Home Blog Page 592

22-23 फरवरी से फिर बदलेगा प्रदेश में मौसम

21.02.2022

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 22 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जना के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 23 फरवरी को गढ़वाल क्षेत्र के पर्वतीय भागों व कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश, बर्फबारी हो सकती है।
शेष भागों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 24 व 25 को बारिश में कमी का अनुमान है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 22 फरवरी को राज्य में ताजा पश्चिमी विछोभ का असर रहेगा। वहीं प्रदेश में रविवार व सोमवार को को सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के घर पहुंचे सीएम धामी, सियासी गलियारों में हलचल, मुलाकात के कई मायने

21.02.2022

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी वोटिंग के बाद सियासी गलियारों में जमकर हलचल मची हुई है। उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसपर भाजपा-कांग्रेस में कई समीकरण सामने आ रहे हैं। रविवार शाम को नई दिल्ली से लौटने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी अचानक ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर में उनसे मिलने पहुंच गए। भाजपा के दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद कई मायने निकाले जा रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं के बीच सियासी मुद्दों को लेकर जमकर चर्चा हुई। चुनाव के बाद भाजपा पुन:सरकार बनाने का दावा ठोक रही है तो दूसरी ओर, भाजपा की टिकट से विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों के भितरघाट के आरोपों के बीच पार्टी हाईकमान को असहज भी कर दिया है।
बताया जा रहा है कि इस मसले पर हाईकमान भी खासा सतर्क हो गया है। दरअसल, भाजपा में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष पर सीधे इस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरापों के बाद, पार्टी हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित कई नेताओं को दिल्ली तलब कर सकता है।
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से लौटने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के आवास पर पहुंच कर सियासी हालात पर चर्चा की। सीएम धामी चार दिन पहले दिल्ली गए थे। वहां उनकी हाईकमान के नेताओं से मुलाकात भी हुई थी। रविवार शाम को साढ़े पांच बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सड़क मार्ग से सीधे पहले डिफेंस कालोनी स्थित पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के आवास पर पहुंचे।
त्रिवेंद्र और उनकी पत्नी सुनीता रावत ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। वहीं, धामी ने त्रिवेंद्र को शाल औढ़ाकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी की दूसरी बार पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के आवास पर पहुंचे। धामी दिल्ली रवाना होने से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.  रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात कर चुके हैं। धामी और त्रिवेंद्र की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

उत्तराखंड : भाई ने की भाई से ही 2.45 करोड़ की धोखाधड़ी

धौलपुर निवासी एक भाई ने अपने ही भाई से जमीन बेचने के नाम पर 2.45 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। रकम लेने के बाद जमीन की बगैर रजिस्ट्री कराए ही आरोपी भाई आस्ट्रेलिया चला गया। पीड़ित ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

धौलपुर निवासी गुरबाज सिंह ने पुलिस को बताया कि वह किसान है। उसका भाई हाल में सेकेंड एवेन्यू, ब्राड बीच, क्वीनसलैंड, आस्ट्रेलिया में रहता है। उसके नाम पर 4.0475 एकड़ जमीन है। अगस्त 2019 में वह धौलपुर आया और अपनी जमीन बेचने की बात कही। दोनों भाई में जमीन का सौदा 2.45 करोड़ में हो गया। पीड़ित ने पहले बयाना 35 लाख और फिर दूसरी बार में 40 लाख रुपये दिए। वह अपने भाई को मुंबई से फ्लाइट होने के कारण छोड़ने गया। इस दौरान तय हुआ कि शेष भुगतान वह 31 दिसंबर 2021 को कर देगा। आरोप है कि भाई ने अपनी जमीन की पावर ऑफ अटार्नी साले अजय एनक्लेव, तिलकनगर निवासी नई दिल्ली के नाम पर की थी।

 

इसकी वजह से तीन मार्च 2021 से 20 मई 2021 तक उसने शेष रकम यानि 1.70 करोड़ रुपये आरटीजीएस के जरिए भाई को भेज दी। पूरी रकम देने के बाद अपने भाई से रजिस्ट्री करने को कहा तो उसने लॉकडाउन में फ्लाइट न चलने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद उसने कई बार उससे संपर्क किया, लेकिन उसने कोई उत्तर नहीं दिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस जांच करने में लगी

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

हुई।

देहरादून : पत्नी से नाराज सिरफिरे ने कई दुपहिया वाहन जलाए

पत्नी से नाराज सिरफिरे ने शहर कें कई दुपहिया वाहन चला दिए। घटना शनिवार रात की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ब्राह्मणवाला, ब्रह्मपुरी, माजरा समेत कई इलाकों में आगजनी की घटना हुई। छानबीन में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सभी घटनाओं में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उसे पुलिस ने पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान इरफान (35) पुत्र लतीफ निवासी ब्राह्मणवाला के रूप में हुई। पुलिस से पूछताछ में पता लगा कि आरोपी पलटन बाजार में चूड़ियां बेचता है। उसकी पत्नी काफी समय पहले मायके चली गई थी। उसके व्यवहार के चलते वह वापस नहीं लौट रही है। शनिवार रात उसने पत्नी से फोन पर बात की और कहा कि मैं पूरे देहरादून को आग लगा दूंगा। इसके बाद आक्रोशित होकर घर से निकला और वाहन जलाने लगा।

 

  • पूर्व विधायक एवं राजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार ने डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी से मुलाकात की। शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। रात में पुलिस गश्त पर भी सवाल उठाए। राजकुमार ने कहा कि देहरादून को सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता था, परंतु अपराध बढ़ रहे हैं। शनिवार रात को पटेलनगर, फालतू लाइन और आसपास के स्थानों पर असामाजिक तत्वों ने बाइकें समेत कई वाहन जला दिए। राजकुमार ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को भी कड़े कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी अशोक वर्मा, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद अर्जुन सोनकर, राजेश उनियाल आदि मौजूद

अचानक आग लगने से 34 लूठे जलकर राख

19.02.2022

मल्लाखोली ग्राम पंचायत में शुक्रवार की दोपहर बाद घास के लूठों में अचानक आग लगने से 34 लूठे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को आवासीय क्षेत्र में फैलने से बचाया। जिनके घास के लूठे अग्नि कांड की भेंट चढ़े हैं उस घर में शादी समारोह का कार्यक्रम भी था। घर के सभी लोग लड़के की बारात में दूसरे गांव गए हुए थे। घर में कुछ महिलाएं और बच्चे ही मौजूद थे। आग कैसे लगी इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।
रिटायर्ड बीडीओ गोविंद सिंह बोरा ने बताया कि गांव में पानी की भी समस्या थी। फिर भी ग्रामीणों ने इधर-उधर से कड़ी मशक्कत कर पानी जुटाया और आग को मकानों की ओर फैलने से बचा लिया। लेकिन अग्निकांड में तीन लोगों के मवेशियों के लिए इकट्ठा किया गया पराल और सूखी घास के जलने के बाद मवेशियों के चारे का संकट खड़ा हो गया है। अग्निकांड में मल्लाखोली निवासी गोविन्द सिंह बोरा के 15 लूठे, ठाकुर सिंह बोरा के 12 तथा नंदन सिंह बोरा के 7 लूठे जलने से लाखों की क्षति हुई है। उनका कहना है कि अब उनके पास अपने मवेशियों को खिलाने के लिए बिल्कुल भी चारा नहीं बचा है। पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

 बौद्धिक सत्र में नशा मुक्ति अभियान पर परिचर्चा की

19.02.2022

स्वर्गीय गोपाल बाबू गोस्वामी राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया ,एक दिवसीय शिविर के बौद्धिक सत्र में नशा मुक्ति अभियान पर परिचर्चा की गई । शिविर के बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सिराज अहमद ने युवाओं में बढ़ती नशे की लत के कारण व समाधान पर बोलते हुए स्वयं में आत्म बल बढ़ाने की बात स्वयंसेवी छात्र- छात्राओं से कहीं, जबकि डॉ प्रभाकर त्यागी ने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव पर चर्चा की और छात्र -छात्राओं को बताया कि किस तरह आत्म नियंत्रण द्वारा अपने आप को इससे दूर रखा जा सकता है। कार्यक्रम में मंच का संचालन कार्यक्रम अधिकारी ज्योति राणा व डॉक्टर कुसुम लता ने किया, इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के अलावा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ शीला ,विजयपाल, मोनिका टम्टा, मनोरमा मित्रा, एपिन सिंह मौजूद रहे।

5 मार्च से दो दिवसीय महिला होलीकोत्सव

19.02.2022

महिला होलीकोत्सव को लेकर महिला कल्याण संस्था की ओर से शुक्रवार को नंदादेवी मंदिर परिसर में बैठक की गई। तय किया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 व 6 मार्च को महिला होलीकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने बताया कि पहले दिन स्कूल की छात्राओं व हर मोहल्ले की टीमों की प्रतियोगिता होगी। इसमें जो प्रथम, द्वितीय व तृतीय आएगा, वह बाहर से आने वाली टीमों के साथ 6 मार्च को प्रतिभाग करेंगे। हर टीम में 10 महिलाएं भाग लेंगी। हर टीम को 15 मिनट का समय दिया जाएगा। दूसरे दिन 6 मार्च को महिला होल्यार सिद्धनौला मंदिर से नंदादेवी मंदिर परिसर तक सांस्कृतिक जुलूस निकालेंगीं। यहां बैठक में संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, सचिव पुष्पा सती, कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा, आशा कर्नाटक, दीपा सतीश जोशी, मंजू जोशी, सरला बिष्ट, अनीता रावत, राधिका जोशी, ममता चौहान, दीपा जोशी, आशा पंत, मंजू रावत, ममता कपूर, लता पांडे, पारु उप्रेती, इन्द्रा घनघरिया, बिमला तिवारी, कविता पांडे, मंजू जोशी, हेमा कांडपाल, ममता आर्या आदि मौजूद रहीं।

सेल्फी लेने के चक्कर में दो युवक गंगनहर में डूबे

19.02.2022

मसूरी घूमने जा रहे कार सवार युवकों का ग्रुप शुक्रवार सुबह सोलानी पार्क पहुंचा। वहां उन्होंने सेल्फी लेना शुरू कर दिया। जहां दो दोस्त सेल्फी लेने के चक्कर में अपना संतुलन खो बैठे और गंगनहर में डूबकर लापता हो गए। शोर शराबा होने पर राहगीर और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। युवकों की तलाश को गंगनहर में तलाशी अभियान चलाया गया। मामले की जानकारी पाकर परिजन रुड़की पहुंचे और पुलिस से मामले को लेकर जानकारी जुटाई।
संदीप (22) निवासी निकट झंकार वाली गली बागपत और भरत (21) निवासी मेरठ अपने दोस्तों के साथ बागपत से शुक्रवार सुबह कार से मसूरी घूमने के लिए जा रहे थे। सुबह के वक्त सभी दोस्त कार में सवार होकर सोलानी पार्क के पास पहुंचे। वहां उन्होंने सेल्फी लेना शुरू कर दिया। संदीप और भरत गंगनहर किनारे सेल्फी लेने लगे। इस बीच दोनों अपना संतुलन खो बैठे और गंगनहर में जा गिरे। दोस्तों को डूबता देख साथी अभिषेक और राकेश ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी सोलानी पार्क पहुंच गई। लेकिन तब तक संदीप और भरत गंगनहर में डूबकर लापता हो चुके थे। पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाया। एसडीआरएफ की टीम ने युवकों की तलाश को गंगनहर खंगाली। लेकिन युवकों का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। सिविल लाइंस कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवकों का ग्रुप बागपत से कार में सवार होकर मसूरी घूमने के लिए आया था। इस दौरान सोलानी पार्क के पास सेल्फी के दौरान यह हादसा हुआ। युवकों की गंगनहर में तलाश की जा रही है। बता दें कि 8 फरवरी को भी सहारनपुर के दो युवक सोलानी पार्क के पास गंगनहर में सेल्फी लेने के दौरान गंगनहर में डूबकर लापता हो गए थे। 9 दिन बाद दोनों युवकों के शव गंगनहर से बरामद किए गए थे।

कनस्तर अभियान से जगाई जा रही पर्यावरण की अलख

19.02.2022

कालसी ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज कोरुवा में शुरू किया गया कनस्तर अभियान विद्यालय की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण की अलख भी जगा रहा है। घरों में बेकार पड़े कनस्तरों का उपयोग विद्यालय में गमलों के तौर पर किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक कक्षा कक्ष में कनस्तर का उपयोग कूड़ेदान के तौर पर किया जा रहा है।
शिक्षक डा. सुशील सिंह राणा और जमुना प्रसाद तिवारी ने बताया कि कनस्तर अभियान जहां एक ओर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की मुहिम है, वहीं इससे बच्चों को मितव्ययता का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। बताया कि कनस्तर का उपयोग करने के बाद अक्सर उसे फेंक दिया जाता है, ऐसे में छात्रों को बताया जा रहा है इनका उपयोग अपने विद्यालय समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्य को बढ़ाने में किया जा सकता है। बताया कि गांवों से एकत्र किए गए कनस्तरों को आकर्षक रूप देकर इनमें फूल के पौधे रोपे जा रहे हैं, जिससे कि विद्यालय परिसर की आबोहवा शुद्ध रहने के साथ ही सुंदरता भी बनी रहे। छात्रों को बताया जा रहा है कि कनस्तर का उपयोग पौधरोपण के लिए उन क्षेत्रों में किया जा सकता है, जहां पहाड़ी क्षेत्र होने और पत्थर अधिक होने से पौधे नहीं लगाए जा सकते। प्रत्येक कनस्तर पर हरे रंग से रंगा गया है, जो प्रकृति के सौंदर्य का प्रतीक है।

थम नहीं रही जौनसार बावर में ओवर लोडिंग

19.02.2022

जौनसार बावर के मार्गों पर आये दिन होने वाले हादसों के बाद भी यातायात व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। क्षेत्र में छोटे वाहनों पर हो रही यात्रियों की ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। शासन-प्रशासन ओवर लोडिंग रोकने में पूरी तरह से विफल रहा है।
जौनसार बावर की याताया व्यवस्था पूरी तरह से छोटे वाहनों और लोडरों पर टिकी हुई है। क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में प्राइवेट और सरकारी बसें न चलने के कारण यात्री इन वाहनों पर ओवरलोड होकर यात्रा करते हैं। ओवरलोडिंग का आलम यह है कि सवारी वाले वाहन में क्षमता से दुगनी सवारी और पांच सवारी की क्षमता वाले लोडरो में तो कई बार क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जाती हैं। जिसके कारण आये दिन बड़ी दुर्घटना होने से लोगों की जान पर खतरा बना रहता है। ओवरलोडिंग के कारण पूर्व में भी कई बड़ी दुर्घटनाएं घट चुकी है। जिसमे सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लेकिन शासन प्रशासन के उचित यातायात व्यवस्था न किये जाने पर यह सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय निवासी चमन सिह, सरदार सिंह, भाव सिह, अमित, राजकुमार, आशीष, तरुण, आदि का कहना है कि कई वाहन चालक ज्यादा मुनाफे के लिए ओवरलोडिंग करते हैं। यहां तक कि लोडर वाहनों में माल भरा होने के बाद भी बड़ी संख्या में यात्रियों को बैठाया जाता है। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीण मार्गों पर यातायात का कोई अन्य साधन न होने के कारण लोग जबरन भी वाहनों में बैठते हैं। कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी मात्र कुछ दिन चालान काट अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर रहे हैं। एक वर्ष पूर्व उच्च न्यायालय द्वारा भी लोडरों से कैरियर व पीछे बने जाल हटाने के आदेश आये हैं। लेकिन वाहन चालक उन आदेशों को भी ताक पर रख रहे हैं। इस संबंध में एआरटीओ एसके निरंजन का कहना है कि अभी तक चुनाव ड्यूटी में थे। चुनाव ड्यूटी निपट गयी है। अब ओवर लोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जायेगी।

Special Campaign Against Adulterators to be Conducted Across the State Dr. Dhan Singh Rawat

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह...

0
कहा, चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ावों पर भी रखी जायेगी कड़ी नजर व्यापार संघों के साथ जन जागरूकता अभियान चलाने के दिये निर्देश देहरादून, 17 मार्च...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler