Home Blog Page 595

अभाविप ने फूंका तमिलनाडु सरकार का पुतला

18.02.2022

तमिलनाडु में छात्रा की आत्महत्या प्रकरण में आंदोलन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गोपेश्वर में एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार का पुतला फूंकते हुए मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की।
गोपेश्वर मुख्य तिराहे पर एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री अमित मिश्रा के नेतृत्व में तमिलनाडु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एबीवीपी छात्रों ने कहा कि तमिलनाडु के एक स्कूल में पढ़ाई कर रही छात्रा के उत्पी़ड़न के मामले में एबीवीपी ने जब विरोध में प्रदर्शन किया तो राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी और अन्य कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए आवाज उठाने वालों को जेल भेजा जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की रिहाई और छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की। इस मौके पर नगर मंत्री अमित ठाकुर, विपिन जोशी, प्रतीक भटट, राहुल बिष्ट, आशीष त्रिपाठी, सूरज कल्पित, नवदीप पंवार, अमित रावत आदि मौजूद थे।

लावण्या को न्याय दिलाने की मांग को अभाविप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

18.02.2022

तमिलनाडु के तंजावुर जिले में स्कूल प्रशासन के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या को मजबूर होने वाली छात्रा लावण्या को न्याय दिलाने की मांग को अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने मामले में आरोपियों को सजा दिलवाने के बजाय छात्रा के लिए न्याय की मांग कर रहे अभाविप कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करवाने के साथ ही उन्हें 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया। जो कि पूर्णता गलत है।
गुरुवार को पीजी कॉलेज गेट के समक्ष तमिलनाडु सरकार का पुतला दहन करते कार्यकर्ताओं ने कहा कि तमिलनाडु के मिशनरी स्कूल की छात्रा लावण्या पर धर्म परिवर्तन के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिस कारण उसने आत्महत्या कर दी। इस मामले में आरोपियों को सजा दिलाने के बजाय वहां की सरकार इसे दबाने में लगी हुई है। कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लावण्या को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, इसी के तहत 14 फरवरी को एबीवीपी का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी के नेतृत्व में तमिलनाडु के सीएम आवास के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा था। इसी दौरान तमिलनाडु पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कहा कि यह अनन्या किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में जिला संयोजक तरूण ईष्टवाल, आकाश रावत, आशीष केष्टवाल, अभिषेक, मयंक, क्षितिज, अतिन, मयंक शाह, दिव्यंका, पलक, स्वाति, प्रिया आदि मौजूद रहे।

खंड विकास अधिकारी ने समस्याओं को हल करना बताया प्राथमिकता

18.02.2022

खंड विकास अधिकारी ललित कुमार महावार का नैनीडांडा प्रधान संघ ने स्वागत किया। प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में ब्लाक कार्यालय नैनीडांडा पहुंचे प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वार्ता के दौरान खंड विकास अधिकारी ने मनरेगा, केंद्र वित्त, राज्य वित्त में भुगतान में हो रही परेशानी के समाधान करने की बात कही। प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि योजनाओं में मैटीरियल व कुशल श्रमिकों के भुगतान में भी परेशानी हो रही है जिसका समाधान करना जरूरी है। इस दौरान प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह, सचिव बीरेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, जयपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, मालती देवी, लक्ष्मी देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

18.02.2022

चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक बुधवार को अपर गंगा निवासी नवनीत गुप्ता पुत्र स्व. विनोद कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई है। इस पर पुलिस ने वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही सर्विलांस की सहायता ली गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार देर शाम चोरी की बाइक के साथ एक युवक को परशुराम चौक के पास से धर लिया। कोतवाल रवि सैनी ने उसकी पहचान राहुल कश्यप पुत्र सोमपाल कश्यप निवासी ग्राम बडकली, पोस्ट कूटेसरा, मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश हाल निवासी कुएं वाली गली, बनखंडी ऋषिकेश के रूप में कराई है। टीम में उपनिरीक्षक शिव प्रसाद सेमवाल, कांस्टेबल सचिन सैनी, संदीप छाबड़ी, योगेंद्र आदि शामिल रहे।

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष ने मेयर से मुलाकात की

18.02.2022

विधान चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व सार्वजनिक छठ पूजा समिति के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम ने नगर निगम मेयर अनिता ममगाईं से मुलाकात की। भाजपा में शामिल होने पर मेयर अनिता ममगाईं ने उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि चुनाव के वक्त उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को निश्चित ही लाभ पहुंचा है। मेयर ने कहा कि महिलाओं का राष्ट्र हित में किया गया मतदान निर्णायक साबित होगा। मौके पर पार्षद विजय बडोनी, पूर्व सभासद राजकुमारी जुगलान, संजय कुमार वर्मा, पवन शर्मा, राजेश कुमार गौतम, गौरव कैंथोला आदि मौजूद रहे।

आपसी संघर्ष में नर हाथी की मौत

18.02.2022

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के अंतर्गत हाथियों के आपसी संघर्ष में एक नर हाथी की मौत हो गई। विभागीय टीम ने मृत हाथी का पंचनामा भरकर शव दफना दिया है। गुरुवार सुबह गश्त के दौरान गूलर पड़ाव बीट के सुसवा कंपाटमेंट तीन व चार के बीच में वनकर्मियों को संदिग्ध हालत में नर हाथी का शव मिला। छानबीन करने पर लगभग एक किमी के दायरे में खून ही खून बिखरा हुआ था। बताया गया कि हाथियों के बीच आपसी संघर्ष हुआ है, उसी के कारण खून फैला पड़ा है।
सूचना पाकर विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में हाथी की मौत की वजह हाथियों के बीच आपसी संघर्ष होना बताया। पार्क निदेशक अखिलेश तिवारी ने बताया कि मृत हाथी की उम्र करीब 50 वर्ष थी। दूसरे घायल हाथी की कांसरो और मोतीचूर रेंज में तलाश के लिए कॉम्बिंग की जा रही है। बीट कर्मचारियों ने बताया कि सुबह 4 बजे हाथियों के चिंघाड़ने की आवाजें आई थी। इस मौके पर डॉ. राकेश नौटियाल और डॉ. अमित ध्यानी ने पंचनामे की कार्यवाही पूरी की। उन्होंने बताया कि दोनों दांत निकालकर स्टोर में जमा किये जायेंगे।

युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए सभी को योगदान करना होगा: डा.अखिलेश सिंह

18.02.2022

आर्यव्रत हॉस्पिटल के चिकित्सक डा.अखिलेश सिंह ने युवाओं में बढ़ रही नशे की लत को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि नशा शरीर के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। युवा पीढ़ी को नशे के दुष्परिणामों से सचेत रहने की आवश्यकता है। नशे के खिलाफ एकजुटता दिखानी होगी। आज के परिवेश में युवा पीढ़ी एक दूसरे को देखकर नशे की लत का शिकार हो रही है। नशे के परिणामों को ना समझते हुए नशे की लत में युवाओं का संलिप्त होना खतरनाक बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्मैक, चरस, गांजा, शराब का सेवन करने से शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। युवाओं की सोचने समझने की शक्ति भी कम हो रही है। अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने के लिए बड़े पैमाने पर काम करने की आवश्यकता है। नशे की लत के शिकार युवाओं की काउंसलिंग की जानी चाहिए। डा.अखिलेश सिंह ने कहा कि स्कूल कालेजों, सामाजिक संस्थाओं, समाज सेवियों को नशे के प्रति अपना कर्तव्य निभाना होगा। हरिद्वार के युवाओं के जीवन को बचाने के लिए मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। नशे के दुष्परिणामों से युवाओं को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक ही नहीं बल्कि आत्मिक रूप में भी कमजोर बनाता है। नशे के आदि देश व समाज की प्रगति में योगदान करने के बजाए स्वयं के लिए ही समस्या बन जाते हैं। इसलिए युवा वर्ग को नशे से दूर रहना रहकर देश व समाज के विकास में योगदान करना चाहिए। अभिभावकों को भी अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। बच्चों के साथ वक्त बिताना चाहिए।

134वीं बार माता वैष्णा देवी के दर्शन कर हरिद्वार पहुंचे साईकिल यात्री राजेंद्र गुप्ता

18.02.2022

पिछले कई वर्षों से साईकिल पर विभिन्न तीर्थो की यात्रा कर रहे बठिण्डा पंजाब के राजेंद्र गुप्ता 134वीं बार माता वैष्णो देवी के दर्शन कर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि वे 33 वर्षों से साईकिल पर धार्मिक यात्रा कर रहे हैं। साईकिल पर वैष्णो देवी, चामुण्डा देवी, चिंतपूर्णी, ज्वाला देवी, कांगड़ा देवी, नैना देवी, अमरनाथ, उत्तराखण्ड के चारों धाम सहित देश के कई धार्मिक स्थलों की यात्रा के दौरान अब तक वे 5 लाख 93 हजार किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें हरिद्वार से विशेष लगाव है। मां गंगा के दर्शन व गंगा जल मे स्नान कर उन्हें धार्मिक यात्रा जारी रखने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए प्रत्येक यात्रा पूरी करने के बाद वे हरिद्वार अवश्य आते हैं। 134वीं बार माता वैष्णा देवी के दर्शन कर वे हरिद्वार आए हैं। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के बाद नीलकंठ पहुंचकर दर्शन करने के बाद गंगा जल लेकर शिवरात्रि को अपने गृहनगर बठिण्डा पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे।

भवसागर की वैतरणी है श्रीमद्भागवत कथा: स्वामी हरिचेतनानंद

??

18.02.2022

महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा है कि श्रीमद् भागवत कथा भवसागर की वैतरणी है जो व्यक्ति के मन से मृत्यु का भय मिटाकर उसके बैकुंठ का मार्ग प्रशस्त करती है। जो श्रद्धालु भक्त श्रद्धा पूर्वक श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर लेते हैं। उनका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। भारत माता पुरम स्थित एकादश रुद्र पीठ आश्रम में श्री हनुमान सत्संग धाम सेवा समिति ग्वालियर द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बतौर मुख्य अतिथि श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा गंगा द्वार हरिद्वार पर कथा श्रवण का अवसर सौभाग्यशाली व्यक्ति को ही प्राप्त होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को समय निकालकर कथा श्रवण अवश्य करनी चाहिए। कथा व्यास महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मोक्षदायिनी है। जिसके श्रवण से राजा परीक्षित को भी मोक्ष की प्राप्ति हुई थी और कलयुग में भी इसके साक्षात प्रमाण देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा में सभी ग्रंथों का सार निहित है। जो व्यक्ति की आत्मा का परमात्मा से मिलन कराता है। राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि धर्म के संरक्षण संवर्धन में संत महापुरुषों की अहम भूमिका है और महापुरुषों से प्राप्त ज्ञान के द्वारा व्यक्ति को सतकर्मों की ओर अग्रसर रह कर अपने कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। यही श्रीमद् भागवत कथा के ज्ञान का मूल उद्देश्य है। इस अवसर पर युवराज वर्मा, पंकज भाटी, कविता राज डंडोतिया, आशा देवी, राधेश्याम शर्मा, हरिमोहन शर्मा, सतीश पाराशर, राम लखन शर्मा, संतराम भट्ट, रविंद्र भट्ट, आनंद सिंह तोमर, सुरेंद्र अग्रवाल, जगतगुरु आनंदेश्वर महाराज, सुरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार, अनुपमा सिंह डंडोतिया सहित कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

संत रविदास ने दिया एकता भाईचारे का संदेश:  दिनेश वालिया

18.02.2022

रविदास जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय गुरु रविदास धर्म सेवक संघ के अध्यक्ष अजय दास के संयोजन में जगजीतपुर के वार्ड 55 में कार्यक्रम का आयोजन कर सभी से संत शिरोमणि रविदास की शिक्षाओं का अनुसरण करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जगजीतपुर के पूर्व प्रधान दिनेश वालिया ने कहां कि संत रविदास ने सामाजिक एवं आध्यात्मिक संघर्ष किया। संत रविदास ने एक सभ्य समाज की ना सिर्फ कल्पना की बल्कि उसे मूर्त रूप देने में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि संत रविदास ऐसे महापुरुष हैं जिन्होंने जाति धर्म से ऊपर उठकर दुनिया को एकता भाईचारे का संदेश दिया। राष्ट्रीय गुरु रविदास धर्म सेवा संघ के अध्यक्ष अजय दास ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने समाज को सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। समाज को दी गयी उनकी शिक्षाएं आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। सभी को उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए और उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। इस अवसर पर पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, जोगिंदर नौटियाल, सागर कुमार, हर्ष नौटियाल, धर्मेंद्र नौटियाल, मोनू कुमार, बबलू नौटियाल, नरेश, शुभम नौटियाल, ऋषभ कश्यप, दीपक कुमार, पंकज, धर्मवीर, अक्षय, सुभाष मौर्य, शिल्पी, शिवानी, आशु, अंकिता, रूबी आदि भक्तगण शामिल रहे।

EDII Facilitates GI Certification for ‘Surat Cut (Diamond)’; 5 Crafts Receive GI Tags, Several Others Under Process

ईडीआईआई ने ‘सूरत कट (डायमंड)’ को जीआई प्रमाणपत्र दिलाने में किया...

0
देहरादून - 17 मार्च, 2026: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देने के...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler