Home Blog Page 608

नवीन चकराता का निर्माण बनेगा जौनसार बावर के विकास की धुरी: रामशरण नौटियाल

08.02.2022

चकराता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने कहा कि जब वे जिला पंचायत के अध्यक्ष बने थे तब उन्होंने नवीन चकराता की नींव रखी थी। लेकिन राजनीतिक उठापठक के चलते नवीन चकराता का निर्माण नहीं हो सका। कहा कि धामी सरकार में उन्होंने नवीन चकराता के निर्माण की स्वीकृति करायी है। कहा कि नवीन चकराता का निर्माण जौनसार बावर के विकास की धुरी बनेगा। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने साहिया, उदपाल्टा पुरोडी, नवीन चकराता, माख्टी, पोखरी, नागथात, लकस्यार, लखवाड, जुड्डो, सकरोल आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर वोट मांगे। इस दौरान आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए रामशरण नौटियाल ने कहा कि जौनसार बावर क्षेत्र अब भी विकास के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। जिसके विकास के लिए काम करने की जरूरत है। कहा कि भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाकर चकराता की जनता की सेवा के लिए भेजा है। कहा कि चकराता की जनता का आशीर्वाद मिलेगा तो चकराता क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे। कहा कि चकराता क्षेत्र में यातायात, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में काम करने की काफी जरूरत है। यदि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को दूर किया जायेगा तो क्षेत्र के लोगों को विकासनगर और देहरादून के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय युवाओं को रोजगार देंगे।

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

08.02.2022

सीओ विकासनगर वीडी उनियाल और थानाध्यक्ष सहसपुर विनोद सिंह राणा ने क्षेत्र के संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी जुटाई गई। मतदान केंद्रों में टॉयलेट, पेयजल, बिजली, आवागमन के रास्तों आदि की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। सीओ ने निर्वाचन संबंधी समस्त सुरक्षा व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण की जांच की। संवेदनशील मतदान केंद्रों के आसपास स्थित गांव के संभ्रांत व्यक्तियों एवं पार्टियों के पदाधिकारियों से वार्ता कर आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन करने एवं कराने के संबंध में अवगत कराया गया।
थाना सहसपुर पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी, छेड़खानी के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। विधानसभा चुनावों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की धरपकड़ के चलते व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए चल रहे अभियान के दौरान पुलिस ने पिछले कई माह से वांछित चल रहे आरोपी पूरण चंद पुत्र सुरेंद्र दत्त निवासी चांदपुर होरावाला थाना सहसपुर को गिरफ्तार किया है। एसओ विनोद सिंह राणा ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

दो दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

08.02.2022

विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने गढ़ी मयचक में करीब दो दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने परिवार से बाहर नहीं निकल पायी। ऐसे में कांग्रेस जनता की सेवा कैसे कर सकती है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा में कार्यकर्ता का सम्मान होता है, एक साधारण कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। भाजपा में शामिल होने वालों में हुकम सिंह पवार, महादेव बिष्ट, उमेद सिंह, जयेंद्र कंडियाल, विनोद राजभर, मंगल चौहान, नरेंद्र सिंह, चंदन सिंह, अशोक कुमार, केसर सिंह गुसाईं, विनोद राम, चुन्नीलाल, सोनू पाल, गुलाब सिंह, रुचि, कमलेश देवी आदि शामिल रहे। मौके पर प्रधान चमन पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।

शांति भंग में छह लोग गिरफ्तार

08.02.2022

शांति व्यवस्था में खलल डालने पर रायवाला पुलिस ने छह लोगों को गिफ्तार किया है। इन्हें सोमवार को पुलिस ने ऋषिकेश एसडीएम कोर्ट में पेश किया। रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात पुलिस टीम नियमित रूप से गश्त पर थी। इसी बीच नारंग रेस्टोरेंट के पास सड़क पर कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे। ये लोग गाली गलौज और मारपीट कर रहे थे। इसमें कुछ लोगों को चोट भी आई। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन तब भी वे नहीं माने। इस पर पुलिस ने छह लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने आरोपियों की पहचान शुभम पुत्र राजेश, सौरभ पंचाल पुत्र स्व. प्रेम कुमार दोनों निवासी रेलवे स्टेशन के सामने नई बस्ती, रायवाला, विजय सिंह पुत्र बाबू राम, अमर सिंह, जीवन सिंह तीनों पुत्र स्व. बाबूराम निवासी श्यामपुर ग्लास फैक्ट्री के सामने ऋषिकेश, आशु पुत्र सत्यप्रकाश निवासी गुमानीवाला के रूप में की है।

महिला कांग्रेस ने किया गोदावरी थापली के पक्ष में जनसंपर्क

08.02.2022

महिला कांग्रेस ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी गोदावरी थापली के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष कांग्रेस कमलेश रमन ने गढ़ी डाकरा, निंबूवाला, टपकेश्वर में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि युवा और महिलाओं का साथ मिला तो इस बार कांग्रेस पार्टी को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। युवा बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ मतदान करेंगे। जनसंपर्क में ब्लॉक अध्यक्ष कविता माहूर प्रियंका भंडारी, मन्ना मल, शकुंतला थापा, कामिनी देवी, किरण मंद्रवाल, शशि थापा, संगीता कुमारी, मंजू थापा आदि मौजूद रहे।

धर्मपुर विस के चार मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम का संबोधन

08.02.2022

धर्मपुर विधानसभा के चार मंडलों में सोमवार को सैकड़ों पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्बोधन को सुना। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चारों मंडलों में एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी।  पीएम नरेंद्र मोदी का सम्बोधन सुनने के लिए तय संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक करीब एक बजे ही आयोजन स्थलों पर पहुंच गए थे। करीब दो बजे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को वर्चुअल माध्यम से देहरादून में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों को सम्बोधित किया। निरंजनपुर सब्जी मंडी चौक के समीप स्थित गोयल धर्मशाला में धर्मपुर विधानसभा के चुनाव संयोजक आनंद सागर, धर्मपाल रावत,  विधानसभा के प्रभारी हरीश, पार्षद सतीश कश्यप, आफताब आलम, संजीव सिंहल, कौशलेंद्र सिंह, विरेंद्र पुंडीर, गंगा गुसाईं, नाथीराम धीमान, विनोद कुमार, विनोद रामगढ़, सुभाष बालियान, सागर यादव, गौरव, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।

संस्कृति कर्मियों और पत्रकारों ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

08.02.2022

उत्तराखंड फिल्म टेलिविजन एंड रेडियो एसोशिएशन (उफतारा) और उत्तरांचल प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्वर कोकिला एवं भारत रत्न लता मंगेशकर को शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा उफतारा और प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों सहित उत्तराखंड फिल्म से जुड़े तमाम लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे पूरे विश्व की मार्गदर्शक के रूप में सदैव हमारे बीच रहेगी। निर्देशक अनुज जोशी ने लता जी के द्वारा गाए गीत (मन भर मैं गे मेरो) का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी बोली भाषा भी लता जी की पवित्र आवाज से परिपूर्ण हो गयी। प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेन्द्र अंथवाल ने लता जी के दिये हुए योगदान की सराहना की साथ ही उनके द्वारा किये गये संगीत जगत के उत्थान पर पूरे भारत के लोगों के लिएप्रेरणा बताया। निर्देशक प्रदीप भंडारी ने कहा कि उनका निधन देश की अपूरणीय क्षति है, वे भले शारीरिक रूप से हमारे बीच न हो किंतु उनके गीत हमेशा हमारी यादों में रहेगें।

किन्नरों ने की मतदान करने की अपील

08.02.2022

दून में सोमवार को किन्नरों ने घर-घर पहुंचकर तालियां बजाईं। तालियां बजाते हुए उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की। दरअसल जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार के निर्देशों पर वह मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल हुए। भगत सिंह कॉलोनी, एमडीडीए में घर-घर के दरवाजों पर पहुंचे। इस दौरान तालियां बजाते हुए मतदाता जागरूता के पोस्टर बांटे। डीएम ने बताया कि मतदाता जागरूकता को लेकर अलग-अलग तरीके से अभियान चलाया जा रहा है।

पीएमजीएसवाई के तहत 189 करोड़ 84 लाख 12 हजार की योजनाओं की मिली स्वीकृति: महाराज

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

*कांग्रेस राज में जमकर हुए भ्रष्टाचार, घपले और घोटाले*

पौड़ी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकलांग विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन को 1200 रुपए से बढ़ाकर 1500 करने के साथ-साथ भोजन माताओं, आशा और आंगनवाडी कार्यकत्रियों के मानदेय में 1800 रूपये की बढ़ोत्तरी की है।

सोमवार को एकेश्वर मण्डल के अन्तर्गत नौगांवखाल, रणस्वा, धरासू और तुन्नाखाल आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क के दौरान उन्होने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में समान अधिकार दिया है। डबल इंजन की सरकार के कारण ही उत्तराखंड में ऑलवेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का जो कि मेरा वर्षों पुराना स्वप्न था वह आज पूरा हो रहा है। जबकि कांग्रेस राज प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार, घपले और घोटाले होते रहे हैं।

श्री सतपाल महाराज ने भाजपा सरकार में उनके द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत 189 करोड़ 84 लाख 12 हजार की धनराशि की सड़कें स्वीकृत की गई हैं। इसके अलावा पीएमजीएसवाई स्टेज-3 के तहत 7 मोटर मार्गो जिनकी लंबाई 65.75 किमी है की सैद्धांतिक स्वीकृति के पश्चात डीपीआर गठन की कार्यवाही की जा रही है और दुधारखाल-रीठाखाल के मध्य नयार नदी पर 9 करोड़ की लागत से मोटर पुल का निर्माण किया जा रहा है।

भाजपा प्रत्याशी श्री महाराज ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 10 करोड़ 84 लाख 83 हजार की 5 लिफ्ट सिंचाई योजनाएं स्वीकृत की गई जिनसे 210 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा अनेक विकास कार्य किए गए हैं और आगे भी कई योजनाओं पर कार्य किया जाना है। भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास” की अवधारणा को लेकर समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की चिंता करती है। हमें गर्व है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता हुआ समृद्धशाली राष्ट्रों की श्रेणी खड़ा हो चुका है।

सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने एक ओर विधानसभा क्षेत्र के बणेथ वैण्ड और रिंगवाडी में तो उनके जेष्ठ पुत्र श्रद्धेय रावत ने टोपरिया, भदमोली, खतिगांव, मलेथा, गुराण तल्ला, गुराण मल्ला, सुनाहलाई और स्योली में जनसम्पर्क किया। वहीं उनके छोटे पुत्र सुयश रावत ने भी वीरोंखाल मण्डल के कोठिला, ढुलखोली, भटवाडो, घनश्याली, कोलरी, तलाई और घोडियाणा में जनसम्पर्क कर अपने पिता सतपाल महाराज के लिए बोट मांगे। इस दौरान सभी स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे।

*निशीथ सकलानी*

मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी, चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, पौड़ी।

चौबट्टाखाल में करोड़ों की सडकें हुई हैं स्वीकृत: महाराज

EDII Facilitates GI Certification for ‘Surat Cut (Diamond)’; 5 Crafts Receive GI Tags, Several Others Under Process

ईडीआईआई ने ‘सूरत कट (डायमंड)’ को जीआई प्रमाणपत्र दिलाने में किया...

0
देहरादून - 17 मार्च, 2026: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देने के...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler