Home Blog Page 589

संस्कृत के संरक्षण और उत्थान के लिए कार्य जरूरी

23.02.2022

जयराम आश्रम महाविद्यालय में संस्कृति संगोष्ठी में वक्ताओं ने संस्कृत के संरक्षण व उत्थान के लिए कार्य करने को लोगों को प्रेरित किया। मंगलवार को जयराम आश्रम महाविद्यालय में संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से आयोजित संस्कृति संगोष्ठी में मुख्य अतिथि जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि संस्कृत के प्रचार-प्रसार, संरक्षण, संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। अकादमी सचिव रमेश कुमार ने कहा कि हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत पूरे विश्व में सबसे प्राचीन है। आयुर्वेद, वेदों से पूरे संसार को एक नई राह मिली है।
संयुक्त सचिव विरेंद्र पाल ने कहा कि वर्तमान में विशेष तौर पर युवा अपनी इस समृद्ध विरासत को भूलकर जिस तरह से पश्चिमी सभ्यता का अंधाधुंध अनुसरण कर रहे हैं, वह बहुत गलत है। मौके पर संस्कृत शिक्षा निदेशक शिवप्रसाद खाली, डा. जर्नादन कैरवान, मायाराम रतूड़ी, विनोद अग्रवाल, विपिन बहुगुणा, विनोद गैरोला, विजय जुगलान, संजय शास्त्री, सुशील नौटियाल, जितेंद्र भट्ट, विनायक भट्ट, प्रेमचंद नवानी, सूर्य प्रकाश रतूड़ी, हंसराज भट्ट, अंजना उनियाल, गंगाराम चमोली, पूजा शर्मा, महेश चमोली, सुभाष डोभाल आदि उपस्थित रहे।

पोस्टल बैलेट वाले वायरल वीडियो से कांग्रेस में हडकंप

23.02.2022

डीडीहाट विधानसभा चुनाव को लेकर पोस्टल बैलेट मतदान में एक व्यक्ति द्वारा 10 से अधिक मतदान करने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कार्यकर्ताओं ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर जल्द कार्यवाही करने की मांग की है।

पिथौरागढ़ में डीडीहाट के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम डॉ.आशीष कुमार चौहान,डीडीहाट आरओ अनुराग आर्या के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा। कहा कि डीडीहाट विधानसभा चुनाव को लेकर सेना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति द्वारा पोस्टल बैलेट से वोट दिया जा रहा है। एक ही व्यक्ति द्वारा पोस्टल बैलेट में मतदान किया जा रहा है। कांग्रेस ने वीडियो की जांच कर वोटों को रद्द करने की मांग की है। इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता चंचल बोरा,अजय अवस्थी,चंचल चौहान,कमलदीप बिष्ट मौजूद रहे।
2017 का विधानसभा चुनाव नहीं भूल पा रहे कांग्रेसी
पोस्टल बैलेट मतदान कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पिथौरागढ़ व डीडीहाट में हार का सामना करना पड़ा था। जिसमें पोस्टल बैलेट से पडे मतदान की अहम भूमिका रही। कांग्रेस इस बार उस भूल को दोहराने की स्थिति में नहीं है। कांग्रेस ने निष्पक्ष पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की मांग की है।
वीडियो के संबध में जानकारी मिली है। जिसमें एक व्यक्ति द्वारा पोस्टल बैलेट से मतदान किया जा रहा है। मामला गंभीर है इसको लेकर प्रशासन व शासन को इस संबध में अवगत कराया जा चुका है। जल्द एफआईआर दर्ज की की जाएगी।   -अनुराग आर्या,आरओ डीडीहाट

कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या से सीमांत में आक्रोश

23.02.2022

कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या पर हिंदूवादी संगठन ने आक्रोश जताया है। कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जिहादी विचारधारा के कुछ लोग देश में अराजकता फैला रहे हैं। मंगलवार को प्रांत सुरक्षा प्रमुख सोनम पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीते दिनों कर्नाटक में हुई घटना पर आक्रोश जताया। बाद में उन्होंने प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। उन्होंने कहा बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा ने सोशल मीडिया में स्कूलों में हिजाब पहनने का विरोध किया तो कुछ जिहादी विचारधारा के लोगों ने चाकू गोदकर युवक की निर्मम हत्या कर दी। उन्होंने कहा लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इससे हिंदू समाज में रोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को मृत्युदंड की सजा देने की मांग की है।
ये रहे शामिल – जिलामंत्री विनीत पाठक, जिला संयोजक पवन नाथ, राजू फिरमाल, हरीश खड़ायत, महेश जोशी, आनंद थापा, हिम्मत रावत।

राष्ट्रवाद, धर्म प्रचार व समाजसेवा को समर्पित रहा पूज्य माता लाल देवी का समूचा जीवन : युगपुरुष स्वामी परमानन्द

22.02.2022

तीर्थनगरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था माता वैष्णो देवी गुफा वाले मंदिर की संस्थापिका पूज्य माता लाल देवी जी का पावन जन्मोत्सव युगपुरुष स्वामी परमानंद जी महाराज के पावन सानिध्य व भक्त दुर्गादास के संयोजन में हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर संतजनों ने पावन जन्मोत्सव में शामिल श्रद्धालुजनों व भक्तगणों को आशीर्वाद दिया और उन्हें पूज्य माता लाल देवी जी के जन्मदिन की बधाई दी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए युगपुरुष स्वामी परमानन्द जी महाराज ने कहा कि पूज्य लाल माता लाल देवी का समूचा जीवन राष्ट्रवाद, धर्म प्रचार व समाजसेवा को समर्पित रहा। पंजाब के आतंकवाद के दौर में उन्होंने हिन्दू, सिक्ख एकता को बढ़ावा देने के लिए जहां तीर्थनगरी हरिद्वार में वैष्णो देवी गुफा के स्वरूप में लाल माता मंदिर की स्थापना की तो वहीं संगतों के साथ चारधामों की यात्राएं भी करवायी।
जूना अखाड़ा के पूर्व सचिव देवानंद सरस्वती महाराज ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि पूज्य लाल माता लाल देवी जी परम तपस्वी संत थी। जिन्होंने तीर्थनगरी हरिद्वार में वैष्णो देवी मंदिर का प्रतिरूप  पूज्य माता लाल देवी गुफा वाला मंदिर बनवा कर तीर्थयात्रियों को अनुपम सौगात दी। म.मं. स्वामी हरिचेतनानंद महाराज एवं म.मं. स्वामी प्रेमानंद महाराज ने कहा कि लाल माता वैष्णो देवी गुफा वाला मंदिर तीर्थनगरी हरिद्वार में धर्म और सेवा का केंद्र है। जिसके संचालन में पूज्य माता लाल देवी जी के कृपा पात्र शिष्य भक्त दुर्गादास निरंतर समर्पण भाव के साथ सेवक बनकर सेवा करते रहते हैं। पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर महावीर अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां का स्थान सर्वाेच्च है और पूज्य माता लाल देवी शक्ति स्वरूपा है जो भगवान श्री कृष्ण की परम भक्त होने के साथ-साथ हरिद्वार अमृतसर जैसे स्थानों पर वैष्णो माता के मंदिर बनाकर शक्ति स्वरूपा मां भगवती जी की आराधना का माध्यम बना।  इस अवसर पर आए हुए संत जनों का आभार प्रकट करते हुए पूज्य माता लाल देवी मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास ने कहा कि माता जी का जन्मोत्सव हमारे लिए एक बड़ा पर्व होता है जिसे अमृतसर हरिद्वार में बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है। हरिद्वार के उत्सव में संत जनों का आगमन हमारी संस्था को संबल प्रदान करता है। इस अवसर पर स्वामी ऋषिश्वरानंद, महंत दुर्गादास, महंत प्रेमानंद, महंत जगजीत सिंह, महंत मोहन सिंह महंत सूरज दास, साध्वी रामा योगी, सुधा योगी सहित संत-महंतजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर निगम के भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, पार्षद विनीत जौली, गंगा माता आई हॉस्पिटल के पूर्व सचिव ओपी बंसल, समाजसेवी अनीता वर्मा, संजय वर्मा, शिवदास दुबे, संजय अरोड़ा, दिव्यम यादव सहित रुड़की, हरिद्वार, दिल्ली से भक्तजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद

22.02.2022

सोमवार को हरिद्वार दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को माता की चुनरी और नारियल भेंटकर आशीर्वाद प्रदान करते हुए आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि धर्म सत्ता और राज सत्ता के समन्वय से देवभूमि उत्तराखण्ड विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रही है। उन्होंने कहा कि धर्मप्रेमी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने प्रशासनिक कौशल से राज्य के विकास की गति को तेज किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संत महापुरूषों के आशीर्वाद के बिना भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त नहीं होता है। संत महापुरूषों के सानिध्य में ही व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। देवभूमि उत्तराखण्ड संतों की तपस्थली है और संत महापुरूषों ने ध्ार्म संस्कृति के संरक्षण के साथ सदैव देश व समाज का मार्गदर्शन कर नई राह दिखायी है। विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के विषय पर पूछे गए पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा ने साठ पार का नारा दिया है और चुनाव में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पार्टी प्रत्याशियों द्वारा लगाए जा रहे भीतरघात के आरोपों पर उन्होंने कहा कि सभी को पार्टी फोरम पर अपनी बात रखनी चाहिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, लकसर विधायक संजय गुप्ता, ओमकार जैन, केके मदान, स्वामी अवंतिकानन्द ब्रह्मचारी, भाजपा नेता मनोज गौतम, हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

भक्त जिस रूप में पुकारता है प्रभु उसी रूप में चले आते हैं: राजगुरू स्वामी संतोषानंद

22.02.2022

भारत माता पुरम स्थित एकादश रूद्र पीठ में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन श्रद्धालु भक्तों को कथा का महत्व समझाते हुए महामंडलेश्वर जगतगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि भगवान जब मात्र तीन दिन के ही थे तो पूतना उन्हें मारने के लिए गोकुल गई थी। स्तन में विष लगाकर प्रभु को विषपान कराना चाहती थी। प्रभु कितने दयालु हैं जो पूतना उन्हें मारने के लिए गई थी प्रभु ने उसे अधोगति नहीं परमगति प्रदान किया। अपने निज धाम में उसको स्थान दिया। इसलिए कहा गया है कि प्रभु से दयालु कोई नहीं हो सकता है। वे अपने दुश्मन को भी परमगति प्रदान करते हैं। गर्गाचार्य ने प्रभु का नामकरण संस्कार किया था। जीवों को अपनी और आकृष्ट करने के कारण उनका नाम कृष्ण रखा गया। उनका नाम केशव भी रखा गया गया। जिनका शासन एवं प्रशासन ब्रह्मा एवं शंकर पर चले उन्हें केशव कहा जाता है। सभी प्राणी इधर-उधर लोभ लालच में फंसकर अपने सनातन धर्म को छोड़कर विधर्मियों के पीछे भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भक्त प्रभु को जिस रूप में पुकारता है। प्रभु उसी रूप में चले आते हैं। भगवान राम एवं कृष्ण में इतना ही अंतर है कि एक की लीला अनुकरणीय है तो दूसरे की लीला चितनीय है। भगवान राम ने जो लीला की उसका सभी को अनुकरण करना चाहिए। वहीं श्रीकृष्ण की लीला चितनीय है। प्रभु निर्गुण एवं निराकार हैं। भक्त इन्हें रूप देता है और वे उस रूप में सगुण साकार बनकर भक्तों के कार्य करते हैं, उनका उद्धार करते हैं। भक्तों के चरण रज लेने के लिए ही भगवान का अवतार होता है। राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से मानव जीवन के समस्त पापों का नाश हो जाता है। कथा का श्रवण करने ने मनुष्य का ज्ञान बढ़ता है। महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी संतोष आनंद महाराज ने कहा कि वेद धर्म शास्त्र का मूल है और श्रीमद् भागवत के रसपान से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। कलयुग में मोक्ष प्राप्ति का श्रीमद्भागवत से बड़ा कोई साधन नहीं है। क्योंकि कलयुग में ज्ञान और वैराग्य दोनों मूर्छित हैं। इनकी मूर्छा ब्रह्म ऋषि नारद के स्पर्श करने, इन्हें वेद पाठ, गीता पाठ श्रवण कराने तथा जाप और अनुष्ठान से भी दूर नहीं हो सकती। किंतु श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से यह तरुण हो जाते हैं। इसलिए श्रीमद्भागवत कथा सभी के लिए कल्याणकारी है। प्रत्येक व्यक्ति को समय निकालकर कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृष्ण भक्ति का यह आगार है। साथ ही कुछ दार्शनिक विचारों की भी इसमें प्रचुरता है जो व्यक्ति का जीवन भवसागर से पार लगाती है। इस अवसर पर युवराज वर्मा, पंकज भाटी, कविता राज डंडोतिया, आशा देवी, राधेश्याम शर्मा, हरिमोहन शर्मा, सतीश पाराशर, राम लखन शर्मा, संतराम भट्ट, रविंद्र भट्ट, आनंद सिंह तोमर, सुरेंद्र अग्रवाल, जगतगुरु आनंदेश्वर महाराज, सुरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार, अनुपमा सिंह डंडोतिया सहित कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

यूक्रेन में फंसे छात्रों को निःशुल्क वापस लाया जाए: राजेश रस्तोगी

22.02.2022

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञापन पत्र प्रेषित कर यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड सहित देश भर के छात्रों को मानवता के आधार पर निशुल्क भारत वापस लाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पत्र की प्रति कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस के राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, केंद्रीय गृह मंत्री, विदेश मंत्री सहित उत्तराखंड के मुख्य सचिव एवम राज्य पुलिस महानिदेशक को भी भेजी गयी है। ज्ञापन में राजेश रस्तोगी ने कहा है कि यूक्रेन के हालत बेहद नाजुक हैं। तनावपूर्ण हालात के चलते यूक्रेन में फंसे उत्तराखण्ड सहित देश भर के छात्र वापस भारत लौटना चाहते हैं। छात्रों को वापस लाने के लिए जो फ्लाईट भेजी जा रही हैं। वे छात्रों से काफी अधिक किराया वसूल रही हैं। लेकिन छात्रों के पास इतना पैसा नहीं होने के कारण उनकी वापसी टल रही है। इसलिए मानवता के आधार पर यूक्रेन में फंसे सभी छात्रों को निःशुल्क वापस लाया जाए। इसके लिए सरकार को एयर इंडिया को निर्देश देने चाहिए।

स्मैक के खिलाफ आगे आए ज्वालापुर के युवा

22.02.2022

नशा मुक्त अभियान ज्वालापुर के नाम से कमेटी का गठन किया
हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए युवाओं ने मुहिम की शुरूआत करते हुए नशा मुक्त अभियान ज्वालापुर के नाम से कमेटी का गठन किया है। अहबाबनगर स्थित वरदा एकेडमी में हुई बैठक में क्षेत्र के मुअज्जि लोगों ने समाज के जागरूक युवाओं की इस पहल को समर्थन दिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि मोहल्ला स्तर पर अभियान चलाते हुए नशा पीड़ितों की काउंसलिंग और स्मैक के कारोबार से जुड़े लोगों को चिन्हित कर पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए मौलाना इकबाल कासमी ने कहा कि नशा नौजवान पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है और युवा पीढ़ी को इससे बचाने के लिए नशे के खिलाफ आवाज उठाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को मुहिम से जोड़ते हुए मोहल्ला स्तर टीमें गठित की जाएंगी। जो नशा करने और बेचने वालों को चिन्हित करेंगी। इसके बाद जागरूकता और कानूनी कार्रवाई के माध्यम से ज्वालापुर से स्मैक का सफाया किया जाएगा। हाजी इरफान अंसारी, अनीस खान, बाबर खान, शादाब कुरैशी ने कहा कि युवा वर्ग को स्मैक जैसे घातक नशे से बचाना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। युवाओं के नशे की लत का शिकार होने से कई परिवार संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को स्वयं भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहकर परिवार, समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए। सरफराज खान उर्फ कालू व शौकीन गौड़ ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए सभी कर मिलजुल कर एवं संगठित होकर प्रयास करने होंगे। कादर खान के संचालन और सरफराज खान के संयोजन में हुई बैठक में अकबर खान, मेहरबान खान, जाकिर अली, सरफराज गौड, मेहताब आलम, सोहराब अली, गुलबहार कुरैशी आदि ने विचार रखते हुए युवाओं की पहल को सराहा और इस मुहिम को वक्त की जरूरत बताते हुए पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया। बैठक में अतीक खान, हाजी शाहबुद्दीन अंसारी, कादिर, अकरम, तहसीन अंसारी, मुबारिक गौड, सिकंदर शाह, सुलेमान, मोहसिन, सोनू खान, परवेज, इमरान, नासिर आदि मौजूद रहे।

गुरू महाविद्यालय के मुख्य अधिष्ठाता सोमप्रकाश चौहान ने किया कार्यभार ग्रहण

22.02.2022

आर्य समाज की शिक्षण संस्था गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर हरिद्वार के अंतरंग सभा द्वारा नवनिर्वाचित मुख्य अधिष्ठाता सोम प्रकाश चौहान ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर डा.गोपाल शास्त्री, कुलपति नारायणा ,मंत्री सभा राणा नंदलाल, आचार्य अभिषेक चौहान, सहायक मुख्य अधिष्ठाता अंतरंग सभा के सदस्यों ने माल्यार्पण कर नवनियुक्त मुख्य अधिष्ठाता सोम प्रकाश चौहान का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अंतरंग सभा सदस्य विनीत चौहान, शिवकुमार, सुखदेव पाल, छत्रपाल चौहान, अजमोद मोदी, विनय चौहान, डा.सुनील आदि उपस्थित थे। शिक्षा विभाग, बिहार विभाग, बिजली विभाग समेत अन्य कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य अधिष्ठाता सोम प्रकाश चौहान ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर में समन्वय की भावना के साथ कार्य किया जाएगा तथा महाविद्यालय को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

एनसीसी कैडेटेस ने किया संपर्क मार्गों का सुधारीकरण

22.02.2022

राजकीय इंटर कॉलेज होरावाला के एनसीसी कैडेट ने सोमवार को संपर्क मार्गों का सुधारीकरण किया। कैडेट ने विद्यालय के पास से गुजर रही सड़क के तीन सौ मीटर हिस्से पर पड़े छत्तीस से अधिक गड्ढों को भरा। इसके साथ ही विद्यालय परिसर और सड़क के दोनों किनारों पर सौंदर्यीकरण किया गया। एनसीसी अधिकारी ले. रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सप्ताह में दो दिन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान और सौंदर्यीकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान में प्रधानाचार्य कै. जसपाल नेगी, तृतीय ऑफीसर मनोज पोखरियाल, कैडेट सानिया, वंशिका, मनीषा, तन्नू, अदिति, दिव्यांशी, फलक, सचिन, आदित्य आदि शामिल रहे।

Swami Ramdev and Ronjan Singh Sodhi participated in the inauguration of the Life Transformation Center; Chief Ministers Devendra Fadnavis and Shivraj Singh Chouhan lauded the initiative.

स्वामी रामदेव, रोंजन सिंह सोढ़ी ने लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर के उद्घाटन...

0
हरिद्वार- 16 मार्च 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन पुणे जिले के दौंड तालुका के बोरीबेल...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler