Home Blog Page 606

आप प्रत्याशी ने डोर टू डोर किया जनसंपर्क

09.02.2022

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शादाब आलम ने दर्जन भर गांव में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया। मंगलवार को कलियर से आप प्रत्याशी शादाब आलम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पाडली गुज्जर, सफीपुर, सुनहरा, सुभाषनगर सहित अनेक गांव में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों से वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया और दिल्ली मॉडल की तस्वीर उत्तराखंड में लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की जनता के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आई है। दावा किया कि पार्टी का लगातार जनाधार बढ़ रहा है।

सेल्फी के चक्कर में गंगनहर में डूबे तीन युवक, एक को बचाया दो लापता

09.02.2022

सेल्फी के चक्कर में दो युवक गंगनहर डूबकर लापता हो गए। युवकों को बचाने गंगनहर में उनके साथी भी कूद पड़े। जिनको पुलिस ने बचा लिया। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम गंगनहर पहुंची। कई घंटों तक लापता युवकों की तलाश को एसडीआरएफ की टीम ने गंगनहर को खंगाल डाला। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन भी रुड़की पहुंचकर युवकों की तलाश में जुट गए हैं।
मोहित आहूजा (30), रोहित अहूजा (28) और मोहित सचदेवा (31) निवासी अंबाला रोड सुभाषनगर जिला सहारनपुर अपने साथियों के साथ कार से हरिद्वार की ओर घूमने आए हुए थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे के आसपास युवक कार में सवार होकर सोलानी पार्क पहुंच गए। वहां युवकों का ग्रुप सेल्फी लेने गंगनहर किनारे पहुंच गए।
इस दौरान मोहित आहूजा और मोहित सचदेवा का संतुलन बिगड़ गया और वह गंगनहर में डूबने लगे। साथियों को डूबता देख रोहित आहूजा और अन्य साथियों ने उन्हें बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगा दी। लेकिन गंगा का तेज बहाव सभी को बहते हुए आगे तक ले गया।
शोर शराबा होने पर राहगीर घटनास्थल के पास पहुंच गए। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर आए कांस्टेबल रघुवीर सिंह को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। राहगीरों की मदद से उन्होंने किसी तरह रस्सी गंगनहर में फेंककर अपनी जान जोखिम में डालकर रोहित आहूजा पुत्र राकेश आहूजा को सकुशल गंगनहर से बाहर निकाल लिया। इस दौरान मोहित आहूजा और मोहित सचदेवा गंगनहर में डूबकर लापता हो गए।
जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। एसडीआरएफ की टीम भी गंगनहर में तलाशी अभियान के लिए पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने युवकों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन मंगलवार दोपहर तक युवकों का गंगनहर में कुछ पता अता नहीं चल पाया।
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मोहित आहूजा पुत्र राकेश आहूजा और मोहित सचदेवा पुत्र स्व. देवता निवासी अंबाला रोड सुभाष नगर थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर गंगनहर में डूबकर लापता हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों का ग्रुप सोलानी पार्क के पास सेल्फी ले रहा था। इस दौरान यह घटना हुई। कांस्टेबल रघुवीर सिंह ने अपनी जान पर खेलकर सहारनपुर के रोहित आहूजा को डूबने से बचा लिया। युवकों की तलाश को एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।

बाइक चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

09.02.2022

सहसपुर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। सोमवार को अब्दुल समद पुत्र शरीफ अहमद निवासी छोटा रामपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात को उसने घर के बाहर मस्जिद के पास अपनी बाइक खड़ी की थी। सोमवार सुबह जब उठकर घर के बाहर आया तो बाइक वहां से गायब मिली। आसपास तलाशने के बावजूद बाइक नहीं मिली। इसकी सूचना सहसपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में हरबर्टपुर देहरादून हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। साथ ही पुलिस ने मुखबिर को सतर्क किया। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने मंगलवार तड़के आरोपी रियासत पुत्र मुस्ताक निवासी मस्जिद के पास सहसपुर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। एसओ सहसपुर विनोद सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा तरमीम कर दिया है। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस की टीम में एसआई राकेश पुंडीर, कांस्टेबल अमरेंद्र, नवबहार शामिल रहे।
एसओ सहसपुर विनोद सिंह राणा ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का है। सहसपुर थाना क्षेत्र में पहले भी चोरी के तीन मामलों में जेल जा चुका है। बताया कि हाल में जेल से जमानत पर छूट कर आया तो चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

छात्रों को दी नवीन तकनीक की जानकारी

09.02.2022

जेबीआईटी में मंगलवार से दो दिवसीय वेबीनार की शुरुआत हुई। छात्रों को नवीन तकनीक की जानकारी देने के साथ ही वेबीनार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित एक घड़ी लांच की गई। मुख्य वक्ता डा. अनीता रावत ने बताया कि आईओटी एक नवीन टेक्नालॉजी है, जिसे हमारा जीवन और भी आसान बनने वाला है। बताया कि आईओटी ऐसा क्षेत्र है जिसकी मदद से हमारे सारे काम ऑटोमैटिक मोड पर चले जाएंगे। इस दौरान संदीप सिंघल, डा. वीके सिंह, अतुल देव, रवि शर्मा, पुनीत कुमार, मदन पाल आदि मौजूद रहे।

टनकपुर स्टेडियम ने जीती फुटबॉल चैंपियन

09.02.2022

मिनी स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला टनकपुर स्टेडियम की टीम ने जीता और ट्राफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि मनोज मित्तल ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मंगलवार को मिनी स्टेडियम चूनाभट्टा में फुटबॉल चैपिंयनशिप-2022 का फाइनल मुकाबला बनबसा स्टेडियम ए और टनकपुर स्टेडियम के बीच खेला गया, जिसमें टनकपुर स्टेडियम के खिलाड़ी अमन सिंह ने दो गोल मारकर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिलाई। बनबसा के खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सके। मैच के रेफरी योगेश गुरुंग और लाइनमैन की भूमिका शुभम रावत और जतिन चंद ने निभाई। इस अवसर पर नवीन उनियाल, मनोज, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त वंशीधर उपाध्याय, डॉ. जनक चंद, प्रेम सिंह ज्याला, जनक चंद, बनबसा मिनी स्टेडियम के फुटबॉल कोच आरबी मलजी, पवन कापड़ी, दीपू रौतेला, कमलेश भट्ट, योगेश पांडे, सौरभ चंद्र ठकुरी, विनय चंद बिन्नी, डीसी राजन, सचिन चंद, निक्की चंद आदि रहे।

सुरक्षाबलों ने निकाला फ्लैग मार्च

09.02.2022

विधानसभा चुनावों को लेकन पुलिस और अर्दसैनिक बलों के जवानों ने प्लैग मार्च निकाला। इस दौरान सुरक्षा बलों ने लोगों से भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। मंगलवार को थानाध्यक्ष जसवीर चौहान के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी और आईटीबीपी के जवानों ने पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड, स्टेशन बाजार, कोलीढेक, डाकबंगला रोड, मीना बाजार होते हुए हथरंगिया तक फ्लैग मार्च निकाला। सुरक्षाबलों ने लोगों से बिना किसी भय, दबाव, लालच के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही।

अरविन्द केजरीवाल ने की भाजपा और कांग्रेस समर्थकों से की एक बार झाड़ू का बटन दबाने की अपील

09.02.2022

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने हरिद्वार दौरे के दौरान प्रैसवार्ता के दौरान भाजपा और कांग्रेस समर्थकों से उत्तराखण्ड के विकास के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देने अपील की। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि वे दोनों दलों के समर्थक अपने दलों में रहें लेकिन उत्तराखण्ड उत्तराखंड के भविष्य के लिए सिर्फ एक बार झाड़ू का बटन दबाएं। कांग्रेस के वोटरर्स ने 10 साल कांग्रेस को वोट दिया। लेकिन इन 10 सालों में आपको क्या मिला। क्या कांग्रेस ने उत्तराखंड के लिए कुछ किया।  अगर नहीं किया तो कांग्रेस को वोट देने से क्या फायदा।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक नई पार्टी है। जिसकी सोच नई है और चेहरे नए हैं ,नया मुख्यमंत्री चेहरा है और हमने दिल्ली में काम करके दिखाया है। हमारे पास उत्तराखंड के विकास के लिए कई आइडिया हैं। हम हर गांव की बात करते हैं जिसमें कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों के लोगों को लाभ होगा। हर किसी कार्यकर्ता के परिवार को इलाज मिलेगा, शिक्षा मिलेगी। हमारी गारंटी में कांग्रेस और बीजेपी दोनों के कार्यकर्ता भी शामिल है। क्योंकि वह आम आदमी है। उन्होंने कहा कि यही अपील कांग्रेस के बाद मैं बीजेपी कार्यकर्ताओं से करना चाहता हूं कि 10 साल देने के बाद बीजेपी ने आप लोगों के लिए क्या किया। भाजपा ने 3 मुख्यमंत्री बदलने का काम किया। उन्होंने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया।  ना अच्छे स्कूल बनाए, ना अच्छे अस्पताल बनाए। वह 5 साल बाद भी ऐसे ही रहेंगे। हम उत्तराखंड के लिए पूरा एजेंडा लेकर आए हैं कि हम किस तरीके से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे। उत्तराखंड की तरक्की की खातिर इस बार कांग्रेस और बीजेपी के वोटर और सपोर्टर भी आम आदमी पार्टी को वोट दें, ताकि उत्तराखंड में विकास दोगुनी गति से हो सके। दोनों ही सरकारों ने 21 सालों में 72000 करोड़ का कर्जा प्रदेश पर चढ़ाया है। इसकी जवाबदेही उनसे लेनी पड़ेगी। आम आदमी पार्टी आपको यकीन दिलाती है कि पुराना कर्जा खत्म करने के साथ सरकार को प्रॉफिट में ले जाएंगे।
उन्होंने मोदी योगी के उन पर लगाए आरोपों पर पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा , कि हम जिम्मेदार पद पर बैठे हैं और हमें एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं करने चाहिए ,ना ही गाली गलौज करना चाहिए। जनता ने हमें चुन कर भेजा है और हमें जनता के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी का काम मुझ पर निशाना साधना है। इनके पास और कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा उन्हें गाली गलौज करना नहीं आती। उन्हें स्कूल बनाना आता है, अस्पताल बनाने आते हैं और जनता के काम करने आते हैं। हम गांव की बात करते हैं। अच्छी शिक्षा, अच्छे अस्पताल की बात करते हैं। यहां बच्चों के पास रोजगार नहीं है, इसी वजह से उत्तराखंड से पलायन हो रहा है। लेकिन हमारी सरकार ने जिस तरीके से दिल्ली में इस पर काम किया है। वैसे ही काम हम उत्तराखंड में करके दिखाएंगे और हम जो बोलते हैं वह कर के दिखाते हैं। क्योंकि हमारी नीयत काम करने की है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार होता है। सरकारी नौकरी में भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद खत्म करके ईमानदारी से लोगों को नौकरी देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही 1 लाख युवाओं को नौकरी देंगे और नए रोजगार सृजन करेंगे। किसानों के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसानों संगठनों के साथ बैठ कर बात करेंगे और आप सरकार अगर बनती है तो जब तक केंद्र सरकार एमएसपी नहीं देती। आप की राज्य सरकार किसानों को एमएसपी देने का काम करेगी। किसानों को खाद समस्या पर दी जाएगी। आप नई पार्टी है और कई लोग अब तक कांग्रेस बीजेपी छोडकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं और यह अपील उन तमाम लोगों से है जो लोग कार्यकर्ता बचे हुए हैं अन्य दलों में। वह अगर हमको एक बार वोट देते हैं तो इसके बाद वह कांग्रेस बीजेपी को भूल जाएंगे। वहीं उन्होंने टिकट वितरण को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टियों पर कई तरह के आरोप लगते हैं ,लेकिन अगर हमारे किसी भी नेता पर या प्रत्याशी पर पैसे का लेन देन का आरोप होगा तो मैं उसको पार्टी से निकालने के अलावा जेल भेजने का काम करूंगा। अगर टिकट बेचने या खरीदने का सबूत मिल गया तो जहन्नुम तक उसका पीछा नहीं छोड़ने वाले। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं कर सकता ,क्योंकि हमने दिल्ली में एक कैबिनेट मंत्री को कैबिनेट से निकाला था, मैं हर भ्रष्टाचारियों को जेल भेजूंगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस बीजेपी का कोई एजेंडा नहीं है ,लेकिन हमारा एजेंडा है कि हम अच्छी शिक्षा ,बिजली ,रोजगार सब कुछ देंगे इसलिए लोग हम को ही वोट देंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए देने वाली स्कीम हम दिल्ली में भी जल्द लागू करने जा रहे हैं।

देसी शराब की 21 व अंग्रेजी शराब की 10 पेटी बरामद

09.02.2022

विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कनखल पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर देसी शराब की 21 पेटी व अंग्रेजी शराब की 10 पेटी बरामद की है। थाना प्रभारी मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान पीठ बाजार पुलिया जगजीतपुर निवासी राहुल त्यागी को गिरफ्तार उसके द्वारा बैरागी कैंप में झाड़ियों में छिपाकर रखी गयी 21 पेटी देसी शराब पिकनिक ब्राण्ड व 10 पेटी अंग्रेजी शराब आफिसर्स च्वाईस की बरामद की गयी। पेटियों में देसी शराब के 1008 पव्वे व अंग्रेजी शराब 480 पव्वे मिले हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में जगजीतपुर चौकी प्रभारी एसआई खेमेंद्र गंगवार, एसआई हेमलता, कांस्टेबल नरेंद्र, विकटेश्वर, वीरेंद्र, सत्येंद्र, बलवंत सिंह आदि शामिल रहे।

पत्रकारों ने दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि

09.02.2022

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पत्रकारों ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष अनूप सिंह सिद्धू ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहां की वे पूरे विश्व की मार्गदर्शक के रूप में सदैव हमारे बीच रहेंगी। स्व.लता मंगेशकर के गीत सदियों तक देश दुनिया को स्मरण रहेंगे। उनके गीत हमेशा ही थके हारे मन को सुकून देते रहेंगे। उनके निधन से पूरे संगीत जगत में भारत के लिए बेहद दुखद है। पत्रकार यूनियन के महामंत्री ज्ञान प्रकाश पांडे ने लता के दिये  हुए योगदान की सराहना की साथ ही उनके द्वारा किये गाये संगीत जगत के उत्थान पर पूरे भारत के लोगों के लिए प्रेरणा बताया। उनका जाना देशवासियों के लिए भारी दुख का विषय है। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर ने पूरी दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया वह एक सच्ची देशभक्त थी। श्रद्धांजलि देने वालों में गौरव रसिक, मनोज कुमार शर्मा, पंकज स्वामी, अशोक गिरी, राकेश कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।

अनुपमा रावत ने किया विकास का वादा

09.02.2022

बाहरपीली गांव सहित कई इलाकों में किया डोर टू डोर जनसंपर्क
हरिद्वार।  हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत ने ग्राम बाहरपीली सहित कई इलाकों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर वोट की अपील की। चुनाव प्रचार के लिए गांव पहुंची अनुपमा रावत का कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। अनुपमा रावत के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजपाल खरोला, महावीर रावत, राजीव चौधरी आदि भी मौजूद रहे। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए अनुपमा रावत ने कहा कि कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जनता को केवल झूठे ख्वाब दिखाकर ठगा है। जिसके चलते यह क्षेत्र आज भी पिछड़ा है और अगर वे जीतती हैं तो यहां की बेटी बनकर लोगों की सेवा करेंगी। अनुपमा ने क्षेत्र में सिडकुल बनाने के अलावा दो अस्पताल और लड़कियों के लिए 2 कॉलेज बनाने का वादा भी किया। इस अवसर पर इरफान,सानू अंसारी, मुकर्रम अंसारी, ठाकुर रतन सिंह, राजीव चौधरी, दीपक जखमोला, रियाजुल, मनीष सैनी, राजपाल खरोला, अजय चौधरी, नंदकिशोर, भरत रावत, अशोक रावत, अनिल चौहान, धर्म सिंह, ललित रावत, भोपाल, उषा तुफल,  जयप्रकाश, अनीता, संजीव, कमला नेगी, मंजू जुयाल, विद्या देवी, अनीता राणा, गंगा देवी, इतवारी देवी, मंजू बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

EDII Facilitates GI Certification for ‘Surat Cut (Diamond)’; 5 Crafts Receive GI Tags, Several Others Under Process

ईडीआईआई ने ‘सूरत कट (डायमंड)’ को जीआई प्रमाणपत्र दिलाने में किया...

0
देहरादून - 17 मार्च, 2026: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देने के...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler