Home Blog Page 609

डीआईजी/एसएसपी डा.योगेंद्र रावत ने पेट्रोल कार व बुलेट मोटरसाईकिल को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

05.02.2022

अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त सिटी पेट्रोल वाहनों को डीआईजी/ एसएसपी डा.योगेंद्र सिंह रावत ने फ्लैग ऑफ कर आम जनता की सुरक्षा एवं सहायता हेतु रवाना किया। आपराधिक घटनाओं के प्रति त्वरित कार्रवाई हेतु जनपद पुलिस को 13 पेट्रोल हाईवे कार व 4 बुलेट मोटरसाईकिल आवंटित हुई हैं। जिनमें से 10 पेट्रोल कार 4 बुलेट मोटरसाईकिल जनपद पुलिस को प्राप्त हो चुकी हैं। शुक्रवार को डीआईजी/एसएसपी डा.योगेंद्र सिंह रावत ने रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय से पेट्रोल कारों व बुलेट मोटरसाईकिल को झण्डी दिखाकर रवाना किया। डा.रावत ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य की भौगोलिक परस्थितियों व अपराध एंव कानून व्यवस्था की दृष्टी से एक संवेदनशील राज्य है तथा किसी भी अपराध के घटित होने की स्थिति में पुलिस के स्तर पर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही अपेक्षित होती है, जिसको दृष्टिगत रखते हुए प्रोफेशनल पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने के उदेश्य से एक नये प्रयोग के रुप में अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त सिटी पेट्रोल हाईवे पेट्रोल कार का उत्तराखण्ड में गठन किया गया है। जनपद हरिद्वार हेतु 13 सिटी पेट्रोल हाईवे पेट्रोल कार व 4 बुलेट मोटर साईकिल आवंटित हुई हैं। जिनमें से 10 सिटी पेट्रोल कार व 4 बुलेट मोटर साईकिल जनपद को प्राप्त हो चुकी है। इन वाहनों का प्रयोग मुख्य रुप से किसी अपराध, दुर्घटना, यातायात, कानून व्यवस्था प्रभावित होने तथा 112 से सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराना होगा। इन वाहनों में स्मॉल आर्म्स, बॉडी वार्न केमरा, लाठी, बॉड़ी प्रोटेक्ट्रर, टार्च, ड्रेगन लाईट, हेलमेट, फोल्ड़र स्ट्रेचर, फर्स्ट एड़ बॉक्स, वायरलैस सैट, एमडीटी आदि उपकरण लगाये गये है। जिनका उपयोग जनहित में निरन्तर किया जायेगा।

सतपुली, स्यूंसी झील से होगा क्षेत्र का कायाकल्प: महाराज

05.02.2022

ग्राम बौन्दर एवं नाई के अनेक कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

पौड़ी। कांग्रेस उत्तराखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधक रही है। सत्ता में रहते हुए उसने कभी भी राज्य के पिछड़ेपन को दूर करने की चिंता नहीं की। जबकि भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

उक्त बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को मतदाताओं से जनसम्पर्क करते हुए कही। उन्होने में जनसम्पर्क के दौरान विधानसभा क्षेत्र में बरसात और बर्फबारी के बाद कई स्थानों पर बिजली एवं पानी की लाईनें अवरूद्ध होने पर विभागीय अधिकारियों को उन्हें तुरन्त दुरुस्त कर सुचारू करने के निर्देश भी दिए।

भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को पोखड़ा मण्डल के अन्तर्गत गिवाली भेटी, ओडगांव, बौन्दर, दलमाणा, जयखाल और गडोली आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर
भाजपा सरकार में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए 14 फरवरी को कमल के फूल का बटन दबाने की अपील की।

श्री महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में राज्य में अनेक विकास कार्य किए। उनके कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कों पुनर्निर्माण एवं डामरीकरण किया गया।1084.84 लाख की लागत की 5 लिफ्ट सिंचाई योजनाएं के साथ साथ 13655.57 लाख की 6 पंपिंग पेयजल योजनाओं की स्वीकृति मिल चुकी है। 116.43 करोड़ की सतपुली और 48.24 करोड़ की स्यूंसी झील ये दोनों ऐसे प्रोजेक्ट हैं जिनसे चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र का निश्चित रूप से कायाकल्प होगा।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा में विश्वास व्यक्त करते हुए सतपाल महाराज के नेतृत्व में आज ग्राम बौन्दर एवं नाई के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने वालों में बौन्दर गांव के
प्रेम सिंह, राजे सिंह, ठाकुर सिंह, बीरेन्द्र सिंह, भुपन्द्र सिंह, आनन्द सिंह, अरविंद सिंह, भूप सिंह, तेजपाल सिंह, रोशनी देवी, जसपाल सिंह एवं नाई गाँव के श्रीमती गोदाम्बरी देवी, गोकुल सिंह रावत, शिवानी रावत, कंचन रावत, मोनिका, निशा रावत, सिमरन रावत, गीता गुंसाई, श्रुति रावत, पूजा रावत, मंगल सिंह आदि शामिल थे।

सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने एक ओर एकेश्वर मण्डल के इठुण, पिपली, सन्यू और झंगरबौ में तो उनके जेष्ठ पुत्र श्रद्धेय रावत ने बखरोडी, पडियारधार, चिफल दुंगी, राजखील, बुरासी, पोखरी, कुल्हाड़ और हटुड़खोली में जनसम्पर्क किया। वहीं उनके छोटे पुत्र सुयश रावत ने भी एकेश्वर मण्डल के कोयलगांव, दहेली, तलगल, नन्दोली, कगथून, ईडामल्ला, ईडातल्ला और नौगांवखाल में जनसम्पर्क अपने पिता के लिए बोट मांगे। इस दौरान सभी स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे।

निशीथ सकलानी
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी, चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, पौड़ी।

5.30 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी तस्कर गिरफ्तार

05.02.2022

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरबर्टपुर पुलिस ने गुरुवार देर रात को शाहपुर कल्याणपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान स्मैक तस्करी का आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 5.30 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
हरबर्टपुर चौकी पुलिस की टीम गुरुवार देर रात को गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को दबोच लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उससे 5.30 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी साजिद खान पुत्र शरबदीन खान निवासी ग्राम डांडा जीवनगढ़ को गिरफ्तार किया। कोतवाल रविंद्र शाह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

कांग्रेस शासन काल में गांवों तक पहुंचता है शासन-प्रशासन:  प्रीतम

05.02.2022

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने शुक्रवार को उदपाल्टा और रानी गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया। इस दौरान कई ग्रामीणों के कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया गया।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के जनप्रतिनिधि बारह महीने जनता के सुख दुख में साथ रहे हैं। जब भी प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी तो शासन प्रशासन सीधे गांव तक पहुंचा। ग्रामीणों की सभी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के तौर पर किया गया। लेकिन भाजपा सरकार सिर्फ शहरी क्षेत्रों तक ही सिमटी रही। इस दौरान गांवों की उपेक्षा की गई। कहा कि वास्तविक उत्तराखंड गांवों में बसता है। देश का आत्मनिर्भर बनाने का दावा करने वाली सरकारों ने ग्रामीणों को पलायन करने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में चकराता विधान सभा के लिए स्वीकृत कई योजनाओं को भाजपा ने राजनैतिक स्वार्थ के चलते बंद कर दिया है। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही सभी ठप पड़ी योजनाओं को शुरू किया जाएगा। इस दौरान अजब सिंह, सीताराम जोशी, गुलाब सिंह, सिंगा राम, सीतू, रमेश चंद्र, अरविंद राय, गोविंद दास, आशू आदि मौजूद रहे।

जनता को बताएं कि दो बार मंत्री रहते हुए क्या विकास किया: मुन्ना चौहान

05.02.2022

भारतीय जनता पार्टी का प्रचार अभियान शुक्रवार को गांवों में पहुंचा। पार्टी प्रत्याशी ने ग्रामीणों को अगले पांच साल की कार्ययोजना के साथ ही पिछले पांच साल में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही यह बताया कि विकासनगर विधान सभा में हुए विकास कार्यों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी घबरा गई है।
शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी मुन्ना चौहान ने बाबूगढ़ खेड़ा मंदिर, एनफील्ड, मंडी चौक में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो बार कांग्रेस की सरकार बनी और दोनों ही बार तत्कालीन विधायक प्रदेश में काबीना मंत्री बने। कहा कि बावजूद इसके दो बार के मंत्री रहते हुए उन्होंने अपनी विधान सभा को क्या दिया। जो विकास कार्य मंत्री रहते हुए कांग्रेसी मित्र नहीं करा सके वो कार्य इन पांच वर्षों में हुए हैं। विकासनगर विधानसभा के शहरी क्षेत्र और गांवों में विकास कार्य हुए हैं। कहा कि चौहड़पुर का नाम विकासनगर कई दशक पहले रखा गया, लेकिन सही मायने में अपने नाम के अनुरूप विधान सभा इन पांच साल में बनी है। विकासनगर विधान सभा के शहर से लेकर बिन्हार तक के गांवों में धरातल पर विकास की किरण पहुंची है। कांग्रेस शासन काल में शहर क्षेत्र भी विकास से अछूता था।

भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं: संतोष

05.02.2022

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं और विधान सभा प्रभारियों को प्रचार अभियान के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की सलाह दी।
शुक्रवार को भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की हरबर्टपुर एक वेडिंग प्वाइंट में बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार को चकराता, विकासनगर और सहसपुर विधान की भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं और विधान सभा प्रभारियों में जोश भरा। उन्होंने प्रचार अभियान के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता अब सिर्फ भाजपा की सरकार ही केंद्र और सभी प्रदेशों में चाहती है। जनता समझ चुकी है कि भाजपा ही विकास के साथ देश की एकता और अखंडता को बनाए रख सकती है। भाजपा सरकारों ने जो विकास कार्य किए हैं। उन्हें जनता के बीच पहुंचाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यों की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाई जाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनानी चाहिए। ऐसे में सभी लोगों को यह जानकारी होनी जरूरी है कि देश और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और विधान सभा प्रभारियों को बताया कि जनता को यह संदेश दिया जाना चाहिए भाजपा ही विकास का पर्याय है। इस दौरान प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर, जिला महामंत्री अरुण मित्तल, रचिता ठाकुर, संजय तोमर, सूरत सिंह, ओमवीर सिंह राघव, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस ने गांवों में विकास के बजाय शराब परोसी: सहदेव पुंडीर

05.02.2022

सहसपुर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी सहदेव पुंडीर ने शुक्रवार को जन संपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में सिर्फ भ्रष्टाचार की संस्कृति को बढ़ावा दिया है। आरोप लगाया कि अपने शासन काल के दौरान कांग्रेस सरकार ने गांवों में विकास के बजाय शराब परोसी। प्रदेश में शराब और खनन माफिया को बढ़ावा दिया गया।
भाजपा प्रत्याशी पुंडीर ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के बंशीवाला, कोठड़ा संतोर, जगतपुर, अब्दुलापुर, कैंचीवाला, शंकरपुर, रामपुर में ग्रामीणों से जन संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दस साल में सहसपुर विधानसभा को उत्कृष्ट विधानसभा बनाने की दिशा में काम किया गया है। पिछले पांच साल में ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था को सुधारने पर ध्यान दिया गया। ग्रामीणों क्षेत्रों के लिए करीब डेढ़ सौ करोड़ की नई पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। हर गांव तक बेहतर सड़क पहुंचाई गई। कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी जब क्षेत्र में प्रचार के लिए जा रहे हैं तो उन्हें बेहतर सड़क दिखाई दे रही है। हर गांव में पेयजल की सुविधा दिख रही है। ऐसे में उनके सामने जनता के बीच बताने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। ऐसे में वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे बयान दे रहे हैं, जिनका आम जनता के सरोकारों से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता का दिल जनता के बीच में रहकर जीता है। चुनाव के दौरान क्षेत्र में सक्रियता दिखाने से वोट नहीं मिलते हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को अगले पांच साल में कराए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी भी दी।

विकासनगर की जनता इस बार इतिहास रचेगी: गुरुमेल

05.02.2022

विकासनगर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे एडवोकेट गुरुमेल सिंह राठौड़ ने केदारावाला, जीवनगढ़, छरबा गांव में जनसंपर्क किया। केदारावाला में ग्रामीणों ने उन्हें रोड पर पानी अधिक आने की समस्या बताई। प्रत्याशी ने ग्रामीणों की समस्या का प्रमुखता से समाधान करने की बात कही।
गुरुमेल सिंह ने शुक्रवार को कहा कि विकासनगर में मूलभूत जरूरतों शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी सभी प्रकार की मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जाएगा। आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा ने 20 वर्षों में बारी-बारी से खूब भ्रष्टाचार किया। दोनों हाथों से राज्य को लूटने का काम किया है। कहा कि अब 14 फरवरी को विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता कांग्रेस और भाजपा को आईना दिखाने का काम करेगी। कहा कि इस बार विकासनगर क्षेत्र की जनता इतिहास रचने जा रही है। वह अपने वोट की ताकत पहचान चुकी है।

40 पेटी शराब के साथ चालक गिरफ्तार, एक फरार

05.02.2022

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने हिमाचल की सीमा से लगे कुल्हाल बॉर्डर पर एक लोडर से चालीस पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लोडर को सीज कर दिया है।
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कोतवाली पुलिस अंतर्राज्यीय सीमाओं पर लगातार सख्ती से चौकसी बरत रही है। मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर सतर्क पुलिस की टीम लगातार कुल्हाल चौकी पर वाहनों की तलाशी ले रही है। इसी दौरान हिमाचल के पांवटा की ओर से आ रहे एक लोडर को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने लोडर की तलाशी ली तो उसमें चालीस पेटी विभिन्न ब्रांड की चंडीगढ़ और हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब मिली है। पुलिस ने एक आरोपी शहीद पुत्र अली हशन निवासी ग्राम कुंजा मात्रलियो थाना पुरुवाला जनपद सिरमौर हिमाचल प्रदेश को मौके से गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इस दौरान दूसरा आरोपी सोनू निवासी कृपाल शीला गुरुद्वारा पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश मौके पर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कोतवाल रविंद्र शाह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लोडर को सीज कर दिया है। पुलिस की टीम में एसएसआई मनोज नैनवाल, चौकी प्रभारी कुल्हाल रजनीश कुमार सैनी, कांस्टेबल मंजीत लेखवार, मोनू कुमार, विजय, राजेश, आबकारी कांस्टेबल विकास रावत शामिल रहे।

सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मरों से तेल व कॉपर की प्लेटें चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

05.02.2022

बंद पड़ी फैक्ट्री के गार्डों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मरों से तेल व कॉपर की प्लेटें चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार व ट्रांसफार्मर की क्वाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है।
बीती 31 जनवरी को सूर्या रोशनी कंपनी के एचआर प्रबंधक संजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय युगल किशोर वर्मा ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंपी। बताया कि बीती 30 जनवरी की देर रात लगभग आधा दर्जन बदमाश महुआखेड़ा गंज स्थित बंद पड़ी कंपनी में घुस आए। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात गार्ड महावीर सिंह व धनवीर सिंह को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद बदमाशों ने कंपनी के अंदर लगे दो ट्रांसफार्मरों को नीचे उतार कर उसमें से तेल व कॉपर की प्लेटें निकाल ली और मौका पाकर फरार हो गए‌। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने महमूद पुत्र मकबूल निवासी लालपुर बक्सौरा थाना कुंडा, मजीद पुत्र शब्बीर निवासी मेवला थारू थाना टांडा जिला रामपुर , जाकिर उर्फ मुन्ना पुत्र शौकत निवासी लालपुर बक्सौरा थाना कुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार व ट्रांसफार्मर की क्वाइल सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है। आईटीआई थानाध्यक्ष विद्या दत्त जोशी ने बताया कि इस घटना में शामिल एक और आरोपी शराफत उर्फ बाबू पुत्र कलुआ निवासी मेवला कला थाना टांडा जिला रामपुर अभी फरार है। विद्या दत्त जोशी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का अपराधी रिकॉर्ड है। उनके खिलाफ कई मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसआई हरविंदर कुमार, एचसीपी संतोष प्रसाद, कांस्टेबल संजीव कुमार, अमित राणा, बबलू गोस्वामी, महेंद्र, रमेश सती शामिल रहे।

EDII Facilitates GI Certification for ‘Surat Cut (Diamond)’; 5 Crafts Receive GI Tags, Several Others Under Process

ईडीआईआई ने ‘सूरत कट (डायमंड)’ को जीआई प्रमाणपत्र दिलाने में किया...

0
देहरादून - 17 मार्च, 2026: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देने के...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler