Home Blog Page 594

पार्षद उदयवीर चौहान के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया यशपाल आर्य का स्वागत

19.02.2022

विवाह समारोह में सम्मिलित होने आए वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य का जगजीतपुर स्थित पंचायत घर के सामने पार्षद उदयवीर सिंह चौहान  के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पार्षद उदयवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ही विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिला। पलायन पर अंकुश लगा। भाजपा की सरकार में प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। जिसके चलते रोजगार की तलाश में युवाओं को दूसरे प्रदेशों में पलायन करना पड़ रहा है। आद्योगिक क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का दावा भी भाजपा सरकार पूरा नहीं कर पायी है। किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की समस्याएं दूर करने में नाकाम रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों की समस्याएं दूर करने के साथ युवा वर्ग को रोजगार देने और महंगाई को नियंत्रित करने की घोषणा की गयी है। जिसे सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा। स्वागत करने वालों में पूर्व प्रधान यशपाल सिंह, अजय दास, सतीश दुबे, मोनू कुमार, राहुल चौधरी, प्रदीप कुमार, नरेश सेमवाल, जोगिंदर बाबरे, संजय धीमान, नवनीत वालिया, महेश धीमान, कुलदीप चौधरी, मनजीत सैनी, ऋषभ बाबरे, प्रदीप बर्मन, देवेश बर्मन, अजीत कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

गंगा की भांति बहने वाली ज्ञान की अविरल धारा है श्रीमद्भागवत कथा : राजगुरू स्वामी संतोषानंद

19.02.2022

महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा है कि श्रीमद् भागवत कथा पतित पावनी मां गंगा की भांति बहने वाली ज्ञान की अविरल धारा है। जिसे जितना ग्रहण करो उतनी ही जिज्ञासा बढ़ती है और भक्तों को प्रत्येक सत्संग से अतिरिक्त ज्ञान की प्राप्ति होती है। भारत माता पुरम स्थित एकादश रुद्र पीठ आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालु भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा कल्पवृक्ष के समान है। जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है। जहां अन्य युगो में मोक्ष प्राप्ति के लिए कड़ी साधना करनी पड़ती थी। वहीं कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से ही व्यक्ति के मोक्ष का मार्ग प्रशस्त हो जाता है। कथा श्रवण के प्रभाव से सोया हुआ ज्ञान और वैराग्य जागृत हो जाता है और व्यक्ति में उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण तभी सार्थक है। जब हम इसमें निहित ज्ञान को अपनी जीवनशैली में सम्मिलित करें और सत्य के मार्ग पर चलते हुए समाज कल्याण और राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करते हुए सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यक्ति धन और लालच के चक्कर में सांसारिक मोह माया में फस जाता है और उसे यह ज्ञान नहीं रहता कि ईश्वर की प्राप्ति कैसे करनी है। ऐसे में श्रीमद् भागवत एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जो व्यक्ति को भवसागर से पार लगाता है। इस अवसर पर युवराज वर्मा, पंकज भाटी, कविता राज डंडोतिया, आशा देवी, राधेश्याम शर्मा, हरिमोहन शर्मा, सतीश पाराशर, राम लखन शर्मा, संतराम भट्ट, रविंद्र भट्ट, आनंद सिंह तोमर, सुरेंद्र अग्रवाल, जगतगुरु आनंदेश्वर महाराज, सुरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार, अनुपमा सिंह डंडोतिया सहित कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

जनता का रूझान कांग्रेस के पक्ष में : यशपाल आर्य  

19.02.2022

वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने दिया रकित वालिया के पुत्र व पुत्र वधू को आर्शीवाद
हरिद्वार।  पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि जनता ने परिवर्तन के लिए मतदान किया है। कांग्रेस नेता रकित वालिया के पुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित होने आए यशपाल आर्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि चुनाव के बाद तस्वीर साफ है। बदलाव और परिवर्तन साफ दिखाई दे रहा है। जनता बदलाव का मन बना चुकी थी। मतदान के बाद रूझान कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दे रहा है। कांग्रेस की मजबूत सरकार प्रदेश में बनने जा रही है। पूर्व सीएम कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनने या घर बैठने संबंधी बयान पर यशपाल आर्य ने कहा कि हरीश रावत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने किस संदर्भ में कहा है, यह वे नहीं जानते। लेकिन परंपरा है कि चुनाव के बाद विधान मंडल की बैठक होती है। बैठक के बाद केंद्रीय नेतृत्व निर्णय लेता है। लकसर विधायक संजय गुप्ता के बयान पर यशपाल आर्य ने कहा कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है। संजय गुप्ता के बयान से स्ष्पट है कि चुनाव में संभावित हार को देखकर भाजपा में बिखराव की स्थिति बन गयी है। कांग्रेस नेता रकित वालिया ने बताया कि विवाह समारोह में शामिल होने के लिए यशपाल आर्य हरिद्वार आए थे। यशपाल आर्य ने वर वधू सागर वालिया एवं अदिती वालिया को आशीर्वाद देते हुए सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर विमल सैनी, नितिन हांडा, शुभम वालिया, उदयवीर चौहान, गिरीश वालिया आदि मौजूद रहे।

तमंचे सहित गिरफ्तार किया

19.02.2022

कोतवाली रानीपुर की सुमन नगर पुलिस चौकी टीम ने रात्रि चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि चौकी प्रभारी एसआई इंदर सिंह गड़िया सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल महेंद्र तोमर व अजय रावत के साथ सुमन नगर में गोकुल वाटिका जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक मोटरसाईकिल सवार को रोककर चेकिंग की गयी तो उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ मे उसने अपना विकास कुमार निवासी बिजनौर यूपी बताया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।

मेयर ने किया ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन

19.02.2022

महिलाओं के लिए रोजगार का माध्यम है ब्यूटी पार्लर-अनिता शर्मा
हरिद्वार।  नगर निगम मेयर अनिता शर्मा ने मध्य हरिद्वार स्थित पंचवटी कॉलोनी में रियल लुक शिल्पा ब्यूटी पार्लर का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मेयर अनिता शर्मा ने ब्यूटी पार्लर संचालिक शिल्पा पांडे को शुभकामनांए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ब्यूटी पार्लर महिलाओं के लिए साज सज्जा के साथ रोजगार का भी माध्यम है। महिलाएं ब्यूटीशियन का काम सीखकर इसे फुल टाइम या पार्ट टाइम रोजगार के रूप में अपना सकती हैं और स्वयं को स्वावलंबी बनाने के साथ परिवार की मदद कर सकती हैं। पार्लर संचालिका शिल्पा पांडे ने बताया कि पार्लर में ब्यूटीशियन के अलावा महिलाओं को हेल्थ संबंधी जानकारी और एक्सरसाइज की सुविधा भी प्रदान की गयी है। पार्लर में आने वाली महिलाओं को फिटनेस व डाइट संबंधी जानकारी दी जाती है। इस अवसर पर मेकअप आर्टिस्ट नीतू चौधरी ने फेशियल का डेमो देते हुए वीएलसीसी से संबंधित प्रोडक्ट की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि रियल लुक ब्यूटी पार्लर में वीएलसीसी के माध्यम से महिलाओं को ब्यूटी और हेल्थ टिप्स दिए जाएंगे। इस अवसर पर नीतू चौधरी, नीतू, अंजू, रेखा त्यागी, मीनू त्यागी, अमृता चंदेला, विनी खुराना, राधा, अंजू सुयाल, रचना आदि उपस्थित रही।

पिछले दिनों चोरी हुए मोबाइल बरामद किए

19.02.2022

उधमसिंह नगर की एसओजी की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। एसओजी की टीम ने पिछले दिनों चोरी हुए करीब तीन दर्जन चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। जिसके बाद सभी मोबाइलों को उनके स्वामियों सौंप दिया गया है। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया है.बता दें, काशीपुर और आसपास के क्षेत्र में पिछले काफी समय से पुलिस को मोबाइल चोरी जैसी घटनाएं सामने आ रहीं थीं। चोरी के मोबाइलों को दुकानदार कम कीमत पर खरीद लेते थे और फिर दूसरे ग्राहकों को बेच देते थे। काशीपुर एसपी चंद्र मोहन सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कोतवाली जसपुर, कुंडा थाना, आईटीआई थाना, बाजपुर और काशीपुर कोतवाली से चोरी के मोबाइल की सर्विलांस के माध्यम से जानकारी एकत्रित कर विभिन्न कंपनियों के करीब 34 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एसओजी के द्वारा बरामद इन सभी मोबाइल फोन की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये है। इसके साथ ही एसपी चंद्रमोहन सिंह ने कहा दुकानदारों को चेताया है कि अगर किसी से पुराना मोबाइल खरीदें तो उसका बिल जरूर लें। साथ ही उन्होंने पुराने मोबाइल खरीदने वाले ग्राहकों से भी कहा कि अगर वह दुकानदार से पुराना मोबाइल कम कीमत पर लेते हैं, तो उसका बिल जरूर लें।

अब जिम कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में स्टे करना होगा महंगा

19.02.2022

कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ ही उत्तराखंड के सभी नेशनल पार्क, वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में ठहरना महंगा होने जा रहा है। वन विभाग रेस्ट हाउसों के किराये में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। किराये में 20 से 30 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है। वन विभाग प्रस्ताव तैयार को जल्द ही मंजूरी के लिए शासन को भेजेगा। सरकार की मंजूरी लेने के बाद इसे आने वाले पर्यटक सीजन से ही लागू किया जा सकता है। प्रदेश में कॉर्बेट और राजाजी नेशनल पार्क घूमने हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। जंगल के बीच बने खूबसूरत रेस्ट हाउसों में काफी सस्ती दरों पर ठहरते हैं। लेकिन अब इनमें ठहरने के लिए पर्यटकों को पहले के मुकाबले ज्यादा खर्च करना होगा। वन विभाग कॉर्बेट और राजाजी पार्क ही नहीं प्रदेश के सभी आरक्षित क्षेत्र में स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउसों का किराया बढ़ाने जा रहा है। वर्ष 2009 से इनके किराये में बढ़ोतरी नहीं की गई है। लिहाजा इनकी देखभाल पर विभाग का काफी ज्यादा बजट खर्च होता है। इसी को देखते हुए अब इनके किराए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में सारे मिलाकर वन विभाग के करीब करीब ढाई सौ से अधिक रेस्ट हाउस हैं।
अभी 750 से पांच हजार तक है एक दिन का किराया
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में एक हजार से पांच हजार रुपये और राजाजी टाइगर रिजर्व में 750 रुपए प्रतिदिन से लेकर 1500 प्रतिदिन का किराया है। प्रदेश के बाकी रेस्ट हाउसों का 250 से 1500 तक किराया है।

ट्रेंचिंग ग्राउंड हटाने को डीएम को नोटिस जारी

19.02.2022

डोईवाला की राजीव नगर डैश वाला से ट्रेंचिंग ग्राउंड हटाने को लेकर उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी देहरादून और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी किया है। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने पिछले दिनों डोईवाला के नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत राजीव नगर से  ट्रेंचिंग ग्राउंड हटाने की मांग को लेकर मानवाधिकार आयोग में परिवाद दायर किया था। इसको लेकर मानवाधिकार आयोग ने दोनों अधिकारियों को 4 सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है और 4 अप्रैल को आयोग के समक्ष पत्रावली पेश करने के लिए कहा है। शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि यहां पर ट्रेंचिंग ग्राउंड मानकों के विपरीत बनाया गया है एयरपोर्ट से एक किलोमीटर से भी कम हवाई दूरी होने के चलते यहां पर ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थापित नहीं किया जा सकता। वहीं दूसरी तरफ गंगा की सहायक नदी सौंग के किनारे पर स्थापित इस ट्रेंचिंग ग्राउंड से नदी का पानी भी प्रदूषित हो रहा है, जो नमामि गंगे अभियान पर पलीता लगा रहा है। इसके अलावा आसपास रहने वाले लोगों में ट्रेंचिंग ग्राउंड के चलते बीमारियां और मक्खी-मच्छर लगातार परेशान कर रहे हैं। यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि यहां से ट्रेंचिंग ग्राउंड को हटाने के लिए पूर्व नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने एक महीने के अंतर्गत आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यहां से ट्रेंचिंग ग्राउंड नहीं हटाया गया तो इसके लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट करने के आरोपी पर मुकदमा

19.02.2022

महिला की सोशल मीडिया पोस्ट पर अश्लील कमेंट करने और मोबाइल पर गंदा वीडियो भेजने के आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने बीते 24 नवंबर 2020 को उनकी पोस्ट पर अश्लील कमेंट किया और कुछ दिन पहले अश्लील मैसेज भेजा। एनजीओ संचालक महिला ने घटना को लेकर प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उन्होंने अपने फेसबुक पर 24 नवंबर 2020 को एक पोस्ट डाली थी। इस पर हिमांशु पुंडीर नाम के व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी करते हुए उनके चरित्र पर सवाल उठाए। आरोप है कि इसके बाद उसने पीड़िता के मोबाइल पर अश्लील वीडियो मैसेज भेजा। इसे लेकर उन्होंने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पोस्ट में पीड़िता के एक घोटाले में शामिल होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी हिमांशु पुंडीर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तराखंड में कोरोना के 218 नए केस, 2 मौत

19.02.2022

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 218 नए कोरोना मरीज मिले हैं। ऐसे में एक्टिव केसों की संख्या 2,076 हो गई है। जबकि 2 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं, 1,377 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 1.68% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 89,746 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 84,579 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 94.24% है। 24 घंटे में 2 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। सिनर्जी अस्पताल, देहरादून में 1 और कैलाश अस्पताल, देहरादून में 1 मरीज की मौत हुई है।  प्रदेश में इस साल एक जनवरी से अभीतक 251 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा देहरादून में 95 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, अल्मोड़ा में 11, बागेश्वर में 1, चमोली में 16, चंपावत में 9, हरिद्वार में 27, नैनीताल में 15, पौड़ी में 8, पिथौरागढ़ में 15, टिहरी में 4, उधम सिंह नगर में 12 और उत्तरकाशी में 5 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश में शुक्रवार को 20,359 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 78,24,561 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 2,09,243 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है।

EDII Facilitates GI Certification for ‘Surat Cut (Diamond)’; 5 Crafts Receive GI Tags, Several Others Under Process

ईडीआईआई ने ‘सूरत कट (डायमंड)’ को जीआई प्रमाणपत्र दिलाने में किया...

0
देहरादून - 17 मार्च, 2026: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देने के...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler