Home Blog Page 582

पीआरडी महिलाकर्मी का मोबाईल फोन हुआ गुम

ढाबे पर खाना खाने गयी पीआरडी की महिला स्वयंसेवक का मोबाईल फोन गुम हो गया। कांस्टेबल ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर मोबाईल फोन तलाश करने की गुहार लगायी है। सूचना विभाग में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात पीआरडी महिला स्वयंसेवक गीता राजपूत ने बताया कि बीती 28 फरवरी की दोपहर वे ढाबे पर खाना खाने गयी थी। इसी दौरान उनका मोबाईल फोन गुम हो गया। ढाबे पर काफी तलाश करने के बाद भी फोन नहीं मिला। गुम हुए मोबाईल को तलाश करने के लिए सर्विलांस पर लगाने के लिए उन्होंने नगर कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दिया है। गीता राजपूत ने बताया कि फोन में उनका बेहद जरूरी डाटा था। फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द से उनका फोन तलाश कर वापस दिलाया जाए।

आलानकब सहित गिरफ्तार

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान आलानकब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने हाशिम निवासी ज्वाालपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से आला नकब, मोमबत्ती व माचिस बरामद हुई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल हेमंत व केसर शामिल रहे।

चोरी के ई रिक्शा समेत गिरफ्तार किया

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने ई रिक्शा चोरी मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चुराया गया रिक्शा बरामद कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा बस्ती लाल मंदिर निवासी मौहम्मद हनीफ ने घर के पास खड़ा ई रिक्शा चोरी करने के संबंध में पुलिस में एफआईआर दर्ज करायी थी। मामले की जांच कर रहे एसआई प्रवीण रावत ने मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए भेल बैरियर के समीप चेकिंग के दौरान तनवीर निवासी ग्राम सराय को चोरी किए गए ई रिक्शा समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तनवीर ने बताया कि वह चुराए गए रिक्शा को बेचने के लिए सिडकुल जा रहा था। पुलिस टीम में कांस्टेबल राजेश, हसलवीर, संजय रावत शामिल रहे।

गुरुकुल महाविद्यालय में शुरू हुआ आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद के एनएसएस छात्र-छात्राओं का शिविर

आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं के गुरूकुल महाविद्यालय ज्वालापुर में आयोजित सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक एडवोकेट राजकुमार चौहान, समाजसेवी अनीता वर्मा, ग्राम प्रधान सुशील राज राणा, प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह  ने  दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर गुरुकुल महाविद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं में समरसता स्थापित करते हुए राष्ट्र सेवा का भाव जगाने का प्रकल्प है। गोविंद कृपा सेवा समिति की अध्यक्ष समाजसेवी अनीता वर्मा ने कहा कि एनएसएस छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें देश भक्ति, समाज के प्रति उनके दायित्व, नैतिकता, सेवा भाव आदि गुणों को विकसित करने का माध्यम है। जमालपुर कला के ग्राम प्रधान सुशील राज राणा ने एनएसएस शिविर में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें एनएसएस की भावनाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया। आर्य  इंटर कॉलेज बहादराबाद के प्रबंधक एडवोकेट राजकुमार चौहान ने गुरुकुल महाविद्यालय के संस्थापक स्वामी दर्शनानंद को नमन करते हुए बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस शिविर की संयोजिका गीता रानी ने बताया कि 2 मार्च से 8 मार्च तक आयोजित किए जा रहे शिविर में एनएसएस स्वयंसेवी ग्राम जमालपुर कला क्षेत्र में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति के लिए जागरूकता कार्यक्रम, रैली नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से सेवा कार्यों को मूर्त रूप देंगे। शिविर के शुभारंभ अवसर पर समाजसेवी संजय वर्मा, डा.प्रदीप कुमार, डा.राजेश अधाना, संजीव सन्नी, पंकज कौशिक, चित्रलेखा, दिनेश चौहान आदि उपस्थित रहे।

आर्यवृत हॉस्पिटल में 4 मार्च को होगा निःशुल्क न्यूरो शिविर का आयोजन

मैक्स हॉस्पिटल के न्यूरो रोग विशेषज्ञ डा.सौरभ गुप्ता करेंगे मरीजों की जांच
हरिद्वार। आर्यवृत हॉस्पिटल में न्यूरो रोग विशेषज्ञ डा.सौरभ गुप्ता निःशुल्क चिकित्सा शिविर में रोगियों को परामर्श देंगे। आर्यवृत हॉस्पिटल के प्रबंधक डा.अखिलेश सिंह ने निःशुल्क कैम्प की जानकारी देते हुए बताया कि मैक्स अस्पताल हॉस्पिटल देहरादून की चिकित्सीय टीम न्यूरो रोगियों को 4 मार्च को चिकित्सा शिविर में निःशुल्क जांच प्रदान करेंगे। न्यूरो रोग विशेषज्ञ डा.सौरभ गुप्ता का सानिध्य रोगियों को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर से दिमागी बीमारियों का उपचार बेहतर तरीके से किया जाएगा। साथ ही चिकित्सक द्वारा रोगियों को परामर्श भी दिए जाएंगे। डा.अखिलेश सिंह ने कहा कि एक ही छत के नीचे दिमागी बीमारियों का उपचार बेहतर तरीके से रोगियों को उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर से गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों के लोगों को भी मदद मिल सकेगी। डा.अखिलेश सिंह ने बताया कि दिमागी रोगियों के लिए आयोजित शिविर अवश्य ही लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि शिविर में लकवा, दौरे पड़ना, भूलने की बीमारी, नसों की बीमारी, पार्किसन्स, ऑटिज्म, माईग्रेन आदि की जांच रोगियों को निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। साथ ही शुगर जांच, एनसीबी, नॉर्मल हेल्थ चेकअप की जांच भी निःशुल्क की जाएगी।

नई तकनीक से बचाई 67 वर्षीय गंभीर हृदय रोगी की जान

मैक्स अस्पताल के डाक्टरों ने पहली बार रोटा एब्लेशन और कोरोनरी शॉकवेव लिथोट्रिप्सी के इस्तेमाल से एक मरीज की जान बचाई है। इन दोनों तकनीकों का पहली बार एक साथ इस्तेमाल कर 67 वर्षीय गंभीर हृदय रोगी को बचाया गया है। अब तक दिल्ली में इससे मरीजों को इलाज होता था। अस्पताल की एसोसिएट डायरेक्टर कार्डियोलॉजी डॉ. प्रीति शर्मा एवं डॉ. पुनीश सदाना ने बुधवार को मीडिया को ये जानकारी दी। उस मरीज की गंभीर रूप से केल्सीकृत और ब्लॉक्ड आर्टरी को खोलने की प्रक्रिया की, जिसे हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था।
डॉ प्रीति शर्मा ने बताया कि जिन मरीजों की धमनियों में काफी ज्यादा कैल्शयम जम जाता है उनमें स्टेंट डालने में दिक्कत होती है। ऐसा ही एक गंभीर मरीज उनके पास आया था। जिनमे गुर्दे और फेफड़े खराब हो चुके थे। ऐसे में उनकी सर्जरी करना उनकी जान को खतरा हो सकता था। अब उनके सामने रोटा एब्लेशन(रोटेशन मशीन से कैल्सियम काटना) के साथ एंजियोप्लास्टी करने का विकल्प था। लेकिन कैल्सियम बहुत ज्यादा होने के कारण ये तकनीक उतनी कारगर नहीं थी। ऐसे में शॉकवेव इंट्रावास्कुलर लिथोट्रिप्सी (अधिक तापमान से कैल्सियम को तोड़ना) को भी इस्तेमाल इसके साथ किया गया। उन्होनें दावा किया कि पहली बार राज्य के किसी अस्पताल में इन दोनों तकनीकों से मरीज की जान बचाई गई। इससे पहले इसके लिए लोगों को सीधे दिल्ली जाना पड़ता था।
धमनियों में कैल्सियम जमने का रखे ख्याल
-कालेस्ट्राल को कंट्रेाल में रखें
-नियममित व्यायाम करें
-अत्यधिक धुम्रपान या ड्रिक ना करें
-समय समय पर हार्ट चेकअप कराते रहें

काम नहीं हुआ तो बजट लौटाएं महकमे: डीएम

जिले में विधायक निधि से हुए कामों की समीक्षा करते हुए डीएम ने बजट के अभाव में रुके कामों में धनराशि मुहैया कराने और रिकवरी के मामलों की रिपोर्ट तलब की है। बुधवार को विकासखंडों में विधायक निधि के कामों को लेकर आयोजित बैठक में डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देश दिए कि जो कार्य अधूरे हैं उनको जल्द पूरा कर भुगतान करना सुनिश्चित करें। जहां जांच की जरूरत है उसकी जांच कर रिपोर्ट दी जाए। डीएम ने कहा कि पूरे हो चुके कामों की फोटो सहित पत्रावली एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत की जाए। यदि कही बजट की रिकवरी होनी है तो उसकी भी रिपोर्ट दी जाए। डीएम ने कहा कि अधीनस्थ ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के कामों का निरीक्षण हो और उसकी गुणवत्ता की भी जांच की जाए। डीएम ने निरीक्षण पंजिका बनाने और समय पर किये गये क्षेत्र निरीक्षण की रिपोर्ट अंकित कर प्रस्तुत करने को कहा। कहा कि जिन कामों के लिए बजट दिया गया है उसे समय पर खर्च किया जाए ताकि लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। जहां लंबे समय से विकास कार्य पूर्ण नहीं हुये हैं वहां प्रगति में तेजी लाए जाए। कहा कि गांव में संपर्क मार्ग, सीसी मार्ग, पुलिया, नाली, खेल मैदान, मिलन केंद्र, बारातघर, चारदीवारी, पुस्ता निर्माण सहित अन्य कार्यो को गंभीरता से पूरा किया जाए। डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायतों में आय के स्त्रोत बढ़ाने का प्रयास किया जाए और एक ही काम पर ग्रामीणों को निर्भर न बनाएं बल्कि अन्य कार्यो से भी जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। आगामी वित्तीय वर्ष के लिये विकास कार्यो का बड़ा लक्ष्य रखें। सभी एडीईओे पंचायत से कार्यो संबंधित प्रगति का विवरण ले और इसकी मॉनिटरिंग भी की जाए। डीपीआरओ को खंड विकास अधकारी तथा एडीओ पंचायत का अप्रैल में प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए कहा गया। जिसमें ग्राम पंचायत से जुड़े विषयों के बारे में जानकारी दी जाए। बैठक में डीडीओ पुष्पेद्र सिंह चौहान, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल, एडीईओ जयदीप रावत, ज्योतिष चंदोला, बलराज सिंह, धन सिंह, अनूप भंडारी आदि मौजूद रहे।

ई तकनीक से बचाई 67 वर्षीय गंभीर हृदय रोगी की जान

मैक्स अस्पताल के डाक्टरों ने पहली बार रोटा एब्लेशन और कोरोनरी शॉकवेव लिथोट्रिप्सी के इस्तेमाल से एक मरीज की जान बचाई है। इन दोनों तकनीकों का पहली बार एक साथ इस्तेमाल कर 67 वर्षीय गंभीर हृदय रोगी को बचाया गया है। अब तक दिल्ली में इससे मरीजों को इलाज होता था। अस्पताल की एसोसिएट डायरेक्टर कार्डियोलॉजी डॉ. प्रीति शर्मा एवं डॉ. पुनीश सदाना ने बुधवार को मीडिया को ये जानकारी दी। उस मरीज की गंभीर रूप से केल्सीकृत और ब्लॉक्ड आर्टरी को खोलने की प्रक्रिया की, जिसे हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था।
डॉ प्रीति शर्मा ने बताया कि जिन मरीजों की धमनियों में काफी ज्यादा कैल्शयम जम जाता है उनमें स्टेंट डालने में दिक्कत होती है। ऐसा ही एक गंभीर मरीज उनके पास आया था। जिनमे गुर्दे और फेफड़े खराब हो चुके थे। ऐसे में उनकी सर्जरी करना उनकी जान को खतरा हो सकता था। अब उनके सामने रोटा एब्लेशन(रोटेशन मशीन से कैल्सियम काटना) के साथ एंजियोप्लास्टी करने का विकल्प था। लेकिन कैल्सियम बहुत ज्यादा होने के कारण ये तकनीक उतनी कारगर नहीं थी। ऐसे में शॉकवेव इंट्रावास्कुलर लिथोट्रिप्सी (अधिक तापमान से कैल्सियम को तोड़ना) को भी इस्तेमाल इसके साथ किया गया। उन्होनें दावा किया कि पहली बार राज्य के किसी अस्पताल में इन दोनों तकनीकों से मरीज की जान बचाई गई। इससे पहले इसके लिए लोगों को सीधे दिल्ली जाना पड़ता था।
धमनियों में कैल्सियम जमने का रखे ख्याल
-कालेस्ट्राल को कंट्रेाल में रखें
-नियममित व्यायाम करें
-अत्यधिक धुम्रपान या ड्रिक ना करें
-समय समय पर हार्ट चेकअप कराते रहें

डीडीहाट में शांति भंग करने पर पांच गिरफ्तार

डीडीहाट में शांति भंग करने पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते रोज शिवरात्रि मेले के दौरान कुछ लोगों के शराब पीकर हुड़दंग करने की पुलिस को जानकारी मिली।
इस पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शराब पीकर अराजकता फैलाने पर जौरासी निवासी हरीश सिंह, रोहित सिंह, त्रिलोक सिंह, मनोज सिंह व देवेन्द्र सिंह के तहत भादवि की धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। टीम में कांस्टेबल ललित ढैला, चंदन सिंह, होमगार्ड हरी राम शामिल रहे।

पोर्टल के पत्रकार को रिहा करने की मांग

पोर्टल के पत्रकार किशोर कुमार की गिरफ्तारी को लेकर युवाओं ने प्रदर्शन किया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र रावत ने कहा कि चंपावत में भोजन माता प्रकरण, रमेश राम मामले, उत्तराखंड में अम्बेडकर हॉस्टलों की स्थिति, सार्वजनिक स्वास्थ्य, सार्वजनिक परिवहन के मुद्दों से लेकर वह लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठा रहे थे। युवाओं ने किशोर को रिहा करने की मांग की है। यहां नीरज, महेंद्र रावत, सागर, कृष्णा, रवींद्र, गणेश, अमीषा महर, पंकज, नरेंद्र, तरुण, अभिषेक, धीरज, सोनिया, सुनीता, सोनी, प्रकाश, पंकज, गौरव, गौरांग, रजत, सोनाली, दिनेश, मोहित, आशीष, रोहित, वेंकटेश, दिव्यांश, अंजली, मानवी रहे।

Swami Ramdev and Ronjan Singh Sodhi participated in the inauguration of the Life Transformation Center; Chief Ministers Devendra Fadnavis and Shivraj Singh Chouhan lauded the initiative.

स्वामी रामदेव, रोंजन सिंह सोढ़ी ने लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर के उद्घाटन...

0
हरिद्वार- 16 मार्च 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन पुणे जिले के दौंड तालुका के बोरीबेल...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler