Home Blog Page 610

जनता की सेवा से बड़ा धरती पर कोई धर्म नहीं: आर्येंद्र

05.02.2022

कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के कोषाध्यक्ष एवं सहसपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी आर्येंद्र शर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चुनावी सभाएं और जनसंपर्क अभियान कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान शर्मा ने कहा कि जनता की सेवा से बड़ा धरती पर कोई धर्म नहीं है। कहा कि जनता ने सेवा का अवसर दिया तो सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास का कायाल्प करके ही चेन की सांस लेगें।
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के आमवाला, जामवाला, कोटडा संतूर सहित आसपास के क्षेत्रों में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्यशी आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा के विधायकों ने पिछले पंद्रह साल में सहसपुर विधानसभा क्षेत्र का बेड़ागर्क किया। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल की सुविधाओं से आज भी जनता मरहूम है। तकनीकि के इस युग में जहां लोग अंतरिक्ष पर सैर सपाटा कर रहे हैं। वहीं, सहसपुर की जनता को दो से तीन किमी दूर पीने के पानी के लिए जाना पड़ता है। कहा कि सहसपुर के पास औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई एक अनमोल खजाना है। जहां अधिक से अधिक उद्योगों को स्थापित कर लाखों युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी सरकार में सेलाकुई में चार सौ बारह उद्योग स्थापित हुए। लेकिन जब प्रदेश में भाजपा की खंडूरी सरकार आयी उसके बाद उद्योगों ने पलायन किया। सवा सौ कंपनियों ने सेलाकुई छोड़ दिया है। महज दो सौ अस्सी कंपनियां सेलाकुई में रह गयी हैं। कहा कि इन उद्योगों को बढ़ावा दिया जाता तो पलायन न करती। उद्योगों को बढ़ावा देकर अधिक से अधिक उद्योग लगाने का काम सत्ता में आने के बाद कांग्रेस करेगी। जहां राज्य का औद्योगिक विकास किया जायेगा, वहीं लाखों युवाओं को रोजगार दिया जायेगा।

बीएड प्रशिक्षुओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

05.02.2022

नगर के एसडीएस में कक्षा शिक्षण का कार्य कर रहे बीएड प्रशिक्षुओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के नेतृत्व में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा मतदान उनका लोकतांत्रिक अधिकार के साथ ही उनका कर्तव्य भी है। लोकतंत्र के इस महापर्व पर सभी लोगों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

अल्मोड़ा में मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

05.02.2022

विधानसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर रानीखेत विस और सखी बूथ सोमेश्वर के पीठासीन-मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 1078 कार्मिकों को सैद्धान्तिक एवं ईवीएम प्रशिक्षण दिया गया। शुक्रवार को नगर के उदयशंकर नाट्य अकादमी फलसीमा और एसएसजे परिसर के ऑडोटोरियम में प्रशिक्षण से पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर सभी कार्मिकों को मास्क, ग्लब्ज, सेनेटाइजर और थर्मल स्कैनिंग की गई। उसके बाद कार्मिकों ने प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग किया। इस मौके पर मास्टर ट्रेनरों ने पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता से आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अनुसार निर्वाचन सम्पन्न कराने को कहा। उन्होंने कहा पीठासीन अधिकारी, पीठासीन डायरी का भली-भॉति अध्ययन कर लें।यहां नोडल अधिकारी केएन तिवारी, सुभाष चंद्र भट्ट, विनोद राठौर, राजेश बिष्ट समेत कई कार्मिक मौजूद रहे।

अल्मोड़ा में जननायक डॉ. शमशेर की 76वीं जयंती मनाई

05.02.2022

शमशेर स्मृति समारोह समिति की ओर से शुक्रवार को समाजसेवी डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट की 76वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान गोष्ठी आयोजित कर उत्तराखंड के जनमुद्दों समेत वर्तमान में विस चुनाव में राजनीतिक दलों की भूमिका पर चर्चा की गई।
शुक्रवार को उलोवा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्व. बिष्ट की उत्तराखंड के विभिन्न जन आंदोलनों में भागीदारी और समाज के प्रति उनके समर्पण भाव को याद किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने वन आंदोलन, नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन, राज्य आंदोलन समेत नदी बचाओ आंदोलनों को याद कर चर्चा की। उत्तराखंड के जनमुद्दों पर वर्तमान चुनावों में राजनीतिक दलों की चुप्पी पर अफसोस जताया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पलायन, भू-कानून, वनाधिकार कानून, राजधानी गैरसैंण, जंगली जानवरों की समस्याएं प्रमुख हैं, जिन पर किसी भी राजनीतिक दल का ध्यान नहीं है। यहां उलोवा के जंगबहादुर थापा, दयाकृष्ण कांडपाल, वरिष्ठ अधिवक्ता जगत रौतेला, पूरन चंद्र तिवारी, अयजमित्र सिंह बिष्ट, कुणाल तिवारी, रेवती बिष्ट, नवीन पाठक, बिशन दत्त जोशी, अदिति बिष्ट, माधुरी मेहता, पुष्पा बिष्ट, सूरज टम्टा, कुंदन सिंह, आराध्य सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

मतदान कर्मी अपने मत का प्रयोग हर हाल में करें  

05.02.2022

जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने मतदान कर्मियों को निर्देश दिए कि वह अपने मतों का प्रयोग हर हाल में करें। पोस्टल बैलेट के माध्मय से उनके मतदान की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कर्मचारी शत-प्रतिशत प्रीकॉशन डोल भी लगाएं। यह निर्देश उन्होंने कलक्ट्रेट में आयोजित नोडल अधिकारियों को दिए। अधिकारियों को जो भी दायित्व सौपे गए हैं, उसे समय से पूरा करना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैरिकेडिंग, पंडाल नोडल अधिकारी रमेश चंद्रा को निर्देश दिए कि वे पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान दिवस हेतु सभी व्यवस्थाएं दूरस्थ करें, साथ ही दोनों विधानसभा की पार्टियों के लिए सुविधा काउंटर, सामाग्री वितरण, शौचालय, सामाग्री वापसी आदि के काउंटरों पर सााईनेज लगाएं, तांकि मतदान पार्टियों को प्रस्थान एवं वापसी में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिससे वे आसानी ने अपनी सामाग्री को प्राप्त व जमा करे सकें। उन्होने कहा कि रात्रि के समय बाजार में खाने के रेंस्टोरेंट एवं होटल बंद हो जाते है, इसलिए मतदान दिवस पर देर से लौटने वाले मतदान पार्टियों के लिए सूक्ष्म जलपान एवं खान-पान की व्यवस्था हेतु स्वंय सहायता समूह का काउंटर खोलने के निर्देश भी दिए, ताकि देर से आने वाले मतदान कार्मिको को आंन पेमेंट आसानी से भोजन उपलब्ध हो सके। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को प्राशिक्षण के दौरान एवं पार्टियों के प्रस्थान व आगमन के दिवस में चिकित्सा स्टॉल अनिवार्य रूप से डिग्री कॉलेज में लगाने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने मतदान दिवस पर अलग-अलग स्थानों में सचल एंबुलेंस मय चिकित्साधिकारी व पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ लगाने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, परियोजना निदेशक संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या आदि मौजूद रहे।

सब्जी से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल

05.02.2022

हल्द्वानी से सब्जी लेकर बागेश्वर जा रहा ट्रक रैतोली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में भर्ती किया गया। साथ ही वाहन मालिक को घटना की जानकारी दी गई। बैजनाथ थाना पुलिस के अनुसार  देर शाम हल्द्वानी से सब्जी लेकर आ रहा ट्रक रैतोली के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक 50 साल के महेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम तलवाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस और 108 को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही सूचना ट्रक स्वामी को दी। खाई में पड़ी सब्जी को एकत्र तक उन्हें सौंपा। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत में सुधार हो रहा है।

हम प्रदेश में विकास चाहते हैं या शराब?: सतपाल महाराज

7भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी के बावजूद मतदाताओं के बीच पहुंच कर भाजपा सरकार में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए 14 फरवरी को कमल के फूल का बटन दबाने की अपील की ।

 

भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी के बावजूद वीरोंखाल मण्डल के सिल्ली मल्ली, तकुलसारी, जाखणी, ढौंर, मैठाणा घाट, बयेडा और फरसाड़ी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में अपना जनसम्पर्क जारी रखा।

 

जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास बलिदानियों का इतिहास रहा है, वह ऐसे लोग हैं जो इतिहास के पन्नों पर अंकित नहीं हो सके और गुमनामी में चले गए। जिन्होंने अपने सिद्धांतों और आदर्शों से कभी समझौता नहीं किया। जबकि कांग्रेस ने देश विभाजन और समाज में वैमनस्यता फैलाने के अलावा कोई दूसरा कार्य नहीं किया।

 

उन्होंने कहा कि चुनाव को अब मात्र 10 दिन बचे हैं इन 10 दिनों में हमें तय करना है कि हम उत्तराखंड के अंदर विकास चाहते हैं या शराब? हमें तय करना है कि हम अपनी संस्कृति और संस्कारों के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करना चाहते हैं या फिर देश को कमजोर बनाने वाली ताकतों आगे लाना चाहते हैं।

श्री महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राज्य में अनेक विकास कार्य किए हैं और उनके विधानसभा क्षेत्र में भी अनेक बड़ी-बड़ी योजनाएं स्वीकृत हुई हैं सड़कों का जाल बिछा है, लिफ्ट सिंचाई योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। जबकि कई पंपिंग पेयजल योजनाओं की स्वीकृति मिल चुकी है। सतपुली और स्यूंसी झील जैसे बड़े प्रोजेक्टों से निश्चित ही आने वाले समय में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र का कायाकल्प होगा।

 

सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने भी आज अनेक क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसम्पर्क किया। सतपाल महाराज के जेष्ठ पुत्र श्रद्धेय रावत और छोटे पुत्र सुयश रावत ने भी

अनेक गावों में जनसम्पर्क कर अपने पिता के लिए वोट मांगे।

जनसंपर्क के दौरान सभी स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ रहे।

हरीश रावत को मिल रहा जनता का स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन

उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों राज्य में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। सभी राजनीतिक दल चुनावी रण में विजयी पताका फहराने की जुगत में लगे हैं। वहीं यदि प्रदेश की जनता के मूड की ही बात की जाए तो इस बार उत्तराखंड की जनता का झुकाव काँग्रेस पार्टी की तरफ होता नजर आ रहा है।

जहाँ एक ओर काँग्रेस पार्टी को उत्तराखंड के ज्यादातर लोग इस बार सत्ता में देखना चाहते हैं तो वहीं राज्य के मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर काँग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत जनता की पहली पसंद बन चुके हैं। यही नहीं लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी एवँ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को क्षेत्र की जनता से भरपूर समर्थन और आशीर्वाद भी मिल रहा है।

जनता के बीच लोकप्रिय हो चुके हरदा के सामने विरोधी दलों के उम्मीदवारों की चमक फीकी नज़र आ रही है। छोटा बच्चा हो या कोई बुजुर्ग शख्स आज “सब की चाहत बन चुके हैं हरीश रावत।” लालकुआं क्षेत्र की जनता के द्वारा दिये जा रहे भरपूर प्यार, स्नेह, सहयोग और समर्थन से यही जाहिर हो रहा है कि इस सीट से हरदा आसानी से अपने प्रतिद्वदियों को मात दे देंगे और भारी मतों से जीत दर्ज कर इतिहास रचेंगे।

यदि इतिहास पर गौर फरमाएं तो उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री के तौर पर हरीश रावत ने दमदार बैटिंग कर शानदार पारी खेली और राज्य को विकास के पथ पर आगे ले गए। विरोधियों ने उनके खिलाफ साजिश रचकर उनकी सरकार को गिराने का घिनौना प्रयास किया किंतु राजनीति के चाणक्य हरदा इस षड्यंत्र के चक्रव्यूह को तोड़कर दुश्मनों के दांत खट्टे करते नज़र आये।

ठीक वैसा ही करिश्मा हरदा एक बार फिर दोहराने जा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार इस चुनाव में हरीश रावत के नेतृत्व में काँग्रेस पार्टी बड़ा परिवर्तन कर भाजपा को उत्तराखंड की सत्ता से बाहर करने जा रही है। राज्य की सियासत में मजबूती से उभर रहे हरीश रावत और उनकी टीम भारी बहुमत से विजय हासिल कर उत्तराखंड में काँग्रेस की सरकार बनाएगी।

शराब व्यवसायियों को आगे कर युवा पीढ़ी को बर्बाद करना चाहती है कांग्रेस: सतपाल महाराज

कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में देश के विकास को अवरुद्ध करने के साथ-साथ हमेशा उत्तराखंड की उपेक्षा की। लेकिन जब से केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी है तब से देश के साथ साथ उत्तराखंड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जहां तक अन्य दलों की बात है तो वह बरसाती मेंढक के सिवा कुछ नहीं हैं, चुनाव समाप्त होते ही वह भी गायब हो जाएंगे।

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार

02.02.2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली से भाजपा प्रत्याशी भूपाल राम टम्टा के लिए कुलसारी और थराली बाजार में डोर टू डोर प्रचार कर वोट मांगे। इससे पूर्व उन्होंने कुलसारी काली मंदिर में पूजा अर्चना भी की बाद मे थराली के रामलीला मैदान में जनसभा को सम्बोधित किया। मंगलवार को थराली के रामलीला मैदान मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में उत्तराखंड में विकास के कई कार्य हुए हैं, उन्होंने कहा राम मंदिर निर्माण हो या फिर धारा 370 का मसला इसे केवल बीजेपी सरकार ही सुलझा पायी। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के साथ ही आल वेदर रोड का निर्माण कार्य बीजेपी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि रही है। उत्तराखंड की जनता फिर एक बार उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनाने जा रही है, जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर सवाल किया कि कांग्रेस रोजगार की बात कह रही है, महंगाई की बात कर रही है लेकिन जनता ने जब कांग्रेस को मौका दिया था तब कांग्रेस ने महंगाई कम नहीं की।

EDII Facilitates GI Certification for ‘Surat Cut (Diamond)’; 5 Crafts Receive GI Tags, Several Others Under Process

ईडीआईआई ने ‘सूरत कट (डायमंड)’ को जीआई प्रमाणपत्र दिलाने में किया...

0
देहरादून - 17 मार्च, 2026: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देने के...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler