Home Blog Page 607

जनता का आशीर्वाद ही मेरी ताकत : मदन कौशिक

09.02.2022

हरिद्वार नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने आर्य नगर चौक से शंकर आश्रम, चंद्राचार्य चौक, रानीपुर मोड़, ऋषिकुल, देवपुरा चौक, शिव मूर्ति होते हुए तुलसी चौक तक जनसंपर्क कर लोगों से वोट की अपील की। जनसंपर्क के दौरान लोगों को विकास कराने का भरोसा दिलाते हुए मदन कौशिक ने कहा जनता का आशीर्वाद ही उनकी ताकत है। जनता के आशीर्वाद से ही वे 20 वर्षों से हरिद्वार की सेवा कर रहे हैं। विकास के रूप में की गयी जनसेवा सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विपक्षी दल चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडे अपना रहा है। जनता सब देख रही हैं और 14 फरवरी को जवाब भी देगी। उन्होंने कहा कि 2002 में जब हरिद्वार की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया था तब हरिद्वार का विकास उनके लिए बहुत बड़ी चुनौती था। लेकिन हर बार जनता द्वारा दिए गए आशीर्वाद के प्रतिफल में उन्होंने हरिद्वार को एक आधुनिक शहर बनाने का प्रयास किया है। जनसंपर्क में भाजपा मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा, जिला महामंत्री विकास तिवारी, सुभाष चंद्र, चंद्रशेखर कुर्ल, अनिल पुरी, सचिन बेनीवाल, रोहित साहू, भोला शर्मा, संजय शर्मा, नीरज कांत, आशीष पंडित, रोहित शुक्ला, राजेश तिवारी, राजकुमार प्रिंस, रवि जैसल, आकाश चौहान, पार्थ दुबे आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर ने किया कई गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क

09.02.2022

सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की विचारधारा को लेकर बढ़ रहे आगे: सुरेश राठौर
हरिद्वार।  ज्वालापुर सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी रविदासाचार्य सुरेश राठौर ने हजारा ग्रंट, रिठौरा ग्रंट, डालुवाला, मजबता, रसूलपुर टोंगिया और बन्दरजूड में मतदाताओं से डोर टू डोर संपर्क कर वोट मांगे। इस दौरान सुरेश राठौर ने कहा कि मुस्लिम समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रहे है। सभी समुदाय के लोगों का भाजपा और उन पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना। कहा कि हिंदी है हम वतन के हिन्दुस्तान हमारा है, यह नारा लेकर विधानसभा के हर गांव में जनसंपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगे। इस दौरान किशोर पाल, जिला मीडिया प्रभारी सतीश सैनी, मंडल अध्यक्ष अमरीष, महामंत्री डॉ.प्रदीप उपाध्याय, चंद्रपाल, रतन लाल, चुन्नीलाल, भरत सिंह, मोहित कुमार, ओमराज सैनी, कल्लू सैनी, डॉ.अमित विश्वास, प्रीतम सिंह, गोपीचंद, चमनलाल, बिहारी लाल, महिपाल, मांगेराम, गोरधन, नाथी राम, गुलफसा, सहजाद अली, परवीन, समीना, भोटी, सारदा, शाहरुख, महताब, तरनुम, शहीद, गुड़िया, अख्तर, रिजवान, इरफान अली, इरशाद, महेंदी हसन, मुस्तकीम, कुर्बान, इशरान, बुद्धन हसन, मुनसेद, बुरा, शमीम, इस्लाम, कल्लू, जाबिर, नूर हसन, सीनू, आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान किया डोर टू डोर जनसंपर्क

09.02.2022

समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया
हरिद्वार।  भेल रानीपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ शिवालिक नगर, ज्वालापुर मार्केट, वाल्मिीकि बस्ती हरिलोक कालोनी सहित कई क्षेत्रों में मतदाताओं से डोर टू डोर संपर्क कर वोट की अपील की। इस दौरान राजबीर सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार और क्षेत्र के भाजपा विधायक की नीतियों पर सवाल उठाते हुए अवैध खनन, बदहाल शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था, सिडकुल में श्रमिकों के शोषण, बेरोजगारी, बेतहाशा महंगाई, नशे के अवैध कारोबार, महिला अपराधों की बढ़ती घटनाओं आदि मुद्दों को मतदाताओं के समक्ष रखते हुए परिवर्तन का आह्वान किया। राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। कांग्रेस सरकार बनने पर महंगाई को नियंत्रित किया जाएगा और युवाअोंं को रोजगार दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष के कार्यकाल में विधायक विकास करने में नाकाम रहे हैं। लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी विधायक उपलब्ध नहीं करा पाए हैं।
कई आप कार्यकर्ता हुए कांग्रेेस में शामिल
भेल रानीपुर विधानसभा के कई आप कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल हुए अमरजीत सिंह, विकास, परविंदर सिंह, अरविंद सिंह, पंजाब सिंह, अरविंद कुमार, विकास कुमार, विजेंदर सिंह, सौरभ सिंह, सोनू सिंह, संजय सिंह, रोशन सिंह, अनिल सिंह, भारत जीत सिंह, अंकित सिंह, गुरमीत सिंह, हरमीत सिंह, शैलेंद्र सिंह, उपकार सिंह, गुरजिंदर सिंह आदि को कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत करते हुए राजबीर सिंह ने कहा कि नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस में आए सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा। निर्वाचित होने पर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

अंग्रेजी शराब की 29 पेटी बरामद, एक गिरफ्तार

09.02.2022

चुनाव में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस व सीआइ्र्रयू टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 29 पेटी अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक निवाासी भेल सेक्टर वन पीठ बाजार के गोदाम से बरामद अंग्रेजी शराब की 29 पेटियों में से नाईट ब्लू मेट्रो ब्राण्ड के 627 हाफ और 36 पव्वे बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, एसएसआई अनुरोध व्यास, एसआई नरेंद्र, कांस्टेबल चंद्रशेखर, राजवीर, पंकज देवली, जितेंद्र, ताजबर, सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, सीआईयू उपनिरीक्षक रंजीत तोमर, सीआइ्र्र्र्रयू कांस्टेबल विवेक, नरेंद्र, उमेश, मनोज व अजय शामिल रहे।

नगर कोतवाली पुलिस ने बरामद किए 1344 पव्वे

09.02.2022

नगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हिलबाई पास रोड़ स्थित रोड़वेज वर्कशॉप के पास झाड़ियों में छुपाकर रखे गए देसी शराब के 1344 पव्वे बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र कठैत ने बताया कि पुलिस को रोड़वेज वर्कशॉप के पास झाड़ियों में शराब छुपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां झाड़ियों में छुपाकर रखा गया देसी शराब का जखीरा 1344 पव्वे (28 पेटी) बरामद हुए। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर वहां मौजूद एक व्यक्ति मौके फरार हो गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मौके से फरार हुए व्यक्ति को भी तलाश किया जा रहा है। पुलिस टीम में एसएसआई मनोहर सिंह भंडारी, एसआई अशोक कश्यप, कांस्टेबल महिपाल िंसंह एवं रविन्द्र आदि शामिल रहे।

12 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार किए

09.02.2022

150 लीटर कच्ची शराब व पांच पेटी देसी शराब तीन गिरफ्तार
हरिद्वार।  थाना पथरी पुलिस ने दो व्यक्तियों को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पथरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए खेड़ा गांव के निकट जायलो कार में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 12 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम ईनाम व मौहम्मद साजिद निवासी ग्राम कासमपुर थाना पथरी बताए। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। कार को भी सीज कर दिया गया। पुलिस टीम में एसआई राजेंद्र पंवार, कांस्टेबल राकेश नेगी व देवेंद्र शामिल रहे।
दूसरी और कच्ची शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए पथरी पुलिस टीम ने छापामारी कर तीन लोगों को 150 लीटर कच्ची व पांच पेटी देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शराब का अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ के लिए गठित पुलिस टीमों ने छापामारी कर रवि निवासी ग्राम शिवगढ़ को 100 लीटर कच्ची शराब, विशाल निवासी ग्राम धनपुरा को 50 लीटर कच्ची शराब व अजय कुमार निवासी धनपुरा को पांच पेटी देसी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनयम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई चरण सिंह, कांस्टेबल अजय, मनोहरी, जोत सिंह, सतेंद्र शर्मा, दिनेश व रघुवीर शामिल रहे।

 18 बिंदुओं का उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा है कांग्रेस का घोषणा पत्र!   

09.02.2022

डॉ श्रीगोपाल नारसन एडवोकेट
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी  ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस के घोषणा पत्र ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को जारी करते हुए रोजगार से लेकर महिलाओं तक को लाभ पहुंचाने का वायदा किया है।कांग्रेस के घोषणा पत्र में 18 बिंदुओ के साथ चार बड़े ऐलान किए हैं। इनमें चार लाख युवाओं को रोजगार देने से लेकर, गैस सिलेंडर के दाम 500 के पार नहीं होंने देने, 5 लाख परिवारों को सालाना 40,000 रुपये दिए जाने, स्वास्थ्य सुविधाएं हर गांव हर द्वार पर उपलब्ध कराने। सरकार बनने के पहले वर्ष में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दिए जाने व उसके बाद चरणबद्ध तरीके से यह छूट बढ़ाये जाने। पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट को 5 लाख के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने। सरकारी नौकरी में लगी रोक को तत्काल हटाकर  वर्तमान में जो 57000 खाली पद हैं, उनको पहले साल में भरने का वायदा किया गया है।कांग्रेस के घोषणा पत्र के मुताबिक, राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू करने की बात कही गई है। पुलिस विभाग में खाली पदों को तत्काल भरने और उसमें 40 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने का एलान किया गया है। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू करने। प्रदेश में समुचित शिक्षा ढांचा विकसित करने के लिए शिक्षा बजट में वृद्धि करने। शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली राशि दोगुनी करने के साथ ही प्रत्येक शहीद परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने,खनिज उत्खनन को एक उद्योग और व्यापार के रूप में मान्यता और सम्मान देने, अवैध खनन को बंद करने व 3पी मॉडल पर काम कराने के साथ ही प्रोड्यूस प्रोसेस और पार्टनर पर आधारित व्यवस्था लागू करने, ग्राम उधमिता पार्कों के माध्यम से सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने, राज्य के 15 ब्लॉकों को संघ अंकल परियों के रूप में विकसित करने का दावा किया गया है। नए फल नए बाजार की नीति को अपनाने, राज्य की पहली स्पोटर्स यूनिवर्सिटी बनाने, चीनी मिलों का आधुनिकीकरण करने और गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की प्रक्रिया में सुधार लाने का वायदा किया गया है, जिससे कि गन्ना भुगतान समय से किया जा सकेगा। किसान आंदोलन के दौरान जिन किसानों पर राजनीतिक द्वेष के तहत मुकदमा लगाए गए उन्हें वापस करने की बात कही गई है।
 इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि पांच साल में भाजपा ने हर वादे को तोड़ा है। राज्य की महिलाएं महंगाई और समाज का बोझ उठा रही हैं। आशा और आंगनबाड़ी की महिलाएं परेशान हैं। किसान नौजवान और दलित परेशान हैं। कहा कि कांग्रेस के समय में उत्तराखंड में विकास हुआ है। भाजपा रोजगार की नहीं, केवल धर्म की बात कर रही है। कहा कि कांग्रेस जनता के लिए काम करना चाहती है। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश भर में गन्ने का बकाया 14,000 करोड़ रुपये है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16,000 करोड़ रुपये में अपने लिए दो हेलीकॉप्टर खरीदे हैं। इन हेलीकॉप्टरों की कीमत पर बकाया राशि का भुगतान किया जा सकता था। लेकिन उन्होंने इसके बजाए दो हेलीकॉप्टर खरीदे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। सिर्फ आपका पैसा बर्बाद किया है।वही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने उत्तराखंड के चुनावी दौरे में कहा कि मैं किसानों को बधाई देना चाहता हूं कि तीन कानूनों के खिलाफ आप पहाड़ जैसे खड़े रहे। एक इंच हिले नहीं और एक कदम पीछे नहीं गए। किसानों ने हिंदुस्तान की सरकार को सच्चाई दिखाई। इस सरकार को यह बताना बहुत जरूरी था। उन्होंने कहा कि किसान सिर्फ देश को भोजन नहीं देते, रास्ता भी दिखाते है। सालों से उनका यह क्रम जारी है। अंग्रेजों से लड़ाई बड़े उद्योगपतियों ने नहीं लड़ी थी। किसानों और मजदूरों ने लड़ी थी।राहुल ने कहा कि मनमोहन सिंह का समय गोल्डन पीरियड था क्योंकि उस समय किसानों और सरकार के बीच पार्टनरशिप थी। सरकार के दरवाजे खुले थे। जो किसानों के दिल में था, वह कह सकते थे। उस समय के हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री था आज के हिंदुस्तान में राजा है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं, राजा हैं।
उन्होंने कहा कि आज का राजा जनता की नहीं सुनता है। किसान एक साल ठंड और कोविड में सड़क पर खड़े थे। लेकिन प्रधानमंत्री ने बात करने की कोशिश नहीं की। यूपीए सरकार के दौरान हमने किसानों की मांग पर 10 दिन में 70 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया था। हमारी मंशा किसानों के साथ पार्टनरशिप करने की है। जिससे कि किसानों को लगे कि यह किसानों की सरकार है। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैं गारंटी दे सकता हूं कि जो नरेंद्र मोदी ने किसानों के साथ किया।वह कांग्रेस की सरकार आने पर कभी नही होगा।बल्कि किसानों को सिर आंखों पर बैठाया जाएगा।अपनी वर्चुअल जनसभाओं में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं को सम्मान देना होगा।उन्होंने तराई में किसानों को साधने के लिए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को जनविरोधी राजा बता दिया ।उन्होंने कहा कि किसानों का सम्मान कांग्रेस सरकार में ही लौट सकता है। राहुल गांधी ने दिल्ली में किसानों के आंदोलन का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।
 इसे मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस की तीसरी पीढ़ी गरीबी को हटाने में लगी हुई है, इंदिरा गांधी से लेकर प्रियंका गांधी तक गरीबी को कम करने के लिए प्रयास कर रही हैं. हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भी हमला बोला और कहा कि बहुत कम समय में ही वो खनन प्रिय सीएम बन गए हैं। ज़्यादा समय मिलता तो वो खेतों की मिट्टी भी बेच देते। हरीश रावत ने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो पहले साल 100 यूनिट बिजली फ्री देंगे, दूसरे साल से 200 यूनिट बिजली फ्री करेंगे।

प्रदेश का विकास भाजपा ने किया है, भाजपा ही करेगी: महाराज

08.02.2022

राज्य की भाजपा सरकार ने 24 हजार सरकारी पदों पर की है भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ

पौड़ी। राज्य के विकास की जिस अवधारणा को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड का निर्माण किया, अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उसे संवारने का काम कर रहे हैं।

उक्त बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। राज्य में डबल इंजन की सरकार के कारण करीब एक लाख करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है।

श्री महाराज ने मंगलवार को एकेश्वर मण्डल के अन्तर्गत किरखू, सासौं, बुडौली, मासौं, मसैटा और चोपणयों (पाबौ) आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु ऑलवेदर रोड परियोजना के अंतर्गत 889 कि०मी० लम्बे राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास हेतु ₹ 11,700 करोड़ की लागत से कार्य प्रारम्भ किये। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक ₹ 16,216 करोड़ रुपये की लागत से ब्रॉड गेज रेल लाइन का विकास किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार देने के लिए हमारी सरकार ने 24 हजार सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की। इससे पूर्व विभिन्न विभागों, क्षेत्रों में आठ लाख से अधिक रोजगार लोगों को दिए गए हैं।

श्री सतपाल महाराज ने भाजपा सरकार में उनके द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा क्षेत्र में विभिन्न पर्यटन योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। अनेक स्थानों पर पर्यटक आवास गृह का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में 2267.20 लाख की लागत से पर्यटन के अनेक कार्य किये जा रहे हैं।

उन्होने बताया कि अमोठा, सिमरखाल, पिनानी एवं पांग में 75 लाख की लागत से ग्रोथ सेन्टरों की स्थापना की गई है। 24 पंचायत भवन स्वीकृत किए गए हैं। पूरे चौबट्टाखाल क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है और सतपुली और स्यूंसी झील की स्वीकृति मिलने के बाद अब यह क्षेत्र पर्यटन हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने एक ओर विधानसभा क्षेत्र के सीली मल्ली, रसिया महादेव और वीरोंखाल में तो उनके जेष्ठ पुत्र श्रद्धेय रावत ने मयलगांव, गडरी, कोला, पणिया जयकोट और जजेड़ी में जनसम्पर्क किया। वहीं उनके छोटे पुत्र सुयश रावत ने भी अनेक गांवों में जनसम्पर्क कर अपने पिता सतपाल महाराज के लिए बोट मांगे। इस दौरान सभी स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे।

निशीथ सकलानी
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी, चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, पौड़ी।

चकराता क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित किये जायेंगे : प्रीतम सिंह

08.02.2022

नेता प्रतिपक्ष और चकराता विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य गठन के बाद जब-जब उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनी तब जौनसार बावर का चहुंमुखी विकास हुआ। लेकिन जब-जब भाजपा की सरकार आयी तब बदले की भावना के चलते भाजपा ने जौनसार की उपेक्षा की है। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जिसमें चकराता क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित किये जायेंगे। इस दौरान ग्वासा पुल में छत्तीस से अधिक लोगों ने भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष और चकराता क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने ग्वासापुल, क्वांसी, लाखामंडल आदि क्षेत्रों में चुनावी नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क किया। बताया कि राज्य गठन के बाद जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तब जौनसार बावर में तीन तहसीलों चकराता, कालसी, त्यूणी का गठन किया गया। चकराता सीएचसी, चकराता और त्यूणी में डिग्री कालेज स्थापित किये गये। कई हाईस्कूलों और जूनियर हाईस्कूलों का उच्चीकरण किया गया। त्यूणी में एक सौ बेड के अस्पताल की स्थापना कांग्रेस सरकार में की गयी। आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड में जब भाजपा ने गठित की तो त्यूणी अस्पताल के उच्चीकरण को रोक दिया। कहा कि जब भी प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी तब जौनसार बावर के विकास को रोक दिया गया। कहा कि जौनसार बावर को जो भी विकास हुआ वह सब कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ। कहा कि आगे भी प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार को गठित करने जा रही है। जिसमें चकराता का चहुंमुखी विकास होगा। प्रदेश में सरकार गठित होने पर बड़े पैमाने पर विकास कार्य किये जायेंगे। अस्पतालों में चिकित्सक तैनात होंगे। शिक्षा व्यवस्था को बेहत्तर किया जायेगा। यातायात सेवाओं को दुरुस्त किया जायेगा।

देश का विकास करने वाली भाजपा को वोट दें: वीके सिंह

08.02.2022

केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो देश को आगे लेकर जा रही है। खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ रहे हैं। धामी को जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। जनरल वीके सिंह ने कहा चुनाव में बहुत से दल आएंगे जो भ्रमित करेंगे ऐसे दलों से सावधान रहना है। देश के विकास के लिए 14 फरवरी को भाजपा सरकार के पक्ष में मतदान करें।
अमाऊं में पारिन वैंक्वेट हॉल में आयोजित सभा में हुए कार्यक्रम में भारी संख्या में पूर्व सैनिक पहुंचे। खटीमा विधानसभा में पूर्व सैनिक मतदाता की अच्छी खासी संख्या है। जिसे देखते हुए पूर्व सैनिकों को भाजपा के पक्ष में लाने के लिए 2017 के विधानसभा चुनाव में भी जनरल रिटायर्ड वीके सिंह खटीमा आए थे। जनरल सिंह ने कहा कि पिछली बार जब वह आए थे तो उन्होंने पूर्व सैनिकों से वोट की अपील की थी।
आज फिर में कहना चाहता हूं कि देश का विकास करने वाली भाजपा को वोट दें। उन्होंने कहा इस बार मुझे लग रहा है 2017 से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी सीएम पुष्कर सिंह धामी विजयी होंगे। जनरल वीके सिंह ने कहा उनकी पूर्व सैनिकों से अपील है कि वह देश के लिए जो अच्छा है उसे आगे बढ़ाएं और ऐसे दल को चुने जो देश और पूर्व सैनिकों का भला चाहती है।
उन्होंने कहा कि खटीमा की जनता विधायक नहीं सीएम का चुनाव कर रही है। अगर धामी जीतकर दोबारा सीएम बने तो खटीमा का विकास होगा और साथ ही पूरे प्रदेश का विकास होगा। इस अवसर पर पूर्व सैनिक गंभीर सिंह धामी, ठाकुर सिंह खाती, पुष्कर सिंह बिष्ट, नारायण संह सौन, दीवानी चंद, लक्ष्मण सिंह महर, धन सिंह सामंत, भैरव दत्त पांडेय, विनोद जोशी, किशन चंद आदि थे।

EDII Facilitates GI Certification for ‘Surat Cut (Diamond)’; 5 Crafts Receive GI Tags, Several Others Under Process

ईडीआईआई ने ‘सूरत कट (डायमंड)’ को जीआई प्रमाणपत्र दिलाने में किया...

0
देहरादून - 17 मार्च, 2026: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देने के...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler