Home Blog Page 593

5 मार्च से दो दिवसीय महिला होलीकोत्सव

19.02.2022

महिला होलीकोत्सव को लेकर महिला कल्याण संस्था की ओर से शुक्रवार को नंदादेवी मंदिर परिसर में बैठक की गई। तय किया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 व 6 मार्च को महिला होलीकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने बताया कि पहले दिन स्कूल की छात्राओं व हर मोहल्ले की टीमों की प्रतियोगिता होगी। इसमें जो प्रथम, द्वितीय व तृतीय आएगा, वह बाहर से आने वाली टीमों के साथ 6 मार्च को प्रतिभाग करेंगे। हर टीम में 10 महिलाएं भाग लेंगी। हर टीम को 15 मिनट का समय दिया जाएगा। दूसरे दिन 6 मार्च को महिला होल्यार सिद्धनौला मंदिर से नंदादेवी मंदिर परिसर तक सांस्कृतिक जुलूस निकालेंगीं। यहां बैठक में संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, सचिव पुष्पा सती, कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा, आशा कर्नाटक, दीपा सतीश जोशी, मंजू जोशी, सरला बिष्ट, अनीता रावत, राधिका जोशी, ममता चौहान, दीपा जोशी, आशा पंत, मंजू रावत, ममता कपूर, लता पांडे, पारु उप्रेती, इन्द्रा घनघरिया, बिमला तिवारी, कविता पांडे, मंजू जोशी, हेमा कांडपाल, ममता आर्या आदि मौजूद रहीं।

सेल्फी लेने के चक्कर में दो युवक गंगनहर में डूबे

19.02.2022

मसूरी घूमने जा रहे कार सवार युवकों का ग्रुप शुक्रवार सुबह सोलानी पार्क पहुंचा। वहां उन्होंने सेल्फी लेना शुरू कर दिया। जहां दो दोस्त सेल्फी लेने के चक्कर में अपना संतुलन खो बैठे और गंगनहर में डूबकर लापता हो गए। शोर शराबा होने पर राहगीर और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। युवकों की तलाश को गंगनहर में तलाशी अभियान चलाया गया। मामले की जानकारी पाकर परिजन रुड़की पहुंचे और पुलिस से मामले को लेकर जानकारी जुटाई।
संदीप (22) निवासी निकट झंकार वाली गली बागपत और भरत (21) निवासी मेरठ अपने दोस्तों के साथ बागपत से शुक्रवार सुबह कार से मसूरी घूमने के लिए जा रहे थे। सुबह के वक्त सभी दोस्त कार में सवार होकर सोलानी पार्क के पास पहुंचे। वहां उन्होंने सेल्फी लेना शुरू कर दिया। संदीप और भरत गंगनहर किनारे सेल्फी लेने लगे। इस बीच दोनों अपना संतुलन खो बैठे और गंगनहर में जा गिरे। दोस्तों को डूबता देख साथी अभिषेक और राकेश ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी सोलानी पार्क पहुंच गई। लेकिन तब तक संदीप और भरत गंगनहर में डूबकर लापता हो चुके थे। पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाया। एसडीआरएफ की टीम ने युवकों की तलाश को गंगनहर खंगाली। लेकिन युवकों का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। सिविल लाइंस कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवकों का ग्रुप बागपत से कार में सवार होकर मसूरी घूमने के लिए आया था। इस दौरान सोलानी पार्क के पास सेल्फी के दौरान यह हादसा हुआ। युवकों की गंगनहर में तलाश की जा रही है। बता दें कि 8 फरवरी को भी सहारनपुर के दो युवक सोलानी पार्क के पास गंगनहर में सेल्फी लेने के दौरान गंगनहर में डूबकर लापता हो गए थे। 9 दिन बाद दोनों युवकों के शव गंगनहर से बरामद किए गए थे।

कनस्तर अभियान से जगाई जा रही पर्यावरण की अलख

19.02.2022

कालसी ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज कोरुवा में शुरू किया गया कनस्तर अभियान विद्यालय की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण की अलख भी जगा रहा है। घरों में बेकार पड़े कनस्तरों का उपयोग विद्यालय में गमलों के तौर पर किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक कक्षा कक्ष में कनस्तर का उपयोग कूड़ेदान के तौर पर किया जा रहा है।
शिक्षक डा. सुशील सिंह राणा और जमुना प्रसाद तिवारी ने बताया कि कनस्तर अभियान जहां एक ओर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की मुहिम है, वहीं इससे बच्चों को मितव्ययता का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। बताया कि कनस्तर का उपयोग करने के बाद अक्सर उसे फेंक दिया जाता है, ऐसे में छात्रों को बताया जा रहा है इनका उपयोग अपने विद्यालय समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्य को बढ़ाने में किया जा सकता है। बताया कि गांवों से एकत्र किए गए कनस्तरों को आकर्षक रूप देकर इनमें फूल के पौधे रोपे जा रहे हैं, जिससे कि विद्यालय परिसर की आबोहवा शुद्ध रहने के साथ ही सुंदरता भी बनी रहे। छात्रों को बताया जा रहा है कि कनस्तर का उपयोग पौधरोपण के लिए उन क्षेत्रों में किया जा सकता है, जहां पहाड़ी क्षेत्र होने और पत्थर अधिक होने से पौधे नहीं लगाए जा सकते। प्रत्येक कनस्तर पर हरे रंग से रंगा गया है, जो प्रकृति के सौंदर्य का प्रतीक है।

थम नहीं रही जौनसार बावर में ओवर लोडिंग

19.02.2022

जौनसार बावर के मार्गों पर आये दिन होने वाले हादसों के बाद भी यातायात व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। क्षेत्र में छोटे वाहनों पर हो रही यात्रियों की ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। शासन-प्रशासन ओवर लोडिंग रोकने में पूरी तरह से विफल रहा है।
जौनसार बावर की याताया व्यवस्था पूरी तरह से छोटे वाहनों और लोडरों पर टिकी हुई है। क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में प्राइवेट और सरकारी बसें न चलने के कारण यात्री इन वाहनों पर ओवरलोड होकर यात्रा करते हैं। ओवरलोडिंग का आलम यह है कि सवारी वाले वाहन में क्षमता से दुगनी सवारी और पांच सवारी की क्षमता वाले लोडरो में तो कई बार क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जाती हैं। जिसके कारण आये दिन बड़ी दुर्घटना होने से लोगों की जान पर खतरा बना रहता है। ओवरलोडिंग के कारण पूर्व में भी कई बड़ी दुर्घटनाएं घट चुकी है। जिसमे सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लेकिन शासन प्रशासन के उचित यातायात व्यवस्था न किये जाने पर यह सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय निवासी चमन सिह, सरदार सिंह, भाव सिह, अमित, राजकुमार, आशीष, तरुण, आदि का कहना है कि कई वाहन चालक ज्यादा मुनाफे के लिए ओवरलोडिंग करते हैं। यहां तक कि लोडर वाहनों में माल भरा होने के बाद भी बड़ी संख्या में यात्रियों को बैठाया जाता है। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीण मार्गों पर यातायात का कोई अन्य साधन न होने के कारण लोग जबरन भी वाहनों में बैठते हैं। कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी मात्र कुछ दिन चालान काट अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर रहे हैं। एक वर्ष पूर्व उच्च न्यायालय द्वारा भी लोडरों से कैरियर व पीछे बने जाल हटाने के आदेश आये हैं। लेकिन वाहन चालक उन आदेशों को भी ताक पर रख रहे हैं। इस संबंध में एआरटीओ एसके निरंजन का कहना है कि अभी तक चुनाव ड्यूटी में थे। चुनाव ड्यूटी निपट गयी है। अब ओवर लोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जायेगी।

गौसारी गांव के पास गुलदारों के दिखने से ग्रामीणों में दहशत

19.02.2022

गजा तहसील के ग्राम गौसारी में दो गुलदारों के एक साथ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी है। ग्रामीणों ने गजा तहसीलदार के माध्यम से डीएफओ टिहरी को ज्ञापन भेजकर गुलदारों को पकड़ने के लिये पिंजड़ा लगाने की मांग की है। गौसारी गांव के समीप दो गुलदारों के एक साथ देखे जाने से ग्रामीणों के साथ क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गौसारी गांव के पूर्व प्रधान मान सिंह चौहान ने बताया कि बीते बुधवार सांय करीब साढ़े छह बजे कुछ ग्रामीण गजा कस्बे से अपने घर लौट रहे थे, कि तभी उन्होंने सड़क पर दो गुलदारों को एक साथ दिखाई दिये। ग्रामीणों के शोरगुल मचाने के बाद गुलदार जंगल की ओर चले गये, लेकिन गुलदारों के दिखाई देने से लोगों में भारी दहशत है। गुलदारों के डर के कारण ग्रामीण महिलाएं जंगल में पुशुओं के लिये चार पत्ती, लकड़ी तथा बैलों और बकरियों को चुगाने नहीं ले जा पा रहें हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र वन विभाग के अधिकारियों से गुलदारों को पकड़ने के लिये गौसारी गांव के पास पिंजरा लगाने की मांग है। पूर्व प्रधान बताया कि बीते दिनों गुलदार ने क्षेत्र के बेरनी गांव में एक वृद्धा महिला देवकी देवी तथा पसर गांव के अधेड़ राजेंद्र सिंह को मार डाला था। जिसके बाद पसर गांव में शूटरों को तैनात कर दिये गये थे, बीते मंगलवार दोपहर को शूटरों ने पसर गांव के समीप गुलदार को मार दिया था। बताया इस संबंध में गजा तहसीलदार रेनू सैनी को भी अवगत करवाया गया है। ज्ञापन देने वालों में प्रीती देवी, सीता देवी, उषा देवी, रंजना देवी, बचनी देवी, मकानी देवी, विमला, तारा देवी सरोज देवी, कौलदेई आदि मौजूद थे।

डीएम ने किया खांडयूसैंण स्थित मशरूम स्पॉन लैब का निरीक्षण

19.02.2022

डीएम ने उद्यान विभाग के खांडयूसैंण में स्थित मशरूम स्पॉन लैब का निरीक्षण किया गया। डीएम ने उद्यान को हार्टीटूरिज्म की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश उद्यान विभाग के अधिकारियों को दिए गए। डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने खांडयूसैंण में मशरूम स्पॉन लैब में उद्यान में उत्पादित ग्राफ्टिंग फलपौध, सेब, आडू, कीवी, नाशपत्ती आदि का निरीक्षण किया गया। डीएम ने स्पॉन लैब में हो रहे कार्यों के साथ ही किसानों की आय मे इजाफा किए जाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी हासिल की। कहा कि मशरूम स्पॉन लैब से अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाया जाए। डीएम ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उचित उठाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस दौरान मुख्य उद्यान अधिकारी डा.डीके तिवारी ने बताया कि जिले में एक कीवी ब्लाक की स्थापना करने के साथ ही 1 हजार पौधों पर ग्राफ्टिंग का कार्य किया गया है। डीएम ने मशरूम स्पॉन लैब में उत्पादित स्पॉन की मात्रा व अभी तक किसानों को दिए गए लाभों की जानकारी भी ली। इस दौरान डीएम ने रास्तों में रैलिंग लगाने, साइनबोर्ड लगाने व उद्यान को हार्टीटूरिज्म की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए गए।

19.02.2022 एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तमिलनाडु में एक छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने पर विरोध जताया गया है। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार का पुतला फूंका। शुक्रवार को एबीवीपी ने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋतिक असवाल ने कहा कि तमिलनाडु में धर्मांतरण के दबाव में एक छात्रा द्वारा आत्महत्या की गई। जब इसका विरोध किया गया तो एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी सहित 35 कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया है। जिसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन करने वालों में नगर मीडिया प्रभारी मंजीत असवाल, अनिरूद्ध सिंह, कुश रावत, अंकित रावत, शुभम पंवार, गौतम, राधे जुयाल आदि शामिल थे।

गरीब कन्या के विवाह में सहयोग के लिए आगे आए समाजसेवी कमल खड़का

19.02.2022

कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं : कमल खड़का
हरिद्वार।  गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं हम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट के उपाध्यक्ष समाजसेवी कमल खड़का ने ट्रस्ट द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प के माध्यम से निर्धन परिवार की कन्या के विवाह हेतु घरेलू जरूरत का सामान उपहार स्वरूप भेंट किया। कमल खड़का ने बताया कि गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट एवं हम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट निरंतर समाज के गरीब जरूरतमंदों की मदद में सहयोग कर रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हे जानकारी मिली कि ज्वालापुर निवासी एक गरीब परिवार धन के अभाव के चलते कन्या का विवाह नहीं कर पा रहा है। कन्या के पिता नहीं हैं और माता घरों में काम कर परिवार का पालन पोषण करती हैं। यह जानकारी मिलने पर उन्होंने ट्रस्ट की बैठक बुलाकर गरीब कन्या के विवाह में सहयोग करने का निर्णय लिया और ट्रस्ट के सदस्यों व अन्य लोगों के सहयोग से बेड, अलमारी आदि सहित घरेलू जरूरत का सामान परिवार को भेंट किया। उन्होंने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं है। नितिन श्रोत्रिय व मानवीर चौहान ने कहा कि निम्न वर्गो के उत्थान के लिए गठित ट्रस्ट अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की और से निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग करने के साथ गरीब छात्रों को पढ़ाई में सहयोग किया जा रहा है। इसके अलावा गरीब जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र वितरण, गंगा स्वच्छता आदि गतिविधियां भी चलायी जा रही हैं। हर्षित शर्मा व अनुज जोशी ने कहा कि मलिन बस्तियों, कालोनियों में रहने वाले गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। बालिकाओं को पोष्टिक आहार भी वितरित किया जा रहा है। गरीब कन्या को उपहार स्वरूप भेंट में अशोक शर्मा, सन्नी वर्मा, देवाशीष शर्मा ने विशेष सहयोग किया। इस अवसर पर डा.पदम प्रसाद सुवेदी, रामप्रसाद शर्मा, योगेश सोनी, लक्ष्मण ओझा, लोकनाथ सुवेदी, दीपक सोनी, डोली गिल, सपना, रामप्रसाद, अभिषेक शर्मा, राकेश दबाण, चंद्रशेखर जोशी आदि शामिल रहे।

जेल से रिहा होकर धरने पर बैठे यति नरसिंहानंद

19.02.2022

हेट स्पीच और महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी यति नरसिंहानंद जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा होकर फिर सर्वानंद घाट पर धरने पर बैठ गए हैं। यति नरसिंहानंद का कहना है कि जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को जल्द से जल्द जेल से रिहा किया जाना चाहिए। जब तक वे जेल से रिहा नहीं होंगे उनका धरना जारी रहेगा। दिसंबर में हरिद्वार में हुई धर्म संसद में भड़काऊ भाषणबाजी करने के आरोप में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद जितेंद्र त्यागी और यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार किया गया था। करीब 1 महीने के बाद यति नरसिंहानंद बृहस्पतिवार को जेल से रिहा हुए हैं।

परंपरागत रूप से कांवड़ मेला कराए सरकार: पंकज माटा

19.02.2022

व्यापारी नेता देव गंगा व्यापार मण्डल के महामंत्री पंकज माटा ने सरकार से कांवड़ मेला परंपरागत रूप से संपन्न कराने की मांग की है। प्रैस को जारी बयान में पंकज माटा ने कहा कि कोरोना महामारी फैलने के बाद लगाए गए लॉकडाउन के बाद व्यापारिक गतिविधियां ठप्प हो गयी थी। व्यापारियों को लंबे समय तक मंदी का सामना करना पड़ा। इस दौरान सभी स्नान पर्वो पर रोक रही। जिससे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बुरी तरह चरमरा गयी है। व्यापारियों को उम्मीद थी कि कुंभ मेले से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लेकिन कुंभ सीमित रूप से कराए जाने के कारण व्यापारियों को कोई लाभ नहीं हुआ। पंकज माटा ने कहा कि कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को सफल बनाने में व्यापारी वर्ग ने अपनी और से पूरा सहयोग दिया। जरूरतमंदों की मदद भी की। लेकिन बार-बार मांग करने के बावजूद सरकार ने व्यापारियों की कोई मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि शारदीय कांवड़ मेला शुरू होने वाला है। ऐसे सरकार को व्यापारियों की स्थिति का ध्यान रखते हुए कावड़ मेले को उसके पारंपरिक रूप में संपन्न कराना चाहिए। जिससे व्यापारी वर्ग के राहत मिल सके।

EDII Facilitates GI Certification for ‘Surat Cut (Diamond)’; 5 Crafts Receive GI Tags, Several Others Under Process

ईडीआईआई ने ‘सूरत कट (डायमंड)’ को जीआई प्रमाणपत्र दिलाने में किया...

0
देहरादून - 17 मार्च, 2026: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देने के...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler