Home Blog Page 596

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखी गयी हैं ईवीएम मशीन

18.02.2022

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद जनपद के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों को भेल सेक्टर वन स्थित शिवडेल स्कूल में रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। सभी ईवीएम मशीनों को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। जिस स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गयी हैं। उसे सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। एसएसपी डा.योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मतदान के बाद सभी ईवीएम को शिवडेल स्कूल में बनाए गए इलेक्शन कंट्रोल रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। सभी स्ट्रांग रूम सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं। कॉरिडोर और प्रवेश मार्ग भी सीसीटीवी की निगरानी में हैं। स्ट्रांग रूम को लेकर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पर इन सब का फीड दिया गया है। यहां पर एक एलईडी भी लगाया गया है। जिसको सीसीटीवी कैमरा से कनेक्ट किया गया है और सभी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक अधिकारी की तैनाती की गयी है।

विश्व हिंदू संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी भंग

18.02.2022

विश्व हिंदू संस्था की कार्यकारिणी भंग कर दी गयी हेै। जगजीतपुर में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में विश्व हिंदू संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र प्रजापति ने संगठन की कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा करते हुए बताया कि संस्था को और गति देने एवं संस्था के हित में सभी की सहमति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं उससे जुड़ी सभी शाखाओं को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष सत्यवीर सिंह राठौर, राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, राष्ट्रीय सलाहकार बल्लू राम प्रजापति, राष्ट्रीय सचिव सुक्कड़ सिंह, गौशाला अध्यक्ष नेमचन्द सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत प्रजापति, युवा मोर्चा महासचिव पुरुषोत्तम प्रजापति, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती प्रजापति, महिला मोर्चा कार्यालय प्रभारी कुंता देवी, महिला मोर्चा सचिव संगीता आदि उपस्थित रहे।

सरिया चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया

18.02.2022

थाना बहादराबाद पुलिस ने सरिया चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सहदेवपुर थाना पथरी निवासी वंशीलाल ने सरिया चोरी होने के मामले में थाना बहादराबाद में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी फरमान निवासी मेहवड़ खुर्द उर्फ नागल कलियर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सरिया बरामद किया गया है। साथ चोरी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

मुद्रा लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार

18.02.2022

मुद्रा लोन दिलाने का झांसा देकर कई लोगों को चूना लगाने के तीन आरोपी सहसपुर थाना पुलिस ने एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की मदद से गिरफ्तार किए हैं। आरोपी फर्जी पहचान पत्रों पर सिम लेकर उनके जरिए लोगों को फोन करते हैं। फोन पर झांसे में लेकर लोगों को चूना लगाया जाता है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में राम प्रसाद निवासी धोराहरा थाना अतरोलिया जिला आजमगढ़ यूपी हाल निवासी रामपुरकला चोरी बस्ती थाना सहसपुर ने शिकायत दी। बताया कि ऑनलाइन मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने का झांसा देकर विशाल कश्यप आदि ने उनसे संपर्क किया। पीड़ित को झांसा में लेकर प्रोसेसिंग फीस, ईएमआई शुल्क और अन्य विभिन्न शुल्क के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों से 28 हजार रुपये जमा करवा लिए गए। सहसपुर थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गुरुवार को केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के कुछ घंटे में एसटीएफ की मदद से तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों की पहचान विशाल कश्यप पुत्र बाबूराम व जितेंद्र वर्मा पुत्र चुन्नीलाल वर्मा निवासी संगम विहार कॉलोनी गांधी थाना वसंत विहार और राजीव शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा निवासी जीएमएस रोड, काली मन्दिर एन्क्लेव थाना वसंत विहार के रूप में हुई। आरोपियों से पूछताछ की गई। इस दौरान पता लगा कि उन्होंने फर्जी पहचान पत्रों के जरिए सिम कार्ड खरीदे। जिनके जरिए लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर फोन करते हैं। संभावना है कि आरोपियों ने अन्य लोगों को भी चूना लगाया होगा।

दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के बाद कोतवाली में हंगामा काटा

18.02.2022

उदियाबाग चाय बागान में रहने वाले दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज करने को लेकर दोनों पक्षों ने कोतवाली में हंगामा काटा। बाद में दोनों पक्ष आपस में समझौता करने की बात कहकर पुलिस से मुकदमा दर्ज न करने का अनुरोध किया है। चौदह फरवरी को महिलाओं के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर गांव में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट और गाली गलौज तक हुई। गुरुवार को दोनों पक्षों के लोगों के बीच फिर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने कोतवाली विकासनगर पहुंच गये। जहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए हंगामा काटा। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी दोनों पक्ष नहीं माने। एक अधिवक्ता ने भी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। दोपहर बाद फिर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गये। जहां दोनों पक्षों ने मुकदमा दर्ज न करने की पुलिस से गुहार लगाई। कहा कि उनके बीच आपसी समझौता चल रहा है। एसएसआई मनोज नैनवाल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। कहा कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है। समझौता न हुआ तो दोनों की तहरीर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।

चमोली जिले में 24 घंटे तैयार रहेंगे पैट्रोलिंग वाहन

17.02.2022

जनपद चमोली में अपराधों की रोकथाम और दुर्घटना में पीड़ितों की त्वरित सहायता के लिये अब चौबीसों घंटे पुलिस पैट्रोलिंग वाहन तैयार रहेंगे। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बुधवार को हरी झंडी दिखा कर चार हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों को रवाना किया।
एसपी श्वेता चौबे ने इन पैट्रोलिंग वाहनों को रवाना करते हुये बताया पुलिस मुख्यालय की ओर से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने और अपराधों के घटित होने की स्थिति में त्वरित कार्यवाही करने के लिये प्रोफेशनल पुलिसिंग, आपदा और दुर्घटना होने पर घायलों को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से उन्नत तकनीक से सुसज्जित चार हाईवे पेट्रोलिंग स्कोर्पियो जनपद चमोली पुलिस को उपलब्ध करायी हैं ।
बुधवार को पुलिस मैदान गोपेश्वर में हरी झंडी दिखाकर इन पैट्रोलिंग वाहनों को रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात नताशा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रविकान्त सेमवाल, यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक सहित अन्य मौजूद रहे।
इन मार्गों पर संचालित होंगे पुलिस पैट्रोलिंग वाहन
हाईवे पेट्रोल नन्दप्रयाग-लंगासू-कर्णप्रयाग-गौचर मार्ग, थराली-कर्णप्रयाग-आदिबद्री-गैरसैण मार्ग, नन्दप्रयाग-चमोली-गोपेश्वर-मंडल-घिंघराण मार्ग , चमोली-पीपलकोटी-जोशीमठ-मारवाडी मार्ग पर चलेंगे। इसके अतिरिक्त आकस्मिक परिस्थितियों में उक्त पेट्रोल स्कोर्पियो जनपद के लिंक मार्ग या अन्य जगह भी उपलब्ध रहेंगे ।

स्ट्रांग रूम में डबल लॉक में रखी ईवीएम

17.02.2022

विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद मंगलवार को पौड़ी के जीआईसी केंद्र में बने स्ट्रांग रूम में सभी विधानसभाओं की ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सभी विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम में डबल लॉक कर सील किया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में जिले की 6 विधानसभाओं की ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूम में जमा की गई है। सामान्य प्रेक्षक डा. पार्थ सारथी मिश्रा, केए दयानंद, राजीव रतन, जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बीती देर शाम को ईवीएम को डबल लॉक कर सील किया गया। इस दौरान संबंधित पार्टी प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर भी किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने संबंधित पार्टी प्रतिनिधियों को जिले के सभी बूथों की जानकारी दी। कहा कि जिन बूथों में मतदान करते समय ईवीएम मशीनों में खराबी आ गई थी उन मतदान केंद्रों में दूसरी ईवीएम मशीन का प्रयोग किया गया। कहा की मतगणना दिवस पर दोनों मशीनों की काउंटिंग की जाएगी। बताया कि सभी स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। मतगणना के दिन राजनैतिक पार्टियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूमों का डबल लॉक खोला जाएगा।

दुर्घटना स्थल का किया निरीक्षण

17.02.2022

पौड़ी से चुनाव ड्यूटी कर अपने निजी वाहन से देहरादून लौट रहे कर्मचारियों की कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। जिसमें एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन कर्मचारी घायल हैं। परिवहन विभाग ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को नींद की झपकी आना प्रतीत हो रहा है। परिवहन विभाग के संभागीय निरीक्षक आनंद बर्द्धन ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को नींद की झपकी आना प्रतीत हो रहा है। टीम में आमोद प्रकाश, संजय आदि शामिल थे।

श्री 1008 स्वामी विशुद्धानंद महाराज का 126वां निर्वाणोत्सव मनाया

17.02.2022

बाबा काली कमली वाला पंचायत क्षेत्र धार्मिक संस्था के संस्थापक श्री 1008 स्वामी विशुद्धानंद महाराज का 126वां निर्वाणोत्सव मनाया गया। गाजे बाजे के साथ बुधवार को निकाली गई शोभायात्रा का विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।
बुधवार को बाबा काली कमलीवाला पंचायत क्षेत्र में बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा, क्षेत्र रोड से शुरू होकर हरिद्वार रोड, चंद्रभागा पुल, श्री भरत मंदिर, त्रिवेणीघाट चौराहे से वापस मुख्य गद्दी क्षेत्र रोड पहुंची। शोभायात्रा में सुन्दर झांकियां भी शामिल रहीं। विभिन्न मार्गों पर जगह-जगह स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने यात्रा का स्वागत कर प्रसाद लिया। इससे पूर्व आश्रम परिसर में संस्कृत छात्रों ने सुन्दरकाण्ड का पाठ किया। इस दौरान कैलाशपीठाधीश्वर स्वामी विजयानन्द महाराज सहित अन्य साधु-संतों ने स्वामी विशुद्धानन्द महाराज को श्रद्धांजलि दी। संतों ने कहा कि बाबा द्वारा उत्तराखण्ड में चार धाम तीर्थाटन के उत्थान हेतु धर्मशालाएं, महात्माओं के लंगर और सूखा राशन, चट्टियों का निर्माण, गो-सेवा चिकित्सालय व संस्कृत विद्यालय की स्थापना की। मौके पर सीओ डीसी ढौडियाल, देवेन्द्र कुमार झुनझुनवाला, ताराचन्द, क्षेत्रीय प्रबन्धक त्रिलोकीनाथ तिवारी, सतीश चन्द्र पंत, अरुण कुमार झा, आशुतोष शर्मा, राजेश रैठवाण, फतेह सिंह सोलंकी, भूपेन्द्र सिंह, गोबिन्द पात्रों, दिगम्बर, राजेश जोशी, पुष्कर सिंह कठैत, प्यारे लाल जुगरान आदि उपस्थित रहे।

कैंसर पीड़ित जरूरतमंद को दी आर्थिक सहायता

17.02.2022

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन जरूरतमंदों की मदद कर मानवता का संदेश दे रहा है। बुधवार को क्लब ने एक कैंसर पीड़ित जरूरतमंद के लिए 11 हजार रुपये की सहायता दी।
बुधवार को लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने रेलवे मार्ग स्थित एक कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने कैंसर से पीड़ित एक बालिका के उपचार हेतु 11000 रुपये की आर्थिक सहायता दी। क्लब संस्थापक ललित मोहन मिश्र ने कहा कि क्लब का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना है। मौके पर क्लब अध्यक्ष जगमीत सिंह, सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष पवन शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष महेश किंगर, अंकित कालड़ा, प्रदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

EDII Facilitates GI Certification for ‘Surat Cut (Diamond)’; 5 Crafts Receive GI Tags, Several Others Under Process

ईडीआईआई ने ‘सूरत कट (डायमंड)’ को जीआई प्रमाणपत्र दिलाने में किया...

0
देहरादून - 17 मार्च, 2026: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देने के...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler