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाते हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के 60 पार लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभियान चलाएंगे। इस दौरान मोहित सिंह, नितिन पाल, पारूल चौधरी, दीपक पाल व हरशरण बालियान ने भी भाजपा की सदस्यता ली। बहादराबाद मंडल महामंत्री चमन चौहान, युवा मोर्चा मंडलाध्यक्ष बिन्दरपाल, अतुल वशिष्ठ, उमेश पाठक, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र चंचल आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी का स्वागत किया।

श्यामपुर पुलिस ने बरामद की 100 लीटर कच्ची शराब

02.02.2022

विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहित का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने लाहड़पुर बार्डर पर चेकिंग के दौरान बाईक पर कच्ची शराब लेकर जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 100 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी सुखविंदर निवासी गांव मधपुरी थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर यूपी ने बताया कि वह गांव में कच्ची शराब बनाने का धंधा करते हैं। बरामद शराब को ऋषिकेश में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल अजय बिष्ट व रमेश कुमार शामिल रहे।

हरीश रावत ने की मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा से मुलाकात

02.02.2022

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हरिद्वार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। हरीश रावत ने कनखल में कृष्णानगर स्थित मेयर अनिता शर्मा के कैंप कार्यालय तक जनसंपर्क किया और लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की। मेयर कैंप कार्यालय पहुंचे और मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा से मुलाकात की। बंद कमरे में हुई वार्ता में हरीश रावत ने अशोक शर्मा की नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया। गौरतलब है कि मेयर अनिता शर्मा व अशोक शर्मा भी टिकट के दावेदार थे। परिवर्तन यात्रा की समाप्ति पर हरीश रावत के मेयर अनिता शर्मा के कैंप कार्यालय नहीं पहुंचने पर उनमें नाराजगी थी। जिसे दूर करने के लिए हरीश रावत ने अशोक शर्मा से वार्ता की और उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास किया। मुलाकात के बाद हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार में परिवर्तन अति आवश्यक है। अवैध नशे का कारोबार चरम पर है। युवा नशे की चपेट में हैं। भाजपा जनप्रतिनिधि नशे के कारोबार पर रोक लगाने में नाकाम रहे हैं। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में भी पूरी तरह विफल रही है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर घरेलू गैस सिलेंडर 500 रूपए में दिया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी, मुरली मनोहर, पार्षद अनुज सिंह, महावीर वशिष्ठ, राजीव भार्गव, सुनील कुमार, नावेज अंसारी, संगम शर्मा, वसीम सलमानी, सुमित भाटिया, राजकुमार ठाकुर, नीतू बिष्ट, ठाकुर रतन सिंह, अमन गर्ग, पुरुषोत्तम शर्मा, दीपाली त्यागी, भुवन महेंद्रू आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आप प्रत्याशी संजय सैनी ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

02.02.2022

दिल्ली की तर्ज पर धर्मनगरी के लोगों को मिलेगी सुविधाएं : संजय सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार नगर सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय सैनी ने ब्रह्मपुरी, खन्ना नगर, न्यू हरिद्वार, विवेक विहार, ज्वालापुर आदि इलाकों में डोर टू डोर जनसपंर्क कर लोगों से वोट देने की अपील की। चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से वोट की अपील करते हुए संजय सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो भी वादे जनता से करती है, उन्हें पूरा करती है। दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादों को पार्टी ने पूरा किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जनहित की योजनाओं को राज्य में लागू कराना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। संजय सैनी ने कहा कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली, पुराने घरेलू बिल माफ, किसानों को मुफ्त बिजली, प्रदेश भर में 24 घंटे बिजली, बेरोजगारों को रोजगार भत्ता, सरकारी नौकरियां पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी जैसी योजनाओं को प्रदेश में लागू कराने का लक्ष्य रखा गया है। दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास कर जनसुविधाओं को सहज सुलभ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में स्तरीय चिकित्सा सुविधा का अभाव है। आप सरकार बनने पर सरकारी अस्पतालों में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। दिल्ली की तर्ज पर सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाया जाएगा।

EDII Facilitates GI Certification for ‘Surat Cut (Diamond)’; 5 Crafts Receive GI Tags, Several Others Under Process

ईडीआईआई ने ‘सूरत कट (डायमंड)’ को जीआई प्रमाणपत्र दिलाने में किया...

0
देहरादून - 17 मार्च, 2026: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देने के...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler